फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News Today Live: दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 10 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी आज - 10-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:29 PM, 10-Feb-2025

Gurugram News: जानलेवा हमले में तीन महिलाओं सहित नौ नामजद के खिलाफ केस

Case against nine named including three women in deadly attack और पढ़ें

11:29 PM, 10-Feb-2025

Gurugram News: लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने गला दबाकर महिला की हत्या की

The miscreants strangled the woman to death when she protested against the looting. और पढ़ें

10:44 PM, 10-Feb-2025

Delhi: भाजपा का दिल्ली LG को पत्र, मूल स्थिति में बहाल हो 'शीश महल', उल्लंघनों की जांच में लाई जाए तेजी

प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हमारी सरकारी बनने के बाद इस बात का फैसला करेगी कि इस बंगले का इस्तेमाल कैसे करना है। लेकिन हमारा मुख्यमंत्री इस घर में नहीं रहेगा। और पढ़ें

विज्ञापन
10:42 PM, 10-Feb-2025

Delhi News: एमसीडी 13 फरवरी को पेश करेगी बजट अनुमान, महापौर ने जारी किया आदेश

निगम के महापौर महेश कुमार ने बजट पेश करने के लिए 13 तारीख को सदन की बैठक बुलाने की मंजूरी दे दी है। और पढ़ें

10:38 PM, 10-Feb-2025

Delhi News: दिल्ली में गुरु रविदास जयंती पर रहेगी सार्वजनिक छुट्टी, अधिसूचना हुई जारी

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 12 फरवरी (बुधवार) को सार्वजनिक छुट्टी का एलान किया है।  और पढ़ें

विज्ञापन
10:35 PM, 10-Feb-2025

Delhi: मां के थे युवक से संबंध, नाबालिग बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर पत्थर से आशिक को उतार दिया मौत के घाट

पूर्वी जिला के गाजीपुर की वारदात, सोमवार सुबह खून से लथपथ मिला था युवक का शव, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चंद ही घंटों में सुलझाया मामला, दो नाबालिग धरे और पढ़ें

10:32 PM, 10-Feb-2025

Delhi: पुलिस की गिरफ्त से बदमाश को छुड़ाया, आप विधायक अमानतुल्लाह खान व उनके समर्थकों पर मामला दर्ज

आरोप है कि क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सुनील कालखंडे की टीम से हत्या के प्रयास के आरोपी को छुड़ाया गया है। क्राइम ब्रांच की टीम जामिया नगर इलाके में आरोपी को पकड़ने गई थी। और पढ़ें

09:55 PM, 10-Feb-2025

Noida News: रेरा से मिली स्वीकृति, 10 हजार से अधिक घर खरीदारों को राहत

रेरा से मिली स्वीकृति, 10 हजार से अधिक घर खरीदारों को राहत और पढ़ें

08:43 PM, 10-Feb-2025

Delhi New CM: इनमें से एक हो सकती हैं दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री! पूरे देश को संदेश देने की तैयारी में भाजपा

विधानसभा चुनाव में भाजपा की चार महिला नेता भी निर्वाचित हुई हैं। इनमें ग्रेटर कैलाश से शिखा राय, नजफगढ़ से नीलम पहलवान, वजीरपुर से पूनम शर्मा और शालीमार बाग से रेखा गुप्ता शामिल हैं।  और पढ़ें

08:25 PM, 10-Feb-2025

नंदोई-भाभी के बीच थी करीबियां: महिला के बेटों ने फूफा को पीट-पीटकर मार डाला, मां को साथ ले जाने से थे नाराज

मृतक संजय के सगे साले का लगभग 11 साल पहले निधन हो गया था। पत्नी की मौत के कुछ समय बाद संजय अपनी विधवा सलहज को गांव लेकर आ गया था। दोनों वर्तमान में सहमति संबंध में रह रहे थे। और पढ़ें

08:07 PM, 10-Feb-2025

Delhi Coaching Case: राउ कोचिंग सेंटर सीईओ अभिषेक गुप्ता को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने दी नियमित जमानत

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने राउ कोचिंग सेंटर के सीईओ अभिषेक गुप्ता को नियमित जमानत दे दी है। उन्हें दिल्ली कानूनी सेवा प्राधिकरण में 25 लाख रुपये जमा करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है। और पढ़ें

05:46 PM, 10-Feb-2025

VIDEO : फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में जबरदस्त भीड़, लोग जमकर कर रहे खरीदारी

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में जबरदस्त भीड़, लोग जमकर कर रहे खरीदारी और पढ़ें

05:42 PM, 10-Feb-2025

VIDEO : सफलता के लिए लक्ष्य तय करना जरूरी, अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को किया गया जागरूक

सफलता के लिए लक्ष्य तय करना जरूरी, अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को किया गया जागरूक और पढ़ें

05:08 PM, 10-Feb-2025

Delhi: आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे सत्येंद्र जैन, दिल्ली में हार को लेकर पार्टी में मंथन तेज

दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता सत्येंद्र जैन पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे हैं। और पढ़ें

03:56 PM, 10-Feb-2025

हामिद हत्याकांड: मुल्ला फारुख, माजिद गाजी समेत पांच को आजीवन कारावास, सजा के बाद हंसते हुए निकले दोषी

बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के चौक बाजार में दिसंबर 2012 को दिनदहाड़े दुकान पर बैठे कपड़ा व्यापारी हामिद कुरैशी की हत्या करने वाले पांच अभियुक्तों को एफटीसी प्रथम के न्यायालय ने दोषी करार दिया है और पढ़ें

03:21 PM, 10-Feb-2025

VIDEO : पीएम मोदी ने छात्रों से की परीक्षा पे चर्चा, गुरुग्राम में छात्राओं ने टीवी पर सुनी बातें

पीएम मोदी ने छात्रों से की परीक्षा पे चर्चा, गुरुग्राम में छात्राओं ने टीवी पर सुनी बातें और पढ़ें

03:21 PM, 10-Feb-2025

VIDEO : फरीदाबाद में चल रहा सूरजकुंड मेला, असम से आए कलाकार पहुंचे

फरीदाबाद में चल रहा सूरजकुंड मेला, असम से आए कलाकार पहुंचे और पढ़ें

03:21 PM, 10-Feb-2025

VIDEO : सूरजकुंड मेले में कैदियों के बनाए सामान की लगी स्टॉल, लोगों को काफी आ रहे पसंद

सूरजकुंड मेले में कैदियों के बनाए सामान की लगी स्टॉल, लोगों को काफी आ रहे पसंद और पढ़ें

03:21 PM, 10-Feb-2025

VIDEO : फरीदाबाद में चल रहा सूरजकुंड मेले, रागनी सुनाते हिसार से आए कलाकार

फरीदाबाद में चल रहा सूरजकुंड मेले, रागनी सुनाते हिसार से आए कलाकार और पढ़ें

03:15 PM, 10-Feb-2025

Delhi Election Result: भाजपा ने 11 जाट नेताओं को दिया था टिकट, सभी जीते; मुस्लिम नेताओं की इतनी रही संख्या

दिल्ली चुनाव में भाजपा ने 11 जाट नेताओं को टिकट दिया था। सभी ने जीत का परचम लहराया। मुस्लिम नेताओं की स्थिति कमजोर हुई है। पंजाबी, सिख, ब्राह्मण और उत्तराखंड के नेताओं की संख्या में भी इजाफा हुआ है। और पढ़ें

03:14 PM, 10-Feb-2025

Delhi: संसद सत्र में शामिल होंगे जेल में बंद सांसद इंजीनियर राशिद, दो दिन की मिली हिरासत पैरोल

दिल्ली हाईकोर्ट ने जेल में बंद सांसद इंजीनियर राशिद को मौजूदा संसद सत्र में भाग लेने के लिए दो दिन की हिरासत पैरोल की अनुमति दी है। बारामूला के सांसद पर आतंकी फंडिंग मामले में मुकदमा चल रहा है। और पढ़ें

02:49 PM, 10-Feb-2025

VIDEO : गाजियाबाद में मणिपाल अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे किसान, सीएम योगी के नाम सौंपा ज्ञापन

गाजियाबाद में मणिपाल अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे किसान, सीएम योगी के नाम सौंपा ज्ञापन और पढ़ें

01:45 PM, 10-Feb-2025

कौन बनेगा दिल्ली का नया बॉस?: शीर्ष नेतृत्व करेगा फैसला, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज बोलीं

दिल्ली में भाजपा ने चुनाव जीतने के बाद अब नए सीएम चेहरे को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। भाजपा की जीत पर अन्य पार्टी नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। वहीं मुख्यमंत्री पद के दावेदार की माने तो नई दिल्ली विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा हैं। और पढ़ें

01:23 PM, 10-Feb-2025

VIDEO : गाजियाबाद में ब्रजमोहन जुयाल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट, टीएनएम अकादमी के खिलाड़ी शॉट लगाते दिखे

गाजियाबाद में ब्रजमोहन जुयाल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट, टीएनएम अकादमी के खिलाड़ी शॉट लगाते दिखे और पढ़ें

01:06 PM, 10-Feb-2025

दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत: संगठन की मजबूत रणनीति का रहा परिणाम, गाजियाबाद से भाजपा सांसद अतुल गर्ग बोले

26 साल बाद राजधानी दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर गाजियाबाद के सांसद और दिल्ली चुनाव प्रभारी अतुल गर्ग ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत संगठन की मजबूत रणनीति का परिणाम रहा है।  और पढ़ें

12:53 PM, 10-Feb-2025

Delhi CM Face: दिल्ली को मिलेगा नया चेहरा!...दलित पर दांव खेल सकती है भाजपा, पीएम के अमेरिका से लौटने पर फैसला

Delhi Ka CM Kaun Hoga: पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से लौटने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर फैसला होगा। दिल्ली को बिल्कुल नया चेहरा भी मिल सकता है। पार्टी दलति पर भी दांव खेल सकती है। शाह और नड्डा के बीच नए सीएम और सरकार गठन पर मैराथन विमर्श हुआ। और पढ़ें

12:50 PM, 10-Feb-2025

VIDEO : गाजियाबाद में एमिटी स्कूल के पास कूड़े के ढेर में लगी आग, आसपास दिखा धुंआ ही धुंआ

गाजियाबाद में एमिटी स्कूल के पास कूड़े के ढेर में लगी आग, आसपास दिखा धुंआ ही धुंआ और पढ़ें

12:50 PM, 10-Feb-2025

VIDEO : फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में पहुंच रहे लोग, मध्य प्रदेश के कलाकारों ने मुख्य चौपाल पर किया डांस

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में पहुंच रहे लोग, मध्य प्रदेश के कलाकारों ने मुख्य चौपाल पर किया डांस और पढ़ें

12:16 PM, 10-Feb-2025

VIDEO : गाजियाबाद में खेल प्रतियोगिता का बच्चों ने दिखाया दम

गाजियाबाद में खेल प्रतियोगिता का बच्चों ने दिखाया दम और पढ़ें

11:58 AM, 10-Feb-2025

Delhi Result: भाजपा की चुनौतियां भी कम नहीं... जनता की उम्मीदों पर उतरना होगा खरा; आप के लिए मुसीबत बनेगा ये!

बड़ी जीत पाने वाली भाजपा के लिए चुनौतियां भी कम नहीं है। जनता की कसौटी पर खरा उतरना होगा। चुनाव के दौरान वादों की झड़ी लगा दी थी। 100 दिन के शासन में छूट सकते हैं पसीने पूरा करने में आम आदमी पार्टी की राह में कई रोड़े हैं। और पढ़ें

11:02 AM, 10-Feb-2025

Delhi Election Result: 70 में से 31 विधायक दागी, भाजपा के सबसे अधिक; 64 फीसदी नए विधायकों के पास स्नातक डिग्री

दिल्ली चुनाव में जीत कर आए 70 में से 31 विधायक दागी हैं। इनमें भाजपा के सबसे ज्यादा हैं। पिछली बार 43 जीते विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज थे।  प्रति उम्मीदवार औसत संपत्ति 2020 में 14.29 करोड़ से बढ़कर 22.04 करोड़ हो गई है। और पढ़ें

10:28 AM, 10-Feb-2025

UP: यूपी पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर मुठभेड़, तीन लुटेरे गिरफ्तार

गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस घटना में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

08:33 AM, 10-Feb-2025

मां-बाप रहें सावधान: अस्पताल पहुंच रहे रोजाना 100 बच्चे, तेजाब पीने से गल रही आंतें; तुरंत होती है सर्जरी

अस्पताल के बाल चिकित्सा शल्य चिकित्सा विभाग के डॉक्टर डॉ. आयुष खाती ने बताया कि ऐसे मामलों में तुरंत बच्चों की सर्जरी की जाती है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओपीडी में रोजाना 100 के करीब मरीज आते हैं। इनमें से करीब 25 बच्चों को सर्जरी के लिए भर्ती करना पड़ता है। और पढ़ें

08:32 AM, 10-Feb-2025

Book Fair: मेले के अंतिम दिन हजारों की संख्या में पहुंचे पुस्तक प्रेमी, वीकेंड पर उमड़ी भीड़; देखें तस्वीरें

मेले के आखिरी दिन रविवार को युवाओं के बीच हैरी पॉटर पुस्तक के सेट के प्रति उत्साह देखने को मिला। इसके अलावा वॉल्वरिन, वॉचमैन, द सैंडमैन, बोन, मार्वल-वर्स, माउस, माइंड मैग्नेट, मिस्टर मिरेकल जैसे कई लोकप्रिय कॉमिक्स की मांग भी रही। कई स्टॉल पर इन पुस्तकों पर 30 से 70 फीसदी की छूट मिली। और पढ़ें

07:46 AM, 10-Feb-2025

झटका: 10 चूक और दिल्ली के दिल से बाहर हो गए केजरीवाल... इन बड़े कारणों से सत्ता का चौका लगाने से चूके; पढ़ें

इस चुनाव में बीते 10 साल से दिल्ली की सत्ता पर आसीन आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। 2020 के चुनाव में जहां पार्टी के 62 विधायक थे अब उनकी संख्या घटकर 22 रह गई। वहीं भाजपा को इस चुनाव में 70 सीटों में से 48 सीटों पर जीत मिली हैं। और पढ़ें

06:58 AM, 10-Feb-2025

Delhi: गृह राज्य से सटी सीटों पर भी केजरीवाल रहे बेअसर, हरियाणा सीमा से सटी 11 सीटों में तीन पर ही जीत सकी आप

राजधानी में 13 साल से राजनीतिक दलों को चौंकाने और सभी वर्गों में पैठ जमाने वाले आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का अपने गृह राज्य हरियाणा की सीमा से सटी सीटों पर भी जादू नहीं चला। और पढ़ें

06:20 AM, 10-Feb-2025

Delhi: CM-मंत्री बनने की रेस में शामिल विधायक बढ़ा रहे आलाकमान से नजदीकी, संघ के नेताओं की भी कर रहे परिक्रमा

भाजपा में मुख्यमंत्री और मंदी पद के लिए विधायकों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री पद के दावेदार की माने तो नई दिल्ली विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा हैं।  और पढ़ें

06:19 AM, 10-Feb-2025

Delhi: किसी की किनारे पर डूबी कश्ती तो कोई डूबते-डूबते बचा, चुनाव में इस बार कई सीटों पर हुआ दिलचस्प मुकाबला

दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार कई विधानसभा सीटों पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। कई उम्मीदवार तो जीतते-जीतते हारे वहीं कई हारते-हारते जीते हैं। और पढ़ें

04:49 AM, 10-Feb-2025

Delhi: हार कर भी खुश है कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव बोले- आप को हराना था लक्ष्य, कामयाब रही पार्टी

देवेंद्र यादव का कहना है कि इस यात्रा ने अपना उद्देश्य पूरा किया, क्योंकि कांग्रेस के प्रयासों के कारण 14 सीटों पर आप को नुकसान हुआ और वह सत्ता से बाहर हो गई। कांग्रेस का यह कदम केवल चुनावी हार से कहीं अधिक था। और पढ़ें

02:59 AM, 10-Feb-2025

Delhi: जेल में फोन कॉल की सुविधा के लिए अलगाववादी नेता ने दायर की अपील, परिपत्रों की वैधता को दी चुनौती

कश्मीर के अलगाववादी नेता नईम अहमद खान ने जेल अधिकारियों द्वारा जारी किए गए कई परिपत्रों को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। और पढ़ें

02:44 AM, 10-Feb-2025

Delhi: सांसद स्वाति मालीवाल बोलीं- 'आप' की हार के बाद आतिशी का जश्न मनाना अनुचित व्यवहार

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने रविवार को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा की। इस दौरान मालीवाल ने कहा कि पिछला साल उनके जीवन का सबसे कठिन साल था, लेकिन भगवान की मदद से वे इस कठिन संघर्ष में जिंदा हैं ।  और पढ़ें

02:27 AM, 10-Feb-2025

Delhi: नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों ने निकाली विजय रैली, किरण बेदी बोलीं- बेहतर राजधानी बनेगी दिल्ली

विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले नेता अपने-अपने क्षेत्र की जनता का धन्यवाद कर रहे है। जीत का जश्न मना कर अपने हाथों से लड्डू भी खिला रहे हैं।  और पढ़ें

02:08 AM, 10-Feb-2025

Delhi: रविवार को सूरज और बादलों के बीच चला लुका-छिपी का खेल, न्यूनतम तापमान गिरा, जानें आज के मौसम का हाल

राजधानी में पिछले कुछ दिन से सूरज और बादलों के बीच में लुका-छिपी का खेल चल रहा है। यह रविवार को भी जारी रहा। एक ओर यहां धूप निकली, वहीं दूसरी ओर तेज हवाओं से लोगों को बीच-बीच में ठंड का एहसास भी होता रहा। और पढ़ें

01:53 AM, 10-Feb-2025

Delhi: प्रेमिका के दोस्त पर चाकू से हमला, नाजुक बताई जा रही यश की हालत, इस जरा सी बात को लेकर नाराज था रिहान

दिल्ली में जहांगीरपुरी इलाके में शक के आधार पर एक युवक ने अपनी प्रेमिका के दोस्त को चाकू से गोद दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। और पढ़ें

01:37 AM, 10-Feb-2025

Delhi NCR News Today Live: दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 10 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

दिल्ली में शाहदरा जिले के आनंद विहार इलाके में पार्किंग विवाद में कुछ युवकों ने प्रॉपर्टी डीलर को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। जख्मी हालत में पीड़ित को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें