फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra Live: लाल किला से केंद्र सरकार पर बरसे राहुल गांधी, बोले- देश के युवा पकौड़े बनाने को मजबूर

Sat, 24 Dec 2022 05:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

खास बातें

Congress Bharat Jodo Yatra Delhi Route Map, Traffic Advisory: तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर गई। राहुल का काफिला इंडिया गेट से भी होकर गुजरा। यात्रा में पार्टी के आला नेताओं, कलाकार, खिलाड़ियों, युवाओं के साथ सभी वर्ग और समुदाय के लोग और पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। यहां पढ़ें यात्रा से जुड़ा पल-पल का अपडेट
विज्ञापन
जनसभा को संंबोधित करते राहुल गांधी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:50 PM, 24-Dec-2022

'मेरी छवि को खराब करने के लिए करोड़ों खर्च किए'

राहुल गांधी ने कहा कि चीन नें हमारी जमीन पर कब्जा किया। चीन ने दो हजार वर्ग किमी हमारी जमीन हड़पी। उधर प्रधानमंत्री कहते हैं कि हमारी जमीन पर कोई नहीं आया। राहुल ने कहा कि मेरी छवि को खराब करने के लिए इस सरकार ने करोड़ो रुपए खर्च कर दिए।

05:44 PM, 24-Dec-2022

प्रधानमंत्री पर लगी है लगाम: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने लाल किला से भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पर लगाम लगी हुई है। ये किसानों और युवाओं में डर फैलाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा में कुत्ता, गाय सब आए लेकिन कहीं कोई हिंसा की बात सामने नहीं आई। 

05:43 PM, 24-Dec-2022

'24 घंटे डर फैलाने में लगी है सरकार'

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदू धर्म में कहां लिखा है कि कमजोर को मारो, मैंने गीता उपनिषद पढ़े कहीं ऐसा नही लिखा है। भाजपा की सरकार में डर फैलाया गया है। यह सरकार 24 घंटे डर फैलाने में लगी है। 

विज्ञापन
05:34 PM, 24-Dec-2022

लाल किला से भाजपा सरकार पर बरसे राहुल

लाल किला पर जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नफरत से भारत को मिटाने की जरूरत है। यात्रा का लक्ष्य भारत को जोड़ने का है। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये मोदी की नहीं बल्कि अडानी-अंबानी की सरकार है। इस सरकार में देश के युवा पकौड़े बनाने को मजबूर हैं।

05:23 PM, 24-Dec-2022

कमल हासन ने लाल किला से जनता को किया संबोधित

कमल हासन ने कहा कि कई लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं यहां क्यों हूं। मैं यहां एक भारतीय के तौर पर हूं। मेरे पिता कांग्रेसी थे। मेरी अलग-अलग विचारधाराएं थीं और मैंने अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी शुरू की लेकिन जब देश की बात आती है, तो सभी राजनीतिक दलों की लाइनें धुंधली हो जाती हैं। मैंने उस लाइन को पार कर दिया और यहां आ गया।

विज्ञापन
04:41 PM, 24-Dec-2022

लाल किला पहुंचे राहुल

राहुल गांधी लाल किला पहुंच गए हैं। यहां उनके साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

04:10 PM, 24-Dec-2022

भारत जोड़ो यात्रा में कमल हासन

राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा में अभिनेता से नेता बने कमल हासन भी पहुंचे हैं। दिल्ली में वो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलते नजर आए।

03:50 PM, 24-Dec-2022

राहुल गांधी के इस दृढ़ संकल्प में दिल्ली वाले उनके साथ: अनिल चौधरी

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि आज दिल्ली के लोगों ने दिखा दिया है कि राहुल गांधी के इस दृढ़ संकल्प में वे सभी उनके साथ खड़े हैं। भारत जोड़ो यात्रा के विषय केवल राहुल गांधी के नहीं बल्कि आम जनता के हैं जिन्हें लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं।

03:39 PM, 24-Dec-2022

इंडिया गेट पर समर्थकों की भीड़

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इंडिया गेट पर हजारों की संख्या में समर्थकों की भीड़ दिखने को मिली। लोग हाथों में तिरंगा, गुब्बारों और गांधी की तस्वीर वाले बैनरों लेकर खड़े थे। दरियागंज और लालकिले के बीच शाम 4 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

03:31 PM, 24-Dec-2022

कलाकारों ने नृत्य कर किया यात्रा का स्वागत

आईटीओ चौक पर नृत्य कर भारत जोड़ो यात्रा का कलाकारों द्वारा स्वागत किया गया।

03:27 PM, 24-Dec-2022

भारत जोड़ो यात्रा में जयराम रमेश

आईटीओ चौक पर भारत जोड़ो यात्रा में जयराम रमेश पहुंचे हैं।

02:14 PM, 24-Dec-2022

राहुल गांधी ने हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर चादर चढ़ाई

भारत जोड़ो यात्रा निजामुद्दीन दरगाह पहुंची। यहां राहुल गांधी ने हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर चादर चढ़ाई। इस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की हुई। 

01:46 PM, 24-Dec-2022

भोगल पहुंची यात्रा

आश्रम चौक से राहुल गांधी की यात्रा विश्राम के बाद शुरू हो गई। यात्रा भोगल पहुंच गई है।

01:14 PM, 24-Dec-2022

कांग्रेस को केवल अपने परिवार की चिंता

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि चीन, कोरिया और जापान में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस को केवल एक परिवार की चिंता है। यह समय कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का है। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या वह या कांग्रेस के अन्य नेता जो हिमाचल के सीएम के संपर्क में आए थे और जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उन्हें क्वारंटाइन किया गया है?

12:59 PM, 24-Dec-2022

आश्रम चौक पर उमड़े समर्थक

आश्रम चौक पर यात्रा शुरू होने से पहले कांग्रेस के भारी संख्या में समर्थक उमड़ आए। 



फोटो: विवेक निगम

12:48 PM, 24-Dec-2022

आश्रम चौक पर लंबा जाम

12:29 PM, 24-Dec-2022

राहुल गांधी अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल भी जाएंगे

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल भी जाएंगे। इसके अलावा, राजघाट, शक्ति स्थल, वीर भूमि, शांति वन और विजय घाट जाने का भी प्लान है। 

12:14 PM, 24-Dec-2022

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बताया 108 अंक का महत्व 

कांग्रेस की प्रेस वार्ता में पवन खेड़ा ने 108 अंक का महत्व बताया है। उन्होंने इस अंक को राहुल गांधी की यात्रा से जोड़ा है। कहा कि हिंदू मुस्लिम और सिख धर्म में 108 अंक का बहुत बड़ा महत्व है। 108 में दिन राहुल गांधी की यात्रा दिल्ली में पहुंची है।
 

12:07 PM, 24-Dec-2022

राहुल गांधी के बयान पर अनुराग ठाकुर का पलटवार

राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जो देश का नामोनिशान मिटाने की सोचते हो वो भारत जोड़ने की बात कैसे कर सकते हैं। जिनकी यात्रा में नफरत का बीज बोने वाले हों वो मोहब्बत की दुकान खोलने की बात ही कैसे कर सकते हैं... राहुल गांधी को तो देश हित नहीं परिवार हित पहले है।

11:53 AM, 24-Dec-2022

हम यहां आपके नफरत के 'बाजार' में प्यार की दुकान खोलने आए हैं: राहुल

भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में प्रवेश करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि कुछ लोग नफरत फैला रहे हैं लेकिन देश का आम आदमी अब प्यार की बात कर रहा है. हर राज्य में लाखों लोग यात्रा में शामिल हुए हैं। मैंने आरएसएस-बीजेपी के लोगों से कहा है कि हम यहां आपके नफरत के 'बाजार' में प्यार की दुकान खोलने आए हैं: 
 

11:12 AM, 24-Dec-2022

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए यहां अपोलो अस्पताल के पास अपनी भारत जोड़ो यात्रा रोक दी। एंबुलेंस को निकलवाने के लिए वह कुछ देर रुके। उन्होंने साथी यात्रियों से एंबुलेंस को रास्ता देने को भी कहा। राजधानी में अपोलो अस्पताल के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक एंबुलेंस आई थी। भारत जोड़ो यात्रा पहले ही लगभग 3,000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है और जनवरी के अंत में जम्मू और कश्मीर में समाप्त होने से पहले कुल 3,570 किलोमीटर की यात्रा करते हुए 12 राज्यों को कवर करेगी।

11:01 AM, 24-Dec-2022

सोनिया गांधी यात्रा से वापस हुईं राहुल ने उन्हें कार में बिठाया। भगवान वाल्मीकि की तस्वीर लेकर बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग भी शामिल हुए। 

10:41 AM, 24-Dec-2022

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए किसी का भी स्वागत है: रमेश

जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए किसी का भी स्वागत है, चाहे वह नितिन गडकरी जी हों, रक्षा मंत्री राजनाथ जी हों या पूर्व वीपी वेंकैया नायडू जी हों। कोई भी जो भारत को एकजुट करने और घृणा को दूर करने में विश्वास करता है, इस यात्रा में शामिल होने के लिए स्वागत है। 

10:31 AM, 24-Dec-2022

26 जनवरी से 26 मार्च तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा: रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 26 जनवरी से 26 मार्च तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा जो भारत जोड़ो का संदेशा हर बूथ और ब्लॉक में पहुंचाएगा। भारत जोड़ो यात्रा चुनावी यात्रा नहीं विचारधारा आधारित यात्रा है। 

10:22 AM, 24-Dec-2022

ITO पर कमल हासन भी जुड़ेंगे

दिल्ली के आईटीओ पर अभिनेता कमल हासन भी भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ेंगे। यात्रा में हर वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं। लोगों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। 

10:13 AM, 24-Dec-2022

आगे बढ़ रही है 'भारत जोड़ो यात्रा'

दिल्ली: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए। 
 

10:10 AM, 24-Dec-2022

यात्रा में सोनिया गांधी, प्रियंका, रॉबर्ट वाड्रा भी शामिल

दिल्ली में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में 50 मिनट के विश्राम के बाद राहुल गांधी की यात्रा दोबारा शुरू हुई। राहुल गांधी की यात्रा में प्रियंका गांधी भी शामिल हो गई हैं। सोनिया गांधी भी यात्रा में आ गई हैं। प्रियंका गांधी की बेटी भी भारत जोड़ो यात्रा में आ गई हैं। रॉबर्ट वाड्रा भी यात्रा में शामिल हो गए हैं।
 

10:07 AM, 24-Dec-2022

निश्चित रूप से राहुल गांधी को पीएम बनना चाहिए-पवन खेड़ा

दिल्ली में यात्रा में शामिल हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने बड़ा बयान दिया है। राहुल गांधी के 2024 में प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह तो 2024 ही तय करेगा लेकिन अगर आप हमसे पूछेंगे तो निश्चित रूप से राहुल गांधी को पीएम बनना चाहिए।

10:03 AM, 24-Dec-2022

राहुल गांधी ने समर्थकों को दी टॉफी

सरिता विहार मेट्रो के पास अपने समर्थकों को टॉफी देते राहुल गांधी

10:00 AM, 24-Dec-2022

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में विश्राम के लिए रुके राहुल गांधी

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज शनिवार को बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में दाखिल हुई। सुबह 6 बजे बॉर्डर से यात्रा शुरू हुई राहुल गांधी एक घंटा 40 मिनट में साढ़े आठ किलोमीटर चले। इसके बाद न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में विश्राम के लिए रुके। 

09:42 AM, 24-Dec-2022

भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में प्रवेश करने पर जश्न

08:44 AM, 24-Dec-2022

राहुल के साथ लगातार चल रहे हैं तमिलनाडु से आए कार्यकर्ता

तमिलनाडु से आए कार्यकर्ता राहुल के साथ लगातार चल रहे हैं। इनका कहना है ये कश्मीर तक जाएंगे।

08:23 AM, 24-Dec-2022

'राहुल गांधी दूर करेंगे समस्याएं'

राहुल की यात्रा में दिल्ली के ऑटो एसोसिएशन के लोग सुबह से ही जुड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि राहुल गांधी से उनको उम्मीदें हैं और वो उनकी समस्याएं दूर करेंगे।

08:10 AM, 24-Dec-2022

बहुत तेज गति के साथ चल रहे हैं राहुल गांधी

राहुल गांधी बहुत तेज गति के साथ चल रहे हैं उनके साथ चल रहे कांग्रेसियों को हल्की दौड़ के साथ चला पड़ रहा है

07:59 AM, 24-Dec-2022

भारत जोड़ो यात्रा में भारी भीड़

कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ पदयात्रा में शामिल होते हुए

07:53 AM, 24-Dec-2022

यात्रा में शामिल हुईं महिलाएं

राहुल गांधी की यात्रा में '52 गज का दामन' पहनकर भी महिलाएं शामिल हुईं


 

07:37 AM, 24-Dec-2022

राहुल की एक झलक पाने के लिए जगह-जगह लगी भीड़

यात्रा के दौरान जगह-जगह खड़े हुए तमाम लोग राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए इंतजार कर रहे हैं। राहुल गांधी के सामने से गुजरने के दौरान लोग हाथ हिलाकर उनका अभिवादन कर रहे हैं।

 

07:35 AM, 24-Dec-2022

मोहब्बत का, प्यार का, भाई-चारे का सच्चा हिंदुस्तान है: राहुल

इस यात्रा में कहीं नफरत नहीं है। इस यात्रा में कोई गिरता है तो सब लोग उसको उठा देते हैं। मदद करते हैं सभी, यही सच्चा हिंदुस्तान है। वो जो आरएसएस का और भाजपा का डरा हुआ नफरत का हिंदुस्तान सच्चा हिंदुस्तान नहीं है। मोहब्बत का, प्यार का, भाई-चारे का सच्चा हिंदुस्तान है।

07:19 AM, 24-Dec-2022

भाजपा के नफरत के बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोलने आए हैं: राहुल

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी बोले भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से चलकर दिल्ली तक पहुंची है। हम श्रीनगर में तिरंगा लहराएंगे। इस यात्रा में लाखों लोग चले औ उन्होंने अपना पूरा समर्थन दिया। मैंने कुछ दिन पहले भाषण में कहा था कि आरएसएस और भाजपा के लोगों से कहा था कि आपके के नफरत के बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोलने आए हैं।

07:15 AM, 24-Dec-2022

पूरे देश की जनता राहुल गांधी की तरफ देख रही: उदय भान सिंह

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा राहुल गांधी की यह यात्रा एतिहासिक है वह एक लक्ष्य लेकर चले हैं, जिसमें वह कामयाब होंगे। इसके बाद हरियाणा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय भान सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश की ही नहीं पूरे देश की जनता राहुल गांधी की तरफ देख रही है।

07:14 AM, 24-Dec-2022

कड़ाके की ठंड में टीशर्ट पहनकर पहुंचे राहुल

दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच राहुल गांधी टीशर्ट पहनकर यात्रा लेकर पहुंचे। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने यात्रा का ध्वज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को सौंपा। हरियाणा कांग्रेस के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा कुमारी शैलजा आदि नेता भी मंच पर मौजूद रहे।

07:13 AM, 24-Dec-2022

मंच पर पहुंचे राहुल गांधी

यात्रा के दौरान राहुल गांधी मंच पर पहुंचे। मंच पर राहुल गांधी का अभिनंदन करने के लिए कांग्रेसियों में होड़ मच गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ा और बैंड बाजा के साथ राहुल गांधी का स्वागत किया। 

07:04 AM, 24-Dec-2022

Bharat Jodo Yatra Live: लाल किला से केंद्र सरकार पर बरसे राहुल गांधी, बोले- देश के युवा पकौड़े बनाने को मजबूर

भारत जोड़ो यात्रा इंडिया गेट होकर ही जाएगी
कांग्रेस पदाधिकारियों में जयराम रमेश, वेणुगोपाल और दिग्विजय ने साफ मना कर दिया था कि यात्रा बिना इंडिया गेट होकर लालकिला नहीं जाएगी। इसके बाद दिल्ली पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक हुई और बैठक में यात्रा के रूप में थोड़ा बदलाव किया गया। इसे दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने मंजूरी दे दी। दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर शनिवार को दिल्ली में बदरपुर बॉर्डर से लाल किले तक भारी ट्रैफिक रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें