फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Budget Live: दिल्ली सरकार का 10वां बजट पेश, केजरीवाल का बहनों को तोहफा; यहां पढ़ें मुख्य बातें

Mon, 04 Mar 2024 02:18 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Delhi Budget Session 2024 Live News in Hindi : वित्त मंत्री आतिशी ने दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल सरकार का 10वां बजट पेश किया। इस दौरान मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का एलान किया गया है। अगले वित्तीय वर्ष का बजट 76 हजार करोड़ रुपये का होगा। यहां पढ़ें अब तक का अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:17 PM, 04-Mar-2024

बजट की घोषणा के बाद केजरीवाल का बयान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की महिलाओं के लिए आज एक बड़ी घोषणा हुई है। महिला सशक्तिकरण की ओर यह कार्यक्रम दुनिया की सबसे बड़ी योजना बनेगी। अब महिलाओं को पैसों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना होगा। हर महिला को एक हजार रुपये मिलेंगे। जिनकी उम्र 18 साल से ऊपर होगी।

01:05 PM, 04-Mar-2024

आतिशी ने पेश किया आप का आखिरी बजट: मनोज तिवारी

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आतिशी द्वारा पेश किया गया बजट अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार का आखिरी बजट होगा। क्योंकि भगवा पार्टी 2025 में राजधानी में सत्ता में आने वाली है। अगर यह बजट 'राम' का है राज्य' तो पहले के बजट क्या थे। यह आखिरी बजट है जो वे पेश कर रहे हैं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि भाजपा ही दिल्ली को 'राम राज्य का बजट' देगी। 

01:02 PM, 04-Mar-2024

अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद के नारों से गूंजी दिल्ली विधानसभा

वित्त मंत्री आतिशी ने विधानसभा में बजट के अंत में कहा कि चाहे बहन के हाथ में हर महीने हजार रुपये महीना या फिर भाई के इलाज के लिए पैसा हो। इस 10 सालों में अरविंद केजरीवाल ने अपनी सभी जिम्मेदारियां निभाई हैं। दिल्ली की जनता इसी तरह से अपना आशीर्वाद इनके ऊपर बनाए रखें। नौ सालों में का आशीर्वाद आगले पांच साल भी बना रहेगा। यही हम कामना करते हैं। इसके बाद सदन अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद के नारों के गूंज उठा।

विज्ञापन
12:47 PM, 04-Mar-2024

दिल्ली के गावों में बनेगी एक हजार किलोमीटर लंबी सड़क

वित्त मंत्री ने बजट के दौरान कहा कि दिल्ली के गावों वालों ने केजरीवाल सरकार को बहुत प्यार और सम्मान दिया। इस साल हमारी दिल्ली के गावों में एक हजार किलोमीटर तक की सड़क बनाएगी। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत इस वर्ष दो हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके बाद सदन में अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगे।
 

12:45 PM, 04-Mar-2024

दिल्ली को मिलेंगे आठ नए फ्लाईओवर

वित्त मंत्री आतिशी ने बजट के दौरान कहा कि दिल्ली सरकार ट्रैफिक और सड़क व्यवस्था पर पूरा ध्यान दे रही है। इस साल 2024-2025 में दिल्ली की जनता को आठ नए फ्लाईओवर मिलेंगे। दिल्ली में कई जगहों पर फ्लाईओवर का काम 70 से 80 फीसदी तक हो चुका है। 

विज्ञापन
12:45 PM, 04-Mar-2024

मंत्री आतिशी ने बजट के दौरान कहा कि किसी व्यक्ति की जान बचाना भी राम राज्य है। हालांकि, हम सभी जानते हैं कि कुछ साल पहले दिल्ली में दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने से लोग डरते थे। इसलिए हमने फरिश्ते योजना शुरू की। इसके तहत, दिल्ली सरकार दुर्घटना पीड़ितों के खर्च का वहन करेगी। दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने बताया कि इस योजना के तहत हमने दिल्ली में 22,000 लोगों की जान बचाई है।

12:41 PM, 04-Mar-2024

दिल्ली में स्वास्थ्य सेवा के लिए  8,685 करोड़ आवंटित

वित्त मंत्री आतिशी ने विधानसभा में बजट पेश करने के दौरान कहा कि दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2025 के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 8,685 करोड़ आवंटित किए हैं।

12:32 PM, 04-Mar-2024

केंद्र दिल्ली को दे उचित हिस्सा: आतिशी

 वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली सरकार के साथ सौतेला व्यवहार करती हैं। हमें उचित हिस्सा नहीं मिलता है। हम चाहते हैं कि केंद्र दिल्ली को उसका सही और उचित हिस्सा दे। दिल्ली को ज्यादा टैक्स मिलता है लेकिन अब तक जो पहले का बजट था वहीं आज भी मिल रहा है। 

12:28 PM, 04-Mar-2024

केजरीवाल सरकार ने हर वादा निभाया: आतिशी

वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने तमाम दिक्कतों के बाद भी अपना हर वादा पूरा किया है। अभी और भी वादे हैं जो हमें पूरे करने हैं। 

12:10 PM, 04-Mar-2024

दिल्ली में सोलर पावर पर रहेगा जोर

वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि अब हमारी सरकार दिल्ली में सोलर पावर पर ज्यादा जोर रहे रही है। अध्यक्ष महोदय साल 2024-25 तक दिल्ली की हर छत पर सोलर प्लेट होंगी। 

12:07 PM, 04-Mar-2024

बीते नौ साल में अब दिल्ली में बिजली 24 घंटे

वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि अध्यक्ष महोदय... रावण के वध के बाद जब भगवान राम लौटे थे तो लोगों ने दिवाली मनाई थी। अब दिल्ली में 24 घंटे बिजली है। पहले की सरकार में लंबे लंबे पावर कट लगते थे। ये राम राज्य ही है, जब दिल्ली के लोगों को फ्री में बिजली मिल रही है। कंपनियां मुनाफे में हैं और दिल्ली वाले फ्री बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

11:59 AM, 04-Mar-2024

बुजुर्ग तीर्थ यात्रा के लिए 80 करोड रुपए का प्रावधान किया

आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने नौ साल के दौरान दिल्ली में राम राज्य स्थापित करने की दिशा में काम किया। इस कड़ी में उसने शिक्षा और स्वास्थ्य में बेहतर कार्य करते हुए लोगों को मुक्त सुविधा उपलब्ध कराई। दिल्ली सरकार अगले साल से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करेगी। इस योजना के तहत हर महीने 18 साल से बड़ी उम्र की महिलाओं को एक हजार रुपये मिलेंगे। बुजुर्ग तीर्थ यात्रा के लिए 80 करोड रुपए का प्रावधान किया। 

11:56 AM, 04-Mar-2024

दिल्ली का राम राज्य बजट: आतिशी

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि यहां उपस्थित हम सभी लोग भगवान राम के जीवन से प्रेरित हैं। राम राज्य के इस सपने को पूरा करने के लिए हम पिछले 9 वर्षों से दिन-रात प्रयास कर रहे हैं। हमने पिछले नौ वर्षों में दिल्ली के लोगों को सुख और समृद्धि प्रदान करने का प्रयास किया है।

11:49 AM, 04-Mar-2024

दिल्ली में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का एलान

वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना लेकर आ रही है। दिल्ली सरकार अगले साल से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करेगी। इस योजना के तहत हर महीने 18 साल से बड़ी उम्र की महिलाओं को एक हजार रुपये मिलेंगे।

11:48 AM, 04-Mar-2024

दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय बढ़ी

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि 2014-15 में दिल्ली की जीएसडीपी 4.95 लाख करोड़ रुपये थी और पिछले दस साल में दिल्ली की जीएसडीपी करीब ढाई गुना बढ़कर 11.08 लाख करोड़ रुपये हो गए है। 2014-15 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 2.47 लाख रुपए थी और 2023-24 में ये 4.62 लाख हो गई है जो राष्ट्रीय औसत से ढाई गुना ज्यादा है। आज मैं 76,000 करोड़ रुपए का बजट पेश करने जा रही हूं। 
 

11:42 AM, 04-Mar-2024

दिल्ली सरकार ने महिलाओं की भलाई के काम किए

वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि पिछले नौ सालों में केजरीवाल सरकार ने महिलाओं के लिए काम किया। उनकी जरूरतों का ध्यान रखा। चाहे बस सेवा हो, अस्पताल जाना हो, मुफ्त स्कूल सेवा, जेईई आईआईटी की तैयारी फ्री में कराना हो। महिलाओं को रोजगार भी सरकार दे रही है। 2014 में आम परिवार की महिलाएं काम करने नहीं जाती थी। क्योंकि सैलरी से ज्यादा खर्च था। अब महिलाओं को पैसे के खर्च के बारे में नहीं सोचना पड़ता है। क्योंकि उनके भाई अरविंद केजरीवाल ने उनकी जरूरतों को पूरा किया है। महिलाएं फ्री में सफर करती हैं। इस योजना की शुरुआत 2019 में हुई थी।

11:38 AM, 04-Mar-2024

फरिश्ते योजना ने कई लोगों की जान बचाई

वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि हमारी सरकार फरिश्ते योजना लेकर आई। सड़क दुर्घटना में लोगों ने अन्य लोगों की जान बचाई। सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को एक पैसा नहीं देना होता था। सारा खर्च केजरीवाल सरकार चलाया करती थी। नौ सालों में हमारी सरकार ने स्वास्थ्य सेवा पर जोर दिया। लोगों को मुफ्त इलाज दिया रहा है। ये है केजरीवाल सरकार का राम राज्य। मोहल्ला क्लीनिक योजना को देश विदेश में जाना गया। सदन में सत्येंद्र जैन का धन्यवाद किया और इस दौरान सत्येंद्र जैन जिंदाबाद के नारे लगे।

11:37 AM, 04-Mar-2024

केजरीवाल सरकार का 10वां बजट पेश

बजट के दौरान उन्होंने कहा कि आज मैं न सिर्फ केजरीवाल सरकार का 10वां बजट पेश कर रही हूं बल्कि पिछले दस सालों में दिल्ली की बदलती तस्वीर भी पेश कर रही हूं।

11:31 AM, 04-Mar-2024

बड़े भाई मनीष सिसोदिया की वजह से शिक्षा की क्रांति आई: आतिशी

वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि शिक्षा की क्रांति मेरे बड़े भाई मनीष सिसोदिया की वजह से आया है। हमारी सरकार लगातार इसके लिए काम कर रही है। हमारा बजट राम राज्य जैसा है। पहले दिल्ली के अस्पतालों में गंदगी थी। सरकारी अस्पतालों में कोई जाना नहीं चाहता था। जवाब कोई देना नहीं चाहता था। इलाज कराने के लिए लोगों के पास पैसा नहीं था। जमा पूंजी सब लग जाता थी। 2014 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय दो लाख रुपये से ज्यादा थी। लेकिन दिल्ली सरकार ने फैसला किया कि स्वास्थ्य सेवा पर ज्यादा ध्यान देंगे। नौ साल में अस्पतालों की सूरत बदल गई। 

11:28 AM, 04-Mar-2024

दिल्ली में शिक्षा का बजट दोगुना

विधानसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि हमने इस बार शिक्षा पर ज्यादा जोर दिया है। शिक्षा का बजट दोगुना कर दिया गया है। शिक्षा के लिए 16000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

11:22 AM, 04-Mar-2024

दिल्ली के लिए 76  हजार करोड़ का बजट पेश

दिल्ली सरकार का अगले वित्तीय वर्ष का बजट 76  हजार करोड़ रुपये का होगा। 

11:21 AM, 04-Mar-2024

विधानसभा में वित्त मंत्री आतिशी पेश रह रही हैं बजट

विधानसभा में वित्त मंत्री आतिशी बजट पेश कर रही हैं। दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि यहां उपस्थित हम सभी लोग भगवान राम के जीवन से प्रेरित हैं। राम राज्य के इस सपने को पूरा करने के लिए हम पिछले 9 वर्षों से दिन-रात प्रयास कर रहे हैं।

11:12 AM, 04-Mar-2024

बजट से पहले सीएम से मिलीं मंत्री आतिशी

बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री आतिशी ने विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।
 

11:04 AM, 04-Mar-2024

दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री आतिशी

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने केजरीवाल सरकार का 10वां बजट पेश किया। ने कहा, "यहां उपस्थित हम सभी लोग भगवान राम के जीवन से प्रेरित हैं। राम राज्य के इस सपने को पूरा करने के लिए हम पिछले 9 वर्षों से दिन-रात प्रयास कर रहे हैं। हमने पिछले 9 वर्षों में दिल्ली के लोगों को सुख और समृद्धि प्रदान करने का प्रयास किया है।…

10:47 AM, 04-Mar-2024

दिल्ली विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

10:18 AM, 04-Mar-2024

विधानसभा पहुंची आतिशी

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी दिल्ली विधानसभा पहुंच गई हैं। जहां वित्त मंत्री आतिशी केजरीवाल सरकार का 10वां बजट पेश करने वाली हैं
 

10:17 AM, 04-Mar-2024

मंत्री आतिशी ने बजट से पहले लिया आशीर्वाद

 बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री आतिशी ने मनीष सिसोदिया की मां से आशीर्वाद लिया और उनकी पत्नी से तिलक लगवाया है।
 

10:14 AM, 04-Mar-2024

Delhi Budget Live: दिल्ली सरकार का 10वां बजट पेश, केजरीवाल का बहनों को तोहफा; यहां पढ़ें मुख्य बातें

पहली बार बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री आतिशी की ओर से आगामी लोकसभा चुनाव और अगले वर्ष की शुरूआत में होने से विधानसभा चुनाव के मद्देनजर साफ सुंदर और आधुनिक दिल्ली भी जोर देते हुए राजधानी निवासियों को लुभाने का प्रयास किया जाने की संभावना है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें