फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News Today Live: दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 23 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी आज - 23-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:11 PM, 23-Jan-2025

हर दिन पत्नी को दिए नए जख्म: पति शराब पीकर रोज बनाता था अप्राकृतिक यौन संबंध... 23 दिसंबर को लांघ दी हर सीमा

महिला ने तहरीर में आरोप लगाए हैं कि पति रोज शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है। उसका पति उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। और पढ़ें

11:10 PM, 23-Jan-2025

Eye Care Tips: छोटे बच्चों से लेकर 25 वर्ष तक के युवा कर रहे ये गलती? जिससे आंखों में बढ़ रहा धुंधलापन

यह समस्या कोविड के बाद से ज्यादा आ रही है। कोविड के बाद से बच्चों व युवाओं का स्क्रीन समय बढ़ा है। पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों की आंखों में धुंधलापन आने का कारण ऑनलाइन क्लास भी हैं। और पढ़ें

11:06 PM, 23-Jan-2025

VIDEO : गाजियाबाद में तहसील बार चुनाव में जीत के बाद निकाली विजय यात्रा, देखें वीडियो

गाजियाबाद में तहसील बार चुनाव में जीत के बाद निकाली विजय यात्रा, देखें वीडियो और पढ़ें

विज्ञापन
10:55 PM, 23-Jan-2025

चार साइबर जालसाज गिरफ्तार: निवेश के नाम पर देते झांसा, बैंक का सेल्स मैनेजर भी था शामिल; मिली थी 14 शिकायतें

नोएडा पुलिस ने निवेश के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले चार ठगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शादाब हुसैन राज नगर गाजियाबाद के एक्सिस बैंक में असिस्टेंट सेल्स मैनेजर है। और पढ़ें

10:29 PM, 23-Jan-2025

Delhi Polls: दिल्ली पुलिस ने हटवाई केजरीवाल की पंजाब पुलिस की सुरक्षा, पढ़ें क्या कहता है देश का कानून?

Delhi Assembly Election 2025: केजरीवाल ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए ट्वीट किया कि आज हरि नगर में विपक्षी उम्मीदवार के लोगों को पुलिस ने मेरी जनसभा में घुसने दिया और फिर मेरी गाड़ी पर हमला करवाया। ये सब अमित शाह जी के आदेश पर हो रहा है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:23 PM, 23-Jan-2025

'दोनों साथ मरेंगे और जिएंगे': खाने में अधिक नमक डालने पर पति ने डांटा, पत्नी के बाद युवक ने भी खाया जहर

पत्नी के बेहोश होने पर युवक ने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों की हालत गंभीर है। आसपास के लोगों ने पता चला पर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। और पढ़ें

09:53 PM, 23-Jan-2025

जनसभा के दौरान मेरी गाड़ी पर हुआ हमला : केजरीवाल

आरोप : जनसभा में केजरीवाल की गाड़ी पर विपक्षी उम्मीदवार के सहयोगियों ने किया हमला : आप और पढ़ें

09:49 PM, 23-Jan-2025

चार दिन से लापता प्रॉपर्टी डीलर का मिला शव: पहले मिली बाइक... फिर उनकी चादर, पुलिस ऐसे शव तक पहुंची; जांच जारी

गांव के ही लोगों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। और पढ़ें

09:46 PM, 23-Jan-2025

VIDEO : पिस्टल का लाइसेंस बनवाने की ललक में बना अपराधी, कारनामा सुन गाजियाबाद पुलिस भी हैरान

पिस्टल का लाइसेंस बनवाने की ललक में बना अपराधी, कारनामा सुन गाजियाबाद पुलिस भी हैरान और पढ़ें

09:25 PM, 23-Jan-2025

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में गिरी बाइक, पीछे से ट्रक ने दो लोगों को रौंदा; एक बिहार तो दूसरा था यूपी का

पुलिस ने मौके पर छानबीन करने के बाद ट्रक जब्त कर लिया। पुलिस ने ट्रक के मालिक से संपर्क किया। पुलिस ने चालक की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। और पढ़ें

09:04 PM, 23-Jan-2025

जनवरी में ही निकले पसीने: टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, बारिश भी न गिरा पाई तापमान; ऐसा रहेगा 26 जनवरी को मौसम

जनवरी का महीना सामान्य रूप से सबसे ठंडा माना जाता है। इस बार अपेक्षा से काफी गर्म रहा है। 1 से 23 जनवरी के बीच इस महीने का औसत न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से लगभग 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। और पढ़ें

09:02 PM, 23-Jan-2025

VIDEO : फरीदाबाद के मुजेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में अमर उजाला संवाद का आयोजन, उद्यमियों ने गिनाईं समस्याएं

फरीदाबाद के मुजेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में अमर उजाला संवाद का आयोजन, उद्यमियों ने गिनाईं समस्याएं और पढ़ें

08:57 PM, 23-Jan-2025

भाजपा के पास एजेंडा तो कांग्रेस का कहीं कोई झंडा नहीं : भगवंत मान

भाजपा के पास कोई एजेंडा नहीं, कांग्रेस का कहीं कोई झंडा नहीं : भगवंत मान और पढ़ें

08:49 PM, 23-Jan-2025

Delhi Polls: आप पर नड्डा का वार, बोले- भ्रष्टाचार से जंग के नाम पर सरकार बनाई, तोड़ दिए घोटाले के सारे रिकॉर्ड

Delhi Assembly Election 2025: इसी तरह आप-दा सरकार ने 300 करोड़ रुपये का दवाई घोटाला किया। इन्होंने स्कूल की बात की और 1300 करोड़ रुपये का क्लासरूम घोटाला कर दिया। इतना ही नहीं 500 करोड़ रुपये का पैनिक बटन घोटाला किया, 5,400 करोड़ रुपये का राशन कार्ड घोटाला किया।  और पढ़ें

08:44 PM, 23-Jan-2025

Ghaziabad: एनएच पर आग का गोला बनी चलती कार, बाल-बाल बचा चालक; दमकल विभाग ने पाया काबू

गाजियाबाद में दिल्ली मेरठ हाईवे पर एक कार में अचानक आग लग गई। कार का चालक सुरक्षित है और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।  और पढ़ें

07:53 PM, 23-Jan-2025

Noida News: छह रुपये की चाय पिला सकेंगे नेताजी

Netaji will be able to serve tea worth six rupees और पढ़ें

07:43 PM, 23-Jan-2025

VIDEO : मोदीनगर में अतिक्रमण हटाने गई पालिका टीम को व्यापारियों के विरोध करना पड़ा सामना, दिल्ली मेरठ मार्ग पर लगा जाम

मोदीनगर में अतिक्रमण हटाने गई पालिका टीम को व्यापारियों के विरोध करना पड़ा सामना, दिल्ली मेरठ मार्ग पर लगा जाम और पढ़ें

07:42 PM, 23-Jan-2025

Delhi: कोर्ट ने एम एफ हुसैन की आपत्तिजनक पेंटिंग के मामले में एफआईआर की मांग याचिका की खारिज, जानें क्या कहा

दिल्ली की एक अदालत ने मशहूर चित्रकार एम.एफ. हुसैन की आपत्तिजनक पेंटिंगस के मामले में एफआईआर की मांग याचिका को खारिज कर दिया है। 
  और पढ़ें

07:42 PM, 23-Jan-2025

मैंने कैबिनेट के साथ संगम में किया स्नान, क्या केजरीवाल यमुना में लगाएंगे डुबकी : योगी

Took bath in Sangam with Cabinet, will Kejriwal take a dip in Yamuna: Yogi और पढ़ें

07:32 PM, 23-Jan-2025

Namo Bharat Train: तमंचा लेकर दिल्ली जा रहा था युवक, सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा; नमो भारत स्टेशन पर मची खलबली

गाजियाबाद के मोदीनगर में रैपिड ट्रेन स्टेशन से चैकिंग के दौरान तमंचे समेत युवक गिरफ्तार किया गया है। ये युवक तमंचा लेकर दिल्ली जा रहा था। सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। और पढ़ें

07:28 PM, 23-Jan-2025

Noida News: केजरीवाल के कट आउट की लगवाई यमुना में डुबकी

Kejriwal's cut out immersed in Yamuna और पढ़ें

07:06 PM, 23-Jan-2025

कांग्रेस का बड़ा खुलासा: 'आप' को शराब घोटाला मामले में घेरा... जारी किया ऑडियो, केजरीवाल से किए सात सवाल

संवाददाता सम्मेलन में पवन खेड़ा ने कहा कि शिक्षा मंत्री को शराब मंत्री बनाकर आप ने युवा पीढ़ी को बर्बाद किया। केजरीवाल और सिसोदिया जैसे नेता भ्रष्टाचार के मामले में जेल गए। आप का तथाकथित 'मॉडल' अब घोटाले का पर्याय बन चुका है। और पढ़ें

07:05 PM, 23-Jan-2025

Delhi Election 2025: सांसद राघव चड्ढा ने आदर्श नगर में किया रोड शो, मुकेश कुमार के लिए जनता से मांगे वोट

सांसद राघव चड्ढा ने कहा, आम आदमी पार्टी दिल्ली के लोगों के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी पार्टी ने दिल्ली के लोगों को रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर वादे किए हैं। हम इन वादों को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। और पढ़ें

06:53 PM, 23-Jan-2025

VIDEO : अमर उजाला के तहत गांव बडौली में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम का आयोजन

अमर उजाला के तहत गांव बडौली में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम का आयोजन और पढ़ें

06:45 PM, 23-Jan-2025

Smart Locker Facility: नमो भारत के इन दो स्टेशनों पर 'स्मार्ट लॉकर' की सुविधा, सामान रहेगा सेफ; जानें किराया

इस लॉकर को बुक करने के लिए ऐप में यात्रियों को 'रेंट ए लॉकर' का ऑप्शन दिया जाएगा, जिसकी मदद से वे इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद यात्री को उस स्टेशन के नाम और तारीख का चयन करना होगा। और पढ़ें

06:36 PM, 23-Jan-2025

पांच साल तक और नौकरियां पैदा करना प्राथमिकता : केजरीवाल

अगले 5 साल रोजगार और नौकरियां पैदा करना सबसे बड़ी प्राथमिकता : अरविंद केजरीवाल और पढ़ें

06:16 PM, 23-Jan-2025

Delhi Assembly Election: केजरीवाल ने किया युवाओं को लेकर बड़ा एलान, बताया अगले पांच साल का पूरा प्लान

Delhi Assembly Election 2025: केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के समय जब बाजार, दुकान और इंडस्ट्री बंद हो गई थी, तब बड़े स्तर पर बेरोजगारी फैल गई। उस वक्त दिल्ली सरकार के माध्यम से कई सारे प्रयास करके 12 लाख बच्चों के रोजगार का इंतजाम किया था। और पढ़ें

05:53 PM, 23-Jan-2025

Delhi Polls: चुनावी रण में उतरे योगी, केजरीवाल को दे दी खुली चुनौती, बोले- 'आप' अपने पूरे कैबिनेट के साथ...

Delhi Assembly Election 2025: अगर हम मुख्यमंत्री के रूप में और पूरी कैबिनेट के साथ संगम में स्नान कर सकते हैं, तो मैं केजरीवाल जी से पूछता हूं कि क्या वो और उनकी कैबिनेट यमुना जी में स्नान कर सकती है? केजरीवाल ने यमुना को गंदे नाले में तब्दील कर दिया है। और पढ़ें

05:48 PM, 23-Jan-2025

'दिल्ली में केंद्र की 1200 इलेक्ट्रिक बसें चल रहीं': कार्बन फुटप्रिंट पर PM ने दिया जोर, बोले- अभी और भी...

कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजधानी दिल्ली में 1200 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं। साथ ही कहा कि लोग घरों पर सौर पैनल लगवा रहे हैं।  और पढ़ें

05:43 PM, 23-Jan-2025

Satta Ka Sangram Live: ग्रेटर कैलाश में उजाला की टीम, आप-बीजेपी समर्थकों की हुई भिड़ंत; देखें ग्राउंड रिपोर्ट

अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ देश की राजधानी दिल्ली में है। कार्यक्रम के तहत आज हमारी टीम दक्षिण पूर्वी और पूर्वी दिल्ली में है। दिल्ली के चुनावी माहौल को जानने के लिए अमर उजाला की टीम मतदाताओं के बीच पहुंची है। आज जंगपुरा, कस्तूरबा नगर, संगम विहार, ग्रेटर कैलाश, कालकाजी, तुगलकाबाद, बदरपुर और ओखला के मतदाताओं से चुनावी चर्चा यहां देखें... और पढ़ें

05:22 PM, 23-Jan-2025

साइबर ठगों का नया दांव: श्रमिक कार्ड में पैसे भेजने के लिए भेजा ऐसा Link, तुरंत खाते से उड़े 50 हजार रुपये

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि लिंक पर क्लिक करने के बाद उन्होंने पेटीएम से बैलेंस चेक किया तो खाते से 50 हजार रुपये कट गए। इसके बाद उन्होंने आरोपी को कॉल किया तो उसने अभद्रता करते हुए कॉल काट दी। और पढ़ें

04:42 PM, 23-Jan-2025

VIDEO : गुुरुग्राम के मौसम में आया बदलाव, पटौदी में बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे खिले

गुुरुग्राम के मौसम में आया बदलाव, पटौदी में बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे खिले और पढ़ें

04:41 PM, 23-Jan-2025

VIDEO : नोएडा में रातों रात बंद हो गया ये इंस्टीट्यूट, 150 से ज्यादा अभिभावक पहुंचे लगाए मुर्दाबाद के नारे

नोएडा में रातों रात बंद हो गया ये इंस्टीट्यूट, 150 से ज्यादा अभिभावक पहुंचे लगाए मुर्दाबाद के नारे और पढ़ें

03:18 PM, 23-Jan-2025

Delhi Election 2025: प्रवेश वर्मा को कई लोगों ने भेजा लीगल नोटिस, पंजाबियों को लेकर दिए गए बयान से नाराजगी

नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा को कई लोगों ने लीगल नोटिस भेजा है।  और पढ़ें

01:52 PM, 23-Jan-2025

Full Dress Rehearsal News: दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल, यातायात प्रभावित

आज दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। दिल्ली पुलिस डीसीपी ट्रैफिक ढाल सिंह ने कहा, '26 जनवरी के लिए 23 तारीख को फुल ड्रेस परेड की रिहर्सल होती है। और पढ़ें

01:44 PM, 23-Jan-2025

Delhi HC: आतंकी फंडिंग मामला... हाईकोर्ट ने राशिद इंजीनियर की याचिका पर एनआईए से मांगा जवाब

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आतंकी फंडिंग केस में जमानत की मांग करने वाले बारामुला सांसद राशिद इंजीनियर की याचिका पर एनआईए को नोटिस जारी किया है। और पढ़ें

12:20 PM, 23-Jan-2025

Ghaziabad: पुलिस और गो तस्करों के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश हुआ घायल

घायल बदमाश ने अपना नाम रोशन पुत्र वकील ग्राम कलछीना थाना भोजपुर बताया और फरार साथियों के नाम हबीब, हनीफ व काले बताया है।  और पढ़ें

11:30 AM, 23-Jan-2025

Delhi Election 2025: सत्ता का संग्राम... जनता ने गिनाईं इलाके की समस्याएं, कस्तूरबा नगर से ग्राउंड रिपोर्ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम जनता के बीच है। अब यह रथ जा पहुंचा है कस्तूरबा नगर में। अमर उजाला ने यहां विधानसभा चुनाव से संबंधित मुद्दों को लेकर मतदाताओं से संवाद किया और उनके मुद्दे जाने। और पढ़ें

10:28 AM, 23-Jan-2025

Delhi Election: सत्ता का संग्राम... जंगपुरा की जंग में मनीष सिसोदिया कितने मजबूत, कैसा है इस सीट का समीकरण?

अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ देश की राजधानी दिल्ली में है। कार्यक्रम के तहत गुरुवार को हमारी टीम दिल्ली के जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। यहां अमर उजाला ने विधानसभा चुनाव से संबंधित मुद्दों को लेकर मतदाताओं से संवाद किया और उनके मुद्दे जाने।  और पढ़ें

10:05 AM, 23-Jan-2025

VIDEO : शहरी क्षेत्रों और पानी में खुदाई में मददगार बनेगा एक्सकेवेटर गाइडेंस सिस्टम

शहरी क्षेत्रों और पानी में खुदाई में मददगार बनेगा एक्सकेवेटर गाइडेंस सिस्टम और पढ़ें

08:13 AM, 23-Jan-2025

Auto Expo: नौ लाख लोग पहुंचे, 90 वाहनों की हुई लॉन्चिंग; अमेरिका के डेट्रॉयट ऑटो शो से भी ज्यादा आए दर्शक!

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में 17 जनवरी से बुधवार तक करीब 9 लाख दर्शक पहुंचे। प्रशासन का दावा है कि दर्शकों की यह संख्या अमेरिका में आयोजित होने वाले डेट्रॉयट ऑटो शो से ज्यादा रही। इस दौरान 90 वाहनों की लॉन्चिंग हुई। और पढ़ें

07:32 AM, 23-Jan-2025

Weather : पश्चिमी विक्षोभ से दिल्ली- उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश-बर्फबारी, धुंध से कई उड़ानों में देरी

आज भी पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उसके आसपास के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और पहाड़ों पर हिमपात की संभावना है। हिमाचल प्रदेश समेत आठ राज्यों में कोहरे और तीन राज्यों में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। कोहरे के कारण इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कई उड़ानें विलंबित हैं। और पढ़ें

07:21 AM, 23-Jan-2025

Delhi Traffic Advisory: आज फुल ड्रेस रिहर्सल से प्रभावित रहेगा यातायात, एडवाइजरी जारी; ये मार्ग रहेंगे बंद

Delhi Traffic Advisory For Today: पुलिस के मुताबिक व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आज 9:15 के बाद ट्रैफिक बंद हो जाएगा। परेड का समय 12-12:15 बजे तक है, उसके बाद इसे खोल दिया जाएगा।
  और पढ़ें

05:49 AM, 23-Jan-2025

Elections 2025: सेल्फी प्वाइंट पर मतदाता हो रहे जागरूक, चैट बोट पर मिलेगी पूरी जानकारी; पुलिस से ले सकेंगे मदद

दिल्ली पुलिस ने महत्वपूर्ण व भीड़भाड़ वाली सार्वजनिक जगहों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए हैं। प्वाइंट ऐसे बनाए गए हैं कि हर कोई सेल्फी लेने को मजबूर हो जाता है। इन सेल्फी प्वाइंट पर मतदान के महत्व के बताने वाले जागरूकता वाले संदेश लिखे हुए हैं। और पढ़ें

05:48 AM, 23-Jan-2025

Delhi NCR News Today Live: दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 23 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

इस बार के विधानसभा चुनाव में महिला उम्मीदवारों की संख्या अब तक हुए सभी चुनावों की तुलना में सबसे अधिक है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें