फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News Today Live: दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 13 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी आज - 13-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:06 PM, 13-Feb-2025

UP: मुरादनगर में सरेआम बदमाशों ने किराया व्यापारी पर की गोलीबारी, पैसे से भरा बैग लूटा

गोली लगने से मुनीम घायल हुआ है। मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है। बताया जा रहा बैग में करीब साढे आठ लाख रुपये थे।  और पढ़ें

11:01 PM, 13-Feb-2025

Video: पैंठ बाजार में युवक को थप्पड़ मारने वाले पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, पास खड़े देखते रहे दरोगा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 29 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो इंदिरापुरम थानाक्षेत्र के नीतिखंड का है। इसमें दिखने वाली जगह वह है जहां साप्ताहिक बाजार लगती है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी पैंठ बाजार को हटवाते समय युवक को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहा है। और पढ़ें

10:31 PM, 13-Feb-2025

Delhi New CM: दिल्ली में BJP नहीं बनाएगी किसी को उपमुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण समारोह में हर तरफ दिखेगी भगवा पगड़ी

शपथ ग्रहण समारोह के दिन पूरा आयोजन स्थल भगवामय दिखेगा। सजावट तो भगवा रंग में रंगेगा ही कार्यकर्ता भी भगवा पगड़ी धारी भेष-भूषा में दिखेंगे। और पढ़ें

विज्ञापन
10:10 PM, 13-Feb-2025

Noida News: छह लेन का हुआ एक मूर्ति गोल चक्कर, जाम से मिलेगी निजात

छह लेन का हुआ एक मूर्ति गोल चक्कर, जाम से मिलेगी निजात और पढ़ें

09:42 PM, 13-Feb-2025

नोएडा में 11 बांग्लादेशी गिरफ्तार: तीन गए थे कश्मीर, फर्जी आधार कार्ड बरामद; पुलिस व एजेंसियां कर रही जांच

सलारपुर गांव में पिछले 8-10 दिनों से 11 बांग्लादेशी नागरिक एक ही कमरे में रह रहे थे। बुधवार रात को तीन बांग्लादेशी भंगेल में पुलिस को देखकर भाग गए और सलारपुर गांव में सुमित भाटी के घर की छत पर चढ़ गए। और पढ़ें

विज्ञापन
09:23 PM, 13-Feb-2025

अवैध संबंध या रंजिश?: युवक को पीट कर मारा, शव के पास पड़ा था इस्तेमाल हुआ निरोध, अस्त-व्यस्त थे कपड़े

व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका है। सिर में गंभीर चोट है। जेब में बिहार का आधार कार्ड मिला है। पुलिस पहचान कराने में जुटी है। और पढ़ें

09:11 PM, 13-Feb-2025

दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने नौकर संग मिल किया पिता का कत्ल, बोरी में लाश भरकर नाले में फेंकी

28 जनवरी को बेटी ने पिता रमेश के लापता होने की शिकायत नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने में की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी जांच करने के बाद नौकर जीतेंद्र के बेटे विशाल को हिरासत में लिया।  और पढ़ें

08:54 PM, 13-Feb-2025

Delhi New CM: कब मिलेगा दिल्ली को नया मुख्यमंत्री, कहां होगी ताजपोशी, कितने होंगे मंत्री? हर सवाल का यहां जवाब

Delhi New CM: सूत्रों के अनुसार दिल्ली सचिवालय से रिक्त पदों और नियुक्तियों से जुड़ी जानकारी मांगी गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय भी इस पर नजर बनाए हुए है। और पढ़ें

08:33 PM, 13-Feb-2025

Delhi Police Traffic Advisory: दिल्ली में पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, रूट देखकर बनाएं निकलने का प्लान

यात्रियों से सड़क पर भीड़भाड़ कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने और सड़क किनारे पार्किंग से बचने व वाहनों को केवल निर्दिष्ट पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करने को कहा। और पढ़ें

07:28 PM, 13-Feb-2025

Noida News: अलीगढ़, बागपत और गोरखपुर के ध्यानार्थ.....12वीं पास टैक्सी चालक चला रहा था ठगी का गिरोह, तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) नोएडा यूनिट ने डिजिटल अरेस्ट, गेमिंग और ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

07:26 PM, 13-Feb-2025

Noida News: 20 दिन से लापता बिहार निवासी बालक अब तक नहीं मिला, तलाश में जुटी पुलिस

नोएडा के सेक्टर-45 में रहने वाला बिहार निवासी बालक बीते 20 दिन से लापता है। परिजनों ने सेक्टर-39 थाने में मामला दर्ज करवा दिया है। फिलहाल, पुलिस तलाश में जुटी हुई है। और पढ़ें

07:24 PM, 13-Feb-2025

3 साल की बच्ची से हैवानियत: कबाड़ बिनने वाले ने पहले दिलाया बिस्किट, फिर की दरिंदगी, चिल्लाई तो बन गया जल्लाद

आरोपी ने पहले बच्ची को 5 रुपये दिए तो वह बिस्किट लेकर आई और फिर से वहीं खेलने लगी। इस बीच आरोपी ने पास की झाड़ियों में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर वह जल्लाद बन गया। और पढ़ें

07:09 PM, 13-Feb-2025

UP: खौलती दाल के भगोने में गिरा पांच साल का बच्चा, मामा की शादी में कर रहा था मौज मस्ती; अचानक आ गई मौत

अलीगढ़ निवासी शाहिद बागपुर गांव स्थित मोदी ईट भट्टे पर मजदूरी करते हैं। 9 फरवरी की रात उनके साले की शादी थी। घर पर काफी मेहमान आए थे। दिन में उनके लिए दाल और चावल बन रहे थे। बड़े भगोने में दाल बन रही थी।  और पढ़ें

06:56 PM, 13-Feb-2025

काउंसलिंग में सुनाई खौफनाक कहानी: बहला-फुसला कर ले गया 15 साल की नाबालिग लड़की को, पांच महीने किया दुष्कर्म

मामले में अपराध शाखा केएटी की टीम ने जांच करते हुए किशोरी को ढूंढा और आरोपी को भी पकड़ा। किशोरी की लीगल एड व सीडब्ल्यूसी के समक्ष काउंसलिंग कराई गई। जिसमें उसने बयान दिया कि आरोपी उसे उत्तराखंड, हिमाचल समेत कई अन्य जगहों पर घुमाता रहा।  और पढ़ें

06:30 PM, 13-Feb-2025

Noida News: स्पेशल केयर यूनिट के जरिए 117 बच्चों को दिया गया मरहम

स्पेशल केयर यूनिट के जरिए 117 बच्चों को दिया गया मरहम और पढ़ें

06:26 PM, 13-Feb-2025

VIDEO : गाजियाबाद के वसुंधरा में अवैध चौथी मंजिल बनाने की सूचना पर पहुंची टीम, रुकवाया काम

गाजियाबाद के वसुंधरा में अवैध चौथी मंजिल बनाने की सूचना पर पहुंची टीम, रुकवाया काम और पढ़ें

05:49 PM, 13-Feb-2025

Noida News: जीसी-7 की टीम 10 विकेट से जीती

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे फ्रेंडशिप कप सीजन-21 में रोलिंग-40 एस और जीसी-7 लीजेंड के बीच लीग मैच खेला गया। जीसी-7 ने रोलिंग 40-एस को 10 विकेट से मात दी। और पढ़ें

05:44 PM, 13-Feb-2025

Noida News: पांच विकेट से जीती टाइटंस-11

सीके प्ले स्टेशन मैदान पर चल रहे ओजे क्रिकेट डे-नाइट टूर्नामेंट में टाइटंस-11 ने लीग मैच में आरएससीए-11 को पांच विकेट से पराजित किया। और पढ़ें

05:25 PM, 13-Feb-2025

Bulandshahar: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, युवक घायल, हादसे के बाद आरोपी चालक भागा

हादसे के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर महिला को मृत घोषित कर दिया और युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। और पढ़ें

05:05 PM, 13-Feb-2025

VIDEO : शादी की 28वीं वर्षगांठ को अलग अंदाज में मना रहे समाजसेवी ओमप्रकाश अग्रवाल, 21 कन्याओं के हाथ कराएंगे पीले

शादी की 28वीं वर्षगांठ को अलग अंदाज में मना रहे समाजसेवी ओमप्रकाश अग्रवाल, 21 कन्याओं के हाथ कराएंगे पीले और पढ़ें

04:53 PM, 13-Feb-2025

Delhi: भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने एलजी को लिखा पत्र, राजधानी में आयुष्मान भारत योजना लागू करने की मांग की

आयुष्मान योजना को 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था। इस मिशन के अंतर्गत केंद्र सरकार ने दिल्ली को 2406 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था। इसके अंतर्गत 1139 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, 11 जिला एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाएं और 9 क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित किए जाने थे। और पढ़ें

04:46 PM, 13-Feb-2025

UP: बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप कैशियर से स्कूटी और 10.70 लाख रुपये लूटे, जमा करने के लिए जा रहे थे बैंक

गाजियाबाद में बैंक में रुपये जमा करने जा रहे पेट्रोल पंप के कैशियर और सेल्समैन से बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी और 10.70 लाख रुपये लूट लिए। स्कूटी लूटकर बदमाश सिहानी चुंगी की ओर भाग गए। 
  और पढ़ें

04:20 PM, 13-Feb-2025

VIDEO : गाजियाबाद में आयोजित बीआर शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में जीती भवानी यूथ क्रिकेट अकादमी

गाजियाबाद में आयोजित बीआर शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में जीती भवानी यूथ क्रिकेट अकादमी और पढ़ें

04:13 PM, 13-Feb-2025

VIDEO : सूरजकुंड शिल्प मेले में ओडिशा की पहली सिल्क बेडशीट पर्यटकों को कर रही आकर्षित

सूरजकुंड शिल्प मेले में ओडिशा की पहली सिल्क बेडशीट पर्यटकों को कर रही आकर्षित और पढ़ें

03:19 PM, 13-Feb-2025

VIDEO : एचआरआईटी यूनिवर्सिटी में जॉब फेयर का आयोजन

एचआरआईटी यूनिवर्सिटी में जॉब फेयर का आयोजन और पढ़ें

03:15 PM, 13-Feb-2025

Delhi: 'BJP को चुनाव आयोग का आशीर्वाद था', केजरीवाल से मिलने के बाद बोले आदित्य ठाकरे

केजरीवाल से मुलाकात के बाद आदित्य ठाकरे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने 10 साल में बहुत काम किए हैं जिसे जनता जानती हैं। भाजपा को चुनाव आयोग का आशीर्वाद था इसलिए भाजपा को चुनाव आयोग का आभार करना चाहिए। और पढ़ें

02:58 PM, 13-Feb-2025

'दिल्लीवाले मान रहे गलती': 'BJP ने 3 दिन में ही दिल्ली को यूपी बनाना शुरू कर दिया', बिजली को लेकर भड़कीं आतिशी

आतिशी ने कहा कि भाजपा दिल्ली में साल 1993 से 1998 तक सरकार में थी और उस समय भी बिजली व्यवस्था खराब थी। भाजपा ने तीन दिनों में ही दिल्ली को उत्तर प्रदेश बनाना शुरू कर दिया है और वहां की तरह लंबे-लंबे पॉवरकट लगाना शुरू कर दिए हैं। और पढ़ें

02:04 PM, 13-Feb-2025

Amanatullah Khan: अमानतुल्लाह को राहत, 24 फरवरी तक गिरफ्तारी पर रोक; कोर्ट ने जांच में शामिल होने के लिए कहा

कोर्ट ने अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी पर 24 फरवरी तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने अमानतुल्लाह को जांच में शामिल होने के लिए कहा है। जामिया नगर में पुलिस टीम पर हमले का कथित तौर पर नेतृत्व करने के आरोप में अमानतुल्लाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। और पढ़ें

02:01 PM, 13-Feb-2025

Noida: इटली, अमेरिका और फ्रांस के होटलों में लग रहा भारतीय तड़का, ICI में छात्रों के सपनों को मिल रहे पंख

सेक्टर-62 स्थित भारतीय पाककला संस्थान (आईसीआई) में छात्रों को प्रोफेशनल शेफ का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां स्नातक और परास्नातक कोर्स उपलब्ध हैं। इसमें छात्रों को पोषक और स्वादिष्ट भोजन तैयार करने और मोटे अनाज से बेहतर व्यंजन बनाने की जानकारी दी जाती है। और पढ़ें

01:31 PM, 13-Feb-2025

Forex Trading Scam: फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर घोटाला, ईडी ने 30 से ज्यादा बैंक खातों में 170 करोड़ किए फ्रीज

ईडी की टीम ने 11 फरवरी को दिल्ली, उत्तर प्रदेश के नोएडा और शामली और हरियाणा के रोहतक में विभिन्न परिसरों पर छापे मारे। इस दौरान ईडी ने 30 से ज्यादा बैंक खातों में जमा 170 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए। और पढ़ें

12:07 PM, 13-Feb-2025

Delhi: ईडी की याचिका पर हाईकोर्ट ने अमानतुल्ला खान को नोटिस जारी किया, जानें क्या है मामला

उच्च न्यायालय ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के नेता अमानतुल्ला खान को प्रवर्तन निदेशालय की याचिका पर नोटिस जारी किया।  और पढ़ें

11:42 AM, 13-Feb-2025

MBBS छात्र की मौत: डिवाइडर से टकराई गाड़ी, कार की हालत देख समझ जाएंगे कितना भयंकर था हादसा; देखें वीडियो

प्रताप विहार से दिल्ली की तरफ जा रही कार वृंदावन ग्रीन यू टर्न के पास डिवाइडर से टकरा गई। कार में एमबीबीएस के दो छात्र सवार थे। जिनमें से एक छात्र की मौत हो गई और दूसरा घायल है। और पढ़ें

11:41 AM, 13-Feb-2025

VIDEO : एमबीबीएस छात्र की हादसे में मौत, कार की हालत देख समझ जाएंगे कितना भयंकर था हादसा

एमबीबीएस छात्र की हादसे में मौत, कार की हालत देख समझ जाएंगे कितना भयंकर था हादसा और पढ़ें

11:16 AM, 13-Feb-2025

बेकाबू कार का कहर: गाजियाबाद में महिला की ले ली जान, टक्कर मारने के बाद गाड़ी दीवार तोड़ती हुई नाले में घुसी

लोनी कोतवाली क्षेत्र के सिरोली गांव में तेज रफ्तार कार ने एक महिला उर्मिला (64) को टक्कर मार दी। इस दौरान कार दीवार तोड़ती हुई नाले में घुस गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला की मौत हो गई। और पढ़ें

10:45 AM, 13-Feb-2025

Jamia Millia Islamia: पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में लिया, विश्विद्यालय में बढ़ाई गई सुरक्षा

जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में हंगामा करने वाले छात्रों के खिलाफ जामिया मिलिया प्रशासन पुलिस को शिकायत दी। जामिया मिलिया प्रशासन की शिकायत पर जामिया नगर थाने में बीएनएस की कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया था। और पढ़ें

07:02 AM, 13-Feb-2025

Delhi : जामिया में आपराधिक मामलों में शामिल लोगों का प्रवेश बंद, मेवात और बागपत-बड़ौत गुट में बंटे विवि छात्र

एक गुट मेवात रीजन के छात्रों का है, जबकि दूसरा मुजफ्फर नगर, बागपत व बड़ौत के छात्रों का है। इन छात्रों में झगड़ा होता रहता है, जिससे यूनिवर्सिटी का माहौल खराब होता है। और पढ़ें

06:29 AM, 13-Feb-2025

Dilli Sarkar : दिल्ली में सीएम चेहरे से बड़ा सियासी संदेश देने की तैयारी, शपथ ग्रहण में होगा शक्ति प्रदर्शन

कई दौर की बैठकों और चुनिंदा विधायकों से मुलाकात के बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ मंगलवार देर रात दूसरी बार मैराथन बैठक की। इस बैठक में सरकार के गठन के अलावा शपथ ग्रहण समारोह पर भी चर्चा हुई।  और पढ़ें

05:47 AM, 13-Feb-2025

Delhi : सोशल मीडिया पर बढ़े नवनिर्वाचित विधायकों के फॉलोअर्स, प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा चल रहे हैं टॉप पर

चुनाव के नतीजे आने के बाद से इनके फॉलोअर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। इनमें नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रवेश वर्मा और करावल नगर सीट से भाजपा विधायक कपिल मिश्रा का नाम सबसे ऊपर है। और पढ़ें

05:46 AM, 13-Feb-2025

Delhi Riots 1984 : पीड़ित बोले- 40 साल बाद भी नहीं भरा सिख दंगों का घाव, अपनों को याद कर बहती हैं आंखें

सिख दंगे को बेशक करीब 40 साल बीत गए हों, लेकिन यह अवधि पीड़ितों के दर्द पर मरहम नहीं लगा सकी है। इसका जिक्र आते ही दंगा पीड़ित सिसक पड़ते हैं।  और पढ़ें

05:46 AM, 13-Feb-2025

Municipal Corporation Delhi : आज पेश और पारित होगा निगम का बजट, टैक्स में बढ़ोतरी नहीं; कूड़ा प्रबंधन पर ध्यान

खास बात यह है कि बृहस्पतिवार को ही सदन में बजट पास भी किया जाएगा, क्योंकि 15 फरवरी तक बजट को पारित करना अनिवार्य है। इस दौरान बजट प्रस्तावों में कुछ संशोधन किए जाने की संभावना है। और पढ़ें

05:45 AM, 13-Feb-2025

Delhi : सरकार गठन से पहले यमुना शुद्धीकरण पर काम शुरू, विदेश से लौटते ही प्रधानमंत्री को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

इसके लिए बुधवार को प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से एक बैठक बुलाई गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इसमें दिल्ली के मुख्य सचिव सचिव समेत सभी संबंधित विभागों के आला अधिकारी शामिल हुए। और पढ़ें

01:52 AM, 13-Feb-2025

Ghaziabad : कारोबारी के घर से 70 लाख के गहने और 7 लाख की नकदी चोरी, शातिर बदमाश ने आधे घंटे में किया कांड

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला कि वह साढ़े चार बजे घर में घुसा और चोरी करने के बाद पांच बजे चला गया। उसने 70 लाख के गहने और सात लाख की नकदी चोरी की। और पढ़ें

01:12 AM, 13-Feb-2025

Ghaziabad News: कारोबारी के घर से 70 लाख के गहने व 7 लाख की नकदी चोरी

कारोबारी के घर से 70 लाख के गहने व 7 लाख की नकदी चोरी और पढ़ें

01:11 AM, 13-Feb-2025

Ghaziabad News: फर्नीचर कबाड़ के गोदाम में धधकी आग, सात दुकानें जलकर राख

फर्नीचर कबाड़ के गोदाम में धधकी आग, सात दुकानें जलकर राख और पढ़ें

01:11 AM, 13-Feb-2025

Delhi NCR News Today Live: दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 13 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

एनसीईआरटी की नकली किताबें छापने का खुलासा और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें