फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News Today Live: दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 21 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:25 PM, 21-Oct-2024

Bulandshahr Blast: 'हम इधर हैं... बचा लो नहीं तो मर जाएंगे', मलबे से आ रहीं थी आवाजें; मंजर देख हर आंख नम

विस्फोट की तेज आवाज जिसने सुनी वह घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ा। जबकि कुछ लोग घटनास्थल के पास जान बचाकर भागे। लोगों को लगा कि किसी ने बम फेंक दिया है। और पढ़ें

11:14 PM, 21-Oct-2024

Noida: एक्वा मेट्रो में यात्रियों को मिलेगी खास सुविधा, बुधवार से इस स्टेशन पर मिलने लगेगा लाभ, जानें शुल्क

यात्रियों की सहूलियत के लिए नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन बुधवार से यह सुविधा शुरू करने जा रहा है। मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। बस थोड़ा सा किराया देना होगा। और पढ़ें

11:02 PM, 21-Oct-2024

Gurugram News: हैप्पी कार्ड के लिए आज से मोबाइल पर आएंगे मैसेज

हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) के तहत नए पात्र लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड एक्टिवेट करके दिए जाएंगे। और पढ़ें

विज्ञापन
10:50 PM, 21-Oct-2024

Gurugram News: एटीएम चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Another accused arrested in ATM theft case और पढ़ें

10:48 PM, 21-Oct-2024

Gurugram News: हिंदी के पेपर में भी चली नकल, चार को पकड़ा

Cheating started in Hindi paper also, four caught और पढ़ें

विज्ञापन
10:45 PM, 21-Oct-2024

Gurugram News: अब तक 16915 मीट्रिक टन बाजरे व 4236 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

Till now 16915 metric tons of millet and 4236 metric tons of paddy have been purchased. और पढ़ें

10:44 PM, 21-Oct-2024

Viral Video: दिल्ली में वकील को दौड़ा-दौड़ाकर डंडों से पीटा, महिला बोलती रही- कहां गए सब

वीडियो महरौली इलाके में बताया जा रहा था। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक वीडियो में दिखाई दे रहे वकील राम बाबू सिसोदिया अपने परिवार के साथ तुगलकाबाद एक्सटेंशन में रहते हैं। वह साकेत कोर्ट में बतौर वकील है।  और पढ़ें

10:14 PM, 21-Oct-2024

बुलंदशहर में बड़ा हादसा: मरीज को लगाने के दौरान फटा ऑक्सीजन सिलिंडर, पांच की मौत, 16 लोग अभी भी दबे

गुलावठी रोड स्थित आशापुरी कॉलोनी में देर रात आठ बजे हादसा हुआ। मकान में रहने वाली बुजुर्ग रुखसाना को अस्पताल से घर लेकर परिजन पहुंचे थे। अस्पताल से घर लाने के बाद रुखसाना को ऑक्सीजन सिलिंडर लगा रहे थे। और पढ़ें

09:45 PM, 21-Oct-2024

FASTag: क्या दिल्ली में फास्टैग के जरिए भीड़भाड़ पर टैक्स लगेगा? जानिए इससे जुड़ी बड़ी बातें

दिल्ली में जल्द ही शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए कंजेशन टैक्स लागू किया जा सकता है। भीड़भाड़ को देखते हुए इसे कैसे वसूला जाएगा, जानें इस बारे में डिटेल्स। और पढ़ें

09:35 PM, 21-Oct-2024

VIDEO : फरीदाबाद में सड़कों का बुरा हाल, बरसात में बन गई बड़े-बड़े गड्ढे, देखें वीडियो

फरीदाबाद में सड़कों का बुरा हाल, बरसात में बन गई बड़े-बड़े गड्ढे, देखें वीडियो और पढ़ें

09:31 PM, 21-Oct-2024

VIDEO : बुलंदशहर के सिकंदराबाद में बड़ा हादसा, सिलेंडर फटने से मकान का लेंटर गिरा, कई दबे

बुलंदशहर के सिकंदराबाद में बड़ा हादसा, सिलेंडर फटने से मकान का लेंटर गिरा, कई दबे और पढ़ें

09:19 PM, 21-Oct-2024

सड़कें कम.... गड्ढे ज्यादा: वाहनों का होता गड्ढों से स्वागत, नीलम चौक समेत अन्य जगहों पर टूटे हैं मार्ग

अमर उजाला की टीम ने सोमवार को पड़ताल में पाया कि शहर में जाम की एक बड़ी वजह चौराहों के आसपास के मार्ग का टूटा और बड़े-बड़े गड्ढें होना हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग से रेलवे फ्लाई पार कर वाहन नीलम चौक पर नीचे उतरते है। जहां नीलम चौक पर वाहनों का सामना गड्ढों से होता है।  और पढ़ें

09:16 PM, 21-Oct-2024

राजधानी की 'सांसों' में घुला जहर: देश में सबसे प्रदूषित हुई दिल्ली की आबोहवा, AQI 300 पार; अगले तीन दिन भारी

देश में राष्ट्रीय राजधानी की आबोहवा सबसे प्रदूषित हो गई है। सोमवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 310 दर्ज किया, जोकि हवा बेहद खराब श्रेणी का स्तर है। और पढ़ें

09:06 PM, 21-Oct-2024

Greater Noida: 15वें फ्लोर पर अचानक फंसी लिफ्ट, 25 मिनट तक मासूम की अटंकी रहीं सांसे; सिक्योरिटी अलार्म तक नही

ग्रेटर नोएडा की एक लिफ्ट में एक 11 साल का बच्चा 25 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा। इस दौरान उसने समझदारी दिखाते हुए आकस्मिक नंबर पर फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जब बच्चा लिफ्ट में फंसा रहा तब सिक्योरिटी अलार्म तक नहीं बजा।  और पढ़ें

09:06 PM, 21-Oct-2024

Okhla Bird Sanctuary: पानी की आस में आए प्रवासी पक्षियों को मिल रहा सूखा, आ चुके हैं ये पक्षी; देखें तस्वीरें

15 अक्तूबर के बाद से ओखला पक्षी विहार में प्रवासी पक्षियों का आना शुरू हो गया है। और पढ़ें

08:34 PM, 21-Oct-2024

Delhi Blast: CCTV में दिख गया दहशतगर्द, सफेद टीशर्ट में आया था दिल्ली को दहलाने; 24 घंटे पहले रची गई थी साजिश

दिल्ली पुलिस ने सीआरपीएफ स्कूल विस्फोट मामले की जांच के लिए आसपास और सामने के बाजार के सभी सीसीटीवी डीवीआर अपने कब्जे में ले लिए हैं। और पढ़ें

07:59 PM, 21-Oct-2024

Noida News: दिवाली पर हादसों के मद्देनजर जिम्स में स्टाफ को किया सतर्क

Staff alerted in gyms in view of accidents on Diwali और पढ़ें

07:47 PM, 21-Oct-2024

मॉडर्न स्कूल मामला: अभिभावकों के प्रदर्शन के बाद हेडमिस्ट्रेस को हटाया

Modern School case: Headmistress removed after parents' protest और पढ़ें

07:38 PM, 21-Oct-2024

एलजी वीके सक्सेना का बड़ा आदेश: दिल्ली महिला आयोग के सभी संविदा कर्मचारी तत्काल प्रभाव से हटाए, जानें वजह

दिल्ली में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बड़ा आदेश दिया है। उन्होंने अपने आदेश में  दिल्ली महिला आयोग के सभी संविदा कर्मियों को तत्काल प्रभाव से पदों से बर्खास्त कर दिया है।
  और पढ़ें

07:33 PM, 21-Oct-2024

VIDEO : जिम्स में पटाखों को लेकर होने वाले हादसे को लेकर एहतियात

जिम्स में पटाखों को लेकर होने वाले हादसे को लेकर एहतियात और पढ़ें

07:14 PM, 21-Oct-2024

15वीं मंजिल पर अटकी लिफ्ट: 25 मिनट तक फंसा बच्चा, सांस लेने में हुई परेशानी; इकोविलेज-3 सोसाइटी का मामला

बच्चा अभी काफी छोटा है। लिफ्ट रुकने से वह काफी घबरा गया। जब कुछ देर तक लिफ्ट का गेट नहीं खुला, तो वह रोने लगा। इस दौरान उसे सांस लेने में भी परेशानी हुई। और पढ़ें

06:29 PM, 21-Oct-2024

राह से भटकते राहगीर: पेड़ की टहनियां बन सकती हैं हादसों की वजह, ग्रेनो प्रशासन बना मूक; देखें वीडियो

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में पेड़ की टहनियों से ढके साइन बोर्ड नहीं दिखने से सड़क पर चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साइन बोर्ड नजर नहीं आने की वजह से बड़ा हादसा भी हो सकता है।  और पढ़ें

06:21 PM, 21-Oct-2024

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में राह से भटक जाते हैं राहगीर!, पेड़ों की टहनियां बन रहीं बाधक, देखें वीडियो

ग्रेटर नोएडा में राह से भटक जाते हैं राहगीर!, पेड़ों की टहनियां बन रहीं बाधक, देखें वीडियो और पढ़ें

06:20 PM, 21-Oct-2024

Delhi Air Pollution: दिल्ली में ग्रैप का दूसरा चरण लागू, डीजल जनरेटर चलाने और कोयला जलाने पर पाबंदी

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने सोमवार को वायु गुणवत्ता में गिरावट को देखते हुए यह फैसला किया। इसके तहत डीजल जनरेटर और कोयला जलाने पर पाबंदी रहेगी। और पढ़ें

05:54 PM, 21-Oct-2024

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में एक्सपायरी डेट का राशन बांटने के पीछे का सच!, नेफेड प्रमुख को लिखा पत्र

ग्रेटर नोएडा में एक्सपायरी डेट का राशन बांटने के पीछे का सच!, नेफेड प्रमुख को लिखा पत्र और पढ़ें

05:08 PM, 21-Oct-2024

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में गोल चक्कर बना पशुओं की चारागाह, हरियाली को पहुचा रहे नुकसान; जिम्मेदार प्रशासन बना लापरवाह

ग्रेटर नोएडा में गोल चक्कर बना पशुओं की चारागाह, हरियाली को पहुचा रहे नुकसान; जिम्मेदार प्रशासन बना लापरवाह और पढ़ें

05:07 PM, 21-Oct-2024

32 सेकेंड के लिए सबकी अटक गईं सांसें: बालकनी से लटका पूर्व किराएदार... लोगों ने बचाया; जानें क्यों किया ऐसा

खुदकुशी का प्रयास करने वाला व्यक्ति सोसाइटी के सीसी एक टावर में रहता था, लेकिन अगस्त 2024 में फ्लैट खाली करके सेक्टर 49 में शिफ्ट हो गया था। सोमवार को सुबह यह व्यक्ति सोसाइटी आया था।  और पढ़ें

05:07 PM, 21-Oct-2024

Delhi: स्वामी सदानंद सरस्वती वेदांती जी महाराज की जन्मशताब्दी पर महायज्ञ, भाजपा सांसद अरुण सिंह पहुंचे

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी,भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद अरुण सिंह,युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह एवं अन्य सदस्य श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का शुभारंभ करते।  और पढ़ें

03:31 PM, 21-Oct-2024

UP: बहराइच हिंसा पर नूपुर शर्मा ने दिया बयान.... फिर मांगनी पड़ी मांफी, ब्राह्मण सभा में ऐसा क्या बोल दिया?

नूपुर शर्मा ने बुलंदशहर में आयोजित ब्राह्मण सभा में बहराइच घटना को लेकर एक बयान दिया। बयान के बाद वे एक फिर सुर्खियों में आ गईं। इसके बाद नूपुर शर्मा ने अपने बयान को लेकर माफी मांगी और इसे गलतफहमी बताया।
  और पढ़ें

03:01 PM, 21-Oct-2024

Ghaziabad: पहली आरआरटीएस के सफल संचालन का एक वर्ष पूरा, मंत्री मनोहर लाल ने नमो भारत ट्रेन में किया सफर

मंत्री मनोहर लाल ने अपने दौरे की शुरुआत आनंद विहार आरआरटीएस स्टेशन से की, जहां उनका स्वागत एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने किया। उन्होंने मंत्री मनोहर लाल को स्टेशन के अनूठे डिजाइन और समग्र आरआरटीएस नेटवर्क में इसके महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 
  और पढ़ें

01:58 PM, 21-Oct-2024

VIDEO : फरीदाबाद के बीके नागरिक अस्पताल में लाइन में घुसने को लेकर मरीजों में हुआ झगड़ा, देखें वीडियो

फरीदाबाद के बीके नागरिक अस्पताल में लाइन में घुसने को लेकर मरिजों में हुआ झगड़ा, देखें वीडियो और पढ़ें

01:57 PM, 21-Oct-2024

VIDEO : नोएडा के आर्य कन्या गुरुकुल पर लगेगा ताला

नोएडा के आर्य कन्या गुरुकुल पर लगेगा ताला और पढ़ें

01:35 PM, 21-Oct-2024

UP: जमीन पर सो रही मां और दो बच्चों को सांप ने काटा, इलाज के दौरान तीनों की मौत

हापुड़ जिले के एक गांव में घर में जमीन पर सो रही महिला और उसके दो बच्चों की सांप के काटने से मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। और पढ़ें

01:14 PM, 21-Oct-2024

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस... चंडीगढ़ से अपराध में उतरा, भारत से कनाडा-अमेरिका तक दहशत; जेल से चला रहा नेटवर्क

पंजाब के फाजिल्का की अबोहर तहसील के गांव दूतारवली के लॉरेंस बिश्नोई का सपना धावक बनने का था, मगर कॉलेज की राजनीति और अपराधियों की संगत में जरायम की काली दुनिया का ऐसा नाम बन गया, जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है। और पढ़ें

12:15 PM, 21-Oct-2024

Delhi Blast: रोहिणी ब्लास्ट मामले में FIR में बड़ा खुलासा... हुआ था विस्फोटक का इस्तेमाल; दीवार में बना होल

दिल्ली के रोहिणी में हुए बम ब्लास्ट मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में लिखा है कि धमाके से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्कूल की दीवार में बड़ा होल हो गया था। और पढ़ें

12:06 PM, 21-Oct-2024

आखिर किसने किया था बम ब्लास्ट?: रोहिणी धमाके में नया खुलासा, पुलिस ने मांगी टेलीग्राम से डिटेल

रोहिणी इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्कूल के पास भीषण धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनी गई और आसपास के क्षेत्रों में 10 मिनट तक धुआं छाया रहा। कई गाड़ियों और दुकानों के शीशे टूट गए। और पढ़ें

10:29 AM, 21-Oct-2024

VIDEO : नोएडा में छह साल की बच्ची से बैड टच का मामला, आक्रोशित परिजनों ने स्कूल के बाहर किया प्रदर्शन

नोएडा में छह साल की बच्ची से बैड टच का मामला, आक्रोशित परिजनों ने स्कूल के बाहर किया प्रदर्शन और पढ़ें

10:26 AM, 21-Oct-2024

Uttarakhand Panchayat Election: पंचायत चुनाव इस साल नहीं होंगे, नहीं बढ़ेगा कार्यकाल; CM ने मांगी थी रिपोर्ट

Uttarakhand Panchayat Election: पंचायत चुनाव इस साल नहीं होंगे, नहीं बढ़ेगा कार्यकाल; CM ने मांगी थी रिपोर्ट और पढ़ें

10:22 AM, 21-Oct-2024

रिटायर्ड वैज्ञानिक के घर में डकैती: कूरियर बॉय बन जबरन घुसे लड़के, लूट ले गए दो करोड़ रुपये और 260 ग्राम सोना

दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में  डीआरडीओ से सेवानिवृत्त वैज्ञानिक के घर डैकती के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूर्व कर्मचारी ने बदमाशों को घर में नकदी और गहने होने की जानकारी दी थी। 
  और पढ़ें

09:51 AM, 21-Oct-2024

Amar Ujala Samwad: पार्क बदहाल... लावारिस कुत्तों ने सैर करना किया मुहाल; ऐसा है दिल्ली के मुखर्जी नगर का हाल

मुखर्जी नगर इलाका अधिकतर बदहाल है। इसके अलावा लावारिस कुत्तों ने सैर करना मुहाल कर दिया है। खौफ ऐसा कि स्थानीय निवासी बाहर निकलने से कतराते हैं। वहीं, लोगों की शिकायत है कि यहां की गलियों में सीवर का पानी ओवरफ्लो हो रहा है। और पढ़ें

09:44 AM, 21-Oct-2024

लोहारीडीह मामला: प्रदर्शन में शामिल होंगे पूर्व सीएम भूपेश बघेल सहित कई वरिष्ठ नेता, पुलिस बल किया गया तैनात

कबीरधाम जिला कांग्रेस कमेटी आज लोहारीडीह मामले को लेकर आज प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल सहित प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। प्रदर्शन को देखते हुए कवर्धा में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। और पढ़ें

08:39 AM, 21-Oct-2024

Delhi: निर्माणाधीन साइट पर काम करने के दौरान करंट लगने से दूसरी मंजिल से गिरा युवक, कटर मशीन से कटी छाती; मौत

दिल्ली में निर्माणाधीन साइट पर काम करने के दौरान मशीन से करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। इस दौरान कटर मशीन से मृतक की छाती कट गई। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
  और पढ़ें

08:13 AM, 21-Oct-2024

Delhi AQI : 'बहुत खराब' श्रेणी में दिल्ली की हवा, एक्यूआई गिरकर 307 पहुंचा; कई इलाकों में छाई कोहरे की परत

Delhi AQI Level Today: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार 'बहुत खराब' श्रेणी में रखा गया है। दिल्ली के कई इलाकों में में कोहरे की परत छा गई है। 
  और पढ़ें

07:52 AM, 21-Oct-2024

Delhi: बाजारों में नहीं कागजों पर तैनात सुरक्षाकर्मी, कहीं धमाके में भी व्यवस्था की चूक तो नहीं! देखें रिपोर्ट

 Delhi Market Security: करोल बाग, सरोजिनी नगर, सदर बाजार, पहाड़गंज और जनपथ मार्केट में सुरक्षा भगवान भरोसे दिखी। इन बाजारों में न कोई पूछताछ करने के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात हैं न ही बाजारों में लगे मेटल डिटेक्टर काम कर रहे हैं। लोग बेरोकटोक आ जा रहे हैं।  और पढ़ें

06:31 AM, 21-Oct-2024

Delhi NCR News Today Live: दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 21 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विस्फोट को आतंकी वारदात ही कहेंगे। रोहिणी में सीआरपीएफ के स्कूल के पास जोरदार धमाका कर संदिग्ध सरकार को मैसेज देना चाहते हैं कि वह कुछ भी कर सकते हैं। हालांकि त्योहारी मौसम में दिल्ली हाई अलर्ट पर रहती है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें