फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election Results Live: भाजपा ने फिर से दिल्ली की क्लीन स्वीप, सातों सीट जीत लगाई हैट्रिक

Tue, 04 Jun 2024 09:18 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

खास बातें

Delhi Lok Sabha Poll Result 2024 Live News Updates: राजधानी दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती आठ बजे शुरू हो गई। दिल्ली में मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। 
विज्ञापन
दिल्ली चुनाव परिणाम 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:18 PM, 04-Jun-2024

कमलजीत ने जीती पश्चिम दिल्ली

पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा की कमलजीत सहरावत ने जीत हाल कर ली है। इस सीट पर उनको आम आदमी पार्टी के महाबल मिश्रा से टक्कर मिली। 

07:55 PM, 04-Jun-2024

उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी जीते

उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के मनोज तिवारी ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने यहां से कांग्रेस के कन्हैया कुमार को हराया। बता दें दिल्ली में भाजपा से केवल एक मात्र मनोज तिवारी ही थे जिनका टिकट पार्टी ने नहीं काटा था और पार्टी का यह फैसला सही साबित भी हुआ। 

07:44 PM, 04-Jun-2024

पूर्वी दिल्ली में जीते हर्ष मल्होत्रा

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा के हर्ष मल्होत्रा जीत गए हैं। उन्होंने इस सीट पर 91000 से अधिक मतों से जीत हासिल की। यहां उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार से था। 

विज्ञापन
07:19 PM, 04-Jun-2024

चांदनी चौक पर लहरा भगवा

चांदनी चौक लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल ने जीत हासिल कर ली है। इस सीट पर उन्होंने कांग्रेस के जेपी अग्रवाल को माद दी। उन्होंने 89000 वोट से अधिक अतंर से इस लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की। 

05:59 PM, 04-Jun-2024

उत्तर पश्चिमी दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया जीते

उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया ने जीत दर्ज कर ली है। इस सीट पर उन्हें कांग्रेस के उदित राज से टक्कर मिली। 

विज्ञापन
05:38 PM, 04-Jun-2024

दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से रामवीर सिंह बिधूड़ी जीते

दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी ने जीत दर्ज कर ली है। इस सीट पर उन्हें आम आदमी पार्टी के सहीराम पहलवान से टक्कर मिली। 

05:22 PM, 04-Jun-2024

प्रियंका के घर के बाहर जश्न

दिल्ली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के घर के बाहर समर्थकों ने ढोल और नगाड़ों के साथ मनाया जश्न। 
 

04:43 PM, 04-Jun-2024

नई दिल्ली सीट से भाजपा की बांसुरी स्वराज जीतीं

नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा की बांसुरी स्वराज ने जीत दर्ज कर ली है। इस सीट पर उसके सामने आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती चुनाव लड़ रहे थे। 

04:08 PM, 04-Jun-2024

उत्तर पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 200000 मतों से आगे

पश्चिमी दिल्ली में भाजपा की लीड 138000 हुई है। उत्तर पश्चिमी दिल्ली में भाजपा करीब 200000 मतों से आगे है। वहीं चांदनी चौक में भाजपा 42000 वोट से आगे चल रही है।

03:27 PM, 04-Jun-2024

चांदनी चौक में एक बार फिर भाजपा की लीड कम हुई

पश्चिमी दिल्ली में 132000 की बीजेपी की लीड हुई। चांदनी चौक में एक बार फिर भाजपा की लीड कम हुई। अब यहां करीब 34000 वोटों से भाजपा आगे चल रही है। उत्तर पश्चिम दिल्ली में भाजपा की लीड 183000 हुई।

03:13 PM, 04-Jun-2024

उत्तर पश्चिम दिल्ली में भाजपा पौने दो लाख वोटों से आगे

चांदनी चौक में भाजपा की लीड 36000 से अधिक हुई। उत्तर पश्चिम दिल्ली में भाजपा की लीड पौने दो लाख हुई। 

02:39 PM, 04-Jun-2024

उत्तर पश्चिमी दिल्ली में 141306 वोटे से आगे भाजपा

पश्चिमी दिल्ली में भाजपा की लीड 115205 हुई। उत्तर पश्चिमी दिल्ली में 141306 वोटे से भाजपा आगे चल रही है।

02:26 PM, 04-Jun-2024

पश्चिमी दिल्ली से भाजपा 104859 वोट से आगे

उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा 132732 वोट से आगे चल रही है। वहीं, पश्चिमी दिल्ली से भाजपा 104859 वोट से आगे है। उधर, चांदनी चौक में भाजपा की लीड कम हुई है। यहां भाजपा अब 28765 वोट से आगे है।

02:23 PM, 04-Jun-2024

पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 102509 वोट से आगे

पश्चिमी दिल्ली में भाजपा की लीड एक लाख से ऊपर हुई। अब भाजपा यहां पर 102509 वोट से आगे है।

02:17 PM, 04-Jun-2024

चांदनी चौक लोकसभा सीट पर भाजपा 34799 वोट से आगे

भाजपा से प्रवीण खंडेलवाल- 268394
कांग्रेस से जेपी अग्रवाल- 233595
 

02:13 PM, 04-Jun-2024

पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 99026 वोट से आगे

उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से भाजपा 124334 वोट से आगे चल रही है। उधर, पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 99026 वोट से आगे है। 

01:56 PM, 04-Jun-2024

नई दिल्ली और चांदनी चौक सीट पर भाजपा आगे

दिल्ली की नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज आगे हैं। 32226 वोट से आगे हैं। वहीं 35357 वोट से भाजपा के प्रवीण खंडेलवाल आगे हैं।

01:55 PM, 04-Jun-2024

दिल्ली के लोगों ने नोटा भी दबाया

दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 2669 मतदातों ने नोटा का बटन दबाया है।

01:55 PM, 04-Jun-2024

उत्तर पश्चिमी सीट से भाजपा आगे

उत्तर पश्चिमी दिल्ली में बीजेपी 119253 वोट से आगे

01:54 PM, 04-Jun-2024

चांदनी चौक सीट पर भाजपा की बढ़त बढ़ती जा रही

बीजेपी प्रवीण खंडेलवाल- 243995
कांग्रेस जेपी अग्रवाल- 210088
बढ़त- 33907

01:34 PM, 04-Jun-2024

80 हजार वोट से आगे मनोज तिवारी

उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी 80 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 

01:26 PM, 04-Jun-2024

बांसुरी स्वराज 29437 वोट से आगे

नई दिल्ली में 16 राउंड की गिनती होगी। छह राउंड की गिनती के बाद बांसुरी स्वराज 29437 वोट से आगे चल रही हैं। उधर, उत्तर पश्चिम दिल्ली में भाजपा 117865 से आगे है।

01:22 PM, 04-Jun-2024

रामबीर सिंह बिधुड़ी 66007 वोट से आगे

दक्षिण दिल्ली सीट पर 8 लाख वोट गिने जा चुके हैं। भाजपा के रामबीर सिंह बिधुड़ी 66007 वोट से आगे चल रहे हैं।

01:20 PM, 04-Jun-2024

चांदनी चौक सीट पर भाजपा की बढ़त कम हुई

चांदनी चौक सीट पर भाजपा की बढ़त कम हुई है। अब यहां भाजपा 25634 वोट से आगे चल रही है।

01:05 PM, 04-Jun-2024

चांदनी चौक लोकसभा सीट पर भाजपा 27041 वोट से आगे

भाजपा से प्रवीण खंडेलवाल- 197871
कांग्रेस से जेपी अग्रवाल- 170830
बढ़त- 27041
नोटा-2119

01:04 PM, 04-Jun-2024

उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट पर भाजपा की सबसे अधिक बढ़त

पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 67084 वो से आगे
उत्तर पश्चिम दिल्ली में 97415 वोटो से भाजपा आगे
पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 69296 वोट से आगे
उत्तर पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 103549 वोट से आगे

12:56 PM, 04-Jun-2024

रामबीर सिंह बिधुड़ी 57955 वोट से आगे

दक्षिण दिल्ली सीट पर सात लाख वोट गिने जा चुके हैं। भाजपा के रामबीर सिंह बिधुड़ी 57955 वोट से आगे हैं। यहां से आप की वापसी मुश्किल है।

12:55 PM, 04-Jun-2024

चांदनी चौक सीट पर भाजपा की बढ़त कम हुई

भाजपा से प्रवीण खंडेलवाल- 183441
कांग्रेस से जेपी अग्रवाल- 164226
बढ़त- 19215
नोटा- 1990

12:45 PM, 04-Jun-2024

चांदनी चौक लोकसभा सीट

भाजपा से प्रवीण खंडेलवाल- 180440
कांग्रेस से जेपी अग्रवाल- 155521
बढ़त- 24919

12:43 PM, 04-Jun-2024

35 से 40% मतगणना हुई

अभी तक दिल्ली की सातों सीटों पर 35 से 40% मतगणना हुई है। सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

12:33 PM, 04-Jun-2024

चांदनी चौक सीट पर भाजपा 21770 वोट से आगे

भाजपा- प्रवीण खंडेलवाल- 175090
कांग्रेस- जेपी अग्रवाल-153320
बढ़त- 21770

12:27 PM, 04-Jun-2024

दक्षिण दिल्ली में भाजपा 46055 वोट से आगे

दक्षिण दिल्ली सीट पर छह लाख वोट गिने जा चुके हैं। भाजपा के रामबीर सिंह बिधुड़ी 46055 वोट से आगे।

12:26 PM, 04-Jun-2024

चांदनी चौक लोकसभा सीट

भाजपा प्रवीण खंडेलवाल-157408
कांग्रेस जेपी अग्रवाल-134052
नोटा-1639
बढ़त-23357

12:12 PM, 04-Jun-2024

चांदनी चौक सीट पर भाजापा 20768 वोट से आगे हुई
भाजपा को 152029 वोट  
कांग्रेस को 131261 वोट

12:03 PM, 04-Jun-2024

पश्चिमी दिल्ली सीट पर भाजपा 48854 वोट से आगे

पश्चिमी दिल्ली सीट पर भाजपा की बढ़त 48854 हो गई है। 

11:52 AM, 04-Jun-2024

बांसुरी स्वराज 20458 वोट से आगे

नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज 20458 वोट से आगे
बांसुरी स्वराज- 134559
सोमनाथ भारती- 114101

11:47 AM, 04-Jun-2024

पश्चिमी दिल्ली से 43766 वोट से आगे

पश्चिमी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी 43766 वोट से आगे चल रहे हैं।

11:40 AM, 04-Jun-2024

पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 44243 वोट से आगे

चांदनी चौक सीट पर भाजपा को 110805 वोट, कांग्रेस को 103537 वोट, भाजपा यहां 7268 वोट से आगे चल रही है। पश्चिमी दिल्ली में भाजपा की बढ़त 44243 हुई। नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज 17646 वोट से आगे चल रही हैं। 

11:26 AM, 04-Jun-2024

चांदनी चौक सीट से भाजपा के प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल 3895 वोट से आगे हो गए हैं। नई दिल्ली से भाजपा 18480 वोट से आगे है। 

11:23 AM, 04-Jun-2024

चांदनी चौक सीट से भाजपा प्रत्याशी 1830 वोट से आगे

पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 34184 वोट से आगे 
उत्तर पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 57000 वोट से आगे
चांदनी चौक सीट से प्रवीण खंडेलवाल1830 वोट से आगे हुए

11:17 AM, 04-Jun-2024

चांदनी चौक से भाजपा एक वोट से आगे

चांदनी चौक से भाजपा एक वोट से आगे हुई। 

11:15 AM, 04-Jun-2024

रामबीर सिंह बिधुड़ी 17,917  वोट से आगे

भाजपा के रामबीर सिंह बिधुड़ी 17,917  वोट से आगे चल रहे हैं। 

10:59 AM, 04-Jun-2024

पश्चिमी दिल्ली में भाजपा की लीड कम हुई

पश्चिमी दिल्ली में भाजपा की लीड कम हुई है। अब यहां भाजपा 28000 वोट से आगे चल रही है। 

10:58 AM, 04-Jun-2024

दक्षिण दिल्ली में भाजपा 16471 वोट से आग

भाजपा- 1,37,803
आप- 1,21,332

10:56 AM, 04-Jun-2024

दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा आगे

भाजपा- 1,31,082
आप- 1,16,732
 भाजपा 14350 वोट से आगे

10:54 AM, 04-Jun-2024

चांदनी चौक सीट से कांग्रेस 3444 वोट से आगे

उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा 41000 वोट से आगे चल रही है। वहीं, चांदनी चौक सीट से कांग्रेस 3444 वोट से आगे है।

10:51 AM, 04-Jun-2024

चांदनी चौक में कांग्रेस की फिर लीड बढ़ी है। अब यहां कांग्रेस 4240 वोट से आगे चल रही है। वहीं, नई दिल्ली से भाजपा 10369 वोट से आगे है। 

10:45 AM, 04-Jun-2024

नई दिल्ली से भाजपा आगे

पश्चिमी दिल्ली से भाजपा के प्रत्याशी 30087 वोट से आगे चल रहे हैं। नई दिल्ली से भाजपा 7556 वोट से आगे है। 

10:41 AM, 04-Jun-2024

पश्चिम दिल्ली सीट पर भाजपा 26639 वोट से आगे

नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज 5591 वोट से आगे हैं। चांदनी चौक में कांग्रेस की लीड फिर कम हुई है। कांग्रेस अब यहां 2936 वोट से आगे है। पश्चिम दिल्ली से भाजपा 26639 वोट से आगे है।  उत्तर पश्चिम दिल्ली से भाजपा 34600 वोट से आगे चल रही है।

10:33 AM, 04-Jun-2024

पश्चिमी दिल्ली सीट पर भाजपा प्रत्याशी आगे

पश्चिमी दिल्ली सीट पर भाजपा प्रत्याशी 27115 वोट से आगे चल रहे हैं।  

10:31 AM, 04-Jun-2024

चांदनी चौक में कांग्रेस 6563 वोट से आगे

चांदनी चौक में कांग्रेस 6563 वोट से आगे
पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 25102 वोट से आगे
उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा 33183 वोट से आगे
नई दिल्ली से भाजपा 6284 वोट से आगे

10:28 AM, 04-Jun-2024

नई दिल्ली में भाजपा की लीड बढ़ी है। अब यहां भाजपा 5528 वोट से आगे चल रही है। उधर, उत्तर पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 27864 से आगे चल रही है। 

10:18 AM, 04-Jun-2024

नई दिल्ली में भाजपा की लीड फिर कम हुई

नई दिल्ली में भाजपा की लीड फिर कम हुई है। अब यहां भाजपा 3721 वोट से ही आगे है। वहीं, उत्तर पश्चिम दिल्ली में 23 267 वोट से भाजपा आगे है। साउथ दिल्ली में भाजपा 12420 वोट से आगे  है।

10:17 AM, 04-Jun-2024

चांदनी चौक से कांग्रेस 6856 वोट से आगे

चांदनी चौक से कांग्रेस 6856 वोट से आगे चल रही है। उधर, पश्चिमी दिल्ली में भाजपा की बढ़त कम हुई है। अब यहां भाजपा 20245 वोट से आगे है।

10:14 AM, 04-Jun-2024

दक्षिण दिल्ली सीट पर भाजपा आगे

आप- 47391
भाजपा- 55192
भाजपा 7801 वोट से आगे

10:14 AM, 04-Jun-2024

नई दिल्ली में भाजपा 4239 वोट से आगे

नई दिल्ली में भाजपा की बढ़त कम हुई है। अब यंहा भाजपा 4239 वोट से आगे है। उध, साउथ दिल्ली में भाजपा 9332 वोट से आगे चल रही है। 

10:09 AM, 04-Jun-2024

चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस आगे

चांदनी चौक में कांग्रेस की बढ़त कम हुई है। अब यहां कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल 1290 वोट से आगे हैं।

10:03 AM, 04-Jun-2024

चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस हुई आगे

दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जेपी अग्रवाल 3211 वोटों से आगे हो गए हैं।

09:59 AM, 04-Jun-2024

पूर्वी दिल्ली में भाजपा की बढ़त फिर हुई कम

पूर्वी दिल्ली में भाजपा की बढ़त फिर कम हुई है। अब यहां भाजपा करीब 2400 वोट से आगे चल रही है। उधर, पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 18127 वोट से आगे चल रही है। वहीं, अब नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज 4835 वोट से आगे चल रही हैं।

09:56 AM, 04-Jun-2024

बांसुरी स्वराज 4591 वोट से आगे

नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज 4591 वोट से आगे चल रही हैं।  

09:44 AM, 04-Jun-2024

नई दिल्ली में भाजपा 3000 वोट से आगे

पश्चिमी दिल्ली में भाजपा की बढ़त कम हुई है। अब यहां भाजपा प्रत्याशी 12436 वोट से आगे चल रहे हैं। नई दिल्ली से भाजपा 3000 वोट से आगे है।

09:41 AM, 04-Jun-2024

चांदनी चौक और उत्तर पूर्वी दिल्ली में भाजपा की बढ़त हुई कम

पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 12751 वोट से आगे चल रही है। वहीं, साउथ दिल्ली से भाजपा के प्रत्याशी 6424 से आगे हैं। उधर, चांदनी चौक और उत्तर पूर्वी दिल्ली में भाजपा की बढ़त कम हुई है। 

09:33 AM, 04-Jun-2024

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा आगे

पश्चिमी दिल्ली से भाजपा 10462 वोट से आगे चल रही है। उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा 11000 वोटो से आगे चल रहे हैं।

09:25 AM, 04-Jun-2024

नई दिल्ली से भाजपा आगे

पश्चिमी दिल्ली से भाजपा 8543 वोट से आगे है। वहीं, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा 7700 वोट से आगे चल रही है। उधर, नई दिल्ली से भाजपा 1500 वोट से आगे है। 

09:21 AM, 04-Jun-2024

मनोज तिवारी ने बनाई बढ़त

उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी 1985 वोट से आगे हो गए हैं। वहीं, दक्षिण दिल्ली से रामबीर बिधूड़ी 1299 वोटों से आगे चल रहे हैं।

09:16 AM, 04-Jun-2024

बांसुरी स्वराज ने बनाई बढ़त

चांदनी चौक से भाजपा के प्रत्याशी 2400 वोट से आगे चल रहे हैं। नई दिल्ली सीट से सोमनाथ भारती पीछे हो गए हैं और भाजपा की बांसुरी स्वराज 320 वोटो से आगे चल रही हैं।

09:13 AM, 04-Jun-2024

नई दिल्ली में सोमनाथ भारती आगे

पूर्वी दिल्ली से भाजपा के हर्ष मल्होत्रा आगे चल रहे हैं। नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में सोमनाथ भारती 733 वोटो से आगे चल रहे हैं। उधर, चांदनी चौक में भाजपा के प्रवीण खंडेलवाल 24 वोट से आगे चल रहे हैं। 

09:08 AM, 04-Jun-2024

बांसुरी स्वराज पीछे

नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में बांसुरी स्वराज पीछे हो गई हैं। यहां सोमनाथ भारती 56 वोटों से आगे चल रहे हैं।

09:06 AM, 04-Jun-2024

चांदनी चौक से कांग्रेस आगे

रुझानों में चांदनी चौक से कांग्रेस जेपी अग्रवाल 125 वोट से आगे चल रहे हैं। उधर, साउथ दिल्ली से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी 1200 वोट से आगे चल रहे हैं।

09:04 AM, 04-Jun-2024

उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा आगे

रुझानों में उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा के प्रत्याशी योगेंद्र चांदोलिया 2800 वोट से आगे चल रहे हैं।

08:58 AM, 04-Jun-2024

पश्चिम दिल्ली सीट पर भाजपा आगे

दक्षिण दिल्ली से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सहीराम काफी समय से आगे चल रहे हैं। पश्चिम दिल्ली से भाजपा के प्रत्याशी 1203 वोट से आगे चल रहे हैं।

08:46 AM, 04-Jun-2024

दक्षिणी दिल्ली से AAP के सही राम आगे, उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट कन्हैया ने बनाई बढ़त

पहले दौर की गिनती के अंत में दक्षिणी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सही राम भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी से आगे चल रहे हैं। वहीं, उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर कांग्रेस के कन्हैया कुमार भाजपा के मनोज तिवारी से आगे चल रहे हैं।

08:44 AM, 04-Jun-2024

नई दिल्ली सीट से बांसुरी स्वराज आगे

रुझानों में नई दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा की प्रत्याशी बांसुरी स्वराज आगे चल रही हैं। 

08:31 AM, 04-Jun-2024

छह सीटों पर भाजपा और एक पर कांग्रेस आगे

राजधानी दिल्ली में रुझानों में छह लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है और एक सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी ने बढ़त बनाई हुई है।

08:22 AM, 04-Jun-2024

दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में मतदान के आंकड़े

संसदीय क्षेत्र-               वोट पड़े         पुरुष     महिला   अन्य      कुल     मत प्रतिशत
चांदनी चौक-                9,64,503-     59.44-    57.62-       32.14-     58.60
उत्तर-पूर्वी दिल्ली-       15,49,202-     63.55-     62.13-     41.61-    62.89
पूर्वी दिल्ली-                 12,61,988-     59.34-     59.72-     52.88-    59.51
नई दिल्ली-                  8,45,285-       55.55-     55.28-     26.92-    55.43
उत्तर-पश्चिम दिल्ली-  14,85,378-     58.49-     57.12-     22.90-    57.85
पश्चिमी दिल्ली-           15,21,541-     59.32-     58.20-     35.88-    58.79
दक्षिणी दिल्ली-            12,93,598-     56.28-      56.67-     13.39-    56.45
कुल मतदाता-              89,21,495-     59.03-      58.29-     28.01-    58.69

08:18 AM, 04-Jun-2024

कन्हैया कुमार आगे

दिल्ली की सबसे हॉट सीट उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर कांग्रेस के कन्हैया कुमार आगे चल रहे हैं। यहां उनका मुकाबला भाजपा के मनोज तिवारी से है।

08:05 AM, 04-Jun-2024

भाजपा मुख्यालय में बनाई जा रही पूड़ी और मिठाइयां

लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पूड़ी और मिठाइयां बनाई जा रही हैं।

08:01 AM, 04-Jun-2024

शुरू हुई मतों की गणना, एक घंटे के भीतर मिलेगा पहला रुझान

राजधानी दिल्ली की सातों लोकसभा सीट के लिए सात मतगणना केंद्रों पर मतों की गणना शुरू हो चुकी है। पहला रुझान नौ बजे के करीब आएगा। दिल्ली इस बार के लोकसभा चुनाव में 162 उम्मीदवार हैं।

07:43 AM, 04-Jun-2024

कड़ी सुरक्षा में ईवीएम

अधिकारियों ने बताया कि 25 मई को मतदान के बाद से चार जून तक के लिए 14 कंपनी अन्य अर्द्ध सैनिक बलों की ड्यूटी मतगणना केंद्रों पर हैं। इनमें दो-दो कंपनी अर्द्ध सैनिक बलों की सभी सातों मतगणना केंद्रों पर तैनात है। मतगणना के बाद यानि चार जून के बाद उम्मीदवारों को ईवीएम पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का समय दिया जाता है। इसके लिए 45 दिनों तक इवीएम को सुरक्षित रखा जाता है। चार कंपनी अर्द्ध सैनिक बलों की चार जून से अगले 45 दिनों तक चार मतगणना केंद्रों पर तैनाती रहेंगी।

07:28 AM, 04-Jun-2024

तीन स्तरीय रहेगी सुरक्षा-व्यवस्था

मतगणना स्थल की तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी। मतगणना के दिन पुलिस व खुफिया विभाग के कर्मचारी भी संदिग्ध लोगों के साथ ही उनके सामानों की जांच करेंगे। निर्वाचन से जुड़े अधिकारी ने बताया कि मतगणना स्थल की सुरक्षा थ्री लेयर (त्रिस्तरीय घेरे) में होगी। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्द्धसैनिक बल (सीएपीएफ) के साथ ही दिल्ली पुलिस के जवानों की पर्याप्त संख्या में तैनाती रहेगी। मतगणना स्थल पर आने वाले एजेंट, मतगणना कार्मिकों के पास देखने और गहन तलाशी के बाद ही अंदर जाने की इजाजत दी जाएगी।

07:07 AM, 04-Jun-2024

एक अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पांच मतदान केंद्रों के वीवीपैट की पर्ची का ईवीएम के वोटों से मिलान होगा। इस तरह दिल्ली में प्रत्येक संसदीय क्षेत्र के 50 वीवीपैट की पर्ची की गिनती कर ईवीएम के वोटों से मिलान किया जाएगा।

06:47 AM, 04-Jun-2024

प्रवीण खंडेलवाल ने गौरी शंकर मंदिर में की पूजा

चांदनी चौक से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल ने दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर में पूजा की। उन्होंने कहा कि चांदनी चौक की सीट हम रिकॉर्ड वोटों से जीत रहे हैं। दिल्ली की सातों सीटें भी भाजपा बहुमत से जीत रही है।

06:08 AM, 04-Jun-2024

विधानसभा क्षेत्र के अनुसार होगी मतों की गणना

दिल्ली के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 10 विधानसभा क्षेत्र हैं। मतों की गणना विधानसभा क्षेत्र के अनुसार होगी। हर विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती के लिए अलग-अलग टेबल की व्यवस्था होगी। इसलिए प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम एक साथ खुलेगी। बताया जा रहा है कि 15 से 18 राउंड में वोटों की गिनती पूरी होगी। 

05:52 AM, 04-Jun-2024

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी गिनती

दिल्ली में 25 मई को 2623 मतदान स्थलों पर बने कुल 13,641 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए थे। इस दौरान कुल 58.70 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है।

05:51 AM, 04-Jun-2024

शाम चार बजे तक फाइनल परिणाम घोषित होने की संभावना

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन से जुड़े अधिकारी ने बताया कि वैसे तो दोपहर तक सातों सीटों पर चुनाव के नतीजों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। लेकिन ईवीएम से वोटों की गिनती और अंत में वीवीपैट से वोटों के मिलान की प्रक्रिया के मद्देनजर शाम चार बजे तक फाइनल परिणाम घोषित होने की संभावना है।

05:43 AM, 04-Jun-2024

Delhi Election Results Live: भाजपा ने फिर से दिल्ली की क्लीन स्वीप, सातों सीट जीत लगाई हैट्रिक

मतगणना के दौरान लगभग एक हजार सीसीटीवी कैमरों की निगाहें मतगणना केंद्र में ईवीएम पर होंगी। हर मतदान केंद्र पर 100 से अधिक कैमरे होंगे ताकि ईवीएम और वीवीपैट सहित अन्य मत पत्रों की केंद्र के अंदर और बाहर निगरानी रखी जा सके।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें