02:17 PM, 18-Jan-2023
विजेंद्र गुप्ता को देख हंसे सिसोदिया तो भाजपा विधायक बोले- आप जोकर हैं
सदन में चर्चा के दौरान भाजपा सदस्य विजेंद्र गुप्ता के बोलने के लिए खड़ा होने पर उपमुख्यमंत्री हंसने लगे। तभी विजेंद्र गुप्ता ने उनको जोकर कहा, आप सदस्यों ने इसका कड़ा विरोध किया उसके बाद विजेंद्र गुप्ता ने अपने शब्द वापस लिए और खेद जताया। फिर मनीष सिसोदिया ने कहा, उपराज्यपाल डीडीए पर ध्यान दें। डीडीए की जमीन पर जगह-जगह कब्जा हो गया है, आप विधायक डीडीए की जमीन से कब्जा हटाने में लगे हुए हैं, मगर उपराज्यपाल इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल से अपील की वह कबीले के सरदार की तरह काम ना करें वह चुनी हुई सरकार की राय पर काम करें।