11:35 AM, 24-Mar-2025
सभी कैग रिपोर्ट पेश की जाएं: आतिशी
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कैग रिपोर्ट पेश किए जाने पर कहा कि वे कोर्ट में मांग लेकर गए थे कि कैग रिपोर्ट विधानसभा में पेश की जाए। वे सभी रिपोर्ट क्यों नहीं पेश कर रहे हैं? कैग रिपोर्ट को एपिसोड में क्यों पेश किया जा रहा है? अगर स्पीकर के पास 14 कैग रिपोर्ट हैं, तो उन्हें तुरंत सभी पेश करनी चाहिए।