02:26 PM, 02-Feb-2025
कांग्रेस और AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, 'भाजपा सरकार द्वारा जनऔषधि केंद्रों पर पहले ही दवाएं 80 प्रतिशत डिस्काउंट पर दी जा रही हैं। अब कल के बजट के बाद कैंसर की, गंभीर बीमारी की 30 से ज्यादा दवाएं और सस्ती हो जाएंगी। भाजपा सरकार की प्राथमिकता है कि हमारे युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले, आधुनिक सुविधाएं मिलें। इस बजट में खेल बजट को बढ़ाकर करीब 3,800 करोड़ रुपया कर दिया गया है, 'खेलो इंडिया अभियान' के लिए 1,000 करोड़ रुपया दिया गया है। दिल्ली के लोग कभी भूल नहीं सकते कि खेलों के नाम पर किस तरह AAP-दा और कांग्रेस ने दिल्ली के लोगों को धोखा दिया है। कॉमनवेल्थ घोटाले के दाग इतने गहरे हैं कि कांग्रेस कभी उससे मुक्त नहीं हो सकती। AAP-दा पार्टी ने दिल्ली में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के नाम पर जो खेल किया है, वो दिल्ली की जनता, दिल्ली का नौजवान भली भांति जानता है। इसलिए आज का युवा भारत, भाजपा पर भरोसा करता है, भाजपा के साथ है।'