Delhi Budget Session 2023 Live Updates in Hindi: भाजपा सदस्यों ने विधानसभा में दिल्ली की गंभीर समस्याओं पर चर्चा के लिए नोटिस दिया है। उन्होंने कहा है कि सभी विषयों पर चर्चा कराई जाए, ताकि जनता के सामने सच्चाई आ सके। जिन विषयों के लिए नोटिस दिए गए हैं, उनमें भ्रष्टाचार, वायु प्रदूषण, पीने के पानी का संकट, परिवहन व्यवस्था का चरमराना, नए स्कूल-कॉलेज न खुलना, स्कूलों में शिक्षकों की कमी, राशनिंग व्यवस्था चौपट होना, मोहल्ला क्लीनिक में अव्यवस्था, यमुना की सफाई न होना, बारापूला पुल के निर्माण के लिए किसानों की जमीन कौड़ियों के भाव अधिगृहीत करना और ग्रामीण क्षेत्रों व किसानों की लगातार उपेक्षा जैसे विषय शामिल हैं। पढ़ें हर अपडेट....
आज दिल्ली विधानसभा में तुर्किए भूकंप में मरने वालों को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं ऑस्कर जीतने वालों को भी बधाई दी गई। वहीं अभिभाषण के दौरान भाजपा विधायकों के हंगामे पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह हंगामा परंपरा से विपरीत है। इसे सदन की एथिक्स कमेटी में भेजा जाए। इसे लेकर प्रस्ताव सदन में पारित हुआ और सोमवार तक के लिए सदन स्थगित कर दिया गया।
12:39 PM, 17-Mar-2023
भाषा की मर्यादा पर बोले एलजी
एलजी ने विधानसभा से निकलते हुए पत्रकारों से बात की। यहां उन्होंने भाषा की मर्यादा पर बात की और कहा, इसमें कोई शक नहीं है कि पिछले कुछ दिनों में बोलने की जो मर्यादा होती है वो टूटी है। आगे उन्होंने शायराना अंदाज में कहा, 'रोज गिरते हैं पत्ते मेरे, फिर भी हवाओं से टूटते नहीं रिश्ते मेरे।'
12:01 PM, 17-Mar-2023
केजरीवाल को बर्खास्त करने की मांग कर रहे भाजपा विधायक
भाजपा विधायक विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वह हाथ में 'भ्रष्ट केजरीवाल इस्तीफा दो' के नारे लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। उपराज्यपाल के बाहर निकलने के दौरान भाजपा विधायकों ने जोर-जोर से नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की।
दिल्ली में मेलों और उत्सवों का आयोजन किया जा रहा है। वित्त मंत्री अपने बजट भाषण में आगे की योजनाओं को विस्तार से वर्णन करेंगे। सुबह 11.44 बजे उपराज्यपाल का अभिभाषण समाप्त हुआ।उन्होंने करीब 20 मिनट तक सरकार की उपलब्धियां सदन में रखीं।
11:57 AM, 17-Mar-2023
वायु प्रदूषण से सुधार की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे- एलजी
महिलाओं को हल्के और भारी वाहन चलाने का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वायु प्रदूषण से सुधार की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यमुना नदी के संरक्षण के लिए 13 सीईटीपी शुरू किए जा रहा हैं। दिल्ली में मेलों और उत्सवों का आयोजन किया जा रहा है। वित्त मंत्री अपने बजट भाषण में आगे की योजनाओं को विस्तार से वर्णन करेंगे।
विज्ञापन
11:56 AM, 17-Mar-2023
स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सरकार बेहतर काम कर रही- एलजी
दिल्ली में 500 राष्ट्रीय ध्वज लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम जारी है। हर घर पानी के लिए नई पाइप लाइन डाली जा रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सरकार बेहतर काम कर रही है। दिल्ली के स्वास्थ्य नागरिकों को स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किया जाएगा। दिल्ली मेट्रो का मौजूदा नेटवर्क 390 किमी है। पिंक लाइन का काम पूरा होने के बाद इसमें और विस्तार होगा।
11:54 AM, 17-Mar-2023
ढांचागत विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है- एलजी
आश्रम चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हो चुका है। अन्य ढांचागत विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
11:52 AM, 17-Mar-2023
दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी दर भी देश में सबसे ज्यादा- एलजी
आरक्षित जाति के लोगों के कल्याण के लिए भी तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी दर भी देश में सबसे ज्यादा है।
11:50 AM, 17-Mar-2023
1668 महिलाओं की मदद की- एलजी
एलजी ने आगे कहा कि, सरकार हर वर्ग के लोगों की मदद कर रही है। 1668 महिलाओं को बेटी की सहायता के लिए धनराशि दी गई है।
11:48 AM, 17-Mar-2023
जल्द सभी कक्षाओं को डिजिटल कर दिया जाएगा- एलजी
हैप्पीनेस करिकुलम से छात्रों को काफी लाभ हुआ है। जल्द ही दिल्ली सरकार के स्कूलों की सभी कक्षाओं को डिजिटल कर दिया जाएगा। दिल्ली सरकार की सभी यूनिवर्सिटीज में भी अनेक कोर्स शुरू किए गए हैं।
11:46 AM, 17-Mar-2023
सरकार ने हर मोर्चे पर बेहतर काम किया- एलजी
आठ सालों में सरकार ने हर मोर्चे पर बेहतर काम किया है। दिल्ली में मजबूत अर्थव्यवस्था के गुण हैं। दिल्ली का जीडीपी 4 प्रतिशत बढ़ गया है। सरकार ने दिल्लीवालों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा किए हैं। बुनियादी ढांचे के साथ शिक्षापूर्ण गुणवत्ता आई है। स्कूलों का परीक्षा परिणाम बेहतर हुआ है। दिल्ली का अपना बोर्ड बनाया गया है।
11:24 AM, 17-Mar-2023
उपराज्यपाल पढ़ रहे वीके सक्सेना
उपराज्यपाल वीके सक्सेना अभिभाषण पढ़ रहे हैं। इस बीच भाजपा विधायकों की ओर से हंगामा जारी रखा गया, इस कारण विधानसभा अध्यक्ष ने सभी भाजपा विधायकों को बाहर निकाल दिया।
11:17 AM, 17-Mar-2023
केजरीवाल ने एलजी को भेंट किया बुके
अरविंद केजरीवाल ने एलजी विनय कुमार सक्सेना को फुलों का बुके देकर उनका अभिवादन किया। विधानसभा बजट सत्र शुरू होने से पहले उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल एक साथ सदन के अंदर जाते दिखाई दिए।
11:01 AM, 17-Mar-2023
Delhi Budget 2023 Live: LG ने अभिभाषण में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, BJP ने की सीएम को बर्खास्त करने की मांग
दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत होते ही भाजपा के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। गौरतलब है कि उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान भाजपा विधायकों ने हंगामा किया जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के 3 विधायकों को मार्शल आउट करा दिया।