10:28 AM, 02-Oct-2026
इन मेट्रो स्टेशन पर बंद की गई प्रवेश और निकास की सुविधा
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने घोषणा की है कि अगली सूचना तक कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास की सुविधा बंद रहेगी। जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, आईएनए, चावड़ी बाजार, नई दिल्ली और रामकृष्ण आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। वहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा जारी रहेगी।