फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Flood News Live: दिल्ली में यमुना का कहर, आईटीओ-राजघाट की सड़कें जलमग्न; सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा पानी

Fri, 14 Jul 2023 04:53 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Delhi Flood News Live in Hindi : यमुना के जलस्तर में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी ने दिल्लीवालों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। भले ही जलस्तर अब कम हो रहा है, लेकिन संकट अभी भी बरकरार है। भारी बारिश के बाद दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदी का उफान बरकरार है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
Delhi Flood News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:53 PM, 14-Jul-2023

4- 5 घंटे में दिखेगा पॉजिटिव रिजल्ट 

यमुना दौरे पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आईटीओ सहित विभिन्न जगहों पर यमुना का दौरा किया। इस दौरान उपराज्यपाल ने बताया कि दिल्ली में बाढ़ के हालात से निपटने के लिए सेना, एनडीआरएफ, दिल्ली जल बोर्ड, सिंचाई एवं बाढ़ विभाग सहित दिल्ली सरकार के अन्य विभाग मिलकर युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। 

03:58 PM, 14-Jul-2023
जलभराव ने राजघाट को बनाया स्विमिंग पुल - फोटो : भूपिंदर सिंह

जलभराव ने राजघाट को बनाया स्विमिंग पुल। राजघाट महात्मा गांधी की समाधि के सामने लगभग 6 से 7 फुट तक आ गया पानी जिसमें लोगों ने तैराकी शुरू कर दी।

03:45 PM, 14-Jul-2023
आईएसबीटी चौक में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

आईएसबीटी चौक में भरा पानी। आज भी कश्मीरी गेट में अंतरराज्यीय बस सेवा ठप
 

विज्ञापन
03:36 PM, 14-Jul-2023
राजघाट की सड़कें भी हुई जलमग्न। फोटो: भूपिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के राजघाट की सड़कें भी हुई जलमग्न।  

03:29 PM, 14-Jul-2023
सुप्रीम कोर्ट के सामने जलभराव। फोटो: भूपिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट के सामने जलभराव। 

विज्ञापन
03:11 PM, 14-Jul-2023

यातायात की आवाजाही बाधित

दिल्ली यातायात पुलिस ने एक ट्वीट में जानकारी दी कि शांति वन से गीता कॉलोनी फ्लाईओवर की ओर और गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से राजघाट और आईएसबीटी, कश्मीरी गेट की ओर यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित है।

02:30 PM, 14-Jul-2023

जलभराव से लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

दिल्ली में शुक्रवार को यमुना नदी के घटते जल स्तर के बीच कई हिस्से जलभराव और बाढ़ का सामना कर रहे हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। यात्रियों को आईटीओ रोड पर पानी के बीच अपनी मोटरसाइकिलें धकेलते देखा गया, जबकि दिल्ली में सराय काले खां टी-जंक्शन के पास एनएच-24 पर भारी ट्रैफिक जाम देखा गया।

01:51 PM, 14-Jul-2023

'पानी शहर के अंदर घुसने से रोकने के लिए कर रहे पूरी मेहनत'

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना में बढ़े जलस्तर से डीजेबी का इंद्रप्रस्थ रेगुलेटर टूट गया था जिसे ठीक करने का काम रात-भर चला। अभी मैंने भी वहां का दौरा किया। उम्मीद है कि अगले चार से पांच घंटे में इसे ठीक कर लिया जाएगा। सरकार, एनडीआरएफ और आर्मी की टीमें पूरी मेहनत से काम कर रही हैं। हमारी कोशिश है कि पानी शहर के अंदर नहीं घुसना चाहिए।

01:34 PM, 14-Jul-2023

शाम तक भैरों मार्ग खुलने की संभावना

दिल्ली के स्पेशल सीपी, ट्रैफिक, सुरेंद्र सिंह यादव ने शहर में बाढ़ की स्थिति पर बात की और स्थिति से निपटने के लिए प्रबंधन द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सभी इलाकों में 4,500 पुलिस की तैनाती की गई है। कावड़ियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। कश्मीरी गेट जैसे इलाकों में जलस्तर में कमी देखी गई है। लेकिन वजीराबाद की ओर रिंग रोड इलाके में अभी भी पानी भरा हुआ है। हम कोशिश कर रहे हैं शाम तक भैरों मार्ग खोल दिया जाएगा। एनएच 44 पर यातायात देखा जा सकता है।

01:05 PM, 14-Jul-2023

जलभराव से कांवड़ियों को हो रही परेशानी

दिल्ली का जलभराव कांवड़ियों के लिए भी मुसीबत बन गया है। कांवड़ियों को आईटीओ के सामने जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है।

12:52 PM, 14-Jul-2023

पानी की कटौती पर बोले केजरीवाल

दिल्ली में पानी की कटौती पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बाढ़ आने की वजह से यमुना का पानी पंप रूम, मशीन में आ गया है। अगर हम प्लांट को चलाएंगे तो उनमें करंट आएगा। जब तक पानी का स्तर कम नहीं होगा और पानी के स्तर कम होने के 24 घंटे बाद भी हम मशीन नहीं चला सकते क्योंकि मशीनों को सुखाने में भी समय लगेगा।

12:23 PM, 14-Jul-2023

ड्रेन रेगुलेटर को ठीक करने के लिए पहुंची सेना

दिल्ली में आईटीओ के पास खराब ड्रेन रेगुलेटर को ठीक करने सेना पहुंची है। सेना ने आईटीओ के पास ड्रेनेज संख्या 12 के रेगुलेटर को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है।

12:17 PM, 14-Jul-2023

ये समय राजनीति का नहीं: उपराज्यपाल

आईटीओ के पास ड्रेन रेगुलेटर टूटने के कारण दिल्ली में पानी घुस रहा है। स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना वहां पहुंचे। इस दौरान आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अधिकारियों पर सहयोग न करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री के सामने सौरभ भारद्वाज ने एलजी से कहा कि रात में एनडीआरएफ नहीं दी गई, वर्ना सुबह तक सब ठीक हो जाता। तब, एलजी ने कहा कि दिल्ली के लिए मिलकर काम करने का वक्त। आरोपों पर जाएंगे, तो परेशान हो जाएंगे. हालात पर नजर है. राहत का काम किया जा रहा है। ये समय राजनीति का नहीं है। कहने के लिए मैं भी बहुत सारी चीजें कह सकता हूं। ये सारी चीजें बाद में हो सकती हैं।

11:59 AM, 14-Jul-2023

आईटीओ पहुंचे केजरीवाल

आईटीओ के पास ड्रेन रेगुलेटर के टूटने के बाद स्थिति का जायजा लेने पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अलग-अलग कारणों से अलग-अलग इलाकों में पानी घुस गया। आईटीओ पर ड्रेन रेगुलेटर के टूटने के कारण, राजघाट पर नाले से पानी के बैकफ्लो के कारण और कई अन्य स्थानों पर ओवरफ्लो के कारण यमुना नदी का पानी शहर में घुस रहा है। लोगों को जल्द ही राहत मिलनी शुरू हो जाएगी, पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है।

11:34 AM, 14-Jul-2023

आईटीओ पहुंच केजरीवाल ने किया निरीक्षण

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज के साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की इमारत के पास क्षतिग्रस्त नाले का निरीक्षण किया।

11:03 AM, 14-Jul-2023

यमुना का जलस्तर 208.38 मीटर

यमुना का पानी कल रात से लगातार घट रहा है, लेकिन अभी भी जलस्तर बहुत ज्यादा है। सुबह 10 बजे यमुना का जलस्तर 208.38 मीटर तक आ गया।

10:48 AM, 14-Jul-2023

धीरे-धीरे कम हो रहा यमुना का जल स्तर

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, 'अच्छी खबर यह है कि जल स्तर नहीं बढ़ रहा है, यह कल दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक स्थिर था और अब यह बहुत धीरे-धीरे कम हो रहा है। लेकिन यह 0.1 मीटर की दर से घट रहा है इसलिए पानी कम होने में एक दिन का समय लगेगा। पानी इलाकों में घुस रहा है क्योंकि सभी नाले भरे हुए हैं और यह बैकफ्लो है जो इलाकों में बाढ़ ला रहा है। पंपिंग अब संभव नहीं है क्योंकि पानी को यमुना में ही जाना होगा और इसका जल स्तर पहले से ही ऊंचा है। यह कठिनाई किसी व्यक्ति या परिस्थिति के कारण नहीं बल्कि उत्तर भारत में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण है। अच्छी बात यह है कि पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है'

10:22 AM, 14-Jul-2023

लगातार आईटीओ में घुस रहा पानी

आईटीओ स्थित विकास भवन पर ड्रेन रेगुलेटर टूटने के चलते यमुना का पानी लगातार आईटीओ में घुस रहा है। जिससे यमुना का पानी तेजी से शहर में घुस रहा है। अधिकारी रेगुलेटर को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं।

10:19 AM, 14-Jul-2023

ट्रैफिक जाम से परेशान लोग

दिल्ली में सराय काले खां टी-जंक्शन के पास NH-24 पर भारी ट्रैफिक जाम। जलभराव और बाढ़ के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।

10:12 AM, 14-Jul-2023

मध्य दिल्ली में प्रवेश के रास्ते

सिग्नेचर ब्रिज- बंद
वजीराबाद ब्रिज- बंद
कश्मीरी गेट- बंद
लोहे का पुल- बंद
गीता कालोनी- बंद
विकास मार्ग- बंद
एनएच नौ- खुला
डीएनडी- खुला
कालिंदी कुंज- खुला

10:05 AM, 14-Jul-2023

विकास मार्ग को दोनों तरफ से बंद, छोटे वाहनों की नो एंट्री

पानी भरने के कारण विकास मार्ग को दोनों तरफ से बंद किया गया है। छोटे वाहनों को बिल्कुल नहीं गुजरने दिया जा रहा है। बस आदि को पुलिस चलने की अनुमति दे रही है। रिंग रोड, भैरो मार्ग समेत समेत कई मार्ग कल से ही बंद हैं।

09:53 AM, 14-Jul-2023

आईटीओ पर स्थिति का जायजा लेंगे केजरीवाल

दिल्ली में आईटीओ स्थित विकास भवन में ड्रेन रेगुलेटर क्षतिग्रस्त हो गया। सीएम अरविंद केजरीवाल आज सुबह 11 बजे मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे।

09:29 AM, 14-Jul-2023

सुप्रीम कोर्ट के पास जलभराव

भारी बारिश और यमुना नदी के जल स्तर में वृद्धि से सुप्रीम कोर्ट के पास जलभराव हो गया। 

08:56 AM, 14-Jul-2023

यमुना का जलस्तर 208.42 मीटर पर आया

यमुना के जलस्तर में मामूली कमी आई है। फिलहाल यमुना का जलस्तर 208.42 मीटर हो गया है। लेकिन संकट अभी भी बरकरार है। 

08:32 AM, 14-Jul-2023

राजघाट के पास जलभराव

भारी बारिश के बाद यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से राजघाट के पास जलभराव जारी है।

08:08 AM, 14-Jul-2023

आईटीओ रोड पर जलभराव

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से आईटीओ रोड पर जलभराव की स्थिति होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

08:07 AM, 14-Jul-2023

राजघाट के पास जलभराव

भारी बारिश के बाद यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से राजघाट के पास जलभराव जारी है।

08:04 AM, 14-Jul-2023

लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

यमुना खादर के अलावा कई रिहायशी इलाके में पानी घुस आया। न्यू उस्मानपुर, शास्त्री पार्क, मयूर विहार और सोनिया विहार के कई इलाकों में पानी एक-एक मंजिल तक पहुंच गया। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग और मवेशी फंस गए। हालात को देखते हुए एनडीआरएफ के अलावा पुलिस, दमकल विभाग, बोट क्लब और सिविल डिफेंस के वालंटियर ने मोर्चा संभाल लिया। देर शाम तक बाढ़ में फंसे 5000 से ज्यादा लोगों के अलावा सैकड़ों मवेशियों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया गया।

08:02 AM, 14-Jul-2023

15 और 16 जुलाई को भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने पहले ही बताया था कि 15 व 16 जुलाई को मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। बारिश की तीव्रता कितनी होगी इस संबंध में एक से दो दिन में स्थिति स्पष्ट करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि 15 जुलाई से तापमान में फिर से गिरावट होगी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई थी।

08:01 AM, 14-Jul-2023

मंगलवार को हुई थी बारिश

मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक दिल्ली में 008.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। सर्वाधिक बारिश पूसा में 041.5, मयूर विहार में 037.0 मिमी व रिज में 029.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इस कारण कुछ इलाकों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली थी। दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया था। 

07:47 AM, 14-Jul-2023

Delhi Flood News Live: दिल्ली में यमुना का कहर, आईटीओ-राजघाट की सड़कें जलमग्न; सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा पानी

बाढ़ की विभीषिका से जूझ रही देश की राजधानी दिल्ली समेत आसपास के कई इलाकों में खतरा अभी टला नहीं है। मौसम विभाग ने अगले दो घंटों के दौरान हल्की तीव्रता वाली बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट और एनसीआर में गुरुग्राम, सोनीपत के अलावा यूपी के मुरादाबाद, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद में भी बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें