10:36 AM, 04-Sep-2024
MCD स्टैंडिंग कमेटी चुनाव पर भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, 'हम पक्के तौर पर जीत रहे हैं, हमें पूरा भरोसा है। जीतने के बाद हमारे नगर पार्षद जो पिछले डेढ़-दो साल से अपनी वार्ड कमेटी के सामने अपनी समस्याएं नहीं रख पा रहे थे, वो स्टैंडिंग कमेटी बनने के बाद अपने क्षेत्र में जाकर विकास करेंगे। जब स्टैंडिंग कमेटी बनेगी तो बहुत सारे काम जो अटके हुए थे, वो सब स्टैंडिंग कमेटी पूरे करेगी। स्टैंडिंग कमेटी भाजपा की बनेगी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से बनेगी।'