कस्तूरबा नगर से भाजपा विधानसभा प्रत्याशी नीरज बसोया के समर्थन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया रोड शो।
साल 2020 में दिल्ली में हुए दंगों के आरोपी और पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए कस्टडी पैरोल की मंजूरी दे दी है। इसके बाद ताहिर हुसैन के पुलिस हिरासत में चुनाव प्रचार करने की छूट मिल गई है। ताहिर हुसैन दिल्ली की मुस्तफाबाद सीट से एआईएमआईएम पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ रहा है। ताहिर हुसैन ने पहले सुप्रीम कोर्ट में चुनाव प्रचार के लिए जमानत देने की याचिका दायर की थी, लेकिन इसकी मंजूरी नहीं मिल पाई थी। अब ताहिर हुसैन ने पुलिस हिरासत में ही चुनाव प्रचार करने देने की इजाजत सुप्रीम कोर्ट से मांगी थी। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने मंजूर कर लिया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे कांग्रेस या आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार नहीं करेंगे। क्योंकि पार्टी ने तटस्थ रुख अपनाया है। सांसद संजय राउत ने मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा कि आप और कांग्रेस, दोनों ही इंडिया गठबंधन के सदस्य हैं। शिवसेना (यूबीटी) के मित्र हैं। इसलिए पार्टी ने फैसला किया है कि दिल्ली में दोनों में से किसी के लिए प्रचार नहीं करेंगे।
दिल्ली कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव अधिकारी से मुलाकात पर पार्टी समन्वयक नरेंद्र नाथ ने कहा कि रिठाला से हमारे उम्मीदवार सुशांत मिश्रा के साथ प्रभारी अधिकारी ने दुर्व्यवहार किया। हम यहां उस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने आए हैं। हमारे पार्टी उम्मीदवार के साथ दुर्व्यवहार हुआ है। आगे कहा कि ये मामला पूरी तरह से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का है। हम अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ ने खुद माना है कि हरियाणा की तरफ से यमुना के जल में बहुत ज्यादा अमोनिया आ रहा है। आतिशी और भगवंत मान को चुनाव आयोग ने चार बजे मिलने का समय दिया है, वह लोग मिलने जायेंगे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीत आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि केंद्र सरकार सारा सरकारी खजाना अपने अरबपति मित्रों पर लुटा रही है। केंद्र की भाजपा सरकार अपने अरबपति मित्रों को लोन देती है। और बाद में माफ कर देती है। पिछले पांच साल में केंद्र सरकार ने 400-500 अरबपतियों के 10 लाख करोड़ रुपये माफ किए हैं। केंद्र सरकार जनता के टैक्स के पैसे को अपने अरबपति मित्रों पर लुटा रही है। मिडल क्लास टैक्स टेररिज्म का शिकार हैं। मिडिल क्लास परिवार अपनी कमाई का आधा हिस्सा टैक्स के रूप में देता है। लेकिन बदले में उसे कुछ नहीं मिलता है। जब केंद्र सरकार जनता के टैक्स के पैसे को अपने अरबपति मित्रों पर लुटाती है तो मिडिल क्लास को दुख होता है। मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा है। उनसे कहा है कि कानून बनाया जाए कि किसी भी अरबपति का कर्ज माफ नहीं होगा।
दिल्ली में चुनाव के बीच वाल्मीकि समाज के बड़े नेता और वाल्मीकि चौपाल के अध्यक्ष उदय गिल आ अपने साथियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी के परिवार में शामिल हुए।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी के कार्यों और अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस सचिव राजीव कौशिक, राजकुमार शर्मा और सलीम अहमद समेत कई अन्य कांग्रेस नेताओं को आप सांसद संजय सिंह ने सदस्यता दिलाई।
अरविंद केजरीवाल के बयान पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हरियाणा सरकार पर जो आज आरोप लगाए गए हैं। अरविंद केजरीवाल आज भूल गए हैं कि वह हरियाणा में जन्मे हैं। उन्होंने उसी जमीन पर जन्म लिया है। चुनाव लोगों को धमकी देकर नहीं जीता जाता है। उन्होंने यमुना को साफ नहीं किया है। गंदा पानी दिया है। उन्होंने झूठ और भ्रष्टाचार को छुपाया है और वो हरियाणा सरकार पर आरोप लगा रहे हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पटपड़गंज और ओखला विधानसभा में रोड शो करेंगे। वाल्मीकि मंदिर में पूजा करने के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में लोगों से बातचीत की है।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव अरविंद केजरीवाल के साथ रोड शो करेंगे। 30 जनवरी को रिठाला विधानसभा में केजरीवाल और अखिलेश यादव का रोड शो है। अखिलेश यादव के साथ साथ कई सपा सांसद भी आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करते दिखाई देंगे। जानकारी के लिए बता दें कि कैराना से सांसद इकरा हसन भी आप के लिए प्रचार करेंगी।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। केजरीवाल ने चिट्ठी में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एलान करें कि किसी भी अमीर आदमी का लोन माफ नहीं होगा। माफ करना है तो किसानों के लोन, मिडिल क्लास के होम लोन माफ करो। इस पैसे से मिडिल का बहुत फायदा होगा। मैने हिसाब लगाया है कि अगर लोन माफ न किया जाए तो टैक्स की दरें आधी हो जाएंगी। 12 लाख सालाना कमाने वाला व्यक्ति अपना वेतन टैक्स में देता है। ये मिडिल क्लास का दुख है।
मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों की आज रैली है। तो वहीं अमित शाह, अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी और सीएम योगी भी रैली को संबोधित करेंगे।
यमुना नदी के पानी को लेकर हरियाणा सरकार पर अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कोई गतिविधि दिखाएं की आप जहर साफ कर रहे थे। कौन सा जहर था?... वे झूठ बोल देते हैं और फिर भी ये आदमी सड़कों पर घूम रहा है। अगर कोई आम आदमी सरकार पर नरसंहार का आरोप लगाता है, तो वह अगले ही दिन जेल में होगा। मुझे आश्चर्य है कि हरियाणा सरकार या दिल्ली पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही? मुझे लगता है कि या तो दोनों पार्टियों (आप और भाजपा) के बीच कोई अंदरूनी गठबंधन है या फिर दोनों को कोई फर्क नहीं पड़ता, सिर्फ इनकी राजनीतिक रोटियां सेकना चाहिए।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों ने पानी को दिल्ली आने से रोक दिया, उन्हें पता लगा कि इसमें जहर है। इंजीनियरों ने किस तरह निष्कर्ष निकाला कि इसमें जहर है। केजरीवाल बताएं कि कौन सा जहर डाला गया, कितने टन जहर डाला गया। फिर बॉर्डर पर पानी को कैसे रोका, कोई दीवार बनाई, कहां बनाई। केजरीवाल हरियाणा और दिल्ली की जनता से तुरन्त माफी मांगे वरना हम उनके खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे।
Delhi Election: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच वार-पलटवार का सिलसिला जारी है। दिल्ली में एक बार फिर यमुना के पानी पर मुद्दा छेड़ दिया है। यमुना के मुद्दे पर दिल्ली और हरियाणा सरकार फिर आमने-सामने हो गई है। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुना में जहर मिलाने का दावा किया। जिसके बाद केजरीवाल के आरोपों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व हरियाणा भाजपा ने पलटवार किया है और मानहानि का केस हरियाणा सरकार ठोक सकती है।