फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Water Crisis Live: अनशन पर बैठीं आतिशी से मिले टीएमसी के सांसद, महुआ मोइत्रा समेत ये रहे मौजूद

Mon, 24 Jun 2024 07:47 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Water Shortage in Delhi News Live : दिल्ली में जल संकट पर सियासी पारा बढ़ा हुआ है। जल मंत्री आतिशी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं। अनशन का आज चौथा दिन है। वहीं उपराज्यपाल ने आप नेताओं को भरोसा दिया कि वे हरियाणा सरकार से दिल्ली को पानी दिलाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
आतिशी से मिले टीएमसी के सांसद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:38 PM, 24-Jun-2024

आतिशी से मिले टीएमसी के सांसद

टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) के सांसद आतिशी के धरना स्थल पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। जिसमें महुआ मोइत्रा, सागरिका घोष, प्रतिमा मंडल आदि शामिल रहे। 

03:02 PM, 24-Jun-2024

गोपाल राय का भाजपा पर तंज

दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि जिस समय गर्मी से दिल्ली वाले परेशान थे और उन्हें ज़्यादा पानी की आवश्यकता थी, तब हरियाणा की भाजपा सरकार ने दिल्लीवालों का पानी रोक दिया। दिल्ली के लोगों ने तो भाजपा को वोट देकर सातों सीटों पर उनके सांसद जितवाये लेकिन बदले में बीजेपी वालों ने दिल्लीवालों को बूँद-बूँद पानी को तरसाने की साजिश रची।

03:01 PM, 24-Jun-2024

डॉक्टरों ने दी अस्पताल में भर्ती होने की सलाह

विज्ञापन
12:07 PM, 24-Jun-2024

दिल्ली कैबिनेट मंत्रियों ने की बैठक

दिल्ली कैबिनेट के मंत्रियों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दिल्ली के लोगों के हक का पानी को हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लगातार कम किया है। इसी पानी के लिए जल मंत्री आतिशी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं और उनके ‘पानी सत्याग्रह’ का आज चौथा दिन है। आज अनशन स्थल पर ही दिल्ली सरकार के मंत्रियों की बैठक हुई।
 

12:06 PM, 24-Jun-2024

अस्पताल में भर्ती हो सकती हैं आतिशी

पानी सत्याग्रह पर बैठी मंत्री आतिशी को मेडिकल टीम ने आज जांच करने के बाद अस्पताल में एडमिट होने की सलाह दी है।

विज्ञापन
11:58 AM, 24-Jun-2024

आप मंत्रियों की अनशन स्थल पर बैठक

दिल्लीवालों के हक का पानी के लिए जल मंत्री आतिशी का ‘पानी सत्याग्रह’ आज चौथे दिन भी जारी है। इस दौरान दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्रियों ने अनशन स्थल पर ही एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न की।

10:52 AM, 24-Jun-2024

आतिशी ने वीडियो मैसेज जारी

आतिशी के अनशन का आज चौथा दिन है। आतिशी ने वीडियो मैसेज जारी किया है। डॉक्टर बता रहे हैं मेरा कीटोन लेवल खतरनाक है। डॉक्टर ने कहा कि मुझे अनशन से उठ जाना चाहिए। दिल्ली में पानी लाने के लिए हर कीमत चुकाने को तैयार हूं। मैं अपना अनशन जारी रखूंगी।
 

10:25 AM, 24-Jun-2024

दिल्ली को हक का पानी दिलाएं एलजी: आप

संजय सिंह ने बताया कि नहरों की लीकेज को खत्म करने पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। दिल्ली में 12 हजार किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का काम किया गया। इस दौरान एलजी ने भी कुछ सुझाव दिए, जिस पर मिलकर काम करने की सहमति बनी। कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि उपराज्यपाल से अनुरोध किया गया है कि वे हरियाणा सरकार से बात कर दिल्ली को पानी दिलाएं।

10:24 AM, 24-Jun-2024

एलजी वीके सक्सेना ने दिया भरोसा

प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, एनडी गुप्ता, जनरल सेक्रेटरी पंकज गुप्ता, कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज समेत 10 लोग शामिल रहे। उन्होंने पानी की आपूर्ति के लिए एलजी से पहल करने की अपील की। उन्होंने हरियाणा से दिल्ली को 113 एमजीडी पानी कम मिलने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली को 1994 के समझौते के अनुसार पानी मिल रहा है, तब दिल्ली की आबादी करीब 1.1 करोड़ थी, लेकिन अब यह बढ़कर तीन करोड़ हो गई है। इसके बाद उपराज्यपाल ने आप नेताओं को भरोसा दिया कि वे हरियाणा सरकार से दिल्ली को पानी दिलाने का प्रयास करेंगे।

10:23 AM, 24-Jun-2024

आतिशी का हेल्थ बुलेटिन

रविवार को डॉक्टरों की जांच के दौरान आतिशी के ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल में गिरावट दर्ज की गई। डॉक्टरों ने इसे सेहत के लिए खतरनाक बताया है। वहीं, पानी की समस्या को लेकर आप नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने राजनिवास में उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की।

10:23 AM, 24-Jun-2024

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

सुबह 10 बजे दिल्ली के कैबिनेट मंत्री आतिशी से मिलेंगे। वहीं 11 बजे दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

10:14 AM, 24-Jun-2024

Delhi Water Crisis Live: अनशन पर बैठीं आतिशी से मिले टीएमसी के सांसद, महुआ मोइत्रा समेत ये रहे मौजूद

दिल्ली में जल संकट को लेकर आर-पार की लड़ाई जारी है। हरियाणा से अतिरिक्त पानी की मांग के लिए जल मंत्री आतिशी राजधानी में अनशन कर रही हैं। आज सोमवार को उनके अनशन का चौथा दिन है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें