फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News Today Live: दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 11 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:19 PM, 11-Oct-2024

Noida Fire: मकान में आग लगने से एक महिला की मौत, दूसरी घायल; पटाखा जलाने से हादसे की आशंका

नोएडा के एक मकान में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई है। पटाखा जलाने के दौरान सिलेंडर फटने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना सेक्टर 27 की बताई जा रही है।  और पढ़ें

11:18 PM, 11-Oct-2024

VIDEO : जब अवार्ड देने पहुंची अमर उजाला टीम, कुछ इस अंदाज में मंच पर आया 'रावण'

जब अवार्ड देने पहुंची अमर उजाला टीम, कुछ इस अंदाज में मंच पर आया 'रावण' और पढ़ें

10:27 PM, 11-Oct-2024

'अब अमेरिका में मुफ्त की रेवड़ी': ट्रंप ने ऐसा क्या कहा...दिल्ली में केजरीवाल ने ली चुटकी; भाजपा बोली- गलत बात

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बयान के सहारे विपक्षियों पर तंज कसा है। भाजपा ने कहा कि सियासी फायदे के लिए विदेशी नेताओं के बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
10:19 PM, 11-Oct-2024

Firing in Noida Amity University: एमिटी यूनिवर्सिटी में दो गुटों में हुई फायरिंग, एक छात्र के पैर में लगी गोली

घायल छात्र को कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल मौजूद है और मामले की जांच कर रही है।  और पढ़ें

10:14 PM, 11-Oct-2024

गंदगी में जिंदगी: टूटी गलियां, जर्जर सड़क, बदहाली का शिकार है नेहरु विहार, साफ पानी को भी मोहताज हजारों लोग

इलाके में रहने वाले लोगों का कहना है कि साफ पानी पीने के वह मोहताज हो गए हैं। पार्कों में अव्यवस्था का अंबार है। इसके चारों ओर गंदगी फैली हुई है। बेसहारा पशु का झुंड लगा है।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:45 PM, 11-Oct-2024

खाकी पर एक्शन: हापुड़ में चौकी इंचार्ज और सिपाही ने रची थी गोलीकांड की साजिश, अब SP ने किया निलंबित

एसपी ने आरोपी चौकी प्रभारी समेत दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। और पढ़ें

09:29 PM, 11-Oct-2024

आतिशी को मिला आवास: दिल्ली की नई सीएम को PWD ने घर किया अलॉट, जिस बंगले में रहते थे केजरीवाल वहीं रहेंगी

पीडब्ल्यूडी ने उन्हें 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगला आवंटित किया गया है। उन्होंने वही घर मिला है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहा करते थे।  और पढ़ें

09:00 PM, 11-Oct-2024

Lift में फिर अटकीं सांसें: लिफ्ट में छह बच्चियों समेत नौै लोग फंसे, मदद के लिए पुकारते रहे बच्चे

आम्रपाली गोल होम्स सोसाइटी के सी1 टॉवर की लिफ्ट से दोपहर 12 बजे 6 बच्ची कन्या पूजन के बाद ऊपर जाने के लिए लिफ्ट से जा रही थी। उनमें तीन बच्चियों के अभिभावक भी लिफ्ट में मौजूद थे। और पढ़ें

08:55 PM, 11-Oct-2024

Noida News: वसंत विहार में मोहल्ला बसों का ट्रायल शुरू

Trial of Mohalla buses started in Vasant Vihar और पढ़ें

08:47 PM, 11-Oct-2024

Noida News: आतिशी को आवंटित हुआ मुख्यमंत्री आवास

Chief Minister's residence allotted to Atishi और पढ़ें

08:35 PM, 11-Oct-2024

Noida News: 3.3 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद, तीन गिरफ्तार

Cocaine worth Rs 3.3 crore recovered, three arrested और पढ़ें

08:21 PM, 11-Oct-2024

Noida News: गांवों के लिए 93 करोड़ की 100 परियोजनाएं मंजूर

100 projects worth Rs 93 crore approved for villages और पढ़ें

08:18 PM, 11-Oct-2024

Hapur: झूले पर खड़े होकर युवकों ने किया खतरनाक स्टंट, मेले में आने वालों की अटकी सांसें; देखें वीडियो

हापुड़ में कुछ युवकों ने झूले पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। और पढ़ें

08:11 PM, 11-Oct-2024

Noida News: पराली जलाने पर रोक लगाने में असमर्थ अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

पराली को जलने से न रोक पाने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई और पढ़ें

08:01 PM, 11-Oct-2024

दुर्गा पूजा: श्री राधा स्काई गार्डन में डांडिया का आयोजन, भक्ति गीतों पर थिरके लोग; देखें वीडियो

ग्रेटर नोएडा के श्री राधा स्काई गार्डन में लगातार तीसरे वर्ष भी दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। अष्टमी  व नवमी की रात में डांडिया का आयोजन किया गया। डांडिया आयोजन में सिर्फ भक्ति गीतों को ही बजाने की अनुमति रही।
  और पढ़ें

08:00 PM, 11-Oct-2024

VIDEO : ग्रेटर नोएडा के श्री राधा स्काई गार्डन में डांडिया का आयोजन, भक्ति गीतों पर थिरके लोग

ग्रेटर नोएडा के श्री राधा स्काई गार्डन में डांडिया का आयोजन, भक्ति गीतों पर थिरके लोग और पढ़ें

07:39 PM, 11-Oct-2024

डासना में जुमे की नमाज... नहीं हुआ बवाल: ड्रोन से रही चप्पे-चप्पे पर नजर, पुलिस बल भी रहा तैनात

गाजियाबाद के डासना इलाके में शुक्रवार का दिन काफी शांति के साथ बिता है। जुमे की नमाज के दौरान कई अप्रिय घटना नहीं हुई। पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए थे।  और पढ़ें

07:31 PM, 11-Oct-2024

Noida News: आप व डीडीए आमने-सामने, भाजपा ने साधा निशाना

AAP and DDA face to face, BJP targeted और पढ़ें

07:30 PM, 11-Oct-2024

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक बूथ की स्थापना, महिला पुलिसकर्मियों की रहेगी तैनाती

ग्रेटर नोएडा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक बूथ की स्थापना, महिला पुलिसकर्मियों की रहेगी तैनाती और पढ़ें

07:30 PM, 11-Oct-2024

UP: ब्लू स्टोन होटल की सातवीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, फार्मा कंपनी में प्रशिक्षण के लिए आया था दयाशंकर

गाजियाबाद में होटल ब्लू स्टोन की सातवीं मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक नवी मुंबई का रहने वाला है। वह यहां फार्मा कंपनी में प्रशिक्षण के लिए आया था। और पढ़ें

07:19 PM, 11-Oct-2024

महिला सुरक्षा: ग्रेटर नोएडा में पिंक बूथ की स्थापना, अपराधियों पर नजर रखेगी पुलिस; तुरंत होगा समस्या का समाधान

ग्रेटर नोएडा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए विभिन्न क्षेत्रों में पिंक बूथ की स्थापना की गई है। यह कदम खासतौर पर उन महिलाओं के लिए उठाया गया है, जो किसी भी प्रकार की सुरक्षा चिंता या उत्पीड़न का सामना कर रही हैं। और पढ़ें

07:13 PM, 11-Oct-2024

ED Raid: ईडी का नशे के कारोबार पर बड़ा एक्शन, दिल्ली-एनसीआर समेत मुंबई तक छापा

दिल्ली में बीते दिनों नशे की खेप पर एक्शन के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है। दिल्ली-एनसीआर समेत मुंबई तक ईडी ने कार्रवाई की है। 
  और पढ़ें

06:53 PM, 11-Oct-2024

Noida: न पुलिस का खौफ न जान की परवाह, चलती स्कार्पियो की खिड़की पर लटककर बनाई रील; देखें वीडियो

नोएडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो युवक एक स्कार्पियो के दोनों तरफ की खिड़की में लटककर सफर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
  और पढ़ें

06:47 PM, 11-Oct-2024

Akhilesh Yadav Nitish Kumar: अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार से कहा- छोड़ दो NDA का हाथ, आया JDU का जवाब

Akhilesh Yadav Nitish Kumar: अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार से कहा- छोड़ दो NDA का हाथ, आया JDU का जवाब और पढ़ें

06:46 PM, 11-Oct-2024

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में टेस्ट ड्राइव के बहाने ले उड़े कार, पुलिस ने नामी यूनिवर्सिटी के तीन छात्रों को पकड़ा

ग्रेटर नोएडा में टेस्ट ड्राइव के बहाने ले उड़े कार, पुलिस ने नामी यूनिवर्सिटी के तीन छात्रों को पकड़ा और पढ़ें

06:41 PM, 11-Oct-2024

निक्की यादव हत्याकांड: सुबह GF का मर्डर, शाम को साहिल ने की थी दूसरी लड़की से शादी; पिता ने कोर्ट में दी गवाही

निक्की के पिता ने बताया कि जांच के दौरान उसे उत्तम नगर स्थित निक्की के फ्लैट पर ले जाया गया था। पुलिस ने निक्की का विवाह प्रमाणपत्र साहिल के फ्लैट से बरामद किया था। 
  और पढ़ें

06:40 PM, 11-Oct-2024

32 के बाद मां बनने के चांस कम: इस वजह से बढ़ रहा बांझपन, महिला के पास बचने के दो उपाय; तीसरे के लिए समाज दोषी

महिलाओं में गर्भधारण न कर पाने की समस्या महिला और पुरुष दोनों की कमी के कारण होती है। इसका सबसे बड़ा कारण प्रदूषण, खराब जीवनशैली और खानपान होता है। और पढ़ें

06:39 PM, 11-Oct-2024

टेस्ट ड्राइव के बहाने ले उड़े कार: नामी यूनिवर्सिटी के तीन छात्र गिरफ्तार, 15 दिन पहले मौज-मस्ती के लिए की लूट

ग्रेटर नोएडा में टेस्ट ड्राइव के बहाने कार लेकर फरार होने वाले तीन छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 15 दिन पहले मौज-मस्ती के लिए कार लूटी थी।  और पढ़ें

06:14 PM, 11-Oct-2024

एनसीआर ने फिर से पकड़ी अपनी रफ्तार: त्योहारी सीजन में चमक रहा रियल एस्टेट कारोबार, बढ़ रही आशियानों की बुकिंग

त्योहारी सीजन में गुरुग्राम की रियल एस्टेट मार्केट में उत्साह बढ़ता जा रहा है। साल के इस समय में अक्सर खरीदारों की गतिविधियों में तेजी आई है। द्वारका एक्सप्रेसवे, डीएमआईसी और मेट्रो विस्तार जैसे बुनियादी ढांचे के विकास ने गुरुग्राम के विकास का मार्ग प्रशस्त किया है।  और पढ़ें

05:53 PM, 11-Oct-2024

क्या है कृत्रिम बारिश?: PM के प्रधान सचिव ने वायु प्रदूषण पर की हाईलेवल मीटिंग, गोपाल राय ने लिखी थी चिट्ठी

Delhi Air Pollution: दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर पीएम मोदी के प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा ने अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की। प्रदूषण की चुनौती से निपटने के लिए उपायों पर चर्चा हुई।  और पढ़ें

05:43 PM, 11-Oct-2024

तेजी से बढ़ रहे शुगर के मरीज: शुरुआत में पहचानना मुश्किल; जारी हुई डायबिटिक रेटिनोपैथी स्क्रीनिंग गाइडलाइन

मधुमेह रेटिनोपैथी के 12.5 फीसदी और आंखों की रोशनी को खतरे में डालने वाले मधुमेह रेटिनोपैथी के चार फीसदी मामले देश में दिखते हैं। यह बड़ी संख्या है। इस खतरे को शुरुआती चरण में पहचानना मुश्किल होता है।  और पढ़ें

05:19 PM, 11-Oct-2024

IIT Kanpur: कैंपस में 18 साल से चल रहा आत्महत्या का सिलसिला, प्रोफेसर और स्टाफ के लोग भी लगा रहे मौत को गले

आईआईटी कानपुर में पृथ्वी के पानी पर शोध कर रही छात्रा प्रगति ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आईआईटी कानपुर में आत्महत्या का सिलसिला 18 सालों से चल रहा है। इससे पहले  यहां छात्रों के अलावा प्रोफेसर और स्टाफ के लोग भी आत्महत्या कर चुके हैं।  और पढ़ें

05:07 PM, 11-Oct-2024

आंत से निकला जिंदा कॉकरोच: पेट में हो रहा था दर्द; डॉक्टर के पास पहुंचा तो एंडोस्कोपी रिपोर्ट में हुआ खुलासा

गैस्ट्रो विभाग के डॉक्टर शुभम वत्स ने टीम के साथ मिल कर मरीज की जीआई एंडोस्कोपी करने का निर्णय लिया। इस जांच के दौरान मरीज के पेट में जिंदा कॉकरोच दिखा। और पढ़ें

04:56 PM, 11-Oct-2024

Delhi: वाटिका लिमिटेड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का 15 ठिकानों पर छापा, 200 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

ईडी ने वाटिका लिमिटेड और अन्य से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली और गुरुग्राम में 15 ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान ईडी ने 200 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों की पहचान की। और पढ़ें

03:27 PM, 11-Oct-2024

Hapur: धौलाना ककराना मार्ग डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत के बाद परिवार में कोहराम

तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।  राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें घायल अवस्था में धौलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। और पढ़ें

03:17 PM, 11-Oct-2024

रोडवेज बस में गूंजी किलकारी: पति के साथ घर जा रही थी महिला, बीच रास्ते में एंबुलेंस कर्मचारी ने कराया प्रसव

गाजियाबाद के इंदरीगढ़ बस स्टैंड पर एक महिला ने रोडवेज में बच्चे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ अपने घर शाहजहांपुर जा रही थी। और पढ़ें

02:44 PM, 11-Oct-2024

VIDEO : ग्रेटर फरीदाबाद के एडोर समृद्धि सोसाइटी में मंदिर के अंदर मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम

ग्रेटर फरीदाबाद के एडोर समृद्धि सोसाइटी में मंदिर के अंदर मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम और पढ़ें

02:21 PM, 11-Oct-2024

VIDEO : नोएडा में महिला सुरक्षा को लेकर दो नए पिंक बूथ का पुलिस कमिश्नर ने किया शुभारंभ

नोएडा में महिला सुरक्षा को लेकर दो नए पिंक बूथ का पुलिस कमिश्नर ने किया शुभारंभ और पढ़ें

01:28 PM, 11-Oct-2024

Rajasthan: 18 साल की उम्र..शादी को सिर्फ 7 महीने, आखिरी Sati Kand...कहानी दहला देगी! Roop Kanwar

राजस्थान के सीकर जिले में पति की चिता के साथ जली रूप कंवर की मौत को देश का आखिरी सती कांड माना जाता है। चार सितंबर 1987 को हुए इस सती कांड में 9 अक्तूबर को जयपुर की एक विशेष अदालत ने फैसला सुनाया। और पढ़ें

01:26 PM, 11-Oct-2024

Rajasthan News: Tiba Dabi का सिंघम अंदाज, आजकल क्यों चर्चा में बनी हुई हैं IAS साहिबा? | Barmer

राजस्थान के बाड़मेर जिले की कलेक्टर आईएएस टीना डाबी आज कल जमकर चर्चा में हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्होंने बाड़मेर को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए नवो बाड़मेर अभियान चलाया है। और पढ़ें

01:25 PM, 11-Oct-2024

Delhi: 'दिल्ली की अर्थव्यवस्था के विध्वंस के लिए AAP जिम्मेदार', बांसुरी स्वराज का अरविंद केजरीवाल पर हमला

बांसुरी स्वराज ने कहा कि 31 साल में पहली बार दिल्ली का बजट घाटे में है। दिल्ली में जो खर्चा है वो दिल्ली की आय से कहीं ज्यादा है। यह घाटा जानबूझकर हुआ है। और पढ़ें

01:15 PM, 11-Oct-2024

VIDEO : फरीदाबाद में श्री बांके बिहारी मंदिर में भी नवरात्रों के दिनों में भक्तों की लगी रहती है भीड़

फरीदाबाद में श्री बांके बिहारी मंदिर में भी नवरात्रों के दिनों में भक्तों की लगी रहती है भीड़ और पढ़ें

01:06 PM, 11-Oct-2024

Dussehra: पर्यावरण को ध्यान में रखकर तैयार हो रहे रावण, ग्रीन पटाखों का होगा प्रयोग, नहीं उठेगा हानिकारक धुआं

पर्यावरण प्रदूषण में कमी लाने के लिए नोएडा की रामलीला समितियों ने रावण के पुतले बनाने में प्रयोग होने वाली आतिशबाजी के लिए ग्रीन पटाखों का प्रयोग किया है। यह केमिकल युक्त पटाखों की तरह ही तेज आवाज भी करेंगे लेकिन हानिकारक धुआ नहीं उठेगा। और पढ़ें

12:47 PM, 11-Oct-2024

Delhi: 'परिवहन क्षेत्र में क्रांतिकारी काम हुए', कैलाश गहलोत ने मोहल्ला बस के ट्रायल को हरी झंडी दिखाई

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने विधायक परमिला टोकस के साथ वसंत विहार सर्कुलर रूट पर मोहल्ला बस के ट्रायल को हरी झंडी दिखाई। और पढ़ें

12:04 PM, 11-Oct-2024

Delhi NCR News Today Live: दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 11 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

ग्रेटर नोएडा में महिला ने एम्बुलेंस में बेटी को जन्म दिया। एंबुलेंस कर्मचारी ने सुरक्षित प्रसव कराया। अस्पताल ले जाते समय महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी थी। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें