राजेंद्र नगर में नालों की सफाई का अभियान शुरू
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में 27 जुलाई को हुए दर्दनाक हादसे के बाद गुरुवार को एमसीडी ने एक अभियान चलाया है। जिसके तहत नालों की सफाई की जा रही है। गाद निकाली जा रही है। क्योंकि बीते बुधवार को भी यहां पर पानी दो से तीन फीट ऊपर भर गया था। छात्र अभी भी प्रदर्शन कर रहे हैं। नेता और अधिकारी उन लोगों से बात करने आए। लेकिन छात्रों ने उन्हें भी "गो बैक गो बैक" के नारे लगाकर वापस भेजा।
गाजीपुर थाने में मामला दर्ज
गाजीपुर थाना क्षेत्र के नाले में 22 वर्षीय तनुजा और उनके तीन साल के बेटे प्रियांशु की मौत के मामले में गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। दिल्ली पुलिस के एएसआई रवि कुमार जांच कर रहे हैं। घटनास्थल पर दिल्ली पुलिस की फोरेंसिक टीम और अधिकारी मौके पर जांच करने पहुंचे हैं।
गाजीपुर में मां-बेटे की मौत पर आप का एक्शन
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि मुझे बड़े ही दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि दिल्ली भाजपा की डीडीए और प्रशासन की वजह से एक मां और बच्ची की मृत्यु हो गई। डीडीए यहां एक नाला का निर्माण करा रहा था। लेकिन तमाम निर्देशों के बाद भी डीडीए ने इस नाले को नहीं ढका और यह दुखद हादसा हो गया। डीडीए भाजपा के एलजी साहब के अंतर्गत आता है। इन्हीं एलजी साहब को जल बोर्ड समेत दिल्ली सरकार के काम में रोड़ा लगाने का शौक है। लेकिन जो विभाग सीधे तौर पर एलजी के अंतर्गत आते हैं, उस पर इनका रत्ती भर ध्यान नहीं है।
गाजीपुर हादसे पर पूर्वी दिल्ली की डीसीपी का बयान
पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि बीती रात लगभग साढ़े आठ बजे खोड़ा कॉलोनी में एक मां-बेटे के नाले में गिरकर डूबने की सूचना मिली। हमने दो शवों को बरामद किया है, जांच में पता चला कि मृतक 23 वर्षीय महिला थी, वह अपने 3 वर्षीय बेटे के साथ सब्जी खरीदने के लिए बाजार गई थी। वापस आते वक्त जलभराव की वजह से दोनों गिर गए। जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई।
दरियागंज में हैप्पी स्कूल की दीवार ढही
भारी बारिश के बाद दरियागंज में हैप्पी स्कूल की दीवार ढह गई। जिसके कारण वहां खड़ी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
भाजपा सांसद का दिल्ली सरकार पर तंज
भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि दिल्ली सरकार और नगर निगम की पोल खुल रही है। इनके सारे वादे झूठे हैं। इन्होंने अपने पास से मंजूर सारा पैसा अपने चहेते ठेकेदारों को दे दिया है। सिर्फ फर्जी बिल दिखाए हैं। अगर आज बारिश हुई तो दिल्ली में फिर ट्रैफिक जाम होगा। आतिशी को स्कूल की छुट्टी करने की बजाय PWD की जिम्मेदारी तय करनी चाहिए।
दिल्ली के इन इलाकों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज
जेएनयू के हॉस्टल में घुसा पानी, धरने पर बैठे छात्र
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस स्थित हॉस्टल में पानी भरने को लेकर छात्रों में रोष है। छात्र धरने पर बैठ गए हैं। पिछले साल यूजीसी ने जर्जर हॉस्टल के रेनोवेशन के लिए फंड दिया गया था। छात्रों का आरोप है कि रेनोवेशन के नाम पर घोटाला हुआ। यूजीसी इसकी जांच करे।
बिल्डिंग से पानी निकालने का काम जारी
इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया की इमारत में पानी घुसते ही उसे बाहर निकाला जा रहा है। दिल्ली में भारी बारिश हुई और राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर जलभराव की समस्या देखी जा रही है।
आईटीओ पर भरा पानी, लग सकता है जाम
दिल्ली के आईटीओ पर अब भी सड़क पर पानी भरा हुआ है। मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की हुई है। वहीं सड़क पर पानी भरने की वजह से सुबह ऑफिस जाने के दौरान जाम लग सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में 147 मिमी बारिश दर्ज
मौसन विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित सलवान स्टेशन में 31 जुलाई सुबह 8:30 बजे से आज सुबह 7:15 बजे तक 147.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में नोएडा सेक्टर 62 स्थित एनसीएमआरडब्ल्यूएफ स्टेशन पर 147.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
गाजीपुर में महिला और बच्चे की मौत
दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गाजीपुर इलाके में पानी से भरे नाले में डूबने से 22 वर्षीय महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। आगे की कानूनी कार्रवाई थाना गाजीपुर पूर्वी दिल्ली द्वारा की जा रही है।
ग़ाज़ीपुर इलाके में पानी से भरे नाले में डूबने से 22 साल की एक महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई थाना ग़ाज़ीपुर पूर्वी दिल्ली द्वारा की जा रही है।
दिल्ली-एनसीआर में बादल छाये हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज भी बारिश होगी।
भारी बारिश के कारण दरियागंज में एक निजी स्कूल की दीवार गिर गई जिससे आसपास खड़े वाहनों को नुकसान हुआ।
भारी बारिश के तलते पूरी दिल्ली की सड़कें पानी से भर गईं। ऐसे में रामलीला मैदान के पास सिविक सेंटर में दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय के बाहर की सड़क भी समंदर बन गई थी।
प्रदेश भाजपा ने कहा है कि मौसम ने दिल्ली सरकार और एमसीडी को सीवर साफ करने के लिए पर्याप्त समय दिया लेकिन उन्हें निराश मिली। दिल्ली की सीवरेज प्रणाली पूरी तरह से ध्वस्त हो गई और जगह-जगह भारी जलजमाव हुआ। इससे लोगों की परेशानी बढ़ी।