फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD Chunav 2022 Live: भाजपा का 'आप' पर वीडियो बम, 'केजरीवाल के करीबी मुकेश गोयल ने जेई से एक खोखा मांगा'

Fri, 18 Nov 2022 05:10 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

खास बातें

Delhi MCD Elections Date, List of Candidates News Live: एमसीडी चुनाव में वैसे तो 250 वार्डों में कड़े मुकाबले की आसार हैं, लेकिन रोचक मुकाबला करीब 20 वार्ड में दिखेगा। इस सीटों पर तीन प्रमुख दलों के दिग्गज नेता चुनावी मैदान में हैं। इनके सामने पार्टी को जीत दिलाने के साथ अपनी साख बचाने की भी चुनौती है। 
विज्ञापन
दिल्ली एमसीडी चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:08 PM, 18-Nov-2022

एमसीडी रिश्वत कांड: 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए दो आरोपी

दिल्ली नगर निगम चुनाव में कथित तौर पर टिकट बेचने के आरोप में दो आरोपियों को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

04:54 PM, 18-Nov-2022

कूड़ा चाहिए तो भाजपा और सफाई चाहिए तो केजरीवाल को वोट दो: गोपाल राय

एमसीडी चुनाव के तहत पार्टी मुख्यालय से 'कूड़ा प्रचार वाहन' लॉन्च करते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि भाजपा ने पिछले 15 साल में दिल्ली को कूड़ा-कूड़ा कर दिया है इस प्रचार वाहन के माध्यम से जनता को बताया जाएगा कि अगर कूड़ा चाहिए तो भाजपा को वोट दो और अगर सफाई चाहिए तो केजरीवाल जी को वोट दो। 

03:43 PM, 18-Nov-2022

सबसे कम उम्र की 'आप' उम्मीदवार शिवानी चौहान ने भाजपा पर बोला हमला

आम आदमी पार्टी की सबसे कम उम्र की उम्मीदवार शिवानी चौहान ने कहा कि भाजपा ने जो काम 15 साल में नहीं किए वो काम केजरीवाल पांच साल में एमसीडी में करके दिखाएंगे। बता दें कि शिवानी की उम्र 23 साल है, उन्हें कालका जी से मैदान में उतारा गया है।

विज्ञापन
11:05 AM, 18-Nov-2022

भाजपा  प्रवक्ता संबित पात्रा ने  मुकेश गोयल को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि ये दिग्गत नेता हैं, केजरीवाल के राइट हैंड हैं उनके कहने पर मध्य प्रदेश में प्रभारी के रूप में भेजा है। साथ ही उन्होने कहा कि  दिल्ली सरकार के हर पेड़ पर भृष्ट उल्लू बैठा हुआ है तो आप समझ सकते हैं कि अंजाम क्या होगा

 

10:25 AM, 18-Nov-2022

1169 का पर्चा खारिज
दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस के दो व आम आदमी पार्टी (आप) के एक उम्मीदवार समेत 1169 का पर्चा खारिज हो गया है। वहीं, बसपा के तीन उम्मीदवारों समेत 11 ने अपने नाम वापस ले लिए। इससे अब मैदान में 1,405 में बचे हैं।

विज्ञापन
09:55 AM, 18-Nov-2022

भाजपा ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर अपना पोस्टर वार जारी करते हुए शुक्रवार को एक और पोस्टर जारी किया है। भाजपा प्रवक्ता अजय सेहरावत ने एक पोस्टर जारी करते हुए हॉलीवुड वेब सीरीज मनी हीस्ट के प्रोफेसर के रूप में अरविंद केजरीवाल को दिखाते हुए उन्हें 'भ्रष्टाचार का प्रोफेसर' बताया है।

09:55 AM, 18-Nov-2022

एमसीडी चुनाव में वैसे तो 250 वार्डों में कड़े मुकाबले की आसार हैं, लेकिन रोचक मुकाबला करीब 20 वार्ड में दिखेगा। इस सीटों पर तीन प्रमुख दलों के दिग्गज नेता चुनावी मैदान में हैं। इनके सामने पार्टी को जीत दिलाने के साथ अपनी साख बचाने की भी चुनौती है। 

09:26 AM, 18-Nov-2022

MCD Chunav 2022 Live: भाजपा का 'आप' पर वीडियो बम, 'केजरीवाल के करीबी मुकेश गोयल ने जेई से एक खोखा मांगा'

नगर निगम दिल्ली (एमसीडी) के चुनाव को लेकर दिल्ली में सभी प्रमुख दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाना शुरू कर दिया है। इस बीच दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस के दो व आम आदमी पार्टी (आप) के एक उम्मीदवार समेत 1169 का पर्चा खारिज हो गया है। वहीं, बसपा के तीन उम्मीदवारों समेत 11 ने अपने नाम वापस ले लिए। पढ़ें एमसीडी चुनाव संबंधी सभी अपडेट-

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें