बीआरएस एमएलसी के कविता का परिवार उनसे मिलने के लिए ईडी कार्यालय पहुंचा। 16 मार्च को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में के कविता की 23 मार्च तक ईडी को कस्टडी रिमांड दे दी थी।
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन दिल्ली में भारतीय चुनाव आयोग पहुंचे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय गठबंधन के नेता आज चुनाव आयोग से मिलकर 'जानबूझकर निशाना बनाने' और 'विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ आपत्ति जताएंगे।
अरविंद केजरीवाल के वकील मदन लाल ने कहा कि ईडी 10 दिन की रिमांड मांग रही थी। उन्होंने कहा कि मनी ट्रेल का पता लगाने के लिए कस्टडी में जांच जरूरी है। सभी पहलुओं पर विचार करते हुए जज ने छह दिन की कस्टडी रिमांड दी। 28 मार्च को दोबारा यहां पेश किया गया। ईडी ने तर्क दिया कि गोवा चुनाव के लिए इस्तेमाल किया गया पैसा गलत तरीके से कमाया गया था। उन्होंने कहा कि उनके पास कुछ गवाहों के बयान हैं जो इस तथ्य को साबित करते हैं।
केजरीवाल पर केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने कहा कि दस्तावेजों के जरिए सामने आता है। दो से चार करोड़ रुपये देने की बात सामने आई। आज कोर्ट में सीबीआई और आईपीसी की धारा पीएमएलए के तहत जिसने केस सामने आए और जो पेश हुए उनके खिलाफ भी केजरीवाल ने कुछ नहीं कहा।
आप नेता गोपाल राय ने कहा कि इस साल होली कार्यक्रम नहीं होगा। बल्कि हम लोगों के पास जाएंगे और उन्हें बताएंगे कि देश में क्या हो रहा है।
आप सांसद संदीप पाठक ने कहा कि यह सवाल एक व्यक्ति या पार्टी और एक गठबंधन का नहीं है। यह लोकतंत्र पर सवाल है। जबकि चुनाव आयोग जानता है कि आचार संहिता लागू होने के बाद पूरी ब्यूरोक्रेसी चुनाव आयोग को जवाब देती है। कैसे एकदम किसी भी एजेंसी को इतनी शक्ति मिल गई। वे आए और वर्तमान सीएम को गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने आज अपना सारा सम्मान खो दिया है। चुनाव आयोग ने कहा कि वे इस मामले को देखेंगे। मैं कल से लगातार समर्थन के लिए इंडी गठबंधन को धन्यवाद देता हूं।
अरविंद केजरीवाल के वकीलों ने रिमांड प्रार्थना को अस्वीकार करने के लिए आवेदन दायर किया।
सीएम केजरीवाल की ओर से कोर्ट में पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने साफ कहा कि कोई सीधा सबूत नहीं है। वहीं दूसरी तरफ वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश गुप्ता अब केजरीवाल के लिए सबमिशन कर रहे हैं। एएसजी ने कहा कि यदि ऐसा होता है, तो मैं सिंघवी को जवाब दूंगा, जोहेब हुसैन चौधरी को भरोसा दिलाएंगे और कोई और गुप्ता को जवाब देगा। केजरीवाल की ओर से तीन वकीलों ने पक्ष रखा।
केजरीवाल की ओर से कोर्ट में अभिषेक मनु सिंघवी रखा पक्ष
केजरीवाल की ओर से कोर्ट में पक्ष रखते हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सिंघवी ने विशेष न्यायाधीश के समक्ष अपनी दलीलें पूरी करते हुए अनुरोध किया कि कृपया रिमांड को एक रूटीन के रूप में न देखें। उन्होंने कहा कि इसके लिए महत्वपूर्ण न्यायिक दिमाग के इस्तेमाल की जरूरत है। इसमें लोकतंत्र के बड़े मुद्दे शामिल हैं।
केजरीवाल की ओर से कोर्ट में पक्ष रखते हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि 80 फीसदी लोगों ने अपने बयान में अरविंद केजरीवाल नाम नहीं दिया है। मनमर्जी के बयान ईडी ले रही है। ईडी उनकी जमानत का विरोध भी नहीं करती। केजरीवाल की ओर से वकील विक्रम चौधरी ने कहा कि अब सवाल समन का नहीं है बल्कि ये है कि ईडी आखिर उनके मुवकील से क्या पूछना चाहती है। मेरा सहयोग जांच करने के लिए है। लेकिन यहां एड न्यायाधीश जूरी और निष्पादक के रूप में कार्य कर रहा है। मैं रिमांड आवेदन को देखता हूं और मैं कह सकता हूं कि यह छल है। रिमांड में पहली पंक्ति यह है कि सीएम के रूप में वह किंगपिन थे।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल खुद हाईकोर्ट गए थे, जिन्होंने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे सूत्रों ने बताया है कि जज ने यहां तक पूछा कि अरविंद केजरीवाल कैसे हैं? उनके खिलाफ इतने सबूत होने के बाद भी वे खुलेआम घूम रहे हैं? जमानत भाजपा नहीं बल्कि अदालतें देती हैं और मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन को जमानत नहीं दी गई है। इतना सब होने के बाद भी उन्हें भाजपा को नहीं बल्कि अपने कर्मों को दोष देना चाहिए। उनकी गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के लोग जश्न मना रहे हैं। केवल अगर अरविंद केजरीवाल ने वास्तव में दिल्ली के लोगों के लिए काम करने का फैसला किया होता और अपने लिए महल बनाने पर ध्यान केंद्रित नहीं किया होता, तो चीजें अलग हो सकती थीं।
सिंघवी ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के 11 मई 2023 के आदेश में, राघव मगुंटा की जमानत याचिका में यह दर्ज है कि इस व्यक्ति की पत्नी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया और अस्पताल में है, बयान जुलाई में दर्ज किया गया था और 10 अगस्त को मगुंटा ने पीठ दर्द की शिकायत की और ईडी उनकी जमानत का विरोध नहीं करता। इस आदमी को तीन अक्टूबर को माफ कर दिया गया है।
अब केजरीवाल की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी अपना पक्ष रखेंगे। सिंघवी ने गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया है। पैसे के लेनदेन का पता लगाने के लिए गिरफ्तारी का आधार नहीं है। कुछ लोगों ने नाम लिया उस आधार पर गिरफ्तारी नहीं हो सकती। पहले एक ने बयान केजरीवाल के नाम नहीं लिया तो आप उसकी जमानत का विरोध करते हैं। उसके बाद अचानक वह नाम ले देता है औप आप उसे एक अच्छा बयान मान लेते हैं।
ईडी ने कहा केजरीवाल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं। पार्टी के पीछे उनका दिमाग है। ऐसे में वह सभी मामालों के लिए जिम्मेदार हैं। केजरीवाल को कई समन दिए गए लेकिन उन्होंने जनबूझकर उसका पालन नहीं किया। घर में तलाशी के समय भी सही तथ्य नहीं बताए इसीलिए उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा।
ईडी ने गिरफ्तार आरोपियों और गवाहों के के बयानों का हवाला दिया। ईडी ने कहा कि केजरीवाल चुनाव के लिए गोवा-पंजाब के लिए फंडिंग चाहते थे।
ईडी ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल को घोटाले का सरगना बताया। ईडी ने केजरीवाल पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। ईडी ने कहा कि विजय नायर कैलाश गहलोत के दिए गए बंगले में रह रहा था। नायर केजरीवाल के लिए काम कर रहा था। वह केजरीवाल का बेहद करीबी है।
ईडी ने कहा की केजरीवाल प्रत्यक्ष रूप से आबकारी मामले में शामिल थे। ईडी ने कहा विजय नायर बिचौलिए के तौर पर केजरीवाल और के कविता के लिए काम कर रहा था।विजय मुख्यमंत्री आवास के पास रहता था। वह मीडिया प्रभारी था। ईडी ने कहा कि कविता ने आप पार्टी को 300 करोड़ दिए थे।
कोर्ट रूम के बाहर नारेबाजी हो रही है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं।
ईडी की ओर से एएसजे जेवी राजू ने कहा कि हमने कानून से जुड़ी हर प्रक्रिया का पालन करते हुए कल रात 9:05 बजे अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था।
अरविंद केजरीवाल पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई जारी है। कोर्ट में ईडी ने केजरीवाल की 10 दिन की रिमांड की मांग की है।
कोर्ट रूम के बाहर वकील हंगामा कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से उन्हें कोर्ट रूम में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
ईडी ने केजरीवाल को कोर्ट में पेश किया है। राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। सुनवाई से पहले केजरीवाल अपने वकील से मिले। सीनियर अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी से अदालत ने केजरीवाल को बात करने को अनुमति दी।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में उन्हें पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा।
ईडी की टीम अरविंद केजरीवाल को कोर्ट में पेशी के लिए ईडी दफ्तर से लेकर निकल चुकी है। थोड़ी देर में केजरीवाल को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पंजाब के मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत मान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे।
आप की लीगल टीम से सदस्य और बिजवासन से विधायक बीएस जून अरविंद केजरीवाल के समर्थन में कोर्ट में पेश होंगे।
पंजाब के सीएम भगवंत मान सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने राउस एवेन्यू कोर्ट पहुंचेंगे। भगवंत मान केजरीवाल के परिवार से भी मुलाकात करेंगे।
आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पंजाब के मोहाली में विरोध प्रदर्शन किया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ अपनी याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली।
अन्ना हजारे ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि मुझे बहुत दुख हुआ। वो मेरे साथ काम करता था। शराब के बारे हम आवाज उठाते थे। वो शराब नीति बना रहा है। इसका दुख हुआ। सत्ता के सामने कुछ नहीं है। कानून के तौर पर जो होगा, वो होगा, सरकार देखेगी। अरविंद केजरीवाल ने मेरी बात नहीं मानी। मैं अब उन्हें कोई सलाह नहीं दूंगा।
सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के आईटीओ पर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली मंत्री सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'हम सुप्रीम कोर्ट के समक्ष कहेंगे कि अरविंद केजरीवाल को अपने वकील और परिवार से मिलने की अनुमति दी जानी चाहिए और उन्हें अपना आधिकारिक काम करने की भी अनुमति दी जानी चाहिए। केजरीवाल के परिवार को घर में नजरबंद कर दिया गया है।'
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली के आईटीओ पर विरोध प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
ईडी दफ्तर प्रवर्तन भवन जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रखा गया है वहां की तरफ जाने वाले सभी रास्तों एवं गलियों पर कड़ी सुरक्षा की गई है।
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा, 'कानून अपना काम कर रहा है। भ्रष्टाचार में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।'
शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी कार्यालय के पास आईटीओ पर सुरक्षा बढ़ा दी है।
केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई की केजरीवाल की अर्जी को मंजूर कर लिया है। तीन जजों की बेंच सुनवाई करेगी।
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा, 'ये तो होना ही था, जब शुरुआत हुई थी तभी हमने कहा था अभी फिल्म बाकी है। ये फिल्म सामने आ गई है। जो भी चुनाव लड़ना चाहता है और वह एक दल का नेतृत्व भी संभालता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। ये इनकी राजनीति है।'
गोपाल राय ने कहा, 'मैं यहां केजरीवाल के परिवार से मिलने आया हूं लेकिन उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है। उनके परिवार की हालत कल रात से क्या है ये किसी को नहीं मालूम। किस कानून के तहत मुझे उनके परिवार से मिलने से रोका जा रहा है? ये साफ-साफ दिखा रहा है कि इस देश में तानाशाही को स्थापित किया जा रहा है।'
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के कारण विधानसभा के बजट सत्र की आज होने वाली बैठक रद्द की गई। अब विधानसभा की 27 मार्च को बैठक होगी
आईटीओ चौक पर रास्ता बंद होने की वजह से जाम की स्थिति पैदा हो गई है। सड़क पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गई हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एक्साइज पॉलिसी मामले में ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद कपिल मिश्रा (उपाध्यक्ष भाजपा दिल्ली) ने कहा, 'ये गिरफ्तारी सुनिश्चित थी। छह साल का दिल्ली का संघर्ष अब न्याय की ओर जा रहा है, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और अरविंद केजरीवाल तीनों की राजनीति का अंत तिहाड़ जेल में ही होना था।'
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बताया कि दिल्ली पुलिस की सलाह पर आईटीओ मेट्रो स्टेशन आज यानी 22 मार्च 2024 को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बंद रहेगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मेडिकल जांच के लिए डॉक्टरों की एक टीम ईडी कार्यालय पहुंची।
शराब नीति मामले में अब तक गिरफ्तारी
1: विजय नायर
2: अभिषेक बोइनपल्ली
3: समीर महेंद्रू
4: पी सरथ चंद्रा
5: बिनोय बाबू
6: अमित अरोड़ा
7: गौतम मल्होत्रा
8: राघव मंगुटा
9: राजेश जोशी
10: अमन ढाल
11: अरुण पिल्लई
12: मनीष सिसोदिया
13: दिनेश अरोड़ा
14: संजय सिंह
15: के. कविता
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी आईटीओ स्थित भाजपा दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी।
आबकारी नीति मामले में दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को ईडी की टीम द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ एर्नाकुलम में विरोध प्रदर्शन किया।
ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। गिरफ्तारी को लेकर कल शिखर अदालत ने किसी विशेष पीठ का गठन नहीं किया था। आज सुनवाई की उम्मीद है।
केजरीवाल पद पर रहते हुए गिरफ्तार होने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री हैं। हालांकि, इससे पहले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने पद पर रहते हुए हिरासत में लिया था और बाद में राजभवन ले जाकर उन्हें राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने का मौका दिया था। केजरीवाल ने दावा किया है कि वह गिरफ्तार होने के बाद भी सीएम पद नहीं छोड़ेंगे।
दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा, वे जेल से ही सरकार चलाएंगे। केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे। ऐसा कोई कानून नहीं है जो उन्हें जेल से सरकार चलाने से रोक सके।
सूत्रों से पता चला है कि कल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के परिवार से बात की थी और उन्हें कांग्रेस पार्टी के समर्थन का आश्वासन दिया है। वह आज अरविंद केजरीवाल या उनके परिवार से मिलने और कानूनी मदद मुहैया कराने की कोशिश करेंगे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की राजनीति गर्मा गई है। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप आज देशभर में प्रदर्शन करने वाली है। ईडी केजरीवाल को आज PMLA कोर्ट में पेश करेगी।