वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डाटा किसी दूसरे व्यक्ति को कॉपी करवाया गया है। सीसीटीवी की मदद से पुलिस दूसरे व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने होटल स्टाफ के अलावा उन जगहों की पड़ताल की जहां की लोकेशन मिली थी। इसके बाद पुलिस बुधवार सुबह बिभव को लेकर दिल्ली आ गई। पुलिस का कहना है कि लगातार बिभव पुलिस की पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने स्वाति मालीवाल से मारपीट नहीं की। बृहस्पतिवार को बिभव का पुलिस रिमांड समाप्त हो जाएगा। इसके बाद पुलिस बिभव को कोर्ट में पेश कर और रिमांड मांग सकती है। जांच में पुलिस को बिभव के मोबाइल की लोकेशन मुंबई में मिली थी। उसकी जब गहनता से पड़ताल की तो मुंबई में तीन अलग-अलग जगह के होने का पता चला। इसके आधार पर ही पुलिस मुंबई के तीनों स्थानों पर गई थी।
केजरीवाल ने बुधवार को दावा किया था कि पुलिस गुरुवार को घर आकर मेरे बीमार माता-पिता से पूछताछ करेगी। जबकि उन्होंने मुझे इसकी कोई वजह नहीं बताई है। वह संदिग्ध हैं। केजरीवाल ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि कल दिल्ली पुलिस मेरे बीमार और बुजुर्ग माता-पिता से पूछताछ के लिए आ रही है।