फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News Today Live: दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 31 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी आज - 31-12-2024 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:28 PM, 31-Dec-2024

Gurugram News: लाखों खर्च के बाद भी लावारिस कुत्तों का आतंक

Terror of abandoned dogs even after spending lakhs और पढ़ें

11:26 PM, 31-Dec-2024

Gurugram News: नए साल का आगाज...क्लबों, रेस्टोरेंट में देर रात तक दिखी युवाओं की भारी भीड़

Beginning of New Year...huge crowd of youth seen in clubs and restaurants till late night और पढ़ें

11:26 PM, 31-Dec-2024

Gurugram News: महिला को चौथी मंजिल से धक्का देकर हत्या का आरोप

Accused of murder by pushing woman from fourth floor और पढ़ें

विज्ञापन
11:24 PM, 31-Dec-2024

Gurugram News: लूट की योजना बनाते तीन आरोपी गिरफ्तार

Three accused arrested for planning robbery और पढ़ें

11:24 PM, 31-Dec-2024

Gurugram News: कारोबारी से रंगदारी मांगने वाले आरोपियों ने कबूला जुर्म, पहुंचे जेल

The accused who demanded extortion from the businessman confessed to the crime, reached jail और पढ़ें

विज्ञापन
11:22 PM, 31-Dec-2024

Gurugram News: जहां कभी प्रधानमंत्री रहते थे, वहां रुक सकेंगे आम लोग

Common people will be able to stay where the Prime Minister once lived और पढ़ें

11:21 PM, 31-Dec-2024

Delhi: महिला सम्मान योजना के बाद आधी आबादी में वोटर बनने की होड़, फर्जी दस्तावेज जमा करने पर की जा रही एफआईआर

बीते 12 दिसंबर को दिल्ली कैबिनेट ने महिला सम्मान योजना से जुड़े एक प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसमें दिल्ली की हर महिला वोटर को एक हजार रुपये प्रति माह देने का प्रावधान है। और पढ़ें

10:38 PM, 31-Dec-2024

दिल्ली CM की चिट्ठी पर LG का जवाब: लिखा- नाकामियों से ध्यान हटाने का कर रहीं प्रयास, नहीं टूटेगा कोई मंदिर

एलजी ने लिखा, दिल्ली में कोई भी धार्मिक स्थल नहीं तोड़ा जा रहा है। उन्होंने आतिशी पर हमला बोलते हुए लिखा, दिल्ली की मुख्यमंत्री सस्ती राजनीति कर रही हैं। 
  और पढ़ें

10:30 PM, 31-Dec-2024

Electricity Demand In Delhi: कड़ाके की ठंड के बीच बिजली की सबसे अधिकतम मांग रही, यहां देखें पिछले आंकड़े

दिल्ली में 5213 मेगावाट तक बिजली की मांग पहुंच गई। जो  अभी तक की सबसे ज्यादा रिकॉर्ड मांग रही। गर्मी के दौरान भी इस साल दिल्ली में 8656 मेगावाट पीक बिजली की मांग देखी गई थी। और पढ़ें

10:22 PM, 31-Dec-2024

Photos: नए साल के जश्न में डूबी दिल्ली, कनॉट प्लेस में उमड़ा लोगों का हुजूम; सुरक्षा के रहे कड़े बंदोबस्त

कनॉट प्लेस में केवल उन्हीं वाहनों को प्रवेश दिया गया था, जिनके पास होटल, रेस्तरां, बार आदि की बुकिंग थी। पुलिस की ओर से कनाट प्लेस के प्रमुख मार्गो पर बैरिकेड लगाए गए।  और पढ़ें

09:54 PM, 31-Dec-2024

Noida News: सीएम ने एलजी पर लगाया धार्मिक स्थलों को तोड़ने का आरोप

CM accused LG of demolishing religious places और पढ़ें

09:42 PM, 31-Dec-2024

Noida News: आप ने शुरू किया पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना में पंजीकरण

AAP started registration in Pujari-Granthi Samman Yojana और पढ़ें

09:11 PM, 31-Dec-2024

दिल्ली में जहां झुग्गी, वहां फ्लैट: तीन जनवरी को पीएम मोदी सौपेंगे चाबियां, अशोक विहार में बने हैं 1645 फ्लैट

अशोक विहार में "स्वाभिमान फ्लैट्स" योजना के तहत 1,645 नए फ्लैटों की चाबियां सौंपेंगे। डीडीए ने "जहां झुग्गी, वहां घर" योजना के तहत निवासियों के लिए फ्लैट तैयार किए हैं। और पढ़ें

06:06 PM, 31-Dec-2024

अनस ने उगले कई राज: बांग्लादेश-नेपाल में बज रही दिल्ली-NCR से चुराए मोबाइल की घंटियां, सबसे ज्यादा मिला सैमसंग

पुलिस ने उसके निशानदेही पर 185 और चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए, जिसे उसने करोल बाग के एक होटल के कमरे में दो बैग में रखा हुआ था। उसने बताया कि वह दिल्ली और एनसीआर में अपने परिचितों के जरिए चोरी और झपटे गए मोबाइल फोन को खरीदता था।  और पढ़ें

05:15 PM, 31-Dec-2024

VIDEO : ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी के अंदर डिलीवरी बॉय का चप्पल चुराने का वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी के अंदर डिलीवरी बॉय का चप्पल चुराने का वीडियो वायरल और पढ़ें

05:08 PM, 31-Dec-2024

VIDEO : बल्लभगढ़ में अमर उजाला संवाद, ग्रामीण बोले- नहीं मिली मूलभूत सुविधाएं

बल्लभगढ़ में अमर उजाला संवाद, ग्रामीण बोले- नहीं मिली मूलभूत सुविधाएं और पढ़ें

03:02 PM, 31-Dec-2024

UP: घुमाने के बहाने लाया और गर्भवती पत्नी को नहर में दे दिया धक्का, अपने ही जाल में ऐसे फंसा कातिल पति

बुलंदशहर में पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को नहर में धक्का देकर मार डाला। आरोपी पति पुलिस को गुमराह करने के लिए गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंच गया। जांच के दौरान शक होने पर पुलिस ने आरोपी पति से सख्ती से पूछताछ की तो राज खुल गया। और पढ़ें

02:43 PM, 31-Dec-2024

Challan: गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने 2024 में जारी किए 15.17 करोड़ रुपये के 27 लाख चालान, ये अपराध रहे सबसे ऊपर

गुरुग्राम पुलिस ने इस साल शहर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए जारी किए गए चालान से 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि इक्टठा की है। हरियाणा की राजधानी में ट्रैफिक उल्लंघनों में बढ़ोतरी देखी गई और पिछले 12 महीनों में 27 लाख से ज्यादा लोगों को दंडित किया गया। और पढ़ें

02:10 PM, 31-Dec-2024

Delhi: भाजपा नेता ने झुग्गी बस्तियों में लगाए गोल्डन टॉयलेट वाले पोस्टर, कहा- रेवड़ी देकर केजरीवाल ले जाते...

राजधानी दिल्ली में भाजपा नेता आरपी सिंह ने झुग्गी बस्ती, गैस गोदाम, टोडापुर, राजिंदर नगर विधानसभा में गोल्डन टॉयलेट सीट वाले पोस्टर लगाए।  और पढ़ें

02:02 PM, 31-Dec-2024

Arvind Kejriwal: घमासान के बीच केजरीवाल ने शुरू की पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना, मरघट वाले बाबा के किए दर्शन

अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को मरघट वाले बाबा के मंदिर से पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना शुरू की। केजरीवाल ने बाबा के दर्शन कर योजना की शुरुआत की। और पढ़ें

01:55 PM, 31-Dec-2024

दिल्ली में पोस्टर वॉर: चुनावी हिंदू Vs केजरीवाल का ओपन चैलेंज... भाजपा के पोस्टर पर आप का जवाब

दिल्ली भाजपा ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल का एक पोस्टर जारी किया। पोस्टर में केजरीवाल को चुनावी हिंदू बताया गया है। पुजारी और ग्रंथी सम्मान योजना को लेकर भाजपा ने केजरीवाल पर हमला बोला है। इस पोस्टर पर पलटवार करते हुए आप ने भी ओपन चैलेंज दिया है।
  और पढ़ें

11:51 AM, 31-Dec-2024

Delhi: 'आप को सत्ता से हटाकर दिल्ली की जनता बहुत खुश होगी', गौरव भाटिया बोले- केजरीवाल हार रहे हैं चुनाव

गौरव भाटिया ने कहा कि अगर दिल्ली के बच्चों को गंदी राजनीति के लिए इस्तेमाल करना किसी ने सीखा है, तो वो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी  हैं। अरविंद केजरीवाल और आतिशी ने हमारे मासूम बच्चों को राजनीति में धकेला है।  और पढ़ें

10:18 AM, 31-Dec-2024

Delhi: HC ने अलकायदा से संबंध रखने वाले युवक की खारिज की याचिका, कोर्ट ने कहा- सबूत होने पर नहीं मिल सकती राहत

न्यायमूर्ति प्रतिबा एम सिंह और न्यायमूर्ति अमित शर्मा की अदालत ने अपने आदेश में कहा कि आतंकी समूह से जुड़ने के प्राथमिक साक्ष्य होने पर राहत नहीं दी जा सकती। और पढ़ें

09:54 AM, 31-Dec-2024

Delhi Weather: साल के आखिरी दिन दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, शीतलहर से बढ़ी मुश्किलें, जानें मौसम का अपडेट

Delhi Weather:दिल्ली एनसीआर में पिछले दो दिनों से जबरदस्त ठंड और शीतलहर चल रही हैं। नए साल से पहले कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आज साल के आखिरी दिन भी कड़ाके की ठंड है। और पढ़ें

09:17 AM, 31-Dec-2024

Delhi: कोर्ट ने कहा- अवैध औद्योगिक गतिविधियों की शिकायत पर विचार करे DPCC, ब्योरा देने में विफल रहे आवेदक

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) को राजधानी में कृषि भूमि पर औद्योगिक गतिविधियों से संबंधित शिकायत पर विचार करने को कहा है। और पढ़ें

09:05 AM, 31-Dec-2024

Delhi: भाजपा सांसद का दिल्ली सरकार पर हमला, बोलीं- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सात महीने से वेतन न मिलना शर्मनाक

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पिछले सात महीने से वेतन नहीं दिया है। और पढ़ें

08:45 AM, 31-Dec-2024

Delhi: बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 48 घंटे में 12 गिरफ्तार, झपटमारी और लूटपाट में रहे हैं शामिल

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 12 सक्रिय लुटेरे और झपटमारों को गिरफ्तार किया है। 48 घंटे के अंतराल में पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में शामिल बदमाशों को पकड़ा है। और पढ़ें

08:31 AM, 31-Dec-2024

Delhi: मियाद पूरी कर चुके वाहनों को स्क्रैप कर नए पर पाएं छूट, वाहन कर में छूट देने की अधिसूचना जारी

राजधानी दिल्ली में उम्र पूरी कर चुके वाहनों को स्क्रैप कराने पर नया खरीदने पर कर छूट देने की योजना की अधिसूचना जारी कर दी गई है।  और पढ़ें

08:26 AM, 31-Dec-2024

Delhi Election: इस सीट पर पूर्वांचली और उत्तराखंड के वोटरों के हाथ में जीत की चाबी, यहां 'हाथ' हमेशा रहा खाली

दिल्ली की इस सीट पर पूर्वांचली और उत्तराखंड के वोटरों के हाथ में जीत की चाबी रहती है। इस सीट पर भाजपा को सिर्फ एक बार हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस को अब तक कामयाबी नहीं मिली है। और पढ़ें

08:26 AM, 31-Dec-2024

Bomb blast: विदेश में बैठकर रची थी धमाके की साजिश... ये था मकसद; एसआईटी की जांच में चौंकाने वाला खुलासा

गुरुग्राम के सेक्टर-29 के पब पर हुए बम धमाकों की जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। धमाकों की साजिश विदेश में बैठकर रची गई थी। और पढ़ें

07:40 AM, 31-Dec-2024

यूपी: दिल्ली के चुनावों को बदली रणनीति से लड़ती दिखेगी बसपा, आकाश आनंद ने बनाया जीत का ये प्लान

Delhi Assembly Elections: बीते कुछ चुनावों से कमजोर प्रदर्शन कर रही बसपा आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों में बदली हुई रणनीति के तहत चुनाव प्रचार करती दिखेगी। 
  और पढ़ें

07:05 AM, 31-Dec-2024

Delhi Polls: दिल्ली में वोट हटाने और बढ़ाने के लिए कितने आवेदन मिले? गहमागहमी के बीच आए चुनाव आयोग के आंकड़े

सीईओ कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक, मतदाता सूची में जोड़ने, हटाने और संशोधन के संबंध में लगातार गतिविधियां चल रही है।  और पढ़ें

05:54 AM, 31-Dec-2024

UP: यात्रियों की संख्या से तय होगा नोएडा एयरपोर्ट का विस्तार, सालाना 80 लाख यात्री होने पर शुरू होगा दूसरा चरण

पहले चरण में सालाना 80 लाख यात्रियों की संख्या होने के बाद दूसरे चरण का निर्माण शुरू होगा। ऐसे ही चार चरणों को पूरा करने में ढाई दशक तक का समय लग सकता है और तभी इस एयरपोर्ट को एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे का तमगा भी मिलेगा। और पढ़ें

05:44 AM, 31-Dec-2024

CG: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी का दावा, पूर्व मंत्री लखमा को हर महीने मिलती थी बड़ी संख्या में नकदी

ईडी अधिकारी का कहना है कि तलाशी अभियान के दौरान पता चला है कि लखमा ने उत्पाद शुल्क मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल दौरान नकदी के रूप में अपराध की आय प्राप्त की थी। अब निदेशालय अपराध की आय को नकद में इस्तेमाल करने से संबंधित सबूत इकट्ठा करने में सक्षम चुका है। और पढ़ें

05:22 AM, 31-Dec-2024

Delhi AIIMS: स्पेस एजेंसी की तरह सुरक्षित होगा एम्स, विकसित हो रही एडवांस साइबर सुरक्षा

23 नवंबर, 2022 में हुए साइबर अटैक के बाद लंबे समय तक एम्स की सुविधा बाधित रही थी। मरीज इलाज करवाने, जांच रिपोर्ट हासिल करने सहित दूसरे कार्य के लिए भटकते रहे। एम्स में इलाज करवा चुके पूर्व प्रधानमंत्री सहित अन्य की मेडिकल रिपोर्ट का डाटा की सुरक्षा भी दांव पर लग गई थी। और पढ़ें

05:11 AM, 31-Dec-2024

Delhi: पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना... आज हनुमान मंदिर से पंजीकरण की शुरुआत; केजरीवाल ने की ₹18000 देने की घोषणा

योजना के तहत पुजारियों और ग्रंथियों को 18,000 रुपये प्रतिमाह भत्ता मिलेगा। पूर्व सीएम केजरीवाल ने बताया कि मंगलवार को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाएंगे और वहां पुजारियों-ग्रंथियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत करेंगे। और पढ़ें

04:48 AM, 31-Dec-2024

New Year Traffic Traffic Advisory: आज रात नववर्ष का जश्न... पुलिस का रहेगा सख्त पहरा, भूल कर भी न करें ये गलती

एसएसपी के निर्देश पर सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों ने नव वर्ष पर प्रभावी व सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए होटल, गेस्ट हाउस, लॉन संचालकों के साथ बैठक की। और पढ़ें

04:47 AM, 31-Dec-2024

Delhi: नरेला, सिरसपुर व लोकनायकपुरम में फ्लैट खरीदने पर 25 फीसदी छूट, उपराज्यपाल ने डीडीए संग की बैठक

उपराज्यपाल ने कहा कि यह योजना दिल्ली के निर्माण श्रमिकों और अन्य विशेष वर्गों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। डीडीए ने सुनिश्चित किया कि योजना के तहत लगभग 700 ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) फ्लैट्स नरेला में उपलब्ध होंगे, जिनका लाभ निर्माण श्रमिकों को मिलेगा। और पढ़ें

02:25 AM, 31-Dec-2024

New Year Celebration: नए साल के स्वागत के लिए दिल्ली तैयार... इन कामों को करने से बचें, नहीं तो होगी कार्रवाई

नए साल के जश्न में हुडदंगी खलल नहीं डाल पाएंगे। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने खास तैयारी कर रखी है। सुरक्षा के मद्देनजर एआई आधारित कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। इनका इस्तेमाल संदिग्धों पर नजर रखने के लिए होगा। करीब 600 जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए दिल्ली पुलिस भी मुस्तैद हो गई है। और पढ़ें

02:14 AM, 31-Dec-2024

Ghaziabad News: मुठभेड़ के बाद मोबाइल लूटने वाले को पकड़ा

पुलिस ने रविवार रात को ट्रॉनिका सिटी इलाके से मुठभेड़ के बाद मोबाइल लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान लुटेरे के पैर में गोली लगी। और पढ़ें

02:10 AM, 31-Dec-2024

Ghaziabad News: दो पशु तस्करों को किया गिरफ्तार

टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित काका फार्म हाउस के पास हुए अवैध पशु कटान मामले के दो फरार पशु तस्करों को रविवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें

01:56 AM, 31-Dec-2024

Ghaziabad News: इंजीनियर को डिजिटल अरेस्ट कर ठग लिए 1.15 लाख रुपये

कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली निवासी महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर को ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर लिया। साइबर ठगों ने युवती को उसका मोबाइल नंबर मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी दाउद इब्राहिम से जुड़ा होने का डर दिखाया। और पढ़ें

01:52 AM, 31-Dec-2024

Ghaziabad News: डीसीपी के कार्यालय के पास होमगार्ड के बेटे से की लूट

मोहननगर स्थित राजीव कॉलोनी निवासी होमगार्ड सुजीत गिरी व पूर्व पार्षद विभा देवी के बेटे से बदमाशों ने 34 हजार रुपये लूट लिए। और पढ़ें

01:49 AM, 31-Dec-2024

महाकुंभ में आयोजित किया जाएगा विश्व धर्म संसद : यति नरसिंहानंद

श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने सोमवार को आरडीसी में एक आपात बैठक की। और पढ़ें

01:47 AM, 31-Dec-2024

Delhi NCR News Today Live: दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 31 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

पुलिस ने कम कीमत में सोने के सिक्के बेचने का लालच देकर ठगी करने वाले घुमंतू गिरोह की महिला सहित छह टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें