दिल्ली में मिले भारी बहुमत के बाद भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत कुछ इस तरह हुआ।
भाजपा मुख्यालय से पीएम मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज दिल्ली के लोगों में उत्साह और सुकून भी है। मैंने लोगों से प्रार्थना की थी भाजपा को सेवा का अवसर दीजिए। दिल्ली के हर परिवारीजन को मोदी को गारंटी पर भरोसा करने के लिए नमन करता हूं। दिल्ली के लोगों ने आपदा को बाहर कर दिया है।
खुशी जीत की...नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा जीतने के बाद जैसे ही गोल मार्केट स्थित मतगणना केंद्र के बाहर आये तो समर्थकों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया और वहां का कुछ इस तरह का नजारा दिखा। फोटो: भूपिंदर सिंह
भाजपा 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने जा रही है। पार्टी ने 36 सीटों का बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा ने 37 सीटें जीती हैं और 11 सीटों पर आगे चल रही है।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा गले मिले। पार्टी 27 साल बाद दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि हमें अपने प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा पर गर्व है और हम पार्टी के हर कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करते हैं। जनता ने पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है...अरविंद केजरीवाल कभी सत्ता में वापस नहीं आएंगे।"
यूपी के फिरोजाबाद में दिल्ली चुनाव नतीजों पर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि उन्होंने चुनाव जीतने के लिए अपनी सारी ताकत लगा दी...उन्हें बहुत खुश नहीं होना चाहिए...कांग्रेस ने भाजपा को जिताने और आप को हराने के लिए काम किया..."
दिल्ली चुनाव परिणाम पर बल्लीमारान से आप के विजयी उम्मीदवार इमरान हुसैन ने कहा कि "मैं बल्लीमारान के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। यह सबकी जीत है... हम लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं।"
दिल्ली की घोंडा विधानसभा क्षेत्र से दिल्ली चुनाव में जीत दर्ज करने पर भाजपा नेता अजय महावर ने कहा कि "यह बहुत बड़ी जीत है। मैं घोंडा विधानसभा क्षेत्र की जनता को मुझ पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद देता हूं। हम सभी दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगे..."
दिल्ली चुनाव 2025 में मालवीय नगर से भाजपा विधायक उम्मीदवार सतीश उपाध्याय 2,131 वोटों से जीते हैं। दिल्ली में अभी तक भाजपा 37 सीटें जीत चुकी है और 11 सीटों पर आगे चल रही है।
भाजपा 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने जा रही है, क्योंकि उसने 36 सीटों का बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा ने 37 सीटें जीती हैं और 11 सीटों पर आगे चल रही है।
दिल्ली चुनाव नतीजों पर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि "लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी पर भरोसा है क्योंकि पीएम मोदी जो कहते हैं, वो करते हैं। दिल्ली की जनता को भरोसा था कि डबल इंजन की सरकार से उनका विकास सुनिश्चित होगा, इसलिए उन्होंने ऐतिहासिक बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाई। मैं पीएम मोदी और दिल्ली की जनता को बधाई देना चाहता हूं..."
दिल्ली की छतरपुर विधानसभा सीट से दिल्ली चुनाव जीतने पर भाजपा नेता करतार सिंह तंवर ने कहा कि जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी और कड़ी मेहनत करने वाले प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के विकास की बात की और लोगों ने उन पर भरोसा किया। लोगों ने विकसित दिल्ली के लिए वोट दिया है..."
दिल्ली चुनाव नतीजों पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि "हमारे लिए नतीजे निराशाजनक रहे हैं, लेकिन यह जनता का फैसला है। लोग बदलाव चाहते थे और उन्होंने भाजपा को वोट दिया। हम जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं... हमें उम्मीद थी कि लोग दिल्ली के विकास में कांग्रेस की भूमिका को याद रखेंगे..."
दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने की संभावना के चलते श्रीनगर में पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ता पटाखे फोड़ रहे हैं। अभी तक, भाजपा ने 30 सीटें जीत ली हैं और 18 सीटों पर आगे चल रही है।
ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की शिखा रॉय से हारने पर आप के सौरभ भारद्वाज ने कहा कि "मैं आम आदमी पार्टी के सभी समर्थकों, स्वयंसेवकों को धन्यवाद देना चाहता हूं और उनसे कहना चाहता हूं कि वे डरें नहीं, निराश न हों, हम इन छोटी-छोटी लड़ाइयों को हारकर बड़ी लड़ाइयां जीतते हैं, इसलिए डरने की कोई बात नहीं है। हम फिर से आगे आएंगे। मुझे लगता है कि एक विधायक के तौर पर हमने अपने लोगों के लिए जो कुछ भी कर सकते थे, किया और हम नतीजों का विश्लेषण करेंगे कि यह नतीजा क्यों आया, क्योंकि मेरे क्षेत्र में आए सभी रिपोर्टर, सभी आम लोग जो प्रचार करने आए, सभी ने देखा था कि हमारा ग्राफ बहुत ऊंचा था। अप्रूवल रेटिंग बहुत ऊंची थी। यहां तक कि भाजपा के कट्टर समर्थक भी कहते थे कि हम इस बार चुनाव जीतेंगे, लेकिन इस समय इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है..."
कठुआ में दिल्ली चुनाव के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता ने AAP के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है। इस नाराजगी का असर पंजाब और अन्य राज्यों में भी दिखेगा।
दिल्ली चुनाव नतीजों पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि "हम इस ऐतिहासिक जीत के लिए दिल्ली की जनता को धन्यवाद देना चाहते हैं...लोगों ने पीएम मोदी की गारंटी पर अपना विश्वास दिखाया है...हम सभी लोगों को हमारा समर्थन करने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं...हम उनके विश्वास को बरकरार रखेंगे..."
दिल्ली चुनाव नतीजों पर ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भाजपा दिल्ली में सरकार बना रही है... दिल्ली की जनता ने खड़े होकर भाजपा को आशीर्वाद दिया है। पूरा परिणाम जल्द ही सामने आएगा। अब AAP के जाने का समय आ गया है।"
नोएडा के सेक्टर 62 स्थित भारतीय विरासत संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि दिल्ली के कुशासन का युग समाप्त हो गया है। आगे बताते हुए कहा कि प्रारंभित परिणाम बताते हैं कि भाजपा सरकार प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली सरकार में आ रही है। ईमानदारी का चोला पहनकर लूटने आने वालों के चाल चरित्र और चेहरा तीनों बेनकाब हो गया है। एक चव्य चोला पहनकर आए लोगों को दिल्ली की जनता ने नकार दिया है।
बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलोत ने कहा कि "यह प्रधानमंत्री मोदी की जीत है, उनके मार्गदर्शन में हमने यह चुनाव बहुत अच्छे से लड़ा है। यह अब 2015 वाली AAP और अरविंद केजरीवाल नहीं है। दिल्ली की जनता ने साबित कर दिया है कि झूठ की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चल सकती, मुझे यकीन था कि इस बार AAP दिल्ली से जा रही है।
दिल्ली चुनाव के नतीजों पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं सत्ता में आने वालों को शुभकामनाएं देता हूं।
हरियाणा करनाल में दिल्ली चुनाव के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि "दिल्ली की जनता व्यथित थी, इसलिए उसने एक तरह से अपना गुस्सा जाहिर किया है और भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताया है...कांग्रेस एक-एक करके सभी राज्य हार रही है। अरविंद केजरीवाल ने कई काले कारनामे किए हैं। जनता को बार-बार गुमराह नहीं किया जा सकता..."
दिल्ली चुनाव के नतीजों पर मालवीय नगर से भाजपा की विजयी उम्मीदवार सतीश उपाध्याय की बेटी सुमेधा ने कहा कि अब 'विकसित दिल्ली' का सपना पूरा होगा और हम सब मालवीय नगर की बेहतरी के लिए काम करेंगे..."। सतीश उपाध्याय की बेटी ने कहा कि यह जीत पिता और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की जमीनी मेहनत का नतीजा है..."।
मालवीय नगर से भाजपा के विजयी उम्मीदवार सतीश उपाध्याय की पत्नी आरती उपाध्याय ने कहा कि "भाजपा ने सतीश जी को बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी थी। मालवीय नगर की हालत खराब हो गई थी और हमें भरोसा था कि यहां के लोग भाजपा को वोट देंगे... अब दिल्ली में विकास की गति तेज होगी... मैं पार्टी के सभी उम्मीदवारों पर विश्वास दिखाने के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद करती हूं..."
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में दिल्ली चुनाव के नतीजों पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "दिल्ली विधानसभा चुनाव और मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजों ने झूठ और लूट की राजनीति पर पूर्ण विराम लगा दिया है। यह पिछले 11 वर्षों से पीएम मोदी के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों की जीत है। मैं दिल्ली में विजयी हुए सभी उम्मीदवारों को बधाई देना चाहता हूं। मैं पीएम मोदी, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को 2.5 दशक के अंतराल के बाद भाजपा को सत्ता में वापस लाने के लिए बधाई देता हूं..."
जंगपुरा विधानसभा सीट से चुनाव जीतने पर भाजपा नेता तरविंदर सिंह मारवाह ने कहा कि "मैं पीएम नरेंद्र मोदी, वीरेंद्र सचदेवा और जेपी नड्डा को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे मनीष सिसोदिया के खिलाफ चुनाव लड़ने के योग्य समझा, मनीष सिसोदिया ने मेरे सामने स्वीकार किया कि उन्हें अपने लिए प्रचार करने के लिए आतिशी और अरविंद केजरीवाल की जरूरत थी क्योंकि वह मुझे एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी मानते थे।
दिल्ली चुनाव के नतीजों पर भाजपा नेता अपर्णा यादव ने कहा कि "... यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं और भाजपा कैडर को धन्यवाद देना चाहती हूं... मैं दिल्ली के लोगों को दिल्ली में सरकार बनाने का मौका देने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं..."
दिल्ली चुनाव परिणाम पर करोल बाग सीट से भाजपा उम्मीदवार दुष्यंत गौतम ने कहा कि "भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ रही थी। लोगों ने बदलाव के लिए वोट दिया..."
दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न मना रहे हैं। अभी तक भाजपा ने 19 सीटें जीती हैं और 28 सीटों पर आगे चल रही है।
दिल्ली चुनाव नतीजों पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि "यह पीएम मोदी की गारंटी की जीत है...पीएम मोदी जो कहते हैं वो करते हैं...आप-दा सरकार 10 साल के विनाश के बाद जा रही है जो उन्होंने यहां किया है...लोगों ने अपने लिए डबल इंजन वाली सरकार चुनी है..."
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि घमंड किसी का ज्यादा देर तक नहीं टिकता। रावण का भी घमंड चूर चूर हो गया था। ये तो अरविंद केजरीवाल है। आज दिल्ली पूरी तरह कूड़ादान बन गई है। सड़कें टूटी पड़ी हैं, लोगों को पानी नहीं मिल रहा। वायु प्रदूषण चरम पर है। यमुना साफ नहीं हुई। लोगों ने इन मुद्दों से त्रस्त होकर ये जनादेश दिया है।
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "यह ऐतिहासिक जीत है। दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार को स्वीकारा है। आम आदमी पार्टी के झूठ और फरेब को नकारा है। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, सभी बड़े चेहरे हार गए, इससे साफ पता चलता है कि जनता झूठ-फरेब की राजनीति पर विश्वास नहीं करती। दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी फिर से शून्य पर है... वे हरियाणा, महाराष्ट्र और अब दिल्ली में साफ हो गए, अगली बारी बिहार की है... मिल्कीपुर में भी वे 40 हजार वोटों से पीछे हैं, जनता ने उन्हें जवाब दिया है..."
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि "घमंड किसी का ज्यादा देर तक नहीं टिकता। रावण का भी घमंड चूर चूर हो गया था, ये तो अरविंद केजरीवाल है। आज दिल्ली पूरी तरह कूड़ादान बन गई है। सड़कें टूटी पड़ी हैं, लोगों को पानी नहीं मिल रहा। वायु प्रदूषण चरम पर है। यमुना साफ नहीं हुई। लोगों ने इन मुद्दों से त्रस्त होकर ये जनादेश दिया है।"
दिल्ली चुनाव की मतगणना के बीच आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर महाभारत के द्रौपदी चीरहरण की एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर तंज भी कसा।
कालकाजी विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार आतिशी ने भाजपा के रमेश बिधूड़ी के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने जश्न मनाया।
बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र से AAP के गोपाल राय जीत गए हैं। अभी तक आप ने 11 सीटें जीती हैं। 12 सीटों पर आगे चल रही है।
प्रयागराज में भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने दिल्ली चुनाव के नतीजों पर कहा कि "अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि वह भारतीय राजनीति में आमूलचूल सुधार लाने आए हैं, लेकिन वह खुद शराब घोटाले में लिप्त पाए गए, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की ग्रामीण आवास योजना में बाधाएं पैदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन उन्होंने अपने लिए 'शीशमहल' बनवाया... आज लोग प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सभी विकास सेवाओं को स्वीकार कर रहे हैं। यह सुशासन की ओर लोगों का पहला कदम है..."
दिल्ली चुनाव के नतीजों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता। दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार। दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो। मुझे भाजपा के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।
दिल्ली में झूठ के शासन का अंत हुआ है... यह अहंकार और अराजकता की हार है। यह ‘मोदी की गारंटी’ और मोदी जी के विकास के विजन पर दिल्लीवासियों के विश्वास की जीत है। इस प्रचंड जनादेश के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा अपने सभी वादे पूरे कर दिल्ली को विश्व की नंबर 1 राजधानी बनाने के लिए संकल्पित है।
सीएम और AAP नेता आतिशी ने कहा कि "मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए मैं कालकाजी के लोगों का शुक्रिया अदा करती हूं। मैं अपनी टीम को बधाई देती हूं जिन्होंने 'बाहुबल' के खिलाफ काम किया। हम लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं। मैं जीत गई हूं लेकिन यह जश्न मनाने का नहीं बल्कि भाजपा के खिलाफ 'युद्ध' जारी रखने का समय है..."
आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हम लोगों के जनादेश को बड़ी विनम्रता से स्वीकार करते हैं। मैं भाजपा को इस जीत के लिए बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे उन सभी वादों को पूरा करेंगे, जिनके लिए लोगों ने उन्हें वोट दिया है। हमने पिछले 10 सालों में स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बहुत काम किया है। हम न केवल एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे, बल्कि लोगों के बीच रहेंगे और उनकी सेवा करते रहेंगे..."
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनता का फैसला स्वीकार करते हैं। जनता की सेवा करते रहेंगे। भाजपा को जीत की बधाई देता हूं। 10 साल में हमने बहुत काम किया। हम आगे भी सुख-दुख में लोगों के काम आएंगे। बेहतर विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।
दिल्ली चुनाव के नतीजों पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि "अगर हम इतिहास देखें तो अगर किसी महिला के साथ कुछ गलत होता है तो भगवान ने ऐसा करने वालों को सजा दी है... जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण और सड़कों की हालत जैसे मुद्दों की वजह से ही अरविंद केजरीवाल खुद अपनी सीट हार गए हैं। उन्हें (आप) लगता है कि वे झूठ बोल सकते हैं और लोग उन पर विश्वास कर लेंगे... लोगों को वही करना चाहिए जो वे कहते हैं लेकिन हमारा (आप) नेतृत्व यह भूल गया और जो वे कहते थे उससे भटक गया... मैं भाजपा को बधाई देता हूं। लोगों ने उन्हें उम्मीद के साथ वोट दिया है - और उन्हें इसे पूरा करने के लिए काम करना चाहिए..."
मोती नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हरीश खुराना ने कहा कि "मैं दिल्ली की जनता, अपने मोतीनगर के परिवार, प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का आभार व्यक्त करता हूं, यह जीत जनता की जीत है... जनता ने यह बता दिया कि झूठ की राजनीति नहीं चलती है... अब दिल्ली में डबल इंजन की सरकार चलेगी।"
नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा कि "मैं नई दिल्ली के अपने मतदाताओं, लाखों कार्यकर्ताओं और प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं। यह जीत प्रधानमंत्री मोदी की है क्योंकि दिल्ली के लोगों ने उन पर अपना विश्वास जताया है... हमारी प्राथमिकता महिलाओं को 2500 रुपये, भ्रष्टाचार पर SIT का गठन, यमुना रिवर फ्रंट का निर्माण, दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाना है... हम ऐसी पार्टी में काम करते हैं, जहां पार्टी का विधायक दल (मुख्यमंत्री) तय करता है, फिर पार्टी नेतृत्व फैसला करता है और वह फैसला सभी को स्वीकार्य होता है।"
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "दिल्ली की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है, ये बहुत महत्वपूर्ण है। हम दिल्ली को प्रदूषण से मुक्त और दुनिया का सबसे सुंदर शहर बनाना चाहते हैं। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली की तस्वीर बदलेगी। हमें अपेक्षा से भी अच्छी जीत मिली है।"
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने देश को सुशासन का एक मॉडल दिया है। दिल्ली के लोगों ने पिछले 10 सालों में भ्रष्टाचार और अराजकता को देखा है। लोगों ने प्रधानमंत्री को जीत दिलाई है... अब दिल्ली के लोग विकास चाहते हैं, सुशासन चाहते हैं। डबल इंजन सरकार अहम भूमिका निभाएगी... आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की जनता के साथ जो धोखा किया था, उसका जवाब जनता ने दे दिया है।"
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, "दिल्ली में कमल खिला है, डबल इंजन की सरकार बनी है। मैं दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में कमल खिला है, मुझे पूरा विश्वास है कि जैसे डबल इंजन की सरकारों ने पूरे देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया है, वैसा ही विकास दिल्ली में भी होगा। लोगों ने दिखा दिया है कि भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है, सुशासन ही एकमात्र मॉडल है... यह सभी कार्यकर्ताओं की जीत है..."
ग्रेटर कैलाश सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सौरभ भारद्वाज हार गए हैं। भाजपा की शिखा राय ने उन्हें हराया है। आप के सौरभ भारद्वाज 3188 वोटों से हारे हैं।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "आज दिल्ली को प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में चलने वाली सरकार मिली है... मिल्कीपुर की ऐतिहासिक जीत पर मैं भाजपा उम्मीदवार को बधाई देता हूं। समाजवादी पार्टी की गुंडागर्दी हारी है। ये शुरुआत है, 2027 में समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी।"
राजौरी गार्डन सीट से भाजपा उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "...27 सालों का बहुत बड़ा वनवास काटकर भाजपा दिल्ली में आई है... सब पार्टी तय करती है। पार्टी जिसे जो जिम्मेदारी देती है वह निभाता है
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने दिल्ली चुनाव के नतीजों पर कहा, "हमें पता था कि इस बार दिल्ली में हमारी सरकार बनने जा रही है। हमारे पास प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व है। भाजपा में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है। जनता पारदर्शी सरकार चाहती थी। दिल्ली के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास दिखाया है।"
केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली चुनाव के नतीजों पर कहा कि "ये दिल्ली के नागरिकों की जीत है। दिल्ली की जनता बहुत समझदार है। दिल्ली के मतदाताओं ने कभी भी भाजपा को छोड़ा नहीं था। लोकसभा चुनाव में लगातार भाजपा को जीत मिली थी लेकिन लोकल मुद्दों पर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को गुमराह किया था
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, "लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर विश्वास किया है क्योंकि वह जो कहते हैं, वह करते हैं। लोग डबल इंजन वाली सरकारों को पसंद कर रहे हैं क्योंकि डबल इंजन वाली सरकारें लगातार विकास कर रही हैं... मैंने खुद देखा कि पिछले 10 सालों से अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार के खिलाफ लोगों में कितना गुस्सा था। बदलाव की लहर साफ थी... अब दिल्ली में चौतरफा विकास होगा..."
दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों के बीच जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार मनीष सिसोदिया पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे।
गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली ने कहा, "यह जीत उस झूठ के खिलाफ है जो आम आदमी पार्टी दिल्ली के लोगों को परोस रही थी। भाजपा की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से ऐसी सरकार बनेगी जो दिल्ली को विकास के पथ पर ले जाएगी। लोगों ने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अपना विश्वास जताया है। उनके विश्वास पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी है।"
नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने के बाद अपनी जीत का जश्न मनाया।
नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, "मैं सभी दिल्ली वासियों को बधाई देता हूं, उनका धन्यवाद करता हूं... दिल्ली में बनने वाली यह सरकार प्रधानमंत्री के विजन को दिल्ली में लेकर आएगी। मैं इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देता हूं। मैं दिल्ली की जनता का धन्यवाद करता हूं। यह जीत प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली की जनता की जीत है।"
AAP नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा, "जंगपुरा के लोगों ने बहुत प्यार दिया लेकिन लगभग 600 वोट से हम पीछे रह गए। जो उम्मीदवार जीते हैं, हम उन्हें बधाई देते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि जंगपुरा के लोगों की समस्याओं को वे हल करेंगे।"
हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा कि "दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। AAP की हार के बाद झूठ, फरेब, मुफ्तबाजी की राजनीति का अंत हो रहा है...दिल्ली के समझदार लोगों ने बहुत अच्छा फैसला दिया है कि कांग्रेस अब इस देश में ज़ीरो है।"
पटपड़गंज विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार अवध ओझा ने कहा, "मैं जनता का शुक्रिया अदा करता हूं... मैं दूसरे स्थान पर आया, अगली बार खुद को शीर्ष पर लाने की कोशिश करूंगा। चूक यह हुई कि मैं सभी से मिल नहीं पाया, शायद मुझे इसके लिए अच्छा समय नहीं मिला लेकिन फिर भी मैं इस हार की व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेता हूं।"
पटपड़गंज विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी ने कहा कि "मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि हमने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा। यह उनका आशीर्वाद था, जिस तरह से उन्होंने आम आदमी पार्टी को आपदा कहा, उन्होंने कहा आपदा हटाओ, दिल्ली बचाओ। लोगों ने इसे स्वीकार भी किया। शीर्ष नेतृत्व के नेतृत्व में हमें जीत मिली है, मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं...।
कोंडली विधानसभा से AAP उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने जीत दर्ज़ की है। उन्होंने कहा कि "ये जीत अरविंद केजरीवाल को समर्पित है। उन्होंने दूसरी बार मुझे टिकट दिया था और मैं जीत के आया हूं। AAP दिल्ली में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है और अरविंद केजरीवाल चौथी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।"
दिल्ली चुनाव के नतीजों पर पूर्व AAP नेता और कवि कुमार विश्वास ने कहा कि "मैं भाजपा को जीत की बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे दिल्ली की जनता के लिए काम करेंगे। मुझे उस आदमी से कोई सहानुभूति नहीं है जिसने AAP पार्टी कार्यकर्ताओं के सपनों को कुचल दिया। दिल्ली अब उससे मुक्त हो चुकी है। उसने उन सपनों का इस्तेमाल अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं के लिए किया। आज न्याय हुआ है।
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा की बेटियां त्रिशा और सानिधि कहती हैं, "हम नई दिल्ली के लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं। दिल्ली के लोग झूठ बोलकर सरकार चलाने वाले व्यक्ति को दोबारा मौका देने की गलती कभी नहीं करेंगे। हमें पता था कि स्पष्ट जीत होगी, बस हम सही समय का इंतजार कर रहे थे। इस बार दिल्ली के लोगों ने झूठ को जीतने नहीं दिया..."
दिल्ली चुनाव में शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलने पर भाजपा सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि भाजपा को 50% से अधिक वोट मिलेंगे और पार्टी सरकार बनाएगी।"
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मतगणना के दौरान कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा आगे चल रही है, जबकि AAP पीछे चल रही है।
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया।
मुस्तफाबाद सीट से भाजपा उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट 5700 वोटों से आगे हैं। इस सीट पर 24 राउंड वोटों की गिनती होगी। अभी एक राउंड की गिनती हुई है।
दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा 50 सीटों पर आगे है। आप ने 19 सीटों पर बढ़त बना रखी है। एक सीट पर कांग्रेस आगे है।
केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का कुशासन और उनका और उनकी पार्टी का भ्रष्टाचार जनता के सामने आया, जिसके कारण जनता ने सरकार बदलने का फैसला किया। भाजपा की विश्वसनीयता, अन्य राज्यों में विकास कार्य, केंद्र सरकार के पिछले 10 सालों के काम के कारण दिल्ली भाजपा को मौका दे रही है...भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।"
चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 19 सीटों पर आगे चल रही है, AAP 5 सीटों पर आगे है।
चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 15 सीटों पर आगे चल रही है, AAP 4 सीटों पर आगे है।
चुनाव आयोग के अनुसार, अभी तक सात सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं आम आदमी पार्टी तीन सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा इस समय करावल नगर, रोहतास नगर, विश्वास नगर, संगम विहार, त्रिनगर, किराड़ी और छतरपुर में आगे हैैं। वहीं बाबरपुर, राजिंदर नगर और सीलमपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी आगे हैं।
दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा 46 सीटों पर आगे है। आप ने 23 सीटों पर बढ़त बना रखी है। एक सीट पर कांग्रेस आगे है।
घोंडा से बीएसपी विधायक उम्मीदवार सुंदर लोहिया ने कहा, "मैंने आप उम्मीदवार गौरव शर्मा को अपना समर्थन दिया है। अगर कोई पार्टी डॉ. बीआर अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलती है तो वह आम आदमी पार्टी है।"
ग्रेटर कैलाश से भाजपा विधायक उम्मीदवार शिखा राय ने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी...आप द्वारा लगाए गए आरोप इस बात के सबूत हैं कि वे चुनाव हार रहे हैं...दिल्ली के लोग भी अन्य राज्यों की तरह विकास चाहते हैं जहां डबल इंजन सरकार है..."
कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने अपने आवास पर पूजा-अर्चना की।
दिल्ली की सीएम और कालकाजी से AAP उम्मीदवार आतिशी मतगणना के दौरान महारानी बाग स्थित मीराबाई DSEU मतगणना केंद्र पहुंचीं। उन्होंने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि अच्छाई और बुराई के बीच की इस लड़ाई में दिल्ली की जनता अच्छाई का साथ देगी। अरविंद केजरीवाल चौथी बार सीएम बनेंगे।'
दिल्ली के मालवीय नगर से AAP विधायक और उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने कहा कि मैंने 11 साल लोगों की सेवा की है, इसलिए मुझे न तो चुनाव की चिंता है और न ही नतीजों की, एग्जिट पोल भाजपा मुख्यालय में बनते हैं, चिंता की कोई बात नहीं है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि "हमें लगता है कि परिणाम हमारे पक्ष में आएगा, हमारे कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की है और लगातार जो प्रतिक्रिया हमें मिल रही है उससे मुझे लगता है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है..."
राजौरी गार्डन सीट से भाजपा उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "राजौरी गार्डन सीट हम अच्छे अंतर से जीतेंगे। लगभग 50 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज़ करेगी। दिल्ली को AAP-दा ने आपदा बना कर रख दिया। अरविंद केजरीवाल के कल के पैंतरे स्पष्ट बता रहे थे कि वे चुनाव हार चुके हैं।"
कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार विकास बग्गा ने कहा, "हम चुनाव में जनता के बीच गए, जनता आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल के काम से बहुत खुश है और इस बार भी पूर्ण बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है।"
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के समर्थक अव्यान तोमर उनके समर्थन में उनके जैसे कपड़े पहनकर उनके आवास पर पहुंचे। अव्यान तोमर के पिता राहुल तोमर कहते हैं, "...हम हमेशा नतीजों के दिन यहां आते हैं...पार्टी ने उन्हें 'बेबी मफलर मैन' का नाम भी दिया है..."
जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा कि "परिणाम वाले दिन हर किसी को चिंता होती है। हम भी इंसान हैं... लेकिन, हमें विश्वास है कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं क्योंकि हमने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में काम किया है। लोगों ने ईमानदारी और काम की राजनीति के लिए वोट दिया है। हम भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं... लोगों ने अपना फैसला सुना दिया है जो बस कुछ घंटों बाद घोषित हो जाएगा..."
दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा 39 सीटों पर आगे है। आप ने 24 सीटों पर बढ़त बना रखी है। दो सीट पर कांग्रेस आगे है।
मालवीय नगर सीट से भाजपा आगे चल रही है। ओखला सीट से भाजपा के मनीष चौधरी आगे हैं, आप के अमानतुल्लाह पीछे हैं।
दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने आगे चल रही है। भाजपा 31 सीटों पर आगे है। आप ने 23 सीटों पर बढ़त बना रखी है। दो सीट पर कांग्रेस आगे है।
दिल्ली में शुरुआती रुझानों में BJP ने बढ़त बना रखी है। 29 सीट पर भाजपा आगे है। 22 सीटों पर आप के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
रिठाला से भाजपा आगे चल रही है। ओखला सीट से भाजपा ने बढ़त बना ली है। चांदनी चौक से भाजपा आगे चल रही है। मुंडका से भाजपा और महरौली से भी भाजपा आगे चल रही है।
बवाना सीट से आप आगे चल रही है। बल्लीमारान सीट से आप उम्मीदवार ने बढ़त बना रखी है। ग्रेटर कैलाश सीट से सौरभ भारद्वाज ने बढ़त बना रखी है।
दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बढ़त बना रखी है। भाजपा 22 सीटों पर आगे हो गई है। आप ने 10 सीटों पर बढ़त बना रखी है। एक सीट पर कांग्रेस आगे है।
मोतीनगर सीट से भाजपा के हरीश खुराना आगे चल रहे हैं। रोहिणी सीट से भाजपा के विजेंद्र गुप्ता आगे चल रहे हैं। राजौरी गार्डन से भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा आगे हो गए हैं।
पटपड़गंज सीट से आप के अवध ओझा पीछे चल रहे हैं। नई दिल्ली से भाजपा के प्रवेश वर्मा आगे चल रहे हैं। कालकाजी सीट पर रमेश बिधुड़ी आगे चल रहे हैं।
पोस्टल बैलेट की गिनती में आम आदमी पार्टी के बड़े चेहरे पीछे चल रहे हैं। नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल, जंगपुरा सीट से सिसोदिया और कालकाजी सीट से आतिशी पीछे चल रही हैं। बादली सीट से कांग्रेस के देवेंद्र आगे चल रहे हैं।
दिल्ली में शुरुआती रुझान में भाजपा ने बड़ा उलटफेर किया है। भाजपा 12 सीटों पर आगे हो गई है, जबकि आप चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
पटेल नगर से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार आनंद शनिवार सुबह वोटों की गिनती के लिए जाने से पहले परिवार सहित करोल बाग स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने व बजरंग बली का आशीर्वाद लेने पहुंचे।
दिल्ली में शुरुआती रुझानों में अरविंद केजरीवाल पीछे चल रहे हैं। जंगपुरा से भाजपा आगे है। सिसोदिया पीछे चल रहे हैं। कालकाजी सीट से आतिशी पीछे चल रही हैं।
दिल्ली में शुरुआती रुझानों में आप ने बढ़त बना ली है। पांच सीटों पर आप आगे चल रही है। तीन पर भाजपा ने बढ़त बनाई है।
दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में आप तीन और भाजपा तीन सीटों पर आगे है।
दिल्ली के संयुक्त CP संजय कुमार जैन ने कहा कि "आज मतगणना हो रही है। हमने हर मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। हर मतगणना केंद्र पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 2 कंपनियां, डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी और इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं। हमने ट्रैफिक के भी कड़े इंतजाम किए हैं... 4 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है... हम ड्रोन का भी इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि भीड़ पर नजर रखी जा सकें..."
दिल्ली CM और कालकाजी से AAP उम्मीदवार आतिशी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले कहा, "ये कोई साधारण चुनाव नहीं रहा। ये अच्छाई और बुराई की लड़ाई रही है। ये काम और गुंडागर्दी के बीच लड़ाई रही है। मुझे विश्वास है कि कालकाजी के लोग और पूरी दिल्ली के लोग अच्छाई के साथ खड़े होंगे, काम के साथ खड़े होंगे। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े होंगे। अरविंद केजरीवाल चौथी बार भारी बहुमत के साथ मुख्यमंत्री बनेंगे।
मालवीय नगर से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने हनुमान मंदिर, ग्रीन पार्क में पूजा-अर्चना की। मालवीय नगर से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने कहा, "हम सनातनी लोग हैं। हम श्री राम, हनुमान जी और अपने माता-पिता के आशीर्वाद में विश्वास करते हैं। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि जिस तरह से दिल्ली में रुझान दिख रहे हैं, जिस तरह से लोगों का मूड दिख रहा है, जिस तरह से दिल्ली 20 साल में पिछड़ गई है, दिल्ली के लोग अब विकास चाहते हैं... दिल्ली प्रधानमंत्री मोदी के सपने के साथ आगे बढ़ेगी और कमल खिलेगा... उन्होंने (आम आदमी पार्टी-कांग्रेस) पहले भी गठबंधन किया था, लेकिन इस बार भाजपा की आंधी में सभी गठबंधन उड़ जाएंगे और भाजपा की सरकार बनेगी।"
दिल्ली के कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अनिल गोयल ने कहा, "जनता ने मोदी की गारंटी में विश्वास दिखाया है। जनता ने नाकाम, नाकारा, झूठ और लूट की आम आदमी पार्टी की सरकार को नकार दिया है। दिल्ली में भाजपा की सरकार बन रही है। मुझे पूरी उम्मीद है की कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र से हम बड़े बहुमत से जीत दर्ज़ करेंगे
दिल्ली के मोती नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हरीश खुराना ने कहा, "लोगों का प्यार और लोगों की प्रतिक्रिया से साफ पता चलता है कि भाजपा का परचम सिर्फ मोती नगर में ही नहीं बल्कि पूरी दिल्ली में लहराने वाला है... हमें पूरा विश्वास है कि भाजपा दिल्ली में 50 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है..."
ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने आज चुनाव नतीजों से पहले मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने कहा, "आम आदमी पार्टी की सरकार को हटाने के लिए तमाम शक्तियों का प्रयोग किया गया, चाहे वह इनकम टैक्स हो, ED, CBI, चुनाव आयोग हो, आम आदमी पार्टी को हराने के लिए सारी शक्तियों का इस्तेमाल किया गया लेकिन जनता का आशीर्वाद आम आदमी पार्टी की सरकार के साथ है... मुझे विश्वास है कि उनकी(भाजपा) तमाम कोशिशों के बावजूद जनता चौथी बार अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है... हमारा कांग्रेस के साथ न तो कोई गठबंधन होगा और न ही हमें इसकी जरूरत है। आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता की ताकत से अपनी सरकार बनाने जा रही है..."
पटेल नगर से AAP उम्मीदवार प्रवेश रतन ने कहा कि "हमें अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। AAP दिल्ली में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।"
ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शिखा राय ने दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम के दिन कालकाजी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा, "मां कालका के दरबार में आशीर्वाद लेने आई हूं। हर शुभ कार्य आशीर्वाद से शुरू करती हूं। जनता के स्नेह और उत्साह देखते हुए मैं
कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने कहा कि "मैंने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कालका जी के दर्शन से की। हमने जनता के मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ा है। अब दिल्ली की जनता जो भी फैसला करेगी, हम उसे स्वीकार करेंगे।"
दिल्ली की राजनीति में कभी मजबूत पकड़ रखने वाली कांग्रेस बीते दो चुनावों में पूरी तरह अप्रासंगिक हो गई थी। वर्ष 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी और पार्टी का वोट शेयर भी तेजी से गिरा था। हालांकि, इस बार कांग्रेस ने पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ा और राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने लगातार प्रचार किया।
2020 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर 70 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की। पार्टी के वोट शेयर में 0.73 फीसदी की मामूली गिरावट दर्ज की गई। वहीं, भाजपा के वोट प्रतिशत 6.21 फीसदी का उछाल आया। हालांकि, इसके बावजूद भाजपा को सिर्फ 8 सीटें ही मिलीं। दूसरी तरफ कांग्रेस का वोट प्रतिशत 4.26 फीसदी तक ही रहा। पार्टी ने 2013 और 2015 के बाद एक बार फिर वोट प्रतिशत में गिरावट दर्ज की। 2020 में कांग्रेस का वोट प्रतिशत 5.44 फीसदी और गिर गया। पार्टी को 2015 की तरह ही 2020 के विधानसभा चुनाव में भी कोई सीट नहीं मिली।
दिल्ली में पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2020 में कुल एक करोड़ 47 लाख 97 हजार 990 पात्र मतदाता थे। तब करीब करीब 92.42 लाख मतदाताओं ने दिल्ली में वोट किया। इनमें पोस्टल बैलट भी शामिल हैं। यानी इस बार करीब 55.55 लाख मतदाताओं ने खुद को मतदान से दूर रखा।
दिल्ली में इस बार कुल एक करोड़ 55 लाख 37 हजार 634 पात्र मतदाता थे। चुनाव आयोग के मुताबिक, 5 फरवरी को हुए चुनाव में 60.54 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस तरह करीब करीब 94.52 लाख मतदाताओं ने दिल्ली में वोट किया। इनमें पोस्टल बैलट को शामिल नहीं किया गया है। यानी इस बार करीब 61.61 लाख मतदाताओं ने खुद को मतदान से दूर रखा।
दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम आज आने हैं। कुछ देर में मतगणना शुरू हो जाएगी। ऐसे में करोल बाग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार दुष्यंत गौतम ने झंडेवालान मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की।
दिल्ली कैंट सीट का परिणाम जल्दी आने की उम्मीद है। इस सीट पर सबसे कम करीब 78 हजार मतदाता हैं। यहां पर 59.36 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं, विकासपुरी सीट पर 4.56 लाख मतदाता हैं। ऐसे में यहां का परिणाम देर से घोषित हो सकता है।
मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि आज वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। गोल मार्केट के एक मतगणना केंद्र का दृश्य।
मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक मतगणना केंद्र पर पुलिसकर्मियों के अलावा अर्धसैनिक बलों की दो-दो कंपनियां तैनात की गई हैं। चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
दिल्ली चुनाव के आज नतीजे आएंगे। पांच फरवरी यानी बुधवार को राजधानी के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में 13,766 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था। चुनाव में करीब 60.44 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।