वामपंथी नेता बृंदा करात ने सिसोदिया के घर सीबीआई के छापे को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। करात ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्षी पार्टियों को निशाना बना रही है।
एक अधिकारी ने बताया कि कथित आबकारी घोटाले में सीबीआई ने अपनी एफआईआर में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सीएम मनीष सिसोदिया सहित 15 आरोपियों के नाम शामिल किए हैं।
सीबीआई अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर की तलाशी के बाद उनकी कारों की भी तलाशी ली है। बता दें कि सीबीआई की यह कार्रवाई बीते आठ घंटे से जारी है।
छापेमारी पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि छापों को राजनीतिक हथकंडा बनाना निंदनीय है।
हिरासत में विधायक और कार्यकर्ताओं
छापेमारी की सूचना के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास के बाहर एकत्रित हुए आम आदमी पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
तीसरा चोर भी जल्दी पकड़ा जाएगा- कपिल मिश्रा
75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की, उसे रोका गया