फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election Live: BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, PM मोदी-अमित शाह समेत 40 नाम शामिल; देखें पूरी सूची

Wed, 15 Jan 2025 08:07 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Delhi Legislative Assembly (Vidhan Sabha) Chunav 2025 News Live: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी मैदान में उतरे नेताओं के नामांकन चल रहे हैं। अब तक दिल्ली में 6048 प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं। चुनाव में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेता प्रचार में जुटे हुए हैं। दिल्ली चुनाव से जुड़े अपडेट के लिए यहां पढ़ें...
विज्ञापन
पीएम मोदी और अमित शाह ने हिंदी दिवस की बधाई दी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:04 PM, 15-Jan-2025

भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी

भाजपा ने दिल्ली के विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

06:41 PM, 15-Jan-2025

सत्येंद्र जैन ने अपना नामांकन दाखिल किया

दिल्ली के पूर्व मंत्री और शकूरबस्ती विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सत्येंद्र जैन ने अपना नामांकन दाखिल किया।

05:52 PM, 15-Jan-2025

ओखला से एआईएमआईएम प्रत्याशी शिफा उर रहमान को कस्टडी पैरोल मिली। शिफा उर रहमान नामांकन दाखिल करेंगे। 

विज्ञापन
05:21 PM, 15-Jan-2025

प्रवेश वर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में भाजपा के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। रिटर्निंग ऑफिसर ने पुलिस को प्रवेश वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए पत्र लिखा है। 

04:06 PM, 15-Jan-2025

एनएसयूआई के सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया

आरएसएस पर प्रतिबंध की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यालय से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास की ओर मार्च कर रहे एनएसयूआई के सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया। वे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के 'स्वतंत्रता' संबंधी बयान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे।

विज्ञापन
03:12 PM, 15-Jan-2025

जंगपुरा में मनीष सिसोदिया का रोड शो

आम आदमी पार्टी के नेता और जंगपुरा से प्रत्याशी मनीष सिसोदिया रोड शो कर रहे हैं। बाबरपुर में गोपाल राय का रोड शो खत्म हुआ।
 

03:11 PM, 15-Jan-2025

सतीश उपाध्याय ने दाखिल किया नामांकन पत्र

दिल्ली चुनाव के बीच मालवीय नगर से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा कि मैंने नामांकन दाखिल कर दिया है। कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उत्साह के साथ यहां आए हैं। संदेश साफ है कि इस बार 'कमल' खिल रहा है और 'झाड़ू' का सफाया हो जाएगा। इस बार आम आदमी पार्टी की विदाई हो रही है। 
 

02:37 PM, 15-Jan-2025

राहुल गांधी के बयान पर गौरव भाटिया ने किया पलटवार

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी का एक बयान सामने आया है। जिससे हर नागरिक को ठेस पहुंची है। राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं। वो कहते हैं कि हम भारत के खिलाफ लड़ रहे हैं। राहुल गांधी के शब्द, कार्य और विश्वास भारत की अखंडता और संप्रभुता को चोट पहुंचाते हैं। यह पहली बार नहीं है कि राहुल गांधी ने ऐसा बयान दिया हो। यह बहुत चिंता का विषय है। इससे पहले कांग्रेस के नए मुख्यालय के उद्घाटन के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मोहन भागवत हर 2-3 दिन में देश को यह बताते हैं कि वे स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान के बारे में क्या सोचते हैं। बीते दिन उन्होंने जो कहा वह देशद्रोह है। भागवत ने कहा था कि संविधान अमान्य है और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई अमान्य थी। उनका कहना है कि भारत को 1947 में आजादी नहीं मिली। जो हर भारतीय का अपमान है।
 

02:20 PM, 15-Jan-2025

Delhi Chunav: रमेश बिधूड़ी होंगे भाजपा की ओर से सीएम चेहरा, भाजपा नेता गौरव भाटिया का दावा

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि अरविंद केजरीवाल उन शक्तियों के साथ खड़े रहते हैं जो भारत को कमजोर करने का हमेशा काम करती हैं। अभी वो बेल पर बाहर हैं।भाजपा जनता के सकारात्मक मुद्दे उठा रही है। इन्होंने खुद स्वीकार किया है कि हम यमुना साफ नहीं कर पाए हैं। इन्होंने कहा कि रमेश बिधूड़ी भाजपा के मुख्यमंत्री का चेहरा हैं जो हम बहुत जल्द घोषित करने जा रहे हैं। भाजपा पूर्ण बहुमत से दिल्ली में सरकार बनाएगी। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली की सीट हार रहे हैं। 
 

02:13 PM, 15-Jan-2025

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने राहुल गांधी पर कसा तंज

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि राहुल गांधी की कांग्रेस ही काम नहीं कर रही है। राहुल गांधी जहां भी जाते हैं कांग्रेस का बंटाधार करवाते हैं। वे दिल्ली में पहले ही कांग्रेस का बंटाधार करवा चुके हैं। दिल्ली में अगर भ्रष्टाचार मुक्त शासन चाहिए तो डबल इंजन की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में भाजपा आ रही है।

01:41 PM, 15-Jan-2025

Delhi Election 2025: नई दिल्ली विधानसभा सीट से केजरीवाल ने किया नामांकन

नई दिल्ली विधानसभा सीट से आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैंने नामांकन दाखिल कर दिया है। मैं दिल्ली की जनता से कहना चाहूंगा कि कृपया काम के लिए वोट दें। एक तरफ काम करने वाली पार्टी है और दूसरी तरफ गाली देने वाली पार्टी है। इसलिए आप सभी काम पर वोट दें। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क, इन चीजों के लिए वोट दें। दिल्ली में बहुत काम हुआ है। अभी भी बहुत काम करना बाकी है। आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि लोग कड़ी मेहनत के लिए वोट देंगे। उनके पास न तो सीएम है, न ही विजन है।

01:25 PM, 15-Jan-2025

ताहिर हुसैन मुस्तफाबाद सीट से कर सकते हैं नामांकन

दिल्ली के मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से एआईएमआईएम उम्मीदवार ताहिर हुसैन द्वारा नामांकन दाखिल करने पर उनके रिश्तेदार जियाउद्दीन ने कहा कि नामांकन 16 जनवरी को दाखिल किया जा सकता है। आज शाम तक इस पर अधिक स्पष्टता होगी। उन्हें (नामांकन दाखिल करने के लिए) कस्टडी पैरोल मिली है।
 

01:23 PM, 15-Jan-2025

कालकाजी में चार सालों से लोग 'आप-दा' से परेशान: रमेश बिधूड़ी

कालकाजी विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। रमेश बिधूड़ी ने कहा कि यहां मुद्दे सड़क संपर्क, पानी के मुद्दे, सीवरेज के मुद्दे हैं। गोविंदपुरी और कालकाजी के लोग पिछले चार सालों से जिन 'आप-दा' से परेशान हैं। हम उन मुद्दों को उठाएंगे। हम चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं ताकि लोग अपने अधिकारों का लाभ उठा सकें। दिल्ली को 'आप-दा' से मुक्त कर सकें।
 

01:04 PM, 15-Jan-2025

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव में जूता विवाद, प्रवेश वर्मा ने महिलाओं को बांटे जूते; चुनाव आयोग पर भड़की आप

दिल्ली में विधानसभा चुनाव हैं। इसी बीच नई दिल्ली सीट से भाजपा के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। प्रवेश वर्मा ने नामांकन से पहले महिलाओं को जूते बांटे और अपने हाथों से पहनाए भी। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया। आप ने लिखा कि क्या चुनाव आयोग को लोकतंत्र की हत्या होती हुई नहीं दिख रही है। नई दिल्ली विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा खुलेआम सड़कों पर जूते बांट रहे हैं। उसका फोटो और वीडियो बनवा रहे। वहीं दूसरी तरफ जिला निर्वाचन अधिकारी कह रहे हैं कि ऐसा कुछ हो ही नहीं रहा है। 
 

01:01 PM, 15-Jan-2025

मुकदमा चलाने की मंजूरी पर आया केजरीवाल का बयान

कथित शराब घोटाला मामले में उनके खिलाफ मुकदमा चलाने पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो उस तरह से चुनाव लड़ रहे हैं, हम इस तरह चुनाव लड़ रहे हैं। 
 

12:58 PM, 15-Jan-2025

नामांकन से पहले सतीश उपाध्याय ने की पूजा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले मालवीय नगर से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने आज अपने आवास पर माता-पिता और भगवान गणपति का आशीर्वाद लिया।
 

12:37 PM, 15-Jan-2025

Delhi Election: अलका लांबा के लिए प्रचार करेंगे राहुल गांधी, पदयात्रा में लेंगे हिस्सा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 19 जनवरी को दिल्ली के कालकाजी में कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा के लिए चुनाव प्रचार करेंगें। राहुल गांधी गोविंदपुरी इलाके में पदयात्रा करेंगे। 

12:34 PM, 15-Jan-2025

Delhi Election 2025: केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में किए दर्शन

अरविंद केजरीवाल ने आज नामांकन से पहले वाल्मीकि मंदिर और प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचकर प्रभु जी के चरणों में शीश झुकाकर उनका आशीर्वाद लिया और दिल्ली की समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। प्रभु के आशीर्वाद से हम जनता के हित में ईमानदारी और सेवा की राजनीति को आगे बढ़ाएंगे।



 

12:27 PM, 15-Jan-2025

Delhi Election: अनुराग ठाकुर ने शराब घोटाले पर लॉन्च किया पोस्टर

हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने शराब घोटाले पर पोस्टर लॉन्च किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली के 'महाठग' और कट्टर बेईमान अरविंद केजरीवाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर 2026 करोड़ का शराब घोटाला किया है और जब कैग की रिपोर्ट को विधानसभा में पेश करना था तो आप के नेताओं के हाथ कांपने लगे। अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी का कहना है कि अनुराग ठाकुर बार-बार सवाल क्यों पूछ रहे हैं लेकिन मैं पूछूंगा। कौन सी मजबूरी थी की आप इसे विधानसभा में नहीं लेकर गए। कोरोना के समय जब लोग सांसों के लिए तरस रहे थे तब आप उन्हें ऑक्सीजन तो उपलब्ध करवा नहीं पाए लेकिन दूसरी तरफ आपने अपने चहीते लोगों का 144 करोड़ रुपया माफ कर दिया। अगर आपकी यह योजना इतनी ही अच्छी थी तो आपने इसे वापस क्यों लिया? कैग की रिपोर्ट विधानसभा में रखने से पहले आप के हाथ क्यों कांप रहे हैं?।

12:21 PM, 15-Jan-2025

Delhi Election: प्रवेश वर्मा ने दाखिल किया नामांकन पत्र, इन दिग्गजों ने भी नामांकन किया

 नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिल करने के बाद प्रवेश वर्मा ने कहा कि आज मैंने नामांकन दाखिल किया है। हम सब मिलकर अच्छे से चुनाव लड़ेंगे और निश्चित रूप से भाजपा की जीत होगी। वहीं दूसरी तरफ  मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय, कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने भी नामांकन कर दिया है।
 

12:02 PM, 15-Jan-2025

Delhi Election 2025: नई दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल की नामांकन रैली

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने नामांकन दाखिल करने से पहले हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह नामांकन रैली के लिए निकल गए। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में अरविंद केजरीवाल की नामांकन रैली निकाली जा रही है। 
 

11:25 AM, 15-Jan-2025

Delhi Vidhan Sabha Election 2025: सतीश उपाध्याय के नामांकन पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज का बयान

मालवीय नगर से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय के नामांकन पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि हमें यहां भाजपा के लिए भारी समर्थन देखने को मिल रहा है। दिल्ली अब बहाने नहीं, बदलाव चाहती है। आगे कहा कि मैं मालवीय नगर के मतदाताओं से पांच फरवरी को कमल का बटन दबाने का अनुरोध करती हूं। साथ ही मैं वादा करती हूं कि सतीश उपाध्याय और मैं मिलकर मालवीय नगर विधानसभा की तस्वीर को बदल देंगे। 

11:25 AM, 15-Jan-2025

Delhi Election 2025: विजेंद्र गुप्ता के नामांकन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता के रोहिणी विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वह नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। हम दिल्ली में 10 साल के इस ग्रहण को खत्म करने जा रहे हैं। भाजपा सरकार बनाएगी। हमने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को घर देने का संकल्प लिया है। इस प्रक्रिया में दिल्ली सरकार की सभी आपत्तियां खत्म होंगी।

11:22 AM, 15-Jan-2025

Delhi Vidhan Sabha Election 2025: मालवीय नगर में सतीश उपाध्याय का रोड शो

मालवीय नगर से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय रोड शो कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ रोड शो में बॉक्सर और पार्टी नेता विजेंदर सिंह मौदूर हैं। 

11:19 AM, 15-Jan-2025

Delhi Election 2025: अपने ऊपर हमले को लेकर केजरीवाल ने कहा 'भगवान मेरे साथ हैं'

आप के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं हनुमान मंदिर जा रहा हूं। खुफिया अलर्ट पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऊपर वाला बचाएगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी हम लोग भगवान वालमीकी का आशीर्वाद लेकर आ रहे हैं और अब हमने हनुमान भगवान का आशीर्वाद लिया है। अब मैं नामांकन करने जा रहा हूं। खुफिया इनपुट के मद्देनजर उनके ऊपर हमले की आशंका के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जाको राखे साइयां मार सके कोय। भगवान मेरे साथ हैं।
 

11:13 AM, 15-Jan-2025

Delhi Vidhan Sabha Election 2025: वाल्मीकि मंदिर पहुंचे अरविंद केजरीवाल

 आप के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल नामांकन दाखिल करने से पहले वाल्मीकि मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।
 

11:11 AM, 15-Jan-2025

Delhi Election 2025: दिल्ली में नए कांग्रेस मुख्यालय का उद्घाटन हुआ

दिल्ली में बुधवार को कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने नए पार्टी मुख्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी और पार्टी के अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे। 

11:10 AM, 15-Jan-2025

Delhi Election 2025: केजरीवाल को नामांकन दाखिल करने का अधिकार नहीं: अलका लांबा

नए कांग्रेस मुख्यालय के उद्घाटन के मौके पर कांग्रेस नेता और कालकाजी सीट से उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा कि हम सभी इस मुख्यालय का इंतजार कर रहे थे। मुझे विश्वास है कि यह कार्यालय भविष्य में देश के लिए ऐतिहासिक होगा। वहीं उन्होंने कथित शराब घोटाले मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर मुकदमा चलाने की मंजूरी के मामले पर कहा कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। मुझे लगता है कि उन्हें अपना नामांकन दाखिल करने का भी अधिकार नहीं है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। अगर उनमें नैतिकता है, तो उन्हें अपना नामांकन दाखिल नहीं करना चाहिए। 

11:04 AM, 15-Jan-2025

Delhi Vidhan Sabha Election 2025: नए मुख्यालय से नई ऊर्जा का संचार होगा: राजीव शुक्ला

दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के नए मुख्यालय के उद्घाटन से पहले राजीव शुक्ला ने कहा कि नए मुख्यालय से नई ऊर्जा का संचार होगा। पार्टी फिर से मजबूत होगी। आगे कहा कि मनमोहन सिंह के परिवार या किसी और को भी नए मुख्यालय का नाम 'इंदिरा भवन' रखने पर कोई आपत्ति नहीं है।

11:04 AM, 15-Jan-2025

Delhi Election 2025: नामांकन से पहले वाल्मीकि मंदिर पहुंचे प्रवेश वर्मा

नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने नामांकन दाखिल करने से पहले वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं नामांकन दाखिल करने से पहले आशीर्वाद लेने आया हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं नई दिल्ली विधानसभा के लोगों के लिए काम कर पाऊंगा। मुकदमा चलाने की मंजूरी मामले पर भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल ने कितना बड़ा पाप किया है। जब पूरी दुनिया में कोविड फैल रहा था, लोग मर रहे थे, उस समय वह शराब नीति बना रहे थे। जब लोग दवाइयां मांग रहे थे, घर मांग रहे थे, तो वह अपना 'शीश महल' बना रहे थे। जिस व्यक्ति को दिल्ली की जनता ने चुना, वह अपना 'शीश महल' बना रहा था, लेकिन लोगों को दवाइयां नहीं दे रहा था।
 

11:01 AM, 15-Jan-2025

Delhi Vidhan Sabha Election 2025: मुकदमा चलाने की मंजूरी पर आप की प्रतिक्रिया

कथित शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर मुकदमा चलाने की मंजूरी पर आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि देश के इतिहास में यह पहला ऐसा मामला होगा जिसमें आपने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को जेल में डाला। दोनों को ट्रायल कोर्ट और यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट से भी जमानत मिल गई है। दो साल बाद, आपने मुकदमा चलाने की मंजूरी दी और यह तब है जब चुनाव नजदीक हैं। उनका वही पुराना तरीका है झूठे मामले दर्ज करना, आम आदमी पार्टी के नेताओं को बदनाम करना। लेकिन अब जनता सब समझ चुकी है

10:56 AM, 15-Jan-2025

Delhi Election 2025: संदीप दीक्षित ने आप पर कसा तंज, बोले- कौन है आप का सीएम

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि आप तो बताओ आपका सीएम उम्मीदवार कौन है। आम आदमी पार्टी का सीएम उम्मीदवार कौन है, इस पर सवाल उठ रहे हैं। केंद्र ने कथित शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा चलाने की मंजूरी ईडी को दे दी है। नई दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, "सीएजी रिपोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि यह 2000 करोड़ रुपये का घोटाला था। अगर उन्हें सौदे में इतना पैसा मिला है, तो पीएमएलए का मामला लगाया जाना चाहिए। यहां तक कि हाईकोर्ट ने भी कहा है कि आप द्वारा सीएजी रिपोर्ट छिपाना दिखाता है कि वे बेईमान हैं।"

10:54 AM, 15-Jan-2025

Delhi Vidhan Sabha Election 2025: केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर मुकदमा चलाने की अनुमति

गृह मंत्रालय ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर मुकदमा चलाने की इजाजत दे दी है। यह मामला शराब घोटाले मामले में जुड़ा है। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में ईडी को मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। 

09:54 AM, 15-Jan-2025

Delhi Election 2025: इमरान हुसैन की नामांकन रैली आज

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री और बल्लीमारान से उम्मीदवार इमरान हुसैन आज दिल्ली चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले एक नामांकन रैली निकालेंगे।

09:53 AM, 15-Jan-2025

Delhi Election 2025: दिल्ली की बाबरपुर विधानसभा में आप का रोड शो

आम आदमी पार्टी दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय आज बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। 

09:51 AM, 15-Jan-2025

दिल्ली में आप का नामांकन कार्यक्रम

आप नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह आज कैनिंग लेन में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। वरिष्ठ आप नेता और शकूरबस्ती उम्मीदवार सत्येन्द्र जैन विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले शकूरबस्ती विधानसभा में पदयात्रा करेंगे।

09:49 AM, 15-Jan-2025

दिल्ली में आप की रैली

आम आदमी पार्टी उम्मीदवार आदिल अहमद खान मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करेगे। रैली चांद बाग पुलिया पर होगी। 

09:45 AM, 15-Jan-2025

Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट साझा कर दी जानकारी

 

09:40 AM, 15-Jan-2025

Delhi Election Live: BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, PM मोदी-अमित शाह समेत 40 नाम शामिल; देखें पूरी सूची

दिल्ली में विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाने के लिए उतरने वाले नेताओं के नामांकन चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज नई दिल्ली सीट से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता प्रवेश वर्मा भी नई दिल्ली सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें