फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi CM Announcement Live : रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यंमत्री नामित, पेश किया सरकार बनाने का दावा, आज शपथ

Thu, 20 Feb 2025 12:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

खास बातें

CM Face of BJP in Delhi Announcement News Live:  दिल्ली की  मुख्यमंत्री चुने जाने पर रेखा गुप्ता ने कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी, अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और दिल्ली की जनता को धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझे जिम्मेदारी दी है। अब दिल्ली में 27 साल बाद एक नया अध्याय शुरू होने वाला है। ये पूरे देश की महिलाओं के लिए सम्मान की घड़ी है। मैं अपना काम पूरी जिम्मेदारी से करूंगी। आज शपथ ग्रहण....
विज्ञापन
रेखा गुप्ता ने पेश किया सरकार बनाने का दावा - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:11 AM, 20-Feb-2025

हम टीम मोदी के रूप में काम करेंगे- रेखा गुप्ता

मेरे जीवन का हर क्षण दी गई जिम्मेदारी को पूरा करने में व्यतीत होगा। विधायक टीम मोदी के रूप में काम करेंगे। 

12:09 AM, 20-Feb-2025

मोहन यादव ने रेखा गुप्ता को बताया उत्कृष्ट कार्यकर्ता

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रामलीला मैदान में होने वाले दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिल्ली पहुंचे। उन्होंन कहा कि मैं रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देता हूं। मैं शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उपस्थित रहूंगा। एक तरफ, पीएम नरेंद्र मोदी संसद में महिला सांसदों को 33% आरक्षण दे रहे हैं और दूसरी तरफ, उन्होंने एक महिला को दिल्ली का सीएम नामित किया है। रेखा जी एक उत्कृष्ट पार्टी कार्यकर्ता हैं और उनमें काम करने और नतीजे देने की क्षमता है। 

12:04 AM, 20-Feb-2025

धीरेंद्र शास्त्री ने भेजीं शुभकामनाएं

जिन्हें यह पद मिला है, उन्हें शुभकामनाएं। सबसे पहले यमुना नदी साफ होनी चाहिए। रिहायशी इलाकों का कूड़ा साफ होना चाहिए। दिल्ली का कूड़ा जमीन और मन से साफ होना चाहिए। हर दिन हम सुनते हैं कि दिल्ली असुरक्षित है। हम चाहते हैं कि वहां ऐसी सरकार चले कि दिल्ली में लोग डर के साथ नहीं बल्कि भावनाओं में जीएं। 

विज्ञापन
12:01 AM, 20-Feb-2025

सतीश उपाध्याय ने दी बधाई

मैं रेखा गुप्ता को बधाई देना चाहता हूं। दिल्ली को निश्चित रूप से एक सक्षम सीएम मिला है। हम दिल्ली के लोगों से की गई प्रतिबद्धता को पूरा करेंगे। 

09:44 PM, 19-Feb-2025

रेखा गुप्ता के परिवार में जश्न का माहौल
 

विज्ञापन
09:43 PM, 19-Feb-2025

रेखा गुप्ता के पति बोले- हम पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं
भाजपा विधायक रेखा गुप्ता के दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुने जाने पर उनके पति मनीष गुप्ता ने कहा, "हम पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करना चाहते हैं। पूरी पार्टी का धन्यवाद हैं, जिन्होंने कई वरिष्ठ नेता होने के बावजूद महिला नेतृत्व के रूप में रेखा गुप्ता पर विश्वास जताया। उन्हें ये जिम्मेदारी दी। दिल्ली की भलाई के लिए जो भी उत्तम से उत्तम कार्य हम कर सकते हैं, करेंगे। 

09:42 PM, 19-Feb-2025

रेखा गुप्ता के घर के बाहर समर्थकों का जश्न
 

09:33 PM, 19-Feb-2025

रेखा गुप्ता ने पेश किया सरकार बनाने का दावा
 

08:47 PM, 19-Feb-2025

रेखा गुप्ता ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को कहा धन्यवाद
 

08:45 PM, 19-Feb-2025

दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता के आवास के बाहर जश्न का माहौल

रेखा गुप्ता के घर के बाहर जश्न का माहौल
 

08:33 PM, 19-Feb-2025

रेखा गुप्ता के नाम के एलान के बाद कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी

08:32 PM, 19-Feb-2025

विधायक दल की नेता चुने जाने पर रेखा गुप्ता बोलीं
दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता ने कहा कि  आपका सबके आर्शीवाद और सहयोग के लिए मैं दिल की गहराई से आपका आभार व्यक्त करती हूं।

08:14 PM, 19-Feb-2025

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी। जल्द आधिकारिक घोषणा होगी। 
 

07:59 PM, 19-Feb-2025

थोड़ी देर में विधायक दल के नेता का एलान
 

07:50 PM, 19-Feb-2025

रेखा गुप्ता भी पहुंची विधायक दल की बैठक में
भाजपा की नवनिर्वाचित विधायक रेखा गुप्ता विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचीं। 
 

07:27 PM, 19-Feb-2025

शिखा राय बोलीं-  पार्टी जानती है सबसे अच्छा निर्णय कैसे लेना है
पार्टी कार्यालय में विधायक दल की बैठक के लिए पहुंचने के बाद भाजपा की नवनिर्वाचित विधायक शिखा राय ने कहा कि पार्टी जानती है कि सबसे अच्छा निर्णय कैसे लेना है। हम सभी मिलकर दिल्ली के लिए एक टीम के रूप में काम करेंगे।

07:23 PM, 19-Feb-2025

बांसुरी स्वराज भी पार्टी कार्यालय पहुंचीं
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचीं। थोड़ी देर में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होगी।
 

07:22 PM, 19-Feb-2025

भाजपा कार्यालय में मंथन शुरू, देखें यहां

07:08 PM, 19-Feb-2025

पार्टी कार्यालय पहुंचे विंदर सिंह नेगी
भाजपा के नवनिर्वाचित नेता रविंदर सिंह नेगी विधायक दल की बैठक के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन जो भी निर्णय लेगा, हम उसका पालन करेंगे।

07:05 PM, 19-Feb-2025

विधायक दल की बैठक के लिए पहुंचे सतीश उपाध्याय
भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचे।

06:57 PM, 19-Feb-2025

विधायक दल की बैठक के लिए पहुंचे प्रवेश वर्मा
दिल्ली भाजपा विधायक प्रवेश वर्मा मुख्यमंत्री चुनने के लिए विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे।

06:40 PM, 19-Feb-2025

थोड़ी देर में भाजपा कार्याल में विधायक दल की बैठक
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद एवं राष्ट्रीय मंत्री ओपी धनकड़ को भाजपा विधायक दल नेता के चुनाव के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त करने का स्वागत किया है। सचदेवा ने कहा है की 19 फरवरी को शाम 7 बजे दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक 14 पंत मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय पर होगी जिसमें केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिती में विधायक दल के नेता का चुनाव होगा।

06:32 PM, 19-Feb-2025

दोनों पर्यवेक्षक पहुंचे
दिल्ली विधायक दल का नेता चुनने के लिए भाजपा नेता और पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ दिल्ली भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हुए।

06:31 PM, 19-Feb-2025

भाजपा कार्यालय में विधायकों का आना शुरू
दिल्ली में आज विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। जो कल दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। मोती नगर से भाजपा के विजयी उम्मीदवार हरीश खुराना ने कहा कि डबल इंजन की सरकार दिल्ली में कामकाज शुरू करने वाली है। अगले घंटे के अंदर दिल्ली को मुख्यमंत्री मिलने वाला है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार कल से काम करना शुरू कर देगी।

05:40 PM, 19-Feb-2025

ढोल नगाड़े बज रहे भाजपा कार्यालय के बाहर
दिल्ली में भाजपा कार्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी जोश है और ढोल नगाड़े बज रहे हैं। आज भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह कल यानी 20 फरवरी को होगा।

04:47 PM, 19-Feb-2025

1-2 घंटे का इंतजार करें: भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम
भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री चेहरे पर कहा कि विधायक आपस में निर्णय करेंगे। विधायक दल का जो निर्णय होगा। उस पर संसदीय दल मुहर लगाएगा। अभी 1-2 घंटे का इंतजार और करना है।

04:35 PM, 19-Feb-2025

New Cm Of Delhi: भाजपा नेता अजय आलोक बोले- शपक्ष ग्रहण के साथ कल दिल्ली नए युग में प्रवेश करेगी
भाजपा नेता अजय आलोक ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा, "दिल्ली कल एक नई सुबह के साथ नए युग में प्रवेश करेगी और भाजपा नए चेहरे, नए तेवर को लेकर एक प्रण के साथ दिल्ली में सरकार बनाएगी और दिल्ली को सही मायनों में भारत की राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा।"
 

03:55 PM, 19-Feb-2025

Cm Of Delhi: भाजपा सांसद दीपक प्रकाश बोले- कल दिल्ली में सूर्योदय होने जा रहा
भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा, 'दिल्ली में कल सूर्योदय होने जा रहा है। विकास अब जमीनी सतह पर होगा... कल पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में दिल्ली में एक नई सरकार का गठन होगा... कल का आयोजन वास्तव में एक ऐतिहासिक आयोजन है। 27 साल बाद भाजपा की सरकार (दिल्ली में) शपथ लेगी... कल कुशासन के अंत के साथ सुशासन का प्रारंभ होगा।'
 

03:13 PM, 19-Feb-2025

आज शाम 7 बजे दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद एवं राष्ट्रीय मंत्री ओपी धनकड़ को भाजपा विधायक दल नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त करने का स्वागत किया है। सचदेवा ने कहा है की 19 फरवरी को शाम 7 बजे दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक 14 पंत मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय पर होगी जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिती में विधायक दल के नेता का चुनाव होगा।

03:00 PM, 19-Feb-2025

भाजपा नेता तरुण चुघ ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, "दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आशीर्वाद दिया है। ये भरपूर आशीर्वाद जनादेश में तब्दील हो गया है। कल दिल्ली में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। मुझे लगता है कि रामलीला मैदान में होने वाली यह दिल्ली की सबसे ऐतिहासिक घटना होगी। दिल्ली की जनता ने एक तानाशाह शासक को उसके झूठ, छल और धोखाधड़ी की सजा दी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली विश्वस्तरीय राजधानी बनने की ओर अग्रसर होगी। हर गरीब, आम आदमी सबसे बड़ा वीआईपी है और वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नई कैबिनेट को आशीर्वाद देने के लिए यहां मौजूद रहेगा। कल सुबह 11 बजे समारोह आयोजित किया जाएगा।"

02:43 PM, 19-Feb-2025

सीएम पद के लिए अब भी सस्पेंस जारी

दिल्ली में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक आज होगी, जिसमें विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। इसके बाद पार्टी नेता उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश करेंगे और 20 फरवरी को रामलीला मैदान में नई सरकार का शपथग्रहण होगा। सीएम पद के लिए अब भी सस्पेंस जारी है।

02:22 PM, 19-Feb-2025

बॉलीवुड से भी आ सकते हैं कई मेहमान

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में नेताओं के अलावा बॉलीवुड के कुछ लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, इसके अलावा वहां पर साधु-संतों को भी न्योता दिया गया है। कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी, अर्द्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस का बहुस्तरीय घेरा मौजूद रहेगा।

01:48 PM, 19-Feb-2025

रविशंकर प्रसाद, ओपी धनखड़ बने पर्यवेक्षक

भाजपा के संसदीय बोर्ड ने दिल्ली प्रदेश में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। भाजपा ने रविशंकर प्रसाद, ओपी धनखड़ को पर्यवेक्षक बनाया है। इन्हीं की उपस्थित में शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी।

01:16 PM, 19-Feb-2025

कई राज्यों के मुख्यमंत्री हो सकते हैं शामिल

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा-एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रहने की भी उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। चूंकि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मौजूद रहेंगे, इसलिए उनकी सुरक्षा में एसपीजी का घेरा मौजूद रहेगा।

01:15 PM, 19-Feb-2025

रामलीला मैदान में किए गए सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम

गुरुवार को शपथ ग्रहण के बाद दिल्ली वासियों को उनका नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। गुरुवार यानी 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होने वाले कार्यक्रम के लिए तैयारियां की गई हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने समारोह स्थल की सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। 

01:00 PM, 19-Feb-2025

भाजपा संसदीय दल की बैठक खत्म

भाजपा संसदीय दल की बैठक खत्म हो गई है। दिल्ली के लिए पर्यवेक्षकों के नाम का एलान कुछ देर में होगा। दिल्ली का अगला सीएम कौन होगा, इससे पर्दा आज उठ जाएगा। आज शाम 7 बजे भाजपा के विधायक दल की बैठक बुलाई गई है।

12:33 PM, 19-Feb-2025

भाजपा संसदीय दल की बैठक शुरू

भाजपा संसदीय दल की बैठक शुरू हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बैठक में मौजूद हैं। बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है। वहीं, दिल्ली के लिए पर्यवेक्षकों के नाम का एलान होगा।

12:27 PM, 19-Feb-2025

चर्चा में हैं ये नाम

भाजपा सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय टीम से नियुक्त किए गए ऑब्जर्वर विधायक दल की बैठक में मौजूद रहेंगे जो प्रस्ताव से आलाकमान को अवगत कराएंगे। नियमों का उल्लंघन न हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा। मुख्यमंत्री के लिए प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता, शिखा राय, रवींद्र इंद्राज सिंह व कैलाश गंगवाल के नामों की चर्चा है। यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा नए चेहरे को मुख्यमंत्री बनाकर चौंका सकती है। राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इस तरह की परिपाटी देखने को भी मिली है।

11:44 AM, 19-Feb-2025

निमंत्रण पत्र में 12 बजे का समय

कल दिल्ली के सीएम का शपथग्रहण कार्यक्रम रामलीला मैदान में होगा है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए भाजपा का निमंत्रण पत्र सामने आ गया है। निमंत्रण पत्र के मुताबिक कार्यक्रम गुरुवार दोपहर को 12 बजे शुरू होगा। सीएम के साथ मंत्री भी शपथ लेंगे।

(सोशल मीडिया पर वायरल भाजपा का निमंत्रण पत्र)

11:31 AM, 19-Feb-2025

मुझे खुशी है कि मुख्यमंत्री भाजपा से होगा: केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा, "अरविंद केजरीवाल सिद्धारमैया की तरह ही केंद्र सरकार पर आरोप लगाते थे। जनता ने उन्हें सबक सिखाया। डबल इंजन की सरकार दिल्ली की हालत सुधारेगी, क्योंकि देश ही नहीं पूरी दुनिया की निगाहें इस पर हैं। यह देश का पावर सेंटर है। मुख्यमंत्री कोई भी हो, मुझे खुशी है कि मुख्यमंत्री बीजेपी से होगा। अरविंद केजरीवाल को अब घर बैठकर दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह देखना चाहिए..."

11:27 AM, 19-Feb-2025

आज विधायक दल की बैठक

मुख्यमंत्री पद के लिए तो कई विधायक दौड़ में हैं, लेकिन आखिरी फैसला बुधवार को विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा। इसके बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश करेगी। उन्हें नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की सूची भी सौंपी जाएगी। इसके बाद उपराज्यपाल प्रस्ताव को राष्ट्रपति के पास स्वीकृति के लिए भेजेंगे।

11:17 AM, 19-Feb-2025

Delhi CM Announcement Live : रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यंमत्री नामित, पेश किया सरकार बनाने का दावा, आज शपथ

रामलीला मैदान में भाजपा के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। हालांकि, अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर अभी भी मंथन जारी है। बुधवार शाम को इससे पर्दा उठने की उम्मीद है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें