फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election Live: भाजपा ने नीतीश-चिराग की पार्टी को दी दिल्ली की एक-एक सीट, सभी सीटों पर प्रत्याशी तय

Thu, 16 Jan 2025 06:52 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Delhi Legislative Assembly (Vidhan Sabha) Chunav 2025 News Live: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन का सिलसिला जारी है। वहीं चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी रैलियां निकाल रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया के आखिरी चरण में पहुंचने के साथ ही बीते बुधवार को अलग-अलग इलाकों में रैलियों का रेला दिखा। नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को खत्म हो जाएगी। अब तक कुल 235 उम्मीदवारों ने 341 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। यहां पढ़ें अपडेट...
विज्ञापन
Delhi Election 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:51 PM, 16-Jan-2025

भगवंत मान ने AAP उम्मीदवार के समर्थन में रोड शो किया

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने घोडा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गौरव शर्मा के समर्थन में रोड शो किया। मुख्यमंत्री ने कहा, 'आप खुद देख सकते हैं कि लोग अपने आप इस रोड शो में आ रहे हैं। इसका मतलब लोग मन बना चुके हैं, दिल्ली में चौथी बार सच्च की कहानी लिखने को तैयार हैं। आप किसी सर्वे में नहीं आती केवल सरकार में आती है।'

05:58 PM, 16-Jan-2025

श्वेता सैनी ने अपना नामांकन दाखिल किया

तिलक नगर से भाजपा प्रत्याशी श्वेता सैनी ने आज केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया। 

05:33 PM, 16-Jan-2025

पूरा क्षेत्र इस विधायक ने नर्क बनाकर रख दिया: मनजिंदर सिंह सिरसा

राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, 'यहां के विधायक ने इस विधानसभा को तबाह कर दिया है। आज किसी घर में पीने का पानी नहीं आ रहा है। पूरा क्षेत्र इस विधायक ने नर्क बनाकर रख दिया है। आज लोग बदलाव चाहते हैं। आज जब हमारा रोड शो निकला तो ऐसा जनसैलाब मैंने 15 सालों में पहले कभी नहीं देखा है। लोगों में गुस्सा था और लोग सड़कों पर उतरे हुए थे।

विज्ञापन
04:11 PM, 16-Jan-2025

नीतीश-चिराग की पार्टी के लिए भाजपा ने छोड़ी दो सीटें

भाजपा ने दिल्ली की सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। दिल्ली की दो सीटें नीतीश कुमार और चिराग पासवान की पार्टी को दी हैं। बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से शैलेंद्र कुमार जदयू प्रत्याशी बनाए गए हैं। वहीं, देवली सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास)) का प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारा जाएगा। 

03:01 PM, 16-Jan-2025

बाबरपुर विधानसभा से गोपाल राय ने नामांकन पत्र दाखिल किया

आम आदमी पार्टी से उम्मीदवार गोपाल राय ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि बाबरपुर विधानसभा के लोगों ने दो बार मुझे विधायक बनाया है। आज फिर मैंने नामांकन दाखिल किया है। मुझे भरोसा है कि बाबारपुर विधानसभा में जिस प्रकार विकास कार्य हुआ है। जनता काम के लिए हमें फिर से मौका देगी और दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।
 

विज्ञापन
02:12 PM, 16-Jan-2025

नई दिल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने दाखिल किया नामांकन पत्र

 

02:09 PM, 16-Jan-2025

शफा उर रहमान खान कस्टडी पैरोल पर नामांकन करने पहुंचे

दिल्ली चुनाव के बीच ओखला विधानसभा से एआईएमआईएम उम्मीदवार शफा उर रहमान खान नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए डीएम कार्यालय लाया गया। जो कस्टडी पैरोल पर हैं। कोर्ट ने नामांकन के लिए कस्टडी पैरोल दी है। रहमान 2020 के दिल्ली दंगों के मामले में आरोपी हैं।
 

01:44 PM, 16-Jan-2025

Delhi Election 2025: कांग्रेस ने जारी की एक और सूची, दो उम्मीदवारों के नाम जारी

दिल्ली चुनाव को देखते हुए तिमारपुर विधानसभा से लोकेंद्र चौधरी और रोहताश नगर विधानसभा से सुरेश चौहान को टिकट दिया गया है। 

01:37 PM, 16-Jan-2025

संदीप दीक्षित और अजय माकन ने केजरीवाल पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने शीला जी की राजनैतिक हत्या की है। वो राजनैतिक रूप से शीला जी का कातिल है। वहीं अजय माकन ने कहा कि ये भ्रष्टाचार में डूबे लोग हैं। मैंने केजरीवाल को एंटी नेशनल कहा है। मैं उस पर कायम हूं। मैं बिना सुबूतों के नहीं बोलता हूं।

01:29 PM, 16-Jan-2025

Delhi Election:नॉर्थ एवेन्यू थाने में आप के खिलाफ अब तक पांच केस दर्ज

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू थाने में अब तक पांच केस दर्ज किए गए। आम आदमी पार्टी और उनके नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। भाजपा इलेक्शन सेल की शिकायत पर सभी केस दर्ज किए गए हैं। पहला केस आम आदमी पार्टी के खिलाफ अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की AI तकनीक से फोटो और वीडियो में छेड़छाड़ करने के मामले में दर्ज है। दूसरा केस अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के खिलाफ यूपी और बिहार के गलत बयानबाजी के मामले में दर्ज किया। कहा गया था कि यूपी और बिहार के लोगों के 13 हजार वोट बनवाए गए हैं। तीसरी केस आम आदमी पार्टी और उसे संयोजक के खिलाफ दर्ज किया गया। इसमें आरोप लगाया गया कि आप पार्टी के एक्स हैंडल पर गृह मंत्री की तोड़ मरोड़ कर आवाज और वीडियो पोस्ट किए गए। चौथा केस आम आदमी पार्टी और उसके संजोयक के खिलाफ दर्ज किया गया। आरोप है कि प्रधानमंत्री को लेकर गलत जानकारी के साथ पोस्ट किए गए। पांचवा केस राम गुप्ता के खिलाफ दर्ज किया गया। राम गुप्ता ने एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें प्रधानमंत्री का घर दिखाया। एआई तकनीक से बनाया गया है। इस फर्जी वीडियो में गलत जानकारी दी गई।

01:09 PM, 16-Jan-2025

Delhi Chunav: अरविंद केजरीवाल के बहानों से ऊब चुके हैं लोग: मनजिंदर सिंह सिरसा

दिल्ली के राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "बहुत खुशी है कि मुझे राजैरी गार्डन में लोगों का बड़ा समर्थन मिल रहा है। दिल्ली में लोगों का मन बन चुका है। वे अरविंद केजरीवाल के बहानों से ऊब चुके हैं, उनके भ्रष्टाचार से ऊब चुके हैं। दिल्ली को उन्होंने गंदगी का ढेर बना दिया है। लोग बदलाव चाहते हैं।

01:01 PM, 16-Jan-2025

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की एक और बड़ी घोषणा

दिल्ली चुनाव के बीच कांग्रेस ने बड़ी घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने कहा है कि दिल्ली में सत्ता में आने पर 500 रुपये का सिलिंडर और मुफ्त राशन किट दी जाएगी। 

कांग्रेस ने दो गारंटी जारी की
300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी
गैस सिलिंडर 500 रुपये में देंगे
राशन किट भी फ्री मिलेगी

12:57 PM, 16-Jan-2025

चुनाव में मुफ्त चीजे और मुफ्त सामग्रियां बांटी जा रहीं: कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित

नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित आज नामांकन करने जा रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि मुझे बहुत निराशा है क्योंकि ये चुनाव दिल्ली के विकास और मुद्दों का था। लेकिन लोगों को मुफ्त चीजे और मुफ्त सामग्रियां बांटी जा रही हैं। अगर इसी तरह चुनाव कराने हैं तो वोट क्यों कराया जा रहा है। आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के खिलाफ और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली के लोगों में निराशा और नाराजगी है। बीते 10 साल आपने सिर्फ बातें की हैं। कुछ जगह नफरत की तरफ वो नाराजगी मुझे लोगों की बातों में देखने को मिल रही है। अब उनके पास कांग्रेस एक विकल्प दिख रही है। लोग आज कांग्रेस की तरफ देख रहे हैं।

12:56 PM, 16-Jan-2025

शराब घोटाले पर बोले दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष और बादली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार देवेन्द्र यादव ने कहा कि एक्साइज पॉलिसी के चलते केजरीवाल लगातार जेल में रहे हैं। अब जमानत पर बाहर हैं। हमने सोशल मीडिया पर कैग की एक रिपोर्ट देखी है। जिससे स्पष्ट है कि 2000 करोड़ का घोटाला हुआ था। आखिर इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा? सभी साक्ष्य उनके खिलाफ हैं। ये केजरीवाल और उनकी सरकार के लिए बहुत बड़ी परेशानी बन गई है।

12:50 PM, 16-Jan-2025

करावल नगर सीट से कपिल मिश्रा नामांकन करने जा रहे

करावल नगर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा नामांकन कर रहे हैं। उससे पहले उन्होंने ने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता में एक अद्भुत उत्साह है। आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा में भगवा लहराएगा। करावल नगर में एक भव्य विजय भाजपा की होगी। आगे कहा कि हम पानी, बिजली, टूटी सड़क जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने पांच साल पहले कहा था कि अगर मैं यमुना साफ न करूं तो मुझे वोट नहीं दीजिएगा। दिल्ली की जनता उनकी इस बात का पूरा पालन करेगी।

12:43 PM, 16-Jan-2025

Delhi Election 2025: कांग्रेस और आप दोनों तब भी साथ थे: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर

दिल्ली चुनाव के बीच भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोग भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। क्योंकि उन्होंने भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाने का निर्णय लिया है। दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने, यमुना को साफ करने, शराब की दुकानों की जगह स्कूल खोलने, गंदे मोहल्ला क्लीनिकों की जगह अस्पताल खोलने का फैसला किया है। आगे कहा कि हम सरकारी कल्याणकारी योजनाओं को लागू करेंगे। आम आदमी की भलाई के लिए काम करेंगे। साथ ही अरविंद केजरीवाल की लूट को रोकेंगे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि क्या सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने लोकसभा में नई दिल्ली से आप को वोट दिया या नोटा दबाया या अरविंद केजरीवाल ने चांदनी चौक से कांग्रेस को वोट दिया या नोटा दबाया? अगर वे तब साथ थे, तो वे अब भी साथ हैं।

12:35 PM, 16-Jan-2025

Delhi Chunav: संजय सिंह और सीएम आतिशी को मानहानि मामले में नोटिस जारी

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित द्वारा दायर मानहानि मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आप नेता संजय सिंह को नोटिस जारी किया। मामले की अगली सुनवाई 27 जनवरी को होगी।

12:30 PM, 16-Jan-2025

Delhi Election 2025: राजनीतिक दलों से चुनाव आयोग ने किया आग्रह

चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों से चुनाव प्रचार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के जिम्मेदार और पारदर्शी उपयोग का आग्रह किया है। आयोग ने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों से एआई जनित सिंथेटिक सामग्री का उचित रूप से खुलासा करने और लेबल करने को कहा है। आयोग ने चुनाव प्रचार में एआई जनित सामग्री के उपयोग में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिए राजनीतिक दलों को एक सलाह जारी की है।
 

12:30 PM, 16-Jan-2025

Delhi Election: चुनाव आयोग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर जारी की एडवाइजरी

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रशासन को निर्देश दिया कि वह गलत सूचना फैलाने के किसी भी प्रयास के प्रति सतर्क रहे। साथ ही उनका मुकाबला करने के लिए तेजी से कार्रवाई करें। आगे कहा कि जहां भी इससे चुनावी प्रक्रियाओं में विश्वास खत्म होने की संभावना हो। उन्होंने राजनीतिक दलों से चुनाव प्रचार में गरिमा और शिष्टाचार बनाए रखने का भी आग्रह किया है। 
 

11:02 AM, 16-Jan-2025

12 बजे संजय सिंह करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज 12 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। 
 

11:01 AM, 16-Jan-2025

नामांकन से पहले सौरभ भारद्वाज ने की पूजा

दिल्ली के मंत्री और ग्रेटर कैलाश सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने नामांकन दाखिल करने से पहले कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि कालका मां हमारे गांव की 'इष्ट' देवी हैं और हम कोई भी बड़ा काम करने से पहले मां का आशीर्वाद लेते हैं। आज मैं अपना नामांकन दाखिल करूंगा। कालका मां हम पर और दिल्ली के लोगों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। 
 

10:55 AM, 16-Jan-2025

Delhi Election 2025: कांग्रेस जारी कर चुकी है उम्मीदवारों की चौथी सूची

दिल्ली चुनाव के बीच कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है।  इस सूची में पांच उम्मीदवारों को टिकट दी है। जिसमें बवाना, रोहिणी, करोल बाग, तुगलकाबाद और बदरपुर हैं। नाम की बात करे तो क्रमश: सुरेंदर कुमार, सुमेश गुप्ता, राहुल धनक, विरेंदर बिधुड़ी और अर्जुन भड़ाना को उम्मीदवार बनाया है।

09:05 AM, 16-Jan-2025

बीते दिन पूर्व सीएम केजरीवाल समेत इतने उम्मीदवारों ने किया नामांकन

चुनाव को लेकर बीते बुधवार तक 235 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। अब तक मुख्यमंत्री आतिशी, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कांग्रेस और भाजपा के कई उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल कर दिया है। बीते शक्रवार से सोमवार, मंगलवार और बुधवार को मिलाकर कुल 235 उम्मीदवारों ने 341 नामांकन दाखिल कर दिए हैं। शुक्रवार 17 जनवरी को नामांकन की अंतिम तिथि है।

09:05 AM, 16-Jan-2025

हुसैन को कोर्ट से मिली कस्टडी पैरोल

ताहिर हुसैन को कड़कड़डूमा कोर्ट ने 16 जनवरी तक हिरासत में पैरोल दे दी। इस दौरान एआईएमआईएम पार्टी के टिकट पर नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 

08:28 AM, 16-Jan-2025

Delhi Election Live: भाजपा ने नीतीश-चिराग की पार्टी को दी दिल्ली की एक-एक सीट, सभी सीटों पर प्रत्याशी तय

दिल्ली में नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को खत्म हो जाएगी। आज मनीष सिसोदिया, गोपाल राय और मनजिंदर सिंह सिरसा समेत कई दलों के प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। बीते दिन कई दिग्गज नेताओं ने नामांकन से पहले पदयात्रा व रोड शो निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें