फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Weather Live: राजधानी में बारिश का कहर, सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल; 17 ट्रेनें रद्द, 12 का बदला रूट

Sun, 09 Jul 2023 07:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

खास बातें

Weather Today Delhi Rain Monsoon Update Live: दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह से कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार सुबह एक ट्वीट में कहा कि दिल्ली के अलग-अलग स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश होगी।
विज्ञापन
delhi weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:06 PM, 09-Jul-2023

आकाशीय बिजली गिरी

मोदीनगर के निवाड़ी स्थित पैंगा गांव में आकाशीय बिजली गिरी। बिजली गिरने के कारण कई ग्रामीणों के विद्युत उपकरण फुके, किसान विक्रम सिंह के मकान में दरार आई
 

07:06 PM, 09-Jul-2023

गाजियाबाद शहर और देहात क्षेत्र में अब तक 42 एमएम वर्षा

मौसम वैज्ञानिक यूपी साही ने बताया कि गाजियाबाद शहर और देहात क्षेत्र में अब तक 42 एमएम वर्षा हुई है। रात में भी वर्षा होने की संभावना है इसलिए यहां आंकड़ा बढ़कर 50 के पार पहुंच जाएगा। 





 

06:49 PM, 09-Jul-2023

अमित शाह ने दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपालों से बात की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपालों से बात की और लगातार बारिश के मद्देनजर केंद्र शासित प्रदेशों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। शाह ने जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा से भारी बारिश के कारण निलंबित हुई अमरनाथ यात्रा के बारे में भी जानकारी ली। राजधानी में लगातार बारिश के मद्देनजर, केंद्रीय गृह मंत्री ने एलजी दिल्ली वी के सक्सेना से बात की और अपडेट लिया।

 

विज्ञापन
06:41 PM, 09-Jul-2023

भारी बारिश के कारण उत्तर रेलवे ने रद्द की करीब 17 ट्रेनें

भारी बारिश के कारण उत्तर रेलवे ने करीब 17 ट्रेनें रद्द कर दी हैं और करीब 12 अन्य का मार्ग बदल दिया है। उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि जलभराव के कारण चार स्थानों पर यातायात निलंबित कर दिया गया है। इनमें नोगनवान (अंबाला)- न्यू मोरिंडा के बीच, नंगल बांध और आनंदपुर साहिब के बीच और कीरतपुर साहिब और भरतगढ़ के बीच के खंड शामिल हैं। लगातार भारी बारिश के कारण दिल्ली क्षेत्र से ट्रेनों को सुरक्षित रूप से चलाने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

06:32 PM, 09-Jul-2023
फरीदाबाद रेलवे रोड पर भरा बारिश का पानी उसमें से निकलता दिव्यांग - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद रेलवे रोड पर भरा बारिश का पानी उसमें से निकलता दिव्यांग

विज्ञापन
06:24 PM, 09-Jul-2023
कार को धक्का देकर निकालते छोटे-छोटे बच्चे - फोटो : अमर उजाला

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में भरा बारिश का पानी उसमें फंसी कार को धक्का देकर निकालते छोटे-छोटे बच्चे।
 

06:13 PM, 09-Jul-2023
भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी के घर का नजारा - फोटो : अमर उजाला

जलमग्न हुई दिल्ली 

दिल्ली में पिछले दो दिनों से हो रही तेज बारिश से राजधानी जलमग्न हो गई है। यह नजारा है नई दिल्ली स्थित शेर रायसिना रोड भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के घर का, जो पानी में डूबा हुआ है।  

 

06:11 PM, 09-Jul-2023
दिल्ली में ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में हर तरफ ट्रैफिक जाम, रिंग रोड की तस्वीर।
 

05:42 PM, 09-Jul-2023

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को स्कूल रहेंगे बंद

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बरसात और मौसम विभाग की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए सोमवार को राजधानी के सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। वहीं नोएडा में भी स्कूल बंद रहेंगे। 

05:28 PM, 09-Jul-2023

डीएम ने जारी की एडवाइजरी 

गाजियाबाद में डीएम की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। भारी बारिश को देखते हुए विद्यालयों में 10 और 11 का भी अवकाश घोषित किया है। कांवड़ के संबंध में 12 से 16 जुलाई तक पूर्व से ही अवकाश था।

05:03 PM, 09-Jul-2023

डीसी निशांत कुमार यादव ने जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया

गुरुग्राम में आज दोपहर तक 150 एमएम बारिश हुई। बारिश के दौरान डीसी निशांत कुमार यादव ने जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया। जिला में जलभराव वाले क्षेत्रों से निकासी का कार्य तेज, जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट। डीसी निशांत कुमार यादव ने दी जानकारी देते हुए बताया कि जल निकासी के पुख्ता इंतजामों के चलते ज्यादातर अंडरपास यातायात के लिए खोल दिए गए हैं। NH 48 के मेन कैरिज वे पर जलभराव नहीं होने दिया गया। यातायात भी सुचारू ढंग से जारी है। 

04:55 PM, 09-Jul-2023

16 अधिकारियों को निकासी की कमान

गुरुग्राम में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पहले ही 114 क्रिटिकल पॉइंट्स की पहचान कर 16 अधिकारियों को निकासी की कमान दी थी। डीसी के निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी अपनी लोकेशन्स पर मौजूद रहे। हर अधिकारी के पास 6 से 7 क्रिटिकल पॉइंट्स की जिम्मेदारी है। ड्रेनेज व पम्पसेट के जरिए सड़कों से पानी की निकासी की जा रही है। 

03:37 PM, 09-Jul-2023

पानी भरने से लोगों को आने- जाने में मुश्किल

राजधानी दिल्ली के  प्रीत विहार के सी ब्लाक रेसिडेंशियल इलाका में बारिश के कारण यहां पानी भरा है। पानी भरने से लोगों को आने- जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 
   

 

03:08 PM, 09-Jul-2023

आईटीओ और मंडी हाउस इलाके में जलभराव

दिल्ली में भारी बारिश के कारण आईटीओ और मंडी हाउस इलाके में जलभराव हो गया है।

02:01 PM, 09-Jul-2023

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने लिया स्थिति का जायजा

दिल्ली में भारी बारिश के बाद स्थिति की समीक्षा करने के लिए दिल्ली की मंत्री आतिशी ने तिलक ब्रिज, आईटीओ के इलाकों का दौरा किया।

12:33 PM, 09-Jul-2023

गुरुग्राम में सदर पुलिस स्टेशन पर जलजमाव

भारी बारिश के कारण गुरुग्राम में सदर पुलिस स्टेशन और आसपास के इलाकों में जलजमाव हुआ।

11:59 AM, 09-Jul-2023

गुरुग्राम के नरसिंहपुर चौक के पास जलजमाव

भारी बारिश जारी रहने के कारण गुरुग्राम के नरसिंहपुर चौक के पास जलजमाव हो गया है। जिस वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

11:29 AM, 09-Jul-2023

भाजपा ने पार्टी नेताओं को किया अलर्ट

कल से दिल्ली में चल रही भारी बारिश को देखते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने भाजपा पार्षदों को निर्देश दिया है कि वह 24 घंटे अपने वार्ड की जनता को उपलब्ध रहें। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सभी भाजपा पार्षद बरसात के दौरान और बाद में भी सड़कों पर उतर कर जल भराव खुलवाने व सफाई सुनिश्चित करने का काम करेंगे। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि भाजपा पार्षद जल भराव खुलवाने और उसके तुरंत बाद होने वाली गंदगी की गलियों एवं कॉलोनी सड़कों से सफाई सुनिश्चित करने के लियें स्थानीय आरडब्लूए के साथ मिलकर काम करेंगे। जहां भाजपा पार्षद नही हैं वहां आवश्यकतानुसार भाजपा के जिला एवं मंडल अध्यक्ष भी सफाई कार्य सुनिश्चित करने के लियें काम करेंगे। दिल्ली भाजपा के महामंत्री एवं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष इस सब कार्य को मोनिटर करेंगे।

11:09 AM, 09-Jul-2023

केजरीवाल ने दिए निर्देश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सभी मंत्री और मेयर उन इलाकों का निरीक्षण करेंगे जहां शहर में भारी बारिश के बाद जलभजमाव के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। सभी विभागों के अधिकारियों को ग्राउंड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

10:52 AM, 09-Jul-2023

दिल्ली में बारिश

दिल्ली में लगातार बारिश से हुए जलजमाव के चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का असर लोगों की आवाजाही पर भी देखने को मिल रहा है।

10:08 AM, 09-Jul-2023

25 जुलाई 1982 को रिकॉर्ड की गई थी 169.9 मिमी बारिश

यह जुलाई माह में रिकॉर्ड है। इससे पहले जुलाई के किसी एक दिन (24 घंटे) में 169.9 मिमी बारिश 25 जुलाई 1982 को रिकॉर्ड की गई थी।

09:59 AM, 09-Jul-2023

दिल्ली में 24 घंटे में 253 मिमी बारिश हुई

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे (शनिवार 8:30 बजे-रविवार 8:30 बजे तक) में दिल्ली में (मानक सफदरजंग) 253 मिमी बारिश हुई है।

09:42 AM, 09-Jul-2023

दो से तीन दिन तक भारी बारिश का अनुमान

आईएमडी दिल्ली के प्रमुख चरण सिंह ने शनिवार को कहा कि आईएमडी ने दिल्ली में 2-3 दिनों के लिए भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस सप्ताह दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश होगी, बारिश 2-3 दिनों तक ज्यादा रहेगी। उसके बाद हल्की बारिश होगी। इस दौरान गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

09:24 AM, 09-Jul-2023

इन जगहों पर बारिश की भविष्यवाणी

मौसम विभाग ने जिन स्थानों पर बारिश की भविष्यवाणी की है, उनमें नरेला, अलीपुर, रोहिणी, बादिली, पीतमपुरा, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, राजौरी गार्डन, लाल किला, राजीव चौक, आईटीओ, जाफरपुर शामिल हैं।

09:02 AM, 09-Jul-2023

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर वालों को अभी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आज भी भारी बारिश होने का अनुमान है। विभाग ने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

08:37 AM, 09-Jul-2023

दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह से कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार सुबह एक ट्वीट में कहा कि दिल्ली के अलग-अलग स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश होगी।

08:30 AM, 09-Jul-2023

Delhi-NCR Weather Live: राजधानी में बारिश का कहर, सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल; 17 ट्रेनें रद्द, 12 का बदला रूट

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला जारी है। आसमान में घने बादल हैं। अंधेरा सा छाया हुआ है। कल दिल्ली में दिन भर हुई मूसलाधार बारिश ने पिछले 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 126.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। महज नौ घंटे की बारिश से दिल्ली का पारा सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। 

 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें