फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi MCD Election Live: नामांकन पत्र जमा करने का आज अंतिम दिन...गीता कॉलोनी में नामांकन के चलते लगा जाम

Mon, 14 Nov 2022 04:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

खास बातें

Delhi Nagar Nigam Chunav 2022 Ward List Opinion Poll Live: दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर आज नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। एमसीडी चुनाव में 4 दिसंबर को मतदान होगा, जबकि सात दिसबंर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
गीता कॉलोनी एसडीएम ऑफिस में नामांकन के चलते लगा ट्रैफिक जाम । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:32 PM, 14-Nov-2022

सौरभ भारद्वाज बोल, 'भाजपा में बड़ी बगावत'

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि भाजपा के अंदर बगावत हो गई है, भाजपा के सभी जिलाध्यक्षों ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली वाले नगर निगम चुनाव में साफ सफाई की जिम्मेदारी भी अरविंद केजरीवाल को देने वाले हैं।

03:55 PM, 14-Nov-2022

भाजपा नेता पंकज गुप्ता और सोनिया बंसल आम आदमी पार्टी में शामिल

भाजपा नेता पंकज गुप्ता और सोनिया बंसल सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आप विधायक और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने सभी का पार्टी में स्वागत किया।

02:24 PM, 14-Nov-2022

शाम तीन बजे तक ही उम्मीदवारों को मिलेगा प्रवेश

रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। उनके कार्यालय में तीन बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को अंदर नहीं आने दिया जाएगा। एक अनुमान के अनुसार 68 रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में सोमवार को एक हजार से अधिक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए टोकन दिया जाएगा।

विज्ञापन
01:57 PM, 14-Nov-2022

दोपहर 1:30 बजे तक 129 प्रत्याशियों ने नामांकन किया

गीता कॉलोनी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर तीन नामांकन केंद्र बनाए गए हैं। यहां 10 वार्डों के लिए नामांकन हो रहा है, 1:30 बजे तक 129 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। 3:00 बजे तक यह संख्या डेढ़ सौ के आसपास पहुंचने की संभावना है। अभी भी नामांकन के लिए प्रत्याशियों का आना जारी है।

01:33 PM, 14-Nov-2022

नामांकन पत्र जाम करने का आज अंतिम दिन

एमसीडी चुनाव के लिए सोमवार नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है और अभी तक भाजपा, आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल नहीं किए है। दरअसल, शुक्रवार दोपहर तक किसी भी दल ने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की थी और शनिवार-रविवार को छुट्टी होने के कारण नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुए। वहीं, गीता कॉलोनी में नामांकन के चलते SDM ऑफिस के बाहर रोड पर जाम लगा है।

 

विज्ञापन
12:52 PM, 14-Nov-2022

इन सामान्य वार्डों से महिलाओं को मिला टिकट

आप ने सामान्य वार्ड 57 पीतमपुरा से संजू जैन, वार्ड 59 पश्चिम विहार से शालू दुग्गल, वार्ड 70 शास्त्री नगर से बबिता शर्मा, वार्ड 95 विष्णु गार्डन से मीनाक्षी चंदेला, वार्ड 117 डाबरी से तिलोत्तमा चौधरी, वार्ड 121 द्वारका ए से कैप्टन शालिनी, वार्ड 140 इंद्रपुरी एससी सीट से ज्योति गौतम, वार्ड 142 दरियागंज से सारिका चौधरी, वार्ड 150 ग्रीन पार्क सरिता फोगाट, वार्ड 174 श्रीनिवासपुरी से इंदु, वार्ड 190 न्यू अशोक नगर से अनिता हाकम, वार्ड 230 भजनपुरा से रेखा रानी और वार्ड 232 यमुना विहार से विनीता लूथरा को टिकट दिया।
 

12:47 PM, 14-Nov-2022

ज्यादातर सामान्य घरों से हैं उम्मीदवार

आप का कहना है कि उसने टिकट बंटवारे में योग्यता को महत्व दिया है और चुनाव में सामान्य घरों के लड़कों-लड़कियों को मौका दिया है। उनकी पारिवारिक आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। इसके बावजूद उनको वरीयता देते हुए टिकट दिया गया है। वार्ड 175 कालकाजी से सामान्य महिला वार्ड से शिवानी चौहान सबसे कम उम्र की उम्मीदवार है। उनकी उम्र 23-24 के बीच है। वहीं, रोहतास नगर वार्ड 223 से शिवानी पांचाल को टिकट मिला है। वह केवल 24 साल की है।

12:42 PM, 14-Nov-2022

पार्टी ने युवा चेहरों को दिया टिकट

'आप' के अनुसार वार्ड 43 सुल्तानपुरी-ए एससी महिला के लिए आरक्षित सीट पर बॉबी किन्नर को टिकट दिया है। इसके अलावा उसने पार्टी के 218 वालिंटियर को टिकट दिया है। पार्टी ने युवा चेहरों को महत्व देते हुए 23-24 साल के युवाओं को टिकट दिया है। इसके अलावा सर्वे में महिला दावेदारों के बारे में जनता की राय जानी गई थी। इस दौरान 13 सामान्य वार्डों में महिलाओं को अपनी पहली पसंद बताया गया था। उसके इस कदम से महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी। साथ ही ईमानदारी से समाज सेवा में लगी महिलाओं का राजनीति में प्रवेश को बढ़ावा मिलेगा।

11:54 AM, 14-Nov-2022

आप ने सामान्य वार्डों में भी महिलाओं को उम्मीदवार बनाया

आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि उसने एमसीडी चुनाव में टिकट देने के मामले में महिला सशक्तिकरण को धार देने का प्रयास किया है। उसने सामान्य वार्डों में भी महिला को उम्मीदवार बनाया है। एमसीडी के 250 वार्डों में से 125 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है, लेकिन आप ने आरक्षित वार्डों के अलावा 13 सामान्य वार्डों में भी महिलाओं को टिकट दिया है। आप का कहना है कि उसके सर्वे में इन सामान्य वार्डों में पहली पसंद बनकर महिलाएं उभरी थीं।

11:04 AM, 14-Nov-2022

आप ने सामान्य वार्डों में भी महिलाओं को उम्मीदवार बनाया

आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि उसने एमसीडी चुनाव में टिकट देने के मामले में महिला सशक्तिकरण को धार देने का प्रयास किया है। उसने सामान्य वार्डों में भी महिला को उम्मीदवार बनाया है। एमसीडी के 250 वार्डों में से 125 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है, लेकिन आप ने आरक्षित वार्डों के अलावा 13 सामान्य वार्डों में भी महिलाओं को टिकट दिया है। आप का कहना है कि उसके सर्वे में इन सामान्य वार्डों में पहली पसंद बनकर महिलाएं उभरी थीं।
 

10:51 AM, 14-Nov-2022

महिला मोर्चा की महामंत्री ने ही उठाया सवाल

प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री टीना कपूर शर्मा ने महिला मोर्चा की अध्यक्ष योगिता सिंह और महामंत्री मंत्री मोनिका पंत को ही प्रत्याशी बनाए जाने पर सवाल किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें लोकल सीट से ही प्रत्याशी नहीं बनाया गया। 1950 से पुस्तैनी घर होने के बावजूद कोटला सीट पर गुजर को प्रत्याशी बनाया गया। इतना ही नहीं दसवीं पास महिला को टिकट दिया गया।
 

10:13 AM, 14-Nov-2022

केशोपुर वार्ड संख्या 103 से हरीश ओबरॉय को टिकट

कालकाजी वार्ड से महिला मोर्चा की अध्यक्ष योगिता सिंह को टिकट दिया है। पूनम भाटी को तुगलकाबाद वार्ड से टिकट दिया गया है। जबकि यह सीट सामान्य श्रेणी की है। केशोपुर वार्ड संख्या 103 से हरीश ओबरॉय को टिकट दिया गया है। नजीदीकी वार्ड से ही इनकी पत्नी पार्षद थीं। श्रीराम कॉलोनी वार्ड संख्या 246 से प्रमोद झा को टिकट दिया गया है, जबकि यह क्षेत्र अल्पसंख्यक बहुल है। गोविंद पुरी और हर्ष विहार वार्ड के उम्मीदवार को लेकर नेताओं का कहना है कि धन के बल पर टिकट वितरित किया गया है।
 

09:55 AM, 14-Nov-2022

मादीपुर वार्ड सीट पर महिला को टिकट

इसमें जोशी को पार्टी ने आरके पुरम वार्ड संख्या 152 से प्रत्याशी बनाया है, जो कि सामान्य वार्ड है। इसी तरह मोनिका पंत को आनंद विहार वार्ड संख्या 206, सुमित्रा दहिया को हौज खास वार्ड संख्या 148, सत्या शर्मा को गौतमपुरी से लड़ाया जा रहा है। वहीं मादीपुर वार्ड संख्या 93 से सुनीता कांगड़ा को टिकट दिया है। यह वार्ड अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। अनुसूचित जाति की महिला के लिए यह सीट सुरक्षित नहीं है। इस सीट पर कई दावेदार थे। 

09:48 AM, 14-Nov-2022

Delhi MCD Election Live: नामांकन पत्र जमा करने का आज अंतिम दिन...गीता कॉलोनी में नामांकन के चलते लगा जाम

दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर भाजपा के असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने टिकट बंटवारे पर कई सवाल उठाए हैं। कार्यकर्ता लेन-देन की बात तो कर ही रहे हैं, महिलाओं पर विशेष कृपा की भी शिकायत की गई है। इसे देखते हुए रविवार को पार्टी ने करीब 16 वार्ड के उम्मीदवारों में फेरबदल करने का संकेत दिया।
पार्टी सूत्रों व असंतुष्ट नेताओं के अनुसार सबसे ज्यादा विवाद तुलसी जोशी, मोनिका पंत, योगिता सिंह, सुनीता कांगड़ा, रेनू चौधरी और सुमित्रा दहिया के नामों पर है, क्योंकि सामान्य श्रेणी वाले वार्डों में महिलाओं को तरजीह दी गई है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें