फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2025 Live: दिल्ली दंगे के आरोपी ताहिर हुसैन को कोर्ट से राहत, नामांकन कराने के लिए मिली पैरोल

Tue, 14 Jan 2025 10:55 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live Updates: विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को 20 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। शुक्रवार और सोमवार को मिलाकर 26 उम्मीदवारों ने कुल 29 नामांकन दाखिल किए हैं। सोमवार को किसी बड़ी पार्टी के उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया।
विज्ञापन
ताहिर हुसैन (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:49 PM, 14-Jan-2025

दिल्ली हाईकोर्ट ने एआईएमआईएम के उम्मीदवार ताहिर हुसैन की पैरोल मंजूर की
दिल्ली उच्च न्यायालय ने आगामी विधानसभा चुनावों में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए एआईएमआईएम के उम्मीदवार ताहिर हुसैन की पैरोल मंजूर कर दी है। ताहिर हुसैन दिल्ली दंगों के मामले में जेल में बंद हैं। पार्टी ने ताहिर को दिल्ली की मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

04:41 PM, 14-Jan-2025

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सचदेवा का बड़ा आरोप
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह संयोग नहीं है कि दिल्ली में जब-जब विधानसभा चुनाव होते हैं उससे पहले दंगों का माहौल बनाया जाता है। दिल्ली पुलिस के वक्तव्य से पता चलता है कि जिस एनजीओ का नाम आगे आ रहा है, कहीं न कहीं आप इसके घेरे में है। दिल्ली में अवैध रोहिंग्याओं को बसाने का काम अरविंद केजरीवाल करते हैं। 

03:17 PM, 14-Jan-2025

दिल्ली का विकास ही हमारी प्राथमिकता: नामांकन दाखिल करने के बाद बोलीं अलका लांबा

कालकाजी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा कि आज मैंने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया। मेरे लिए कालकाजी का विकास और मेरी पार्टी के लिए दिल्ली का विकास ही हमारी प्राथमिकता होगी। लोग भाजपा से ऊब चुके हैं। कांग्रेस एक मजबूत विकल्प रही है और आज भी है। लोग अब फिर से कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। हम उनकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि मैं कालकाजी से जीत दर्ज करूंगी। हम जिन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, वे हैं वायु प्रदूषण, यमुना नदी का जहरीला पानी, अपराध और आप का शराब घोटाला आदि। बीते दिन आतिशी की नामांकन रैली के कारण लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। एक जनप्रतिनिधि के तौर पर मैंने सीखा और अपने वकीलों के साथ नामांकन दाखिल करने आई।

विज्ञापन
02:58 PM, 14-Jan-2025

'केजरीवाल नई दिल्ली से भी हार रहे हैं': भाजपा

राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से भी हार रहे हैं। जो खास वर्ग उन्हें वोट देता था, वही उनसे सीएम उम्मीदवार घोषित करने को कह रहा है। वह घबराए हुए हैं। तभी इस तरह के बयान दे रहे हैं। वो तो ये भी कहते हैं कि  आतिशी को पता होना चाहिए कि सरकारी कार का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। यह सिर्फ एक मामला है, जबकि सरकारी आवासों, कार्यालयों और यहां तक कि स्वयंसेवकों के इस्तेमाल के लिए उन पर कई मामले दर्ज किए जाने चाहिए थे।
 

02:36 PM, 14-Jan-2025

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने केजरीवाल पर कसा तंज

दिल्ली चुनाव के बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कभी केजरीवाल ने कहा था कि मैं एक आम आदमी हूं। मैं गाड़ी में नहीं बैठूंगा। मैं गले में मफलर पहनूंगा। मुझे गाड़ी की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन दिल्ली सरकार ने केजरीवाल की गाड़ियों पर तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपए खर्च किए। आम आदमी पार्टी झूठों की फैक्टरी है।
   

विज्ञापन
01:46 PM, 14-Jan-2025

दिल्ली के रिठाला में राहुल गांधी ने स्थानीय लोगों से की मुलाकात

दिल्ली में चुनावी माहौल के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रिठाला पहुंचे। जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और बातचीत की।
 

01:00 PM, 14-Jan-2025

कालकाजी सीट से अलका लांबा ने नामांकन किया दाखिल

दिल्ली चुनाव के बीच कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कालकाजी विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। इससे पहले आप प्रत्याशी और सीएम आतिशी ने इसी सीट से अपना नामांकन दाखिल किया था। 
 

12:22 PM, 14-Jan-2025

आप की मांग, प्रवेश वर्मा पर हो कार्रवाई

आप सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि प्रवेश वर्मा ने खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। डीएम, दिल्ली पुलिस, चुनाव आयोग सब भाजपा के आतंक से खामोश हैं। प्रवेश वर्मा ने खुद चश्मा बांटने को लेकर एक्स पर जानकारी दी थई। महिलाओं ने खुद वीडियो में बताया कि उसने पैसे बांटे हैं। जो डीएम और एसएचओ खुद बीजेपी से मिले हुए हैं। वहीं संजय सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। 
 

12:18 PM, 14-Jan-2025

भाजपा बताए कौन है इनका दूल्हा: संजय सिंह

आप सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर भाजपा नेता आपस में झगड़ा कर रहे हैं।जैसे ही चर्चा शुरू हुई कि रमेश बिधूड़ी बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं, बीजेपी नेताओं में झगड़ा शुरू हो गया। अब बिधूड़ी कह रहे हैं कि वो मुख्यमंत्री के लिए चेहरा नहीं हैं तो फिर भाजपा का दूल्हा कौन है?
 

12:17 PM, 14-Jan-2025

'दिल्ली की जनता दिखाए कि वो बिकाऊ नहीं': केजरीवाल

पीसी के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गाली गलौज पार्टी वाले खुलेआम कह रहे हैं कि “अरे, हम तो पैसे फेंक कर दिल्ली की जनता को खरीद लेंगे।” दिल्ली वालों, इनको बता दो कि दिल्ली वाले बिकाऊ नहीं हैं। 
 

12:13 PM, 14-Jan-2025

दिल्ली की जनता से अरविंद केजरीवाल ने की अपील

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाए। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा कांग्रेस मिलकर आप के खिलाफ लड़ रहे हैं। पर्दे के पीछे गठबंधन का पर्दा उठ गया है। ये लोग पैसे और चेन बांट रहे हैं। मेरी जनता से अपील है कि किसी भी हाल में अपना वोट मत बेचना। 

 

11:49 AM, 14-Jan-2025

आतिशी ने नामांकन दाखिल किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अतिशी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

11:41 AM, 14-Jan-2025

संजय सिंह ने भाजपा को फिर दी चुनौती, 'कौन है आपका सीएम चेहरा?'

आप नेता संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि "दो-तीन दिन पहले आप के सीएम चेहरे अरविंद केजरीवाल ने भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी को खुले मंच पर दिल्ली के लिए विजन पर चर्चा करने की चुनौती दी थी। रमेश बिधूड़ी भाजपा में सीएम पद के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार हैं और उनमें भाजपा का सीएम बनने के सभी गुण हैं। जब हमें अपने सूत्रों से पता चला कि वे सीएम का चेहरा हो सकते हैं और अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, तो भाजपा में लड़ाई शुरू हो गई। प्रवेश वर्मा ने कहा कि वे उम्मीदवार हैं, अन्य लोगों ने भी अपनी बात रखी। अब हमें पता चला कि रमेश बिधूड़ी कह रहे हैं कि वे उम्मीदवार नहीं हैं। तो फिर 'दूल्हा' (सीएम चेहरा) कौन है? यह बहुत खतरनाक है कि चुनाव बिना लोगों को पता चले कि उनका सीएम चेहरा कौन है। भाजपा को सीएम चेहरे का खुलासा करना चाहिए।"

11:26 AM, 14-Jan-2025

'कांग्रेस पार्टी पूरी तरह हाशिए पर चली गई है'

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "कांग्रेस पार्टी पूरी तरह हाशिए पर चली गई है और इसकी दुर्दशा के लिए राहुल गांधी और गांधी परिवार जिम्मेदार है। उन्हें (राहुल गांधी) जमीनी हकीकत नहीं पता है। वे कुछ भी कहें। पूरा देश जानता है कि 10 साल में प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने बदलाव का युग शुरू किया है और यह सिलसिला अब रुकने वाला नहीं है"

11:26 AM, 14-Jan-2025

'कांग्रेस और आप एक हैं'

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "जहां-जहां चुनाव होते हैं राहुल गांधी बस झूठ बोलने का काम करते हैं। हर राज्य की जनता उन्हें नकार रही है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। छह महीने पहले मैंने अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी को गले मिलते, हाथ मिलाते हुए वोट मांगते हुए देखा है। दिल्ली की जनता इन्हें अच्छी तरह जानती है, सिर्फ एक वर्ग विशेष के वोट की इन दोनों को चिंता है जिसके लिए ये नूरा-कुश्ती लड़ रहे हैं"।

11:23 AM, 14-Jan-2025

'दिल्ली की वर्तमान स्थिति के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार जिम्मेदार'

दिल्ली में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि पिछले लगभग 10.5 साल से केंद्र सरकार के रूप में पीएम मोदी का शासन, 10 साल से ज्यादा दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की हुकूमत है। कितना समय चाहिए? राहुल गांधी ने बिल्कुल ठीक कहा है कि दिल्ली की वर्तमान स्थिति के लिए ये दोनों (केंद्र और दिल्ली सरकार) जिम्मेदार है।

 

11:19 AM, 14-Jan-2025

Delhi Vidhan Sabha Election 2025 चुनावी माहौल के बीच सीएम आतिशी पर एफआईआर दर्ज

मुख्यमंत्री आतिशि पर आचार संहिता के उल्लंघन मामले पर गोविंद पुरी में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उनके ऊपर सरकारी वाहन के चुनाव में इस्तेमाल करने पर एफआईआर हुई है। वहीं दूसरी तरफ नई दिल्ली जिले के नॉर्थ एवेन्यू थाने में आम आदमी पार्टी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि आम आदमी पार्टी फर्जी फोटो लगाकर प्रचार कर रही है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की है।

10:02 AM, 14-Jan-2025

Delhi Election 2025 Live: दिल्ली दंगे के आरोपी ताहिर हुसैन को कोर्ट से राहत, नामांकन कराने के लिए मिली पैरोल

दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। इस पीसी में केजरीवाल एक और बड़ा चुनावी एलान कर सकते हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें