फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News Today Live: दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:19 PM, 12-Sep-2024

Ghaziabad News: ई-रिक्शा चालक ने छात्रा से की छेड़छाड़

मुरादनगर। ई-रिक्शा चालक द्वारा बारहवीं की छात्रा के साथ छेडछाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि काफी समय से आरोपी छात्रा पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा है। और पढ़ें

11:19 PM, 12-Sep-2024

Ghaziabad News: नगर निगम बोर्ड की बैठक फिर टली

गाजियाबाद। नगर निगम बोर्ड की शुक्रवार को प्रस्तावित बैठक एक बार फिर टाल दी गई है। हालाकि, इसके पीछे की वजह नहीं बताई गई है लेकिन, बैठक टलने का कारण महापौर सुनीता दयाल और निगम अधिकारियों के बीच गहराते मतभेद को बताया जा रहा है। और पढ़ें

11:18 PM, 12-Sep-2024

Ghaziabad News: सुशासन वाली ग्राम पंचायतों को मिलेगा मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार

गाजियाबाद। जो गांव सुशासन वाले होंगे, महिलाओं के हितैषी होंगे, उन ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों से आवेदन मांगे गए हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
11:18 PM, 12-Sep-2024

Ghaziabad News: भादों में सावन सी झड़ी...दिनभर बरसते रहे बादल

गाजियाबाद। भादो के महीने में बृहस्पतिवार को बारिश की सावन जैसी झड़ी लग गई। कभी रिमझिम तो कभी झमाझम...दिनभर यही सिलसिला चलता रहा। सुबह से शाम तक 32 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। और पढ़ें

11:06 PM, 12-Sep-2024

नोएडा में बढ़ रहा डेंगू का डंक: बारिश के बीच बढ़ता जा रहा खतरा, हाईराइज सोसाइटियों में मिल रहा लार्वा

सोसाइटियों में नोटिस के साथ चालान भी काटा जा रहा है। नोएडा के सेक्टर-110 स्थित लोटस पनाश सोसाइटी में डेंगू के तीन मरीज मिल चुके हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
10:52 PM, 12-Sep-2024

Ghaziabad Property Tax: डीएम सर्किल रेट से संपत्ति कर वसूलने का मामला सीएम तक पहुंचा, महापौर ने लिखा पत्र

मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र के जरिये महापौर ने नगर निगम के अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि डीएम सर्किल रेट के आधार पर संपत्ति कर के बिल भेजकर शहर की जनता पर दबाव बनाया जा रहा है। और पढ़ें

10:35 PM, 12-Sep-2024

Noida News: अब स्वास्थ्य विभाग बताएगा, वायु प्रदूषण से कैसे बचाएं

अब स्वास्थ्य विभाग बताएगा, वायु प्रदूषण से कैसे बचाएं और पढ़ें

10:31 PM, 12-Sep-2024

सितंबर में हुआ दिसंबर का अहसास: दिल्ली में बारिश से लुढ़का पारा, कल भी बरसेंगे बदरा; यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के प्रादेशिक मानक वेधशाला सफदरजंग में शाम साढ़े पांच बजे तक 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस गिर गया।  और पढ़ें

10:16 PM, 12-Sep-2024

Ghaziabad: टेंपो हटाने के लिए बजाया हॉर्न, पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से किया हमला, फायरिंग करने का भी आरोप

घायलों का आरोप है कि हमलावरों ने उनकी दो कार भी डंडों से क्षतिग्रस्त कर दीं। कई राउंड फायरिंग में एक छर्रा फैजा के सिर को छूकर निकला। इसी बीच आरोपियों ने कांच की बोतलों से तीनों के सिर पर वार किए। और पढ़ें

10:11 PM, 12-Sep-2024

दोनों के बीच था अवैध संबंध!: दिल्ली में देवर ने की भाभी की चाकू गोदकर हत्या, खुद ट्रेन के आगे जाकर कूद गया


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में दोनों के बीच अवैध संबंध होने की बात सामने आई है। रात में दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। और पढ़ें

10:07 PM, 12-Sep-2024

'वो मुझसे पैसे लेती थी': मोबाइल लेने की जिद पर लड़की की गला घोंटकर हत्या, दो साल की दोस्ती दो मिनट में खत्म


गिरफ्तार युवक की पहचान जुबेर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दो साल से मृतका के साथ उसकी दोस्ती थी। वह उससे अक्सर पैसे लेती थी। लेकिन कुछ दिन से वह मोबाइल लेने की जिद कर रही थी।  और पढ़ें

10:00 PM, 12-Sep-2024

Delhi: समिति करेगी दिल्ली सरकार के अस्पताल में डॉक्टर की भर्ती, जारी हुआ आदेश, पुराने भर्ती के आवेदन हुए रद्द

उपराज्यपाल के निर्देश पर विभिन्न अस्पतालों व संस्थानों के लिए जूनियर रेजिडेंट और सीनियर रेजिडेंट की भर्ती के लिए एक केंद्रीकृत समिति का गठन किया गया है। इसमें मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज की डीन अध्यक्ष होंगी। और पढ़ें

09:39 PM, 12-Sep-2024

Noida News: नकली नोटों का किंगपिन टीएमसी का स्थानीय नेता गिरफ्तार

Kingpin of fake notes, TMC local leader arrested और पढ़ें

09:13 PM, 12-Sep-2024

AFGvsNZ: चौथे दिन भी नहीं शुरू हो सका टेस्ट, खेलने लायक नहीं मैदान, 14 को ग्रेटर नोएडा से चली जाएंगी दोनों टीम

ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 9 सितंबर से अफगानिस्तान व न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच शुरू होना था, लेकिन बारिश के कारण पहले तीन दिन एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी।  और पढ़ें

09:07 PM, 12-Sep-2024

Noida News: फर्जी कागजात से विदेश भेजने के गिरोह में शामिल पंजाबी गायक गिरफ्तार

Punjabi singer involved in the gang of sending people abroad with fake documents arrested और पढ़ें

08:36 PM, 12-Sep-2024

Delhi Metro: अब एक QR टिकट से करें बार-बार यात्रा, पीक आर्वस में 10 और ऑफ आर्वस में मिलेगी 20 फीसदी की छूट

डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने मेट्रो भवन में अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में नई सुविधा की शुरुआत की है। शुक्रवार से यात्री इस सुविधा का इस्तेमाल का सकेंगे। और पढ़ें

08:26 PM, 12-Sep-2024

Delhi: नकली नोटों का धंधा करने वाला सरगना गिरफ्तार, ऑर्म्स एक्ट समेत 50 से अधिक मामले हैं दर्ज

दिल्ली से नकली नोटों का धंधा करने वाला मास्टर माइंड गिरफ्तार हो गया है। मालदा पुलिस को भी आरोपी की तलाश थी। फिलहाल, आरोपी 61 वर्षीय बताया जा रहा है। और पढ़ें

08:13 PM, 12-Sep-2024

Noida News: वसंत कुंज में 1000 करोड़ रुपये की जमीन से कब्जे हटाए

Encroachment removed from land worth Rs 1000 crore in Vasant Kunj और पढ़ें

08:07 PM, 12-Sep-2024

Road Accidents: क्या आप जानते हैं दिल्ली में किस समय गाड़ी चलाना है सबसे असुरक्षित? चौंका देगा सच

दिल्ली परिवहन विभाग द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में राष्ट्रीय राजधानी में हर दिन सड़क दुर्घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हुई।  और पढ़ें

07:55 PM, 12-Sep-2024

Noida News: तीन माह में 34 मिलावटखोरों पर लगा 32.5 लाख का जुर्माना

तीन माह में 34 मिलावटखोरों पर लगा 32.5 लाख का जुर्मानां और पढ़ें

07:31 PM, 12-Sep-2024

Noida News: मेट्रो में अब एक क्यूआर टिकट से करें कई बार यात्रा

Now travel multiple times in Metro with one QR ticket और पढ़ें

07:21 PM, 12-Sep-2024

Noida News: बैंक के ऐप के जरिये बुजुर्ग के खाते में सेंध, लखनऊ से दो गिरफ्तार

Elderly's account hacked through bank's app, two arrested from Lucknow और पढ़ें

07:09 PM, 12-Sep-2024

ठंडा रहा सितंबर: तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी, बारिश भी हुई अच्छी, 100 से नीचे दर्ज हुआ एक्यूआई

इस वर्ष अच्छी बारिश हुई है। सितंबर माह की शुरुआत से ही शहर में रिमझिम और मध्यम बारिश हो रही है। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। और पढ़ें

06:27 PM, 12-Sep-2024

Delhi: मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीज की हालत में सुधार, पैनिक होने की जरूरत नहीं; जानें डॉक्टर ने क्या कहा

दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीज की हालत में सुधार हो रहा है। एलएनजेपी अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर ने कहा कि लोगों के पैनिक होने की जरूरत नहीं है।  और पढ़ें

06:05 PM, 12-Sep-2024

UP: 11वीं के छात्र ने रची खुद के ही अपहरण की झूठी कहानी, पहले मांगे 50 हजार फिर 10 लाख; मिले पांच हजार

छात्र मोबाइल पर आवाज बदलने वाले एक एप का प्रयोग कर लगातार धमकी भरे वाइस मैसेज भेजने लगा। सूचना मिलने के बाद पुलिस उसे तलाशते हुए उसके मोबाइल की लोकेशन के माध्यम से दिल्ली जा पहुंची। लेकिन उसे इसकी भनक लग गई। इसके बाद छात्र राजस्थान के जयपुर में पहुंच गया। और पढ़ें

05:49 PM, 12-Sep-2024

NCR में बेवफाई वाला आशिक: खुद को बताता था कुंवारा, ब्लैक मेल कर कई बार लूटी आबरू; पुलिस ने आठ घंटे में दबोचा

शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी और मोबाइल फोन को बरामद कर लिया है। और पढ़ें

04:39 PM, 12-Sep-2024

हरियाणा चुनाव में तीन बार मौका: कांग्रेस ने फिर रोहताश खटाना पर जताया भरोसा; सोहना सीट से भरा नामांकन

सोहना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी ने रोहताश खटाना को टिकट देकर उम्मीदवार घोषित किया है। सोहना सीट से कांग्रेस पार्टी ने रोहतास खटाना को उम्मीदवार बनाया है और उन्होंने पर्चा भी भर दिया है। और पढ़ें

03:45 PM, 12-Sep-2024

Bihar News: होटल में चल रहा था ऐसा काम, पुलिस ने किया भंडाफोड़..स्कूली छात्रा भी पकड़ी गई #biharnews

समस्तीपुर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। एक होटल के कमरे से चार लड़कियों के अलावा छह लड़कों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लड़कियों में एक शहर के कोचिंग की छात्रा का ड्रेस पहन रखी है। और पढ़ें

02:10 PM, 12-Sep-2024

Vande Bharat Train | Bihar: तीन नई वंदे भारत ट्रेनें..बिहार के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा | Amar Ujala

वंदे भारत से यात्रा करने की चाहत रखने वाले ध्यान दें। जल्द ही भारतीय रेल बिहार वासियों के नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देने जा रही है। और पढ़ें

01:36 PM, 12-Sep-2024

VIDEO : गाजियाबाद में बाइक सवार युवकों ने दूध लेकर आ रही महिला से की छेड़छाड़

गाजियाबाद में बाइक सवार युवकों ने दूध लेकर आ रही महिला से की छेड़छाड़ और पढ़ें

01:22 PM, 12-Sep-2024

पंजाबी गायक फतेहजीत गिरफ्तार: डंकी रूट के जरिए विदेश भेजने के बहाने की ठगी, एजेंट के पकड़े जाने पर हुआ खुलासा

आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने फर्जी कागजात के जरिए विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाले सिडिंकेट में शामिल पंजाबी गायक फतेहजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

12:43 PM, 12-Sep-2024

AFG vs NZ: बारिश के कारण लगातार चौथे दिन का खेल धुला, बिना गेंद फेंके रद्द हुआ मैच तो 26 साल बाद बनेगा इतिहास

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के साथ मैच खेलने की पूरी तैयारी की थी। न्यूजीलैंड बड़ी टीम है। इस कारण बोर्ड के साथ खिलाड़ी भी काफी उत्साहित थे, लेकिन ग्रेटर नोएडा के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को चुनकर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पछता रहा है। और पढ़ें

11:58 AM, 12-Sep-2024

Delhi Crime News: युवक ने भाभी की चाकू गोदकर की हत्या, उसके बाद आत्महत्या का किया प्रयास

कापस हेड़ा इलाके में एक युवक ने बुधवार रात अपनी भाभी की चाकू गोदकर हत्या कर दी और खुदकुशी का प्रयास किया। दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर युवक घायल अवस्था में मिला है। और पढ़ें

11:06 AM, 12-Sep-2024

Ghaziabad Property Rate: सबसे महंगी जमीन कौशांबी की, इंदिरापुरम-वैशाली में भी बढ़ा रेट; यहां जानें नई दरें

गाजियाबाद में जमीन की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। कृषि भूमि के सर्किल रेट 10 फीसदी बढ़ाए गए हैं। आवासीय और व्यावसायिक समेत अन्य सभी मकान, दुकान, प्लाट और फ्लैट के रेट में 15 से 20 फीसदी की वृद्धि की गई है। बढ़ा हुआ सर्कल रेट लागू कर दिया गया। और पढ़ें

09:42 AM, 12-Sep-2024

Weather: बारिश अभी रुकने वाली नहीं, तेज हवा भी करेगी परेशान; दिल्ली में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी

दिल्ली में मौसम विभाग ने आज और कल के लिए भी अच्छी बारिश  की संभावना जताई है। 12 सितंबर को तो बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस कारण से कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना है और 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी।  और पढ़ें

08:25 AM, 12-Sep-2024

Delhi Pollution: सरकार करवाएगी मुफ्त बायो डि-कंपोजर का छिड़काव, सर्दियों में प्रदूषण की रोकने के लिए लिया फैसला

गोपाल राय ने बताया कि बायो डी-कंपोजर के छिड़काव को लेकर कृषि विभाग को किसानों से जल्द फॉर्म भरवाने के निर्देश दिए गए है। इस फॉर्म में किसान का डिटेल, कितने एकड़ खेत में छिड़काव करवाना चाहते हैं और फसल कटने का समय आदि का रिकॉर्ड शामिल किया जा रहा है। और पढ़ें

08:13 AM, 12-Sep-2024

ये कैसी स्वास्थ्य व्यवस्था?: दिल्ली के चार अस्पतालों में नहीं मिला इलाज, दुर्घटना में घायल युवक ने तोड़ा दम

कलस्टर बस ने रेहड़ी लगाने वाले युवक को टक्कर मार दी। बुरी तरह जख्मी को नजफगढ़ हेल्थ सेंटर ले जाया गया। उसे पहले डीडीयू बाद में सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। भर्ती न हो पाने के कारण परिवार घायल को निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां सीटी स्कैन के दौरान ही घायल ने दम तोड़ दिया। और पढ़ें

07:53 AM, 12-Sep-2024

आरआरटीएस: दिल्ली के अशोक नगर स्टेशन की छत पर लगेंगे 900 सोलर पैनल, हर साल 6.5 लाख यूनिट बिजली का होगा उत्पादन

यहां उत्पादित बिजली का इस्तेमाल स्टेशन की लाइटिंग और अन्य इलेक्ट्रिकल उपकरणों को चलाने के लिए किया जाएगा। एनसीआरटीसी की तरफ से एक सौर नीति अपनाई गई है। इसका लक्ष्य है दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर 11 मेगावाट से अधिक सौर ऊर्जा उत्पन्न करना। और पढ़ें

06:10 AM, 12-Sep-2024

Semicon India-2024 : पीएम मोदी ने कहा- चिप क्षेत्र में जब मंदी हो तो भारत पर करें भरोसा

सेमीकॉन इंडिया-2024 में सेमीकंडक्टर क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21 वीं सदी में दुनिया में जब चिप के क्षेत्र में कहीं मंदी आती है तो आप भारत पर भरोसा कर सकते हैं। और पढ़ें

06:04 AM, 12-Sep-2024

Delhi : डीटीयू में उद्यमिता फ्रेशर्स ईवेंट आज, अमर उजाला है नॉलेज पार्टनर

यह कार्यक्रम बीआर ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। इसमें अमर उजाला नाॅलेज पार्टनर है।  और पढ़ें

05:50 AM, 12-Sep-2024

Greater Noida : डीन पर छात्रा ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप, परिजन बोले- कार्रवाई नहीं... आवाज दबाने की कोशिश

पीड़ित परिजन ने सोशल मीडिया के माध्यम से आवाज उठाई है। परिजनों का कहना है कि जीबीयू के डीन के खिलाफ विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।  और पढ़ें

05:21 AM, 12-Sep-2024

Delhi : एम्स में तैयार होगा 250 बेड का नया ट्रॉमा सेंटर... इमरजेंसी सुविधाएं होंगी आधुनिक, भेजा गया प्रस्ताव

इस केंद्र में 250 बेड की क्षमता होगी। संबंधित सेंटर के प्रस्ताव को स्वास्थ्य मंत्रालय भेजा गया है। प्रस्ताव पास होने के बाद एम्स परिसर में ही नए ट्रामा सेंटर का निर्माण होगा। और पढ़ें

05:20 AM, 12-Sep-2024

Delhi : एनएच-48 को जाम मुक्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगवाएगी डिस्प्ले स्क्रीन, दो माह बंद रहेंगी सर्विस लेन

राष्ट्रपति भवन के नजदीकी 11 मूर्ति टी-प्वाइंट, धौला कुंआ समेत दूसरी कई जगहों पर लगी स्क्रीन से पहले ही हाइवे पर यातायात की स्थिति पता चल जाएगी। और पढ़ें

05:20 AM, 12-Sep-2024

Municipal Corporation Delhi : मेयर चुनाव में नया मोड़... जल्द होने की संभावनाएं, एलजी सक्सेना ने तलब की फाइल

उपराज्यपाल ने हाल ही में चुनाव की प्रक्रिया को लेकर सक्रिय कदम उठाए हैं, जिससे चुनाव की संभावना तेज हो गई है। और पढ़ें

04:14 AM, 12-Sep-2024

Delhi NCR News Today Live: दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 14 सितंबर से बारिश में कमी आएगी।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें