फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election Live: भाजपा ने मनोज गर्ग को पार्टी से किया निष्कासित, कांग्रेस ने केजरीवाल पर साधा निशाना

Mon, 03 Feb 2025 10:50 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Delhi Vidhan Sabha Chunav News Live Updates: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अंतिम चरण में है। 3 फरवरी यानी आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं। अब 5 फरवरी को मतदान है और 8 फरवरी को परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:17 PM, 03-Feb-2025

भाजपा ने मनोज गर्ग को पार्टी से छह साल के लिए किया निष्कासित

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ काम करने के लिए मनोज गर्ग को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

10:17 PM, 03-Feb-2025

कांग्रेस के अजय माकन ने केजरीवाल पर लगाया 'राष्ट्र-विरोधी' होने का आरोप

कांग्रेस नेता अजय माकन ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन पर पंजाब में खालिस्तान समर्थक ताकतों को बढ़ावा देने के लिए ''राष्ट्र-विरोधी'' होने का आरोप लगाया।

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा, "मैंने यह पहले भी कहा है और अब भी कह रहा हूं कि केजरीवाल राष्ट्र-विरोधी हैं। उनका दिल्ली या कहीं और सत्ता में आना 'देशद्रोह' है। हमें ऐसे व्यक्ति से सावधान रहना चाहिए। मैंने और सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बताया हमने उन्हें राष्ट्रविरोधी क्यों कहा, इसका सबूत भी हमने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया। हमें दुख होता है जब हम देखते हैं कि केजरीवाल पंजाब में खालिस्तान समर्थक ताकतों को बढ़ावा दे रहे हैं वह देश विरोधी काम कर रहा है और यह केवल हम ही ऐसा नहीं कह रहे हैं।' 

06:28 PM, 03-Feb-2025

पांच और आठ फरवरी को सुबह चार से शुरू होगी मेट्रो सेवा

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के दिन 5 फरवरी बुधवार और मतगणना के दिन 8 फरवरी शनिवार को सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाएं अपने टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4:00 बजे शुरू होंगी, ताकि चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात कर्मचारी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। सुबह 6:00 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी। सुबह 6:00 बजे के बाद पूरे दिन नियमित मेट्रो ट्रेन सेवाएं चलेंगी।

विज्ञापन
05:47 PM, 03-Feb-2025

चुनावी प्रचार थमा

दिल्ली में राजनीतिक पार्टियों की कई दिन से चल रही तमाम रैलियों और जनसभाओं के बाद तीन फरवरी शाम पांच चुनावी प्रचार थम गया। पांच फरवरी को मतदान होगा और आठ फरवरी को नतीजे आएंगे।

05:07 PM, 03-Feb-2025

'आम आदमी पार्टी की 55 सीट आ रही हैं'

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मेरे अनुमान के मुताबिक, आम आदमी पार्टी की 55 सीट आ रही हैं, लेकिन अगर सभी वोट करने जाएं और अपने घर के पुरुषों को भी आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए समझाएं तो 60 से ज्यादा भी आ सकती हैं।'

विज्ञापन
04:50 PM, 03-Feb-2025

'जनता काम की नीति चाहती है, गुंडागर्दी नहीं'

दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आतिशी ने कहा, "कालकाजी के लोगों का उत्साह दिखाता है कि वे काम की नीति चाहते हैं, गुंडागर्दी नहीं। 5 फरवरी को जनता झाड़ू का बटन दबाएगी और काम करने वालों को चुनेगी।"  

04:15 PM, 03-Feb-2025

50 हजार गज का शीशमहल बना लिया

शाह ने कहा, 'अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान इन्होंने केजरीवाल ने कहा था कि हम राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे, लेकिन इन्होंने पार्टी बनाई। इन्होंने कहा था कि हम गाड़ी नहीं लेंगे, लेकिन गाड़ी ली। इन्होंने कहा था कि सिक्योरिटी नहीं लेंगे, लेकिन सिक्योरिटी ली। इन्होंने कहा था कि बंगला नहीं लेंगे, लेकिन इन्होंने अपने लिए 52 करोड़ रुपये का 50 हजार गज का शीशमहल बना लिया।'

04:13 PM, 03-Feb-2025

केजरीवाल ने घोटालों की बाढ़ ला दी-  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने घोटालों की बाढ़ ला दी है। हजारों करोड़ रुपये का शराब घोटाला किया गया और मंदिरों, स्कूलों और गुरुद्वारों के पास शराब की दुकानें खोली गईं। 28,400 करोड़ रुपये का जल बोर्ड घोटाला, 4,500 रुपये का घोटाला, डीटीसी बस घोटाला, 1300 करोड़ का क्लासरूम घोटाला, 571 करोड़ का सीसीटीवी घोटाला और 65000 का फर्जी टेस्ट घोटाला भ्रष्टाचार, स्वयं भ्रष्टाचार का अवतार बन गया। शराब घोटाले में बड़े मियां और छोटे मियां दोनों जेल चले गये।'

03:53 PM, 03-Feb-2025

'अरविंद केजरीवाल महिलाओं से इतना डरते क्यों?'

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल महिलाओं से इतना डरते क्यों हैं? आज हजारों की तादाद में पूर्वांचली महिलाएं उनसे मिलने आई थी और कहने आई थी कि बाहर आइए, हम यमुना का पानी लेकर आए हैं। यमुना नदी का पानी जब हम लेकर आए, जो इस समय बिल्कुल दूषित है तो अरविंद केजरीवाल अपने घर में छिपकर बैठ गए। उन्हें बाहर आना चाहिए था और वह पानी पीना चाहिए था। डुबकी लगाना तो दूर वे बाहर तक नहीं आएं, अरविंद केजरीवाल डरते क्यों हैं?'
 

03:50 PM, 03-Feb-2025

'अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने की मशीन हैं'

दिल्ली की बुराड़ी विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 'आप ने 10 साल में अपनी नाकामियों को छुपाया है और कुछ काम नहीं किया है। अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने की मशीन हैं, इन्होंने सिवाया झूठ और लोगों को गुमराह करने के अलावा  10 साल में कुछ नहीं किया।'
 

03:02 PM, 03-Feb-2025

बुराड़ी में जेपी नड्डा ने केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा

दिल्ली की बुराड़ी विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आप ने 10 साल में अपनी नाकामियों को छुपाया है। कुछ काम नहीं किया है। केजरीवाल झूठ बोलने की मशीन हैं। इन्होंने सिवाया झूठ और लोगों को गुमराह करने के अलावा आज तक कुछ नहीं किया।
 

02:43 PM, 03-Feb-2025

दिल्ली पुलिस ने आप सांसद स्वाति मालीवाल को हिरासत में लिया

 दिल्ली पुलिस ने राज्यसभा से आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल को हिरासत में ले लिया है। यमुना नदी से पानी लेकर मालीवाल कुछ महिलाओं के साथ अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची थीं। 
 

02:41 PM, 03-Feb-2025

राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग ने लिखा पत्र

दिल्ली चुनाव के बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों को पत्र लिखकर विधानसभा के चुनाव के दौरान मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समय से 48 घंटे की अवधि के दौरान चलचित्र, टेलीविजन या अन्य समान उपकरणों का उपयोग करके किसी भी चुनावी सामग्री को प्रदर्शित करने और सार्वजनिक बैठकें आयोजित करने पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में पत्र लिखता है।

02:15 PM, 03-Feb-2025

दिल्ली के आदर्श नगर में पंजाब सीएम मान का रोड शो, बोले- ये फाइट 'लड़ाई वाले' और 'पढ़ाई वाले' के बीच

पंजाब सीएम भगवंत मान ने आदर्श नगर में रोड शो के दौरान कहा कि यह लड़ाई 'लड़ाई वाले' और 'पढ़ाई वाले' के बीच है। एक तरफ वे लोग हैं जो आपका पैसा छीनकर अपने दोस्तों को देते हैं, दूसरी तरफ हम आपका पैसा आपकी जेब में ही डालेंगे। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि अरविंद केजरीवाल को जिताएं और उन्हें चौथी बार सीएम बनाएं। आप साबित करें कि दिल्ली के लोगों को गाली देने वाले लोग पसंद नहीं हैं।
 

01:58 PM, 03-Feb-2025

जंगपुरा में मनीष सिसोदिया का रोड शो

01:57 PM, 03-Feb-2025

दिल्ली चुनाव में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे प्रचार

01:53 PM, 03-Feb-2025

ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही आप: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है और भाजपा हार की ओर बढ़ रही है। हमें जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार भाजपा दिल्ली पुलिस का पूरा दुरुपयोग करने जा रही है। 
 

01:41 PM, 03-Feb-2025

यमुना नदी से पानी लेकर केजरीवाल के आवास पर जा रहीं स्वाति मालीवाल

दिल्ली चुनाव के बीच राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल यमुना नदी से पानी लेकर पूर्वांचल की महिलाओं के साथ आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर जाएंगी। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की वजह से यमुना नदी नाले में तब्दील हो गई है। मैं हजारों पूर्वांचली महिलाओं के साथ यहां आई हूं और यहां की स्थिति इतनी खराब है कि बदबू के कारण हमारा यहां खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है। आगे कहा कि पूर्वांचली महिलाएं मेरे साथ अरविंद केजरीवाल के आवास पर जा रही हैं। हम उनसे पूछेंगे कि नदी की सफाई के लिए आवंटित 7500 करोड़ रुपये कहां गए?। हम सब अरविंद केजरीवाल के आवास पर जा रहे हैं। उन्हें चुनौती देंगे कि वे हमारे सामने आएं और उनके लिए नदी से जो काला पानी इकट्ठा किया है, उसे देखें और उसमें डुबकी लगाएं और हो सके तो उसे पी भी लें।
 

01:39 PM, 03-Feb-2025

कालकाजी विधानसभा में अलका लांबा कर रही चुनाव प्रचार

01:10 PM, 03-Feb-2025

नई दिल्ली सीट को लेकर संदीप दीक्षित का बड़ा दावा

नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि मुझे विश्वास नहीं था कि लोग इतना समर्थन करेंगे। हमें लोगों का समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस यहां से जीत रही है।
 

01:09 PM, 03-Feb-2025

पीएम मोदी ने छात्रों से की बातचीत

दिल्ली में छात्रों के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप सरकार अपनी छवि सुधारने के लिए छात्रों के भविष्य को नुकसान पहुंचा रही है।
 

12:54 PM, 03-Feb-2025

केजरीवाल ने कहा था मैं यमुना नदी के पानी में डुबकी लगाऊंगा: अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने जंगपुरा विधानसभा में एक जनसभा में कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैं यमुना नदी के पानी में डुबकी लगाऊंगा। उन्होंने तो डुबकी नहीं लगाई... उन्होंने यमुना को स्वच्छ नहीं किया। लेकिन आप भाजपा की सरकार बना दीजिए। तीन सालों में हम यमुना पर 'यमुना रिवर फ्रंट' बनाने का काम करेंगे।

12:25 PM, 03-Feb-2025

जंगपुरा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा

12:22 PM, 03-Feb-2025

कांग्रेस नेता महताब खान राजा आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

जंगपुरा विधानसभा से कांग्रेस नेता महताब खान राजा आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। महताब खान राजनीति के साथ-साथ संगीत जगत का भी बड़ा नाम हैं। साथ ही दिल्ली घराने से ताल्लुक रखते हैं। मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली।
 

12:19 PM, 03-Feb-2025

तालकटोरा स्टेडियम का नाम बदलेगी भाजपा

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा कि 8 फरवरी के बाद पहली एनडीएमसी परिषद की बैठक में हम तालकटोरा स्टेडियम का नाम बदलकर भगवान महर्षि वाल्मीकि स्टेडियम रखेंगे।
 

12:14 PM, 03-Feb-2025

पूर्वी शालीमार बाग में मनोज तिवारी का चुनाव प्रचार

 

12:12 PM, 03-Feb-2025

वजीराबाद में मनोज तिवारी ने किया चुनाव प्रचार

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि लोगों का जो जोश है और उत्साह है। अब लोगों को मोदी जी के गारंटी पर भरोसा है और मोदी जी की गारंटी में ही दिल्ली का विकास है। दिल्ली तैयार है 5 फरवरी आएगी और आपदा(AAP) जाएगी और भाजपा आएगी।

12:11 PM, 03-Feb-2025

दिल्ली में 10 साल में स्वर्णिम काल खत्म: देवेंद्र यादव

दिल्ली चुनाव के बीच आज प्रदेश कांग्रेस ने एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पीसी के दौरान दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि  दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी और भाजपा के भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है और वो मजबूती के साथ कांग्रेस के साथ खड़ी है। आज हमें ऐसा लग रहा है कि दिल्ली के लोग कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। दिल्ली की जनता द्वारा कांग्रेस को मिल रहे प्यार और आशीर्वाद के लिए मैं पूरी पार्टी की तरफ से दिल्ली का धन्यवाद करता हूं। आगे कहा कि कांग्रेस के समय शीला दीक्षित ने दिल्ली को एक वर्ल्ड क्लास शहर बनाया था। लेकिन पिछले 10 साल में वो स्वर्णिम काल खत्म हो चुका है। इसलिए आज हमें कांग्रेस वाली दिल्ली वापस लाने की जरूरत है। जब दिल्ली में कांग्रेस की सरकार शीला दीक्षित के समय थी तो 100 यूनिट बिजली फ्री देती थी। बुजुर्गों को पेंशन दिया करती थी।  सोशल सिक्योरिटी के लिए काम करती थी। बच्चों के लिए स्कॉलरशिप की व्यवस्था करती थी। हमें पूरा विश्वास है कि कांग्रेस दिल्ली में एक मजबूत सरकार बनाने जा रही है। 

12:07 PM, 03-Feb-2025

दिल्ली में प्रियंका गांधी का डोर-टू-डोर कैंपेन

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने जंगपुरा में कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में डोर-टू-डोर कैंपेन किया।
 

11:44 AM, 03-Feb-2025

उत्तराखंड के सीएम धामी का करोल बाग के देव नगर में रोड शो

 

11:37 AM, 03-Feb-2025

दिल्ली चुनाव पर मनीष सिसोदिया का बड़ा बयान

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच जंगपुरा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे डर है कहीं ऐसा ना हो जाए कि आम आदमी पार्टी की सरकार बन जाए और जंगपुरा से विधायक किसी दूसरी पार्टी का जीत जाए।

11:33 AM, 03-Feb-2025

 चुनाव आयुक्त पर फिर भड़के केजरीवाल

आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने बड़ी कुर्बानियां दीं। कई तो फांसी चढ़ गए। क्योंकि देश में चुनाव कराएंगे। जनता वोट डालेगी। अपनी सरकार चुनेगी। इसलिए कुर्बानियां हुई। चुनाव निष्पक्ष होगी। मगर, चुनाव आयोग ने बीजेपी के सामने घुटने टेक दिए हैं। लोगों के मन में सवाल आ रहे हैं। राजीव कुमार इस महीने रिटायर हो रहे हैं। ऐसा कौन सा पद ऑफर उन्हें किया है, जिसके बदले देश को गिरवी रख रहे हैं। कौन सा पद है कि देश के जनतंत्र को खत्म कर दो। गवर्नर या राष्ट्रपति का पद? जनतंत्र को दांव पर लगाने वाला कोई पद नहीं है। राजीव कुमार अपनी ड्यूटी करें। पद का लालच छोड़ दो। 40-45 साल नौकरी कर ली। कैरियर के अंत में देश को गिरवी मत रखिए।

11:32 AM, 03-Feb-2025

भाजपा के कई उम्मीदवार माफिया हैं: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव में महिला कार्यकर्ताओं को नहीं बक्शा जा रहा है। अब जनता ने मन बना लिया। इस बार इनकी गुंडई को हराना है। डबल इंजन की सरकार आ गई, तो सारी जनता, गरीब और मिडिल क्लास को कुचल देगा। लोगों के पास दो विकल्प है। एक ओर शरीफों की पार्टी है, दूसरी ओर गुंडागर्दी चल रही है। इनके कई कैंडिडेट अपने क्षेत्र में माफिया हैं। इन्हें वोट दिया, तो गुंडों का सरकार और सारे गुंडे मिलकर क्या करेंगे? 
 

11:29 AM, 03-Feb-2025

दिल्ली में पत्रकारों की पिटाई मामले में केजरीवाल का भाजपा पर तंज

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हिंसा हो रही है। पुलिस लाचार है। वो कुछ नहीं कर रही है। पुलिस बोलती है कि वो कौन गुंडा है, जिसके सामने दिल्ली पुलिस थरथराती है। दिल्ली पुलिस लाचार है। दिल्ली पुलिस डरती है। कल दिल्ली में सात पत्रकारों पर हमले हुए हैं। एक का सिर फोड़ दिया। सारी रात थाने में गिरफ्तार करके रखा। गुंडों की सरकार कौन है, जिसे देश के सारे गुंडे रिपोर्ट करते हैं। वो कौन गुंडा है, जिसे किसी संस्था का डर नहीं है।
 

10:02 AM, 03-Feb-2025

पूरी दुनिया भारत के विकास को देख रही: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि पूरी दुनिया के लोग भारत के विकास को देख रहे हैं। हाल ही में दावोस की अपनी यात्रा के दौरान भी मैंने भारत के विकास में काफी रुचि देखी है। भारत वैश्विक आर्थिक विकास के लिए एक आकर्षक कारक है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। 

09:58 AM, 03-Feb-2025

यमुना नदी के मुद्दे पर आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने की टिप्पणी

आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि यमुना सबसे प्रदूषित नदी है। बीते 10 साल में आम आदमी पार्टी प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं कर पाई है। यह सब डबल इंजन वाली सरकार ही कर सकती है। वैश्विक स्तर पर आप देख रहे हैं कि साम्यवाद का क्या हुआ। बहुत पहले मैंने कहा था कि साम्यवाद खत्म हो गया है, केवल पर्यटन ही समृद्ध होगा। चीन भी राजनीति में साम्यवादी है, लेकिन विकास या अर्थव्यवस्था में नहीं। मैं बहुत स्पष्ट हूं कि केंद्रीय बजट सही दिशा में, सही रास्ते पर है। आगे कहा कि मौसम प्रदूषण और राजनीतिक प्रदूषण के कारण लोग दिल्ली में रहने से चिंतित हैं। दोनों ही स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं। दिल्ली में शासन व्यवस्था विफल रही है। यह एक विफल मॉडल है। 

09:39 AM, 03-Feb-2025

थोड़ी देर में दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस

 

09:38 AM, 03-Feb-2025

दिल्ली में आज भाजपा नेताओं का चुनावी कार्यक्रम

 

09:37 AM, 03-Feb-2025

दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का रोड शो

09:36 AM, 03-Feb-2025

अरविंद केजरीवाल की दिल्ली में एक जनसभा और रोड शो का कार्यक्रम

 

09:35 AM, 03-Feb-2025

पंजाब के सीएम भगवंत मान का दिल्ली में मेगा रोड शो

09:18 AM, 03-Feb-2025

आप सांसद संजय सिंह आज करेंगे रोड शो

08:13 AM, 03-Feb-2025

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से नई दिल्ली में 23 और जनकपुरी में 16 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में इन दोनों सीटों पर मतदान के दिन दो-दो बैलेट यूनिट होंगी। वहीं दूसरी तरफ पुलिस और होमगार्ड कर्मियों ने डाक मतपत्रों से रविवार से वोट डालना शुरू किया है।

08:11 AM, 03-Feb-2025

Delhi Election Live: भाजपा ने मनोज गर्ग को पार्टी से किया निष्कासित, कांग्रेस ने केजरीवाल पर साधा निशाना

दिल्ली में विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार रविवार शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगा। इस बार दिल्ली के चुनावी रण में 699 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। 2696 मतदान स्थलों पर 13766 बूथ बन हैं। जबकि मतदाताओं को बूथ परिसरों में आसानी से अपने मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए सभी जिला चुनाव अधिकारी रंग कोड के अनुसार केंद्र स्थापित करेंगे। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें