11:44 AM, 17-Nov-2022
आफताब कभी झूठ बोलता है और कभी सच बोलता है: विकास वाकर
श्रद्धा के पिता विकास वाकर ने एएनआई से कहा कि दिल्ली पुलिस को आभास हो गया था कि आफताब कभी झूठ बोलता है और कभी सच बोलता है। इसलिए उन्होंने नार्को टेस्ट के लिए आवेदन किया। मुझे लग रहा है कि मुझे न्याय मिलने वाला है। अगर उसने अपराध किया है, तो उसे फांसी दी जानी चाहिए। मुझे हमेशा लगा कि वह झूठ बोल रहा है, मैंने मुंबई और दिल्ली पुलिस से कहा था।