दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि एमसीडी उपचुनाव में 12 में से 7 वार्ड जीतने के बाद भाजपा सरकार शहर के विकास के लिए पूरी तरह तैयार है।
उपचुनाव में दक्षिणपुरी के वार्ड नंबर 164 से जीते आम आदमी पार्टी के राम स्वरूप कनौजिया ने कहा कि मैं इस जीत का क्रेडिट अरविंद केजरीवाल, विधायक प्रेम चौहान और जनता को देता हूं। मुझे बहुत खुशी है कि हम जीत गए हैं। मुझे यहां बहुत प्यार और सम्मान मिला। भाजपा के कई नेता यहां प्रचार के लिए आए, लेकिन हमने काम करना जारी रखा और जीत हासिल की। मैं अपने वार्ड में जनता की सेवा करूंगा।
चांदनी चौक से एमसीडी उपचुनाव जीते भाजपा के सुमेर कुमार गुप्ता ने कहा कि हम ट्रैफिक जाम, सीवर, बिजली और पानी से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए काम करेंगे। सीएम ने चांदनी चौक के लिए 100 करोड़ रुपए का फंड देने का वादा किया था और हम इस फंड का इस्तेमाल इलाके के विकास के लिए सही तरीके से करेंगे, और चांदनी चौक का गौरव वापस लाएंगे।
एमसीडी उपचुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 सीटों में से सात पर जीत दर्ज की है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है, जो निगम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में सफल रही है। इसके अतिरिक्त, शोएब इकबाल की पार्टी ने एक सीट पर जीत दर्ज की है, जो दिल्ली के राजनीतिक समीकरणों में एक छोटे दल की भागीदारी को दर्शाता है। कांग्रेस ने भी इस उपचुनाव में एक सीट जीतकर अपनी उपस्थिति बनाए रखी है।
द्वारका से बीजेपी ने जीत दर्ज की है, यहां से बीजेपी ने मनीषा देवी को टिकट दिया था और वहीं आम आदमी पार्टी ने राजबाला पर अपना भरोसा जताया था। लेकिन राजबाला इसमें नाकामयाब रहे। द्वारका की जनता ने मनीषा देवी को चुना है और इन दोनों के बीच जो वोटों का अंतर है वह 9100 है। यहां से 2022 में पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत पार्षद चुनी गई थी।
अब तक बीजेपी ने कुल छह सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं आम आदमी पार्टी ने अब तक दो पर जीत दर्ज की है। वहीं शोएब इकबाल की पार्टी ने एक सीट पर जीत दर्ज की है और कांग्रेस भी एक सीट जीती है। अभी दो सीट पर वोटों की गिनती हो रही है। इन दोनों ही सीटों पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।
विनोद नगर से भाजपा ने जीत दर्ज की है। यहां से बीजेपी के उम्मीदवार सरला चौधरी को टिकट दिया गया था। इन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गीता रावत को हराया है। इन दोनों के बीच वोटों का अंतर 1769 रहा।
अशोक विहार से बीजेपी जीत चुकी है। इन्होंने आम आदमी पार्टी के सीमा गोयल को हराया है। इन दोनों के बीच पहले कांटे की टक्कर चल रही थी। पहले यहां पर इस सीट से सीमा गोयल आगे चल रही थी। लेकिन कुछ ही पल में खेल बदल गया और भाजपा की बिना असीजा आगे चल रही है। इन दोनों के बीच जो वोटो का अंतर है, वह बहुत ही काम है। 405 वोटों से जीती है।
अशोक विहार और नारायाना में आम आदमी पार्टी व भाजपा के बीच जबरदस्त मुकाबला चल रहा है। दोनों सीटों पर 500 से भी कम मार्जिन, मतगणना अंतिम दौर में पहुंची।
ग्रेटर कैलाश से भाजपा जीत चुकी है। इन्होंने आम आदमी पार्टी के अहसाना गुप्ता को हराया है। इन दोनों के बीच का जो वोटो का अंतर है, वह 4065 है।
मुंडका सीट से आम आदमी पार्टी के अनिल जीत चुके हैं। वहीं भाजपा के जयपाल हार चुके हैं। इन दोनों के बीच का जो अंतर है। वह 1577 वोटों का है।
संगम विहार सीट से कांग्रेस जीत चुकी है और यहां से जो उम्मीदवार थे। वह सुरेश चौधरी थे और वहीं इन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार शुभ रंजीत गौतम को हराया है। इन दोनों के बीच वोटों का जो अंतर है वह करीब 3628 है। यह सीट भाजपा के पास थी। यहां से संगम विहार से भाजपा विधायक चंदन चौधरी 2022 में पार्षद चुने गए थे इस तरह कांग्रेस ने उपचुनाव में अपना खाता खोल दिया, यूपी चुनाव वाले वार्डों में कांग्रेस के पास एक भी वार्ड नहीं था
शालीमार बाग से बीजेपी जीत गई है और इस सीट पर अनीता जैन चुनाव लड़ रही थी। वहीं इसमें आपकी तरफ से बबीता राणा चुनाव लड़ रही थी। हालांकि शालीमार बाग में बीजेपी जीत चुकी है और अपने घर से खुद को बचाने में कामयाब रही है।
दिल्ली के दक्षिणपुरी में एमसीडी उपचुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने भाजपा के उम्मीदवार को हरा दिया। यह सीट पहले से आप के पास थी और अब भी बरकरार रही। दक्षिणपुरी से रामस्वरूप कनौजिया जीते हैं। यह दक्षिणपुरी से चुनाव लड़ रहे थे और इन्होंने रोहिणी से जो बीजेपी के उम्मीदवार थे उनको हराया है। इन दोनों के बीच का जो अंतर है 2262 वोट का है।
दक्षिणपुरी से आम आदमी पार्टी की जीत लगभग तय है। यहां पर आम आदमी पार्टी का कैंडिडेट रामस्वरूप कनौजिया 2180 वोटो से आगे चल रहा है।
शालीमार बाग पर भी बीजेपी की जीत तय है। इस सीट पर 7,700 वोटों से आगे चल रही है। अब तक इस सीट पर 5 राउंड वोटों की गिनती हो गई है। और अभी दो राउंड वोटों की गिनती बाकी है।
शोएब इकबाल आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक हैं। फिलहाल मटिया महल सीट से उनका बेटा आले इकबाल विधायक हैं। आम आदमी पार्टी से उनके पसंद के उम्मीदवार को टिकट नहीं मिला था। इस कारण शोएब इकबाल ने पार्टी छोड़ दी थी और अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक से अपना उम्मीदवार मैदान में उतार रखा है। 2022 के आम चुनाव में चांदनी चौक सीट से आम आदमी पार्टी के पूर्ण दीप सिंह साहनी चुनाव जीते थे। वह फिलहाल चांदनी चौक के विधायक हैं। इस तरह भाजपा ने यह सीट आम आदमी पार्टी से छीन ली है।
एमसीडी उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रूझानों में भाजपा आठ सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं और वहीं दूसरी तरफ आप एक सीट पर और शोएब इकबाल की पार्टी एक सीट पर और कांग्रेस एक सीट पर आगे है।
बीजेपी फिलहाल मुंडका, चांदनी चौक, शालीमार बाग, विनोद नगर, ढ़िचाऊं कलां और अशोक विहार से आगे चल रही है।
शालीमार बाग में बीजेपी करीब 3000 वोटों से आगे है, जो पार्टी के लिए एक मजबूत बढ़त का संकेत है।
आम आदमी पार्टी विनोद नगर से आगे चल रही है। पार्टी की एक सीट पर बढ़त है।
कांग्रेस चांदनी महल और संगम विहार से आगे चल रही है।
दिल्ली नगर निगम के उपचुनावों में मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को भी कुछ सीटों पर बढ़त हासिल हुई है।
मतगणना हॉलों में पर्याप्त संख्या में टेबल, काउंटिंग सुपरवाइजर, सहायक, बिजली बैकअप और मीडिया व अधिकृत राजनीतिक दलों के एजेंटों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस महत्वपूर्ण कार्य में लगभग 700 कर्मचारियों को लगाया गया है। राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों को पहचान सत्यापन के बाद ही मतगणना स्थल में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
आयोग के अनुसार, सभी मतगणना केंद्रों को आवश्यक तकनीकी और भौतिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। प्रत्येक केंद्र पर मजबूत कक्ष (स्ट्रांग रूम) बनाए गए हैं, जहाँ ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी में रखा गया है। सुरक्षा के लिए 1800 दिल्ली पुलिस कर्मियों और 10 कंपनियों की सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) तैनात की गई है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को लाइव सीसीटीवी निगरानी देखने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
दिल्ली राज्य चुनाव आयोग द्वारा आयोजित नगर निगम दिल्ली (एमसीडी) के 12 वार्डों के उपचुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। गत 30 नवंबर को हुए मतदान के बाद, सभी 12 सीटों के परिणाम आज दोपहर तक स्पष्ट होने की उम्मीद है। आयोग ने मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं।