फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast Live Updates: दिल्ली धमाके की जांच तेज, दोबारा अल-फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची NIA, कश्मीर पुलिस भी

Fri, 14 Nov 2025 07:39 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम भीषण धमाका हुआ। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भीड़ भरे इलाके में, कार में हुए जोरदार धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई। धमाके को अंजाम देने वाले आतंकी डॉ. उमर उन नबी का जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में घर ध्वस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
अल फलाह यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:37 PM, 14-Nov-2025

दिल्ली के प्रमुख बाजारों में दहशत का माहौल, पुलिस कर रही ये अपील
लाल किले के पास हुए बम धमाके का असर अब राजधानी के प्रमुख व्यावसायिक इलाकों में साफ दिखाई देने लगा है। धमाके के बाद से चांदनी चौक, गांधी नगर, न्यू और ओल्ड लाजपतराय मार्केट में कारोबारियों और ग्राहकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने इन स्थानों पर लोगों से बिना आवश्यकता भीड़-भाड़ वाले इलाकों में न जाने की अपील की है। लाजपत नगर, नेहरू प्लेस और सरोजिनी नगर तीन-तीन शिफ्टों में लगातार पहरेदारी कर रही है।

05:32 PM, 14-Nov-2025

कुछ लोग आए और सामान ले गए; मकान मालिक मद्रासी
दिल्ली आतंकी हमले के आरोपी डॉक्टर मुज्जमिल के बारे में उसके मकान मालिक हाजी मद्रासी ने बताया कि उसे किराए का मकान चाहिए था। वह उसी रात अपना सामान रखने आया और चला गया। उसके बाद मेरी उससे मुलाकात नहीं हुई। उसने दो महीने का एडवांस एक साथ दे दिया। मुझे इस बारे में तब पता चला जब लोग यहां आए और उसका सामान ले गए।
 

05:17 PM, 14-Nov-2025

एनआईए और जम्मू कश्मीर पुलिस पहुंची अल-फलाह यूनिवर्सिटी
फरीदाबाद में एनआईए और जम्मू कश्मीर पुलिस की टीम शुक्रवार को दोबारा से अल-फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची है। 

विज्ञापन
04:48 PM, 14-Nov-2025

दिल्ली आतंकी हमले में बाल-बाल बचे दो हवलदार, धमाके से 30 से 50 फुट की थी दूरी
कहते हैं कि जाको राखे साईंया, मार सके न कोए.. जी हां लाल किले बम धमाके के दौरान दिल्ली पुलिस के दो हवलदार के साथ ऐसा ही हुआ है। लालकिले चौकी में तैनात हवलदार अजय चहल व एक अन्य हवलदार बाल-बाल बच गए। दिल्ली पुलिसकर्मियों में चर्चा है कि भगवान की विशेष कृपया से ही दोनों बचे हैं। ये दोनों पुलिसकर्मी धमाके वाली जगह से मात्र 30 से 50 फुट की दूरी पर खड़े हुए थे और इन्हें खरोंच तक नहीं आई, जबकि 300 फुट की दूसरी पर खड़े लोगों की मौत हो गई।

03:11 PM, 14-Nov-2025

नूंह, गुरुग्राम में खरीदे विस्फोटक

सफेदपोश आतंकियों ने हरियाणा के नूंह और गुरुग्राम से आईईडी और गोला-बारूद के लिए कच्चे माल की खरीदारी की। वहीं आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद अयोध्या में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की धमकियां देता रहा है।
 

विज्ञापन
02:22 PM, 14-Nov-2025

मुजम्मिल के संपर्क में था मुस्तकीम

दिल्ली विस्फोट मामले में जांच के रही एनआईए द्वारा बुधवार रात में जहां पिनगवां से खाद विक्रेता दिनेश सिंगला को गिरफ्तार किया। वहीं दिल्ली पुलिस द्वारा सुनहेड़ा के युवक मुस्तकीम पुत्र शहीद को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि युवक अल फलाह यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस करने के बाद अप्रेंटिस पर था। 2 नवंबर को अप्रेंटिस खत्म हुई थी। बताया जा रहा है कि 9 नवंबर को मुस्तकीम एम्स में टेस्ट देने के लिए गया था। बुधवार को दिल्ली पुलिस ने सुनहेड़ा गांव में दस्तक दी, पूछताछ करने के बाद पुलिस वापिस चली गई। इसके बाद गुरुवार रात को मुस्तकीम को हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि मुस्तकीम असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मुजम्मिल के संपर्क में था।

01:04 PM, 14-Nov-2025

गाड़ी शाहीन के नाम इस्तेमाल कर रहा था कोई और

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग की कथित कमांडर डॉ. शाहीन सईद की दूसरी कार अल फलाह यूनिवर्सिटी में गुरुवार को मिली है। डॉ. शाहीन ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के ही ब्लॉक नंबर 15 के फ्लैट नंबर 32 के पते पर सितंबर 2025 में ये कार खरीदी थी। जम्मू कश्मीर पुलिस से मिले इनपुट के बाद फरीदाबाद पुलिस की टीम ने यूनिवर्सिटी परिसर में कार ढूंढी और इसके आस-पास के इलाके को सील किया गया है। बम निरोधक दस्ता से भी कार की जांच कराई गई है। वहीं, आज फोरेंसिक व जम्मू कश्मीर पुलिस की टीम ने कार की जांच की है।

12:36 PM, 14-Nov-2025

दिल्ली ब्लास्ट की मुख्य आरोपी शाहीन को लेकर हुआ ऐसा खुलासा

मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की पढ़ाई करने वाली डॉ. शाहीन ने कभी भी हिजाब नहीं पहना। वह हमेशा एक आम छात्रा की तरह सलवार शूट में ही रहती थीं। वहीं अब डॉ. शाहीन की पहचान एक आतंकी के रुप में है। ऐसे में एक टॉपर छात्रा का ब्रेन वॉश इस प्रकार किया गया कि वह अब दिल्ली ब्लास्ट की मुख्य आरोपी है।

11:22 AM, 14-Nov-2025

डॉक्टर शाहीन की ब्रेजा कार की जांच

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी परिसर में मिली डॉक्टर शाहीन की ब्रेजा कार की जांच फोरेंसिक व जम्मू कश्मीर पुलिस की टीम कर रही है। 

11:04 AM, 14-Nov-2025

फरीदाबाद के एनआईटी 3 नंबर में मस्जिद में चेकिंग

फरीदाबाद के एनआईटी 3 नंबर में मस्जिद में पुलिस ने चेकिंग की है। पुलिस ने कहा कि पूरे जिले में चल रहा है सर्च व काम्बिंग अभियान चल रहा है। 

10:18 AM, 14-Nov-2025

धमाके के बाद कार के पुर्जे 350 फीट दूर तक गए

बम धमाके के पास सबसे पहले पहुंचने वाले एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह खत्म हो गई। कार के इंजन का कुछ हिस्सा मौके पर मिला था। इस पुलिस अधिकारी ने बताया कि उमर नबी के शरीर के अंग 250 फीट की दूरी तक गए थे। वहीं कार के पुर्जे 300 से 350 फीट दूर तक गए हैं। इस पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार की स्टीयरिंग जैन मंदिर के सामने मिली थी। धमाके से लाल किला चौकी की दीवार भी बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उमर के शरीर के बाकी अंग बचे नहीं हैं और बचे हैं तो वह मिल नहीं रहे हैं। अंगों की तलाश की जा रही है।

09:30 AM, 14-Nov-2025

'दो माह पहले ही उमर की श्रीनगर में हुई थी मंगनी'

दिल्ली कार धमाके में पुलवामा के डॉ. उमर नबी की संलिप्तता पर उनके पिता भी परेशान हैं। डॉ. उमर के पिता गुलाम नबी भट ने बुधवार को अमर उजाला से बातचीत में बताया कि दिल्ली ब्लास्ट के बाद हमारे घर से पहले उमर की ससुराल में छापा पड़ा था।  इसके बाद हमारे घर में कई टीमें जांच के लिए आईं। भट ने बताया कि डॉ. उमर की दो महीने पहले ही श्रीनगर में मंगनी हुई थी। हमें उमर के ससुराल वालों ने ही बताया कि पुलिस उमर को ढूंढ़ रही है।

08:48 AM, 14-Nov-2025

अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खातों में फंडिंग की भी होगी जांच

दिल्ली में बम धमाके, फरीदाबाद में 2900 किलो से अधिक विस्फोटक समेत अन्य हथियार बरामद होने और सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल के तार धौज की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से ही जुड़े हैं। ये मामला सामने आने के बाद अब यूनिवर्सिटी के बैंक खातों व फंडिंग की जांच भी जल्द शुरू होने वाली है। ईडी व आर्थिक अपराध शाखा इन खातों व इनमें आने वाली फंडिंग को लेकर जांच करेंगे।

वहीं यूनिवर्सिटी के एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि मामला सामने आने के बाद से ही यूनिवर्सिटी प्रबंधन अलर्ट है। यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों को फीस व अन्य चार्ज जमा करने को लेकर दो दिन पहले ही मना कर दिया गया है। छात्रों को कहा गया है कि वे अभी फिलहाल किसी भी तरह की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन उन्हें बताए गए यूनिवर्सिटी के बैंक खाते में न कराएं। इसके पीछे कारण बताया गया है कि प्रबंधन ने कुछ समस्या के चलते कुछ समय के लिए इसे रोका जा रहा है और जल्द ही अगले निर्देशों के बारे में सूचना दे दी जाएगी।

खुफिया विभाग के एक आधिकारिक सूत्र के अनुसार अल फलाह यूनिवर्सिटी में जम्मू कश्मीर के छात्रों की संख्या सबसे अधिक है। कई तरह की बातें चर्चाओं में हैं कि खाड़ी देशों से यहां पर फंडिंग आती है। इसी के चलते जम्मू कश्मीर के काफी छात्र यहां आकर पढ़ाई कर रहे हैं। ये कितना सही है, ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी के खातों की जांच करना बेहद जरूरी है। तभी खुलासा होगा कि यहां पर फंडिंग कहां से आ रही है और कहीं उसी फंडिंग का प्रयोग तो इस आतंकी मॉड्यूल ने देश विरोधी गतिविधियों के लिए तो नहीं किया है।

08:47 AM, 14-Nov-2025

एनएएसी ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी को भेजा कारण बताओ नोटिस

राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एनएएसी ने आरोप लगाया है कि यूनिवर्सिटी ने अपनी वेबसाइट पर झूठी जानकारी देकर आमजन, अभिभावकों और छात्रों को गुमराह किया है।

एनएएसी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि यूनिवर्सिटी ने यह दर्शाया कि उसे परिषद से मान्यता प्राप्त है, जबकि वास्तविकता यह है कि उसकी मान्यता की अवधि कई वर्ष पहले समाप्त हो चुकी है। परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन से सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है कि क्यों उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई न की जाए और क्यों उसे भविष्य के मूल्यांकन से अयोग्य घोषित न किया जाए।

08:47 AM, 14-Nov-2025

एआईयू ने अपने बयान में क्या कहा?

एआईयू ने अपने बयान में कहा कि भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) के उपनियमों के अनुसार, किसी भी विश्वविद्यालय की सदस्यता तब तक बनी रहती है जब तक वह 'सद्भावपूर्ण स्थिति' में होता है। हालांकि, मीडिया में आई खबरों के आधार पर यह जानकारी मिली है कि फरीदाबाद, हरियाणा स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय वर्तमान में अच्छी स्थिति में नहीं प्रतीत होता। इसलिए, एआईयू ने निर्णय लिया है कि अल-फलाह विश्वविद्यालय की सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

08:46 AM, 14-Nov-2025

एआईयू ने रद्द की अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता

एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी (एआईयू) ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है। संस्था का कहना है कि पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम यूनिवर्सिटी के आचरण से मेल नहीं खा रहे। वहीं दूसरी तरफ अल-फलाह यूनिवर्सिटी की वेबसाइट को एडमिनिस्ट्रेशन ने बंद कर दिया है।

08:33 AM, 14-Nov-2025

Delhi Blast Live Updates: दिल्ली धमाके की जांच तेज, दोबारा अल-फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची NIA, कश्मीर पुलिस भी

दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलवामा में सुरक्षाबलों ने आतंकी उमर मोहम्मद के घर को ध्वस्त कर दिया है। उमर ने फरीदाबाद से आकर दिल्ली के लाल किले के बाहर कार ब्लास्ट किया था।  

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें