फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News Today Live: दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 12 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:20 PM, 12-Dec-2024

Delhi Elections: AAP के बाद कांग्रेस ने किया बड़ा एलान; पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने महिलाओं से किया ये वादा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार की नीतियों ने महिलाओं का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने पंजाब चुनाव में महिलाओं को एक हजार रुपये देने का वादा किया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। और पढ़ें

11:13 PM, 12-Dec-2024

दिल्ली में बुलडोर एक्शन: एमसीडी की टीम ने अवैध निर्माण को किया ध्वस्त, लोगों में मचा हड़कंप

दिल्ली के बवाना इलाके में आज प्रशासन का अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला। बवाना में अवैध निर्माण के खिलाफ एमसीडी ने कार्रवाई की है।  और पढ़ें

11:01 PM, 12-Dec-2024

44 दिन बाद गाजियाबाद कोर्ट में शुरू हुई सुनवाई: वकीलों की हड़ताल खत्म होने से फिर गूंजा- मुल्जिम हाजिर हो

वकीलों की हड़ताल खत्म होने से कचहरी में ठेले लगाने वालों को बड़ी राहत मिल गई। उनका काम भी ठप हो गया था। हड़ताल की वजह से आधे से ज्यादा वादकारियों ने कचहरी आना ही बंद कर दिया था। और पढ़ें

विज्ञापन
10:44 PM, 12-Dec-2024

Congress Candidates List: केजरीवाल के सामने संदीप दीक्षित प्रत्याशी, 21 उम्मीदवारों की लिस्ट में क्या है खास?

कांग्रेस की पहली सूची में सबसे बड़ा नाम स्वयं प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव का कहा जा सकता है जो बादली सीट से अपनी किस्मत आजमाएंगे। वे पहले भी इस सीट से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। और पढ़ें

10:27 PM, 12-Dec-2024

VIDEO : कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, केजरीवाल के सामने होंगे संदीप दीक्षित, जानें किसको कहां से मिला टिकट

कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, केजरीवाल के सामने होंगे संदीप दीक्षित, जानें किसको कहां से मिला टिकट और पढ़ें

विज्ञापन
10:17 PM, 12-Dec-2024

VIDEO : दिल्ली में अतुल सुभाष के लिए कई संगठनों ने मिलकर निकाला कैंडल मार्च, मांगा इंसाफ

दिल्ली में अतुल सुभाष के लिए कई संगठनों ने मिलकर निकाला कैंडल मार्च, मांगा इंसाफ और पढ़ें

09:55 PM, 12-Dec-2024

VIDEO : नोएडा में भगवान कृष्ण की बाल लीला सुन भावविभोर हुए भक्त, देखें वीडियो

नोएडा में भगवान कृष्ण की बाल लीला सुन भावविभोर हुए भक्त, देखें वीडियो और पढ़ें

09:44 PM, 12-Dec-2024

'मैं जादूगर हूं': दिल्ली में महिलाओं को कब से मिलेंगे ₹2100, लगेंगे ये दस्तावेज, जानें कब से होगा रजिस्ट्रेशन?

अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, कुछ लोग कह रहे थे कि यह तो हो नहीं सकता है लेकिन हो गया। केजरीवाल जो ठान लेता है, वह करके रहता है। फिर दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। और पढ़ें

09:42 PM, 12-Dec-2024

VIDEO : फरीदाबाद में हुआ अमर उजाला का संवाद कार्यक्रम, उद्योगपतियों ने बताई क्या-क्या हैं समस्याएं

फरीदाबाद में हुआ अमर उजाला का संवाद कार्यक्रम, उद्योगपतियों ने बताई क्या-क्या हैं समस्याएं और पढ़ें

09:38 PM, 12-Dec-2024

Delhi Assembly Election: कांग्रेस ने जारी की 21 उम्मीदवारों की सूची, केजरीवाल के सामने होगा पूर्व CM का बेटा

इन 21 नेताओं में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। इन नेताओं में कई पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और पूर्व पार्षद शामिल हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावशाली माने जाते हैं। और पढ़ें

09:25 PM, 12-Dec-2024

VIDEO : गुरुग्राम में हुआ अमर उजाला संवाद कार्यक्रम, उद्यमियों ने उठाई आवाज, बोले- नहीं मिलता सहयोग

गुरुग्राम में हुआ अमर उजाला संवाद कार्यक्रम, उद्यमियों ने उठाई आवाज, बोले- नहीं मिलता सहयोग और पढ़ें

09:11 PM, 12-Dec-2024

VIDEO : अमर उजाला संवाद में बोले लोग- लघु उद्यमियों को सहूलियत दें सरकार, प्रशासन से नहीं मिलता सहयोग

अमर उजाला संवाद में बोले लोग- लघु उद्यमियों को सहूलियत दें सरकार, प्रशासन से नहीं मिलता सहयोग और पढ़ें

08:42 PM, 12-Dec-2024

Delhi Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में जारी रहेंगे ग्रेप-2 के प्रतिबंध, पिछला आदेश SC ने रखा बरकरार

Air Pollution: राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेप नियमों के लेकर दिए पिछले आदेश को बरकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वायु प्रदूषण के मामले पर अगले आदेश तक ग्रेप-2 प्रतिबंध जारी रहेगा।  और पढ़ें

08:30 PM, 12-Dec-2024

रेलवे की घोषणा: पांच घंटे तक नहीं करा सकेंगे ट्रेनों में रिजर्वेशन और कैंसिलेशन, यात्रियों के पास एक ही रास्ता

इस संबंध में रेलवे ने औपचारिक बयान जारी किया है। पीआरएस का मतलब होता है पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम। यह रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सर्विस है। और पढ़ें

08:20 PM, 12-Dec-2024

पड़ोसन ने होटल ले जाकर बनवाए संबंध: लड़की को कमरे तक ले गई महिला, वहां पहले से मौजूद युवक ने की दरिंदगी

UP Crime News Today: लड़की ने पड़ोस में रहने वाली महिला पर होटल में बुलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। और पढ़ें

07:49 PM, 12-Dec-2024

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस गैंग ने गुरुग्राम व चंडीगढ़ के क्लबों में कराए धमाके, गिरोह के सदस्य ने ली जिम्मेदारी

धमकी भरी पोस्ट में लॉरेंस गैंग के रोहित गोदारा ने लिखा है कि चंडीगढ़ व गुरुग्राम के क्लबों में हुए धमाके उन्होंने कराए हैं। जो जुआ, सटोरिये, बुकी, हवाला कारोबारी और डांस क्लब प्रतिदिन करोड़ों रुपये कमा रहे हैं, इन सबको टैक्स देना होगा। और पढ़ें

07:40 PM, 12-Dec-2024

VIDEO : हादसा रोकना है तो वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाना बेहद जरूरी, अब तक 42 वाहनों पर कार्रवाई की गई

हादसा रोकना है तो वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाना बेहद जरूरी, अब तक 42 वाहनों पर कार्रवाई की गई और पढ़ें

07:03 PM, 12-Dec-2024

रिश्वतखोर अफसर: बैंक प्रबंधक ने ली 80 लाख की ओडी लिमिट बनने के नाम पर रिश्वत, CBI की रेड; विदेशी पिस्टल बरामद

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सीबीआई ने एक बैंक प्रबंधक के घर छापा मारा। जहां से सीबीआइ टीम को अवैध पिस्टल मिली है। जो पुलिस को सुपुर्द कर दी गई है। सीबीआई टीम ने देर रात आरोपी बैंक प्रबंधक के घर पर रेड की थी।  कोतवाली में सीबीआई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। टीम आरोपी प्रबंधक को साथ ले गई है। और पढ़ें

07:01 PM, 12-Dec-2024

JNU में बवाल: फिल्म साबरमती रिपोर्ट की स्क्रीनिंग में पथराव, मची भगदड़; एबीवीपी ने लेफ्ट गुट पर लगाया आरोप

फिल्म की स्क्रीनिंग साबरमती ढाबा के बैडमिंटन कोर्ट में चल रही थी कि अचानक हुई पत्थरबाजी के बाद मौके पर भगदड़ मच गई।  और पढ़ें

06:40 PM, 12-Dec-2024

UP: बाइक सवार युवक की गई जान, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक हादसा सामने आया है। जहां एक बाइक सवार युवक के वाहन को टक्कर मार दी। हादसा शिकारपुर बाइपास के निकट देर रात हुआ। और पढ़ें

06:25 PM, 12-Dec-2024

Delhi Assembly Election: दिल्ली में कब होगी वोटिंग? चुनाव आयोग ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में चुनाव फरवरी माह के पहले या दूसरे सप्ताह में मतदान हो सकते हैं। हालांकि अभी इस पर आधिकारी बयान आना बाकी है।  और पढ़ें

06:23 PM, 12-Dec-2024

VIDEO : एक लाख से ज्यादा हस्तनिर्मित उत्पादों से सजकर तैयार नोएडा हाट... जानें और क्या है इसमें खास

एक लाख से ज्यादा हस्तनिर्मित उत्पादों से सजकर तैयार नोएडा हाट... जानें और क्या है इसमें खास और पढ़ें

06:05 PM, 12-Dec-2024

Delhi Election: अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखी चिट्ठी, वोटरों के नाम हटाने को बताया साजिश

दिल्ली से वोटरों के नाम हटाने के मामले पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को चिट्ठी लिखी है। और पढ़ें

05:38 PM, 12-Dec-2024

VIDEO : नोएडा में चला प्रशासन का बुलडोजर, कर्मचारियों पर हमला, अवैध निर्माण-अतिक्रमण तोड़ने पहुंची थी टीम

नोएडा में चला प्रशासन का बुलडोजर, कर्मचारियों पर हमला, अवैध निर्माण-अतिक्रमण तोड़ने पहुंची थी टीम और पढ़ें

05:24 PM, 12-Dec-2024

VIDEO : गौतमबुद्ध नगर के सांसद बोले- विज्ञान के क्षेत्र में विश्व को टक्कर दे रहा भारत

गौतमबुद्ध नगर के सांसद बोले- विज्ञान के क्षेत्र में विश्व को टक्कर दे रहा भारत और पढ़ें

05:19 PM, 12-Dec-2024

आप न करें ये गलती: सुबह 3.30 बजे मां ने पिलाया बच्ची को दूध, कुछ देर बाद हुई बेसुध; हाथ-पैर फूले और चली गई जान

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलकांत ने बताया कि कई बार दूध बच्चे की फूड पाइप की बजाय विंड पाइप में चला जाता है, जिसे मेडिकल भाषा में ट्रेकिया कहते हैं। और पढ़ें

05:11 PM, 12-Dec-2024

VIDEO : फरीदाबाद में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने बाल भवन में मारा छापा, जांच कर रही टीम

फरीदाबाद में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने बाल भवन में मारा छापा, जांच कर रही टीम और पढ़ें

04:56 PM, 12-Dec-2024

VIDEO : राजधानी दिल्ली में खिली धूप, दिन में मौसम हुआ सुहावना; इंडिया गेट पहुंच रहे बच्चे

राजधानी दिल्ली में खिली धूप, दिन में मौसम हुआ सुहावना; इंडिया गेट पहुंच रहे बच्चे और पढ़ें

04:47 PM, 12-Dec-2024

VIDEO : दो साथियों ने हाथ-पैर पकड़े और तीसरे ने तार से घोंटा गला... पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो साथियों ने हाथ-पैर पकड़े और तीसरे ने तार से घोंटा गला... पुलिस ने किया गिरफ्तार और पढ़ें

04:33 PM, 12-Dec-2024

हत्या का सनसनीखेज खुलासा: दो साथियों ने हाथ-पैर पकड़े और तीसरे ने तार से घोंटा गला, महज इस बात पर ले ली जान

वारदात में प्रयोग की गई बिजली की तार बरामद कर ली गई है। पुलिस ने
साथी कर्मचारी की गला घोंटकर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही छानबीन जारी है। और पढ़ें

04:33 PM, 12-Dec-2024

Fine: दिल्ली-NCR के 63% ड्राइवरों को इस अहम दस्तावेज के बारे में पता ही नहीं, लग सकता है ₹10,000 का जुर्माना

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में, जहां वायु प्रदूषण हर साल एक लगातार बढ़ती हुई समस्या बनी हुई है, एक हालिया रिपोर्ट ने एक चिंताजनक ट्रेंड को जाहिर किया है।  और पढ़ें

04:23 PM, 12-Dec-2024

Delhi: अवैध बांग्लादेशी-रोहिंग्या के खिलाफ एक्शन, सीलमपुर इलाके पुलिस का जांच अभियान

राजधानी दिल्ली में पुलिस की तरफ से अवैध बांग्लादेशी-रोहिंग्या के खिलाफ विशेष अभियान चल रहा है। पुलिस की टीम आज सीलमपुर इलाके में पहुंची। जहां कागजों की जांच की।  और पढ़ें

04:00 PM, 12-Dec-2024

बचेगा ईंधन...लागत में भी कमी: कश्मीर से कन्याकुमारी तक बनेगा एक्सप्रेसवे, जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को है घटना

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक्सप्रेसवे बनाने जा रही है। इससे न सिर्फ ईंधन की खपत में कमी आएगी बल्कि माल की ढुलाई में खर्च होने वाली लागत में भी कमी आएगी।  और पढ़ें

03:43 PM, 12-Dec-2024

डिवाइस: ऑटिज्म व बौद्धिक दिव्यांग बच्चे भी चला पाएंगे स्मार्टफोन और लैपटॉप, 'मित्र' की तरह मदद करेगा ये उपकरण

ऑटिज्म और बौद्धिक दिव्यांग बच्चे भी स्मार्टफोन और लैपटॉप चला पाएंगे। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2024 में छात्र एआई आधारित डिवाइस बनाने में जुटे हैं। और पढ़ें

03:41 PM, 12-Dec-2024

AAP का लाड़ली दांव: दिल्ली में महिला सम्मान योजना को मंजूरी, हर माह मिलेंगे ₹2100; किन्हें लाभ और शर्तें क्या?

Mahila Samman Yojana Delhi: आज सुबह हुई दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में महिला सम्मान योजना को मंजूरी दे दी गई है। इससे पहले वित्त विभाग ने इस योजना पर आपत्ति जताई थी। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कैबिनेट ने 1000 रुपये मंजूर किए हैं, सरकार बनने पर इसे 2100 रुपये कर दिया जाएगा। और पढ़ें

03:12 PM, 12-Dec-2024

VIDEO: नोएडा औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर 10 में पार्किंग, पानी, बिजली और सुरक्षा नदारद; उद्यमियों ने बताई समस्याएं

नोएडा औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर 10 में पार्किंग, पानी, बिजली और सुरक्षा नदारद; उद्यमियों ने बताई समस्याएं और पढ़ें

02:50 PM, 12-Dec-2024

ग्रेटर नोएडा: जन्मदिन पार्टी में कैफे संचालक की चाकू से गोदकर हत्या, अंसल गोल्फ लिंक सोसाइटी की घटना

मूलरूप से अलीगढ़ के गांव मदन गढ़ी स्थित एडीए कालोनी के रहने वाले यतीन शर्मा ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा वन के बीटा प्लाजा में कैफे चलाते थे। और पढ़ें

12:36 PM, 12-Dec-2024

Ghaziabad News: एक हफ्ते में विकास भवन में शुरू हो जाएगा ई-ऑॅफिस

गाजियाबाद। सभी सरकारी कार्यालयों को पेपरलेस करने के लिए ई-ऑफिस प्रणाली शुरू की जा रही है। अगले हफ्ते तक विकास भवन में ई-ऑफिस का संचालन शुरू हो जाएगा। और पढ़ें

12:34 PM, 12-Dec-2024

Ghaziabad News: रिक्त संपत्तियों की नीलामी के लिए तैयार होगा एस्टीमेट

गाजियाबाद। जीडीए की विभिन्न योजनाओं में रिक्त संपत्तियो की नीलामी के लिए संपत्ति विभाग को आगणन यानी एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। और पढ़ें

12:32 PM, 12-Dec-2024

Ghaziabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के पंचलोक गांव के सामने बुधवार शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। और पढ़ें

12:31 PM, 12-Dec-2024

Ghaziabad News: पड़ोसी पर चाकू से हमला कर हत्या करने वाले दो भाई गिरफ्तार

खोड़ा। बाइक खड़ी करने के लिए हुए विवाद में पड़ोसी की चाकू मारकर हत्या करने वाले दो भाइयों को बुधवार दोपहर इतवार पुस्ता के पास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। झगड़े के दौरान पिता पुत्र को चाकू मारा था। और पढ़ें

12:31 PM, 12-Dec-2024

Ghaziabad News: सड़क पार कर रहे परिवार को बस ने मारी टक्कर, दंपती सहित तीन की मौत

गाजियाबाद। थाना क्राॅसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे नौ पर शादी समारोह से लौट रहे लोगों को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती समेत तीन की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। और पढ़ें

12:30 PM, 12-Dec-2024

Ghaziabad News: साथ बैठकर शराब पी, फिर चार माह की बच्ची को चोरी कर ले गया शातिर

गाजियाबाद। रेलवे स्टेशन पर पिता को शराब पिलाकर चोर उनकी चार माह की बच्ची को चुरा ले गया। वह सीसीटीवी में भी कैद हो गया। आरोपी की पहचान के लिए राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने तीन टीम को लगाया है। और पढ़ें

12:30 PM, 12-Dec-2024

Ghaziabad News: महिला के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर लिया एक लाख का ऋण

मोदीनगर। बेगमाबाद गांव निवासी महिला के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर एक लाख रुपये ऋण लेने का मामला सामने आया है। महिला ने थाने में घटना की तहरीर दी है। और पढ़ें

12:30 PM, 12-Dec-2024

Delhi NCR News Today Live: दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 12 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

गाजियाबाद। साइबर ठगों ने महिला को अपने झांसे में लिया और स्टॉक ट्रेडिंग मोबाइल एप के माध्यम से 15.06 लाख रुपये ठग लिए। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें