फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election Live: भाजपा का झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन, अमित शाह बोले- पांच फरवरी को आप-दा मुक्ति दिन

Sat, 11 Jan 2025 05:15 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live Updates: दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो गई है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक साथ पांच फरवरी को मतदान होंगे। चुनावी पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। नेता एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। दिल्ली में फर्जी वोट का मुद्दा गरमाया हुआ है। दिल्ली चुनाव के लिए वोटर लिस्ट को लेकर आप और भाजपा के बीच घमासान मचा हुआ है।
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : X/BJP
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:46 PM, 11-Jan-2025

गृह मंत्री अमित शाह ने झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन में आप को घेरा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि पांच फरवरी से दिल्ली में आप-दा मुक्ति दिन होगा। आपदा ने पंजाब को झांसा दिया। झूठ और गुमराह करना आप की राजनीति है। दिल्ली को आपदा मुक्त करने का समय आ गया है। आपदा वाले झूठ बोलकर वोट लेते हैं। 

04:19 PM, 11-Jan-2025

आप विधायक महेंद्र गोयल को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया

दिल्ली पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड दस्तावेज मामले में जांच में शामिल होने के लिए आप विधायक मोहिंदर गोयल और उनके कार्यालय के कर्मचारियों को नोटिस भेजा है। जिसमें कुछ बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया था। फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए थे।

03:21 PM, 11-Jan-2025

दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी: वीरेंद्र सचदेवा

भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भाजपा के चुनाव प्रचार गीत पर कहा, ' यह एक बहुत ही सुंदर गीत है। इस गीत में खूबसूरती के साथ-साथ दिल्ली के 10 सालों की बदहाली का जिक्र है। जो दर्द दिल्ली जी रही है, वह दर्द इस गाने में हैं। दिल्ली में भाजपा सरकार चाहिए। मुझे लगता है दिल्ली की जनता इस सच्चाई के साथ 5 फरवरी को इसका जवाब देगी और दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी।'

विज्ञापन
02:57 PM, 11-Jan-2025

कैग ने केजरीवाल के भ्रष्टाचार की पूरी कहानी उजागर की: मनोज तिवारी

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, 'कैग ने दिल्ली की खुशहाली को बर्बाद कर दलाल की भूमिका निभाने वाले आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार की पूरी कहानी उजागर कर दी है। यह वही सीएजी रिपोर्ट है जो अरविंद केजरीवाल 2013 में शीला दीक्षित के खिलाफ लड़ने का झंडा लहराते थे और आज उसी कैग रिपोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को भ्रष्ट घोषित कर दिया है।'

02:43 PM, 11-Jan-2025

आज दिल्ली की जनता आपदा मुक्त होना चाहती है: अनुराग ठाकुर

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, 'अगर इनकी (AAP) नीतियां इतनी अच्छी थी तो फिर वे वापस क्यों ली गई? आज AAP के पास दिल्ली की टूटी-फूटी सड़कों, घरों में गंदा पानी, बढ़ते हुए बिजली के बिल, कूड़े के पहाड़ और प्रदूषण पर कोई जवाब नहीं है। आज दिल्ली की जनता आपदा मुक्त होना चाहती है।'

विज्ञापन
02:12 PM, 11-Jan-2025

भाजपा सांसदों के सरकारी आवास के पते पर बनवाये जा रहे फर्जी वोट: संजय सिंह

आप सांसद संजय सिंह ने दावा किया है कि भाजपा के सांसदों के सरकारी आवास के पते पर फर्जी वोट बनवाये जा रहे हैं। भाजपा के देशभर के तमाम सांसदों के सरकारी आवास के पते पर भाजपा ने नई दिल्ली विधानसभा में फर्जी वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी है। 

01:34 PM, 11-Jan-2025

शराब घोटाले को लेकर कांग्रेस ने AAP को घेरा

कांग्रेस नेता और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, 'CAG ने कहा है कि शराब नीति में 2000 करोड़ का घोटाला हुआ है। अब तो यह बात स्पष्ट हो गई है कि उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) गलत काम किया है। उन्होंने सरकारी खजाना खाली कर दिया है। शराब नीति के कारण अगर 6 महीने में 2000 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। वह योजना अगर अभी तक चल रही होती तो हमें 10,000-12,000 करोड़ का नुकसान हो चुका होता।'

01:24 PM, 11-Jan-2025

दिल्ली में भाजपा ने जारी किया सॉन्ग

भाजपा ने आज एक नया गाना जारी कर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जबरदस्त हमला बोला है। इस गीत के जरिए भाजपा ने शीशमहल समेत कई अन्य मुद्दाों को लेकर आम आदमी पार्टी पर हमला बोला। वहीं, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, 'गीत एक ऐसा साधन है जिसके माध्यम से हम राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक पहुंचाते हैं। इसके लिए भाजपा ने एक कैम्पेन गीत बनाया है, यह कैम्पेन गीत से ज्यादा वर्तमान दिल्ली की हकीकत का गीत है, जिसकी मुख्य पंक्ति वीरेंद्र सचदेवा ने लिखी हैं, हमने इसे आवाज दी है और इसमें अन्य गायक भी हैं।'

01:07 PM, 11-Jan-2025

चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा; संजय सिंह

आप सांसद संजय सिंह ने कहा, 'यह बहुत बड़ा चुनावी घोटाला है जो नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव आयोग की नाक के नीचे हो रहा है। यह वास्तव में बहुत आश्चर्यजनक है। चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए... दुनिया की तथाकथित सबसे बड़ी पार्टी अरविंद केजरीवाल के शौचालय में फंसी हुई है, चुनाव में इनका सफाया हो जाएगा।'

उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद और केंद्रीय मंत्री चुनाव आयोग की आंखों में धूल झोंककर फ्रॉड कर रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा जिस सांसद बंगले पर कब्ज़ा किए हुए हैं, वहां से 33 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गई है।

12:47 PM, 11-Jan-2025

भाजपा ने कैग रिपोर्ट पर अरविंद केजरीवाल को घेरा

भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'भाजपा पहले दिन से ही एक बात कह रही है कि 2026 करोड़ का घोटाला जानबूझकर किया गया घोटाला है। CAG रिपोर्ट के मुताबिक यह एक सोची समझी साजिश थी। जो परियोजना बनाई गई थी उसमें फेर-बदल किए गए थे। हर बार सरकारी नियमों की अवहेलना की गई थी। क्यों अरविंद केजरीवाल CAG रिपोर्ट को विधानसभा पटल पर नहीं रख रहे हैं?'

12:14 PM, 11-Jan-2025

चुनावी फ्रॉड करके चुनाव लड़ रही है भाजपा: संजय सिंह

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि आठ महीने से प्रवेश वर्मा सांसद आवास पर कब्जा करके बैठे हैं और उसी पते पर वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी है। नई दिल्ली विधानसभा में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी और कमलेश पासवान के सरकारी आवास के पते पर वोट बनवाने का आवेदन दिया गया है। भाजपा चुनावी फ्रॉड करके चुनाव लड़ रही है।

12:03 PM, 11-Jan-2025

विपक्षी गठबंधन पर बोले कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी

INDIA गठबंधन पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, "INDIA गठबंधन ने देश में (लोकसभा चुनाव में) बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, जिसके कारण भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। जो आगे की रणनीति है उसे INDIA गठबंधन के सारे नेता सर्वसम्मति से बनाएंगे। यह गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए नहीं बना था, यह देश की अंतरआत्मा को बचाने के लिए बना था।"

12:00 PM, 11-Jan-2025

चुनाव आते-आते चुनावी चोला पहन लेते हैं केजरीवाल: मनजिंदर सिंह सिरसा

राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "अरविंद केजरीवाल चुनाव आते-आते चुनावी चोला पहन लेते हैं। अभी उन्हें सबकी चिंता है लेकिन 10 साल तक इन्हें किसी की चिंता नहीं थी, तब इन्हें गरीब की झुग्गी, उसके बच्चे उनकी शिक्षा की चिंता नहीं थी। अब ये चुनाव हारने जा रहे हैं इसलिए इन्हें ये सारी चिंताएं सता रही हैं।"

11:58 AM, 11-Jan-2025

केजरीवाल का बयान शर्मनाक और गैर जिम्मेदाराना: रविशंकर प्रसाद

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने अरविंद केजरीवाल के बयान पर कहा, 'उनका यह बयान बहुत शर्मनाक और गैर जिम्मेदाराना है, ये वही अरविंद केजरीवाल हैं जिन्होंने जब कोरोना आया था तब सारे उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को आनंद विहार स्टेशन भेजा था। आप (अरविंद केजरीवाल) बिहार और पूर्वांचलियों को फर्जी वोटर बताएंगे लेकिन रोहिंग्या के बारे में कुछ नहीं बोलेंगे।"

11:49 AM, 11-Jan-2025

दिल्ली की सूची में जाट आरक्षण पहले से लागू है: देवेंद्र यादव

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, "दिल्ली की सूची में जाट आरक्षण पहले से लागू है, यह शीला दीक्षित के समय से लागू है। 2013 में जब UPAसत्ता में थी, तब UPA ने जाटों को OBC का दर्जा दिया था और करीब 7 राज्यों के जाटों को इसमें शामिल किया था। 2014 में इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई, तब तक NDA सरकार केंद्र में आ चुकी थी, उन्होंने इसे उस तरह से आगे नहीं बढ़ाया, इसलिए यह बाहर हो गया। उस समय अरविंद केजरीवाल कहां थे, क्या उस समय उन्हें चिंता नहीं थी? आज 11 साल बाद जब चुनाव हैं, तो अरविंद केजरीवाल को ऐसी बातें याद आ रही हैं। निश्चित तौर पर अगर उस समय भाजपा ने इसका सही तरीके से प्रतिनिधित्व किया होता, तो आज जाटों को इसका फायदा मिल सकता था। ये दोनों (भाजपा और आम आदमी पार्टी) सरकारें और इनके नेता सिर्फ राजनीति करते हैं।

11:43 AM, 11-Jan-2025

Delhi Election Live: भाजपा का झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन, अमित शाह बोले- पांच फरवरी को आप-दा मुक्ति दिन

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाएं हैं। आप सांसद संजय सिंह ने कहा, 'केंद्रीय मंत्री,  भाजपा सांसद और नेता चुनाव आयोग की आंखों में धूल झोंककर उसकी प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, वे चुनावी घोटाले और धोखाधड़ी कर रहे हैं। नई दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा पूर्व सांसद हैं वह मौजूदा सांसद नहीं हैं, फिर भी उन्होंने मई से जनवरी तक 8 महीने तक सांसद के बंगले पर कब्जा कर रखा है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने बंगले के पते पर 33 वोट बनवाने का आवेदन भी दिया है। दूसरा नाम केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, उन्होंने अपने पते पर 26 वोट बनवाने के लिए आवेदन दिया है। केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने अपने पते पर 26 वोट बनवाने के लिए आवेदन दिया है।'

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें