केजरीवाल ने कहा कि हमारा देश 4000 हजार साल पुराना है। जब भी देश में किसी ने तानाशाही की कोशिश की है। जनता ने उसे बाहर कर दिया। मैं उनके खिलाफ लड़ रहा हूं। देश के 140 करोड़ लोगों से भीख मांग रहा हूं। देश को बचा लो। सुप्रीम कोर्ट ने 21 दिन दिए हैं। मैं पूरे देश में घूमूंगा। मेरे खून का एक-एक कतरा देश के लिए है। ये लोग इंडिया गठबंधन से पूछते हैं कि आप का प्रधानमंत्री कौन होगा। हम भाजपा से पूछना चाहते हैं कि आप का प्रधानमंत्री का दावेदार कौन है। पहले योदी को निपटाएंगे फिर फिर अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाएंगे। ये मोदी की गारंटी कौन पूरी करेगा। क्या अमित शाह पूरी करेंगे। 4 जून के बाद भाजपा की सरकार नहीं बन रही है। हरियाणा, दिल्ली, बिहार, झारखंड, यूपी और दूसरे राज्यों में इनकी सीट घट रही हैं। देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।
भगवंत मान ने कहा कि हमारी चुनौती बड़ गई है। अब 18 घंटे काम करना होगा। 4 जून को आम आदमी पार्टी के बिना सरकार नहीं बन पाएगी। कुछ लोग ने संकट के समय हमे छोड़ दिया लेकिन जो सच्चे है वो साथ है। केजीरवाल देश के सबसे लोकप्रिय नेता है। उन्हें कल जमानत मिली। आज पूरा देश जानना चाहता है कि अरविंद देश की राजनीति को क्या दिशा निर्देश देना चाहते हैं। मैं कई जगह पर गया और कहा कि अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नही है एक सोच हैं। पहले तीन राउंड में मोदी जी को लग गया है की इस बार बेड़ा पार नहीं होगा।
मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद सीएम केजरीवाल अब पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी हैं। इस दौरान भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ खड़े होने वाले का धन्यवाद देता हूं। केजरीवाल के साथ जो हुआ वो पूरे देश ने देखा है। केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं सोच हैं।
सीएम अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे। मंदिर में दर्शन करने के बाद केजरीवाल पार्टी कार्यालय की ओर रवाना हुए हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद बाहर आए। सीएम के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी थे।
दिल्ली के मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा की। सीएम अरविंद केजरीवाल कुछ ही देर में यहां पूजा-अर्चना करेंगे।
दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "जब अरविंद केजरीवाल को झूठे मामले में जेल में डाला गया था, तब सुनीता केजरीवाल ने कहा था कि वह अरविंद केजरीवाल के साथ यहां हनुमान मंदिर आएंगी। उन्हें 50 दिनों में जमानत मिल गई। हनुमान जी के आशीर्वाद से ऐसा हुआ है।'