दिल्ली पुलिस ने किया सीन रिक्रिएट
स्वाति मालीवाल दिल्ली पुलिस की एक टीम के साथ सीएम केजरीवाल के आवास पर पहुंचीं। यहां दिल्ली पुलिस ने सीन रिक्रिएट किया।
दिल्ली पुलिस की फोरेंसिक साइंस की टीम मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास से अपनी जांच कर बाहर आ चुकी है।
स्वाति मालीवाल बदसलूकी मामले में दिल्ली पुलिस की फोरेंसिक टीम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंच गई है।
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर NCW प्रमुख रेखा शर्मा ने कहा, 'जब हमने सोशल मीडिया पर यह देखा तो स्वत: संज्ञान लिया। मैं सब कुछ करीब से देख रही थी और मैंने स्वाति मालीवाल से पूरे मामले में शिकायत दर्ज कराने का अनुरोध किया था। मुझे लगता है कि वह सदमे में थीं, क्योंकि कोई भी उम्मीद नहीं कर सकता था कि उन्हें अपने नेता के आवास पर इस तरह से पीटा जाएगा। अब स्वाति मालीवाल ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस से हमने कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी थी वह हमें कल मिल गई है, स्वाति मालीवाल ने कल पुलिस से बात की और पुलिस ने एएफआईआर दर्ज कर ली है। विभव ने हमारे नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है, आज मेरी टीम फिर से नोटिस जारी करने गई है। अगर मुख्यमंत्री इसमें दोषी पाए जाएंगे तो पुलिस और हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।'