फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP Protest Live Updates: केजरीवाल की याचिका पर HC में कल सुनवाई, गोपाल राय का खुलासा; हिरासत में कई नेता

Tue, 26 Mar 2024 03:21 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

AAP Protest in Delhi Today Live News in Hindi : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कथित शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने पीएम आवास पर विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। जिसके चलते दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। साथ ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:16 PM, 26-Mar-2024

केजरीवाल की याचिका पर हाईकोर्ट कल करेगा सुनवाई

शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट सुनवाई करेगा।

02:08 PM, 26-Mar-2024

केंद्र सरकार पर गोपाल राय ने निशाना साधा

आप नेता और दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आज पूरी दिल्ली को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। भाजपा के नेता, केंद्र सरकार, केंद्र के मंत्री, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर ये सोचते हैं कि पुलिस की आड़ में छिप जाएंगे और जवाब नहीं देना पड़ेगा, तो बड़ी भूल में हैं। आपका खेल अरविंद केजरीवाल को जेल भेजl शरथ चंद्र रेड्डी को 60 करोड़ इलेक्ट्रोरल बॉन्ड और एक बयान पर बेल? अब सच देश के सामने है।

01:41 PM, 26-Mar-2024

31 मार्च की तैयारी में जुटी आप

आज से आम आदमी पार्टी की दिल्ली में कई बैठक हैं। हर विधानसभा में आम आदमी पार्टी बैठक करेगी। 31 मार्च की रैली की तैयारी के लिए बैठक की जा रही है। पार्टी के सभी विधायक, पार्षद और पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन
01:36 PM, 26-Mar-2024

डॉ. हर्षवधन बोले- वह अपनी कुर्सी को लेकर लालची बने हुए हैं

भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. हर्षवधन ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। ऐसे में उन्हें नैतिक रूप से इस्तीफा दे देना चाहिए। यह उनकी अपनी जिम्मेदारी है। बीजेपी सांसद हर्ष वर्धन आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल अभी भी अपने पद पर बने हुए हैं, इससे पता चलता है कि वह लालची हैं और अपनी असुरक्षा के कारण अपनी कुर्सी नहीं छोड़ना चाहते हैं।

01:31 PM, 26-Mar-2024

भाजपा के प्रदर्शन के बीच पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा कि जेल से सरकार चल रहे हैं। जो दिल्ली के लोगों के हित में नहीं है। मैं अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहती हूं कि क्या अभी तक उनकी आत्मा सोई हुई है। आपको अभी इस्तीफा दे देना चाहिए। वे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके झूठी सहानूभूति ले रहे हैं।
 

विज्ञापन
01:04 PM, 26-Mar-2024

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सचिवालय की ओर बढ़ गए हैं। इसी दौरान उन्होंने पुलिल बैरिकेड्स को तोड़ दिया। 
 

12:59 PM, 26-Mar-2024

के.कविता को नौ अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा

कथित शराब घोटाला मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में बीआरएस नेता के कविता पेश हुईं। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को नौ अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

12:37 PM, 26-Mar-2024

आज के कविता की ईडी हिरासत हो रही खत्म, पहुंची कोर्ट

बीआरएस नेता के कविता को आज राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया है। उनकी ईडी हिरासत खत्म हो रही है। उन्होंने कहा कि यह मनी लॉन्ड्रिंग का मामला नहीं है। बल्कि पॉलिटिकल लॉन्ड्रिंग केस है। यह बिलकुल गलत मामला है। हम जल्द ही बेदाग हो जाएंगे।
 

12:25 PM, 26-Mar-2024

आप के कई नेता और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया

आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स पर एक वीडियो के साथ पोस्ट साझा की। पोस्ट पर लिखा कि पीएम आवास की तरफ मार्च कर रहे  आप कार्यकर्ताओं को पटेल चौक मेट्रो पर हिरासत में लिया गया। प्रधानमंत्री मोदी को अब दिल्ली में फैले हजारों केजरीवालों से भी डर लगने लगा है। जब-जब मोदी डरता है, पुलिस को आगे करता है।
 

12:16 PM, 26-Mar-2024

आप के विधायक और कार्यकर्ता पुलिस की हिरासत में लिए गए

दिल्ली मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर पोस्ट साझा कर जानकारी दी है कि अभी प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे हमारे कुछ विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद और पार्टी के पदाधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।  
 

12:15 PM, 26-Mar-2024

दिल्ली के आईटीओ पर भाजपा का बड़ा प्रदर्शन

शराब घोटाला मामले में ईडी की हिरासत में चल रहे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा आईटीओ पर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है।
 

12:02 PM, 26-Mar-2024

पांच मिनट के अंदर इस जगह को खाली करें: दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने आप प्रदर्शनकारियों के लिए पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर घोषणा की। पुलिस ने कहा कि धारा 144 लागू कर दी गई है। विरोध प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं है और पांच मिनट के अंदर इस जगह को खाली कर दिया जाना चाहिए।
 

11:57 AM, 26-Mar-2024
प्रदर्शन के दौरान हिरासत में आप नेता - फोटो : भूपिंदर सिंह

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप पार्टी पीएम आवास  का'घेराव' कर रही है। इस दौरान कई नेता और कार्यकर्ता पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के पास पहुंच गए। जिन्हें हिरासत में लेकर बसों में भर दिया गया है।

11:39 AM, 26-Mar-2024

दिल्ली में उड़ गई अफवाह, सब्सिडी होगी खत्म

दिल्ली में अफवाह उड़ाई गई है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सभी प्रकार की जनकल्याण योजनाओं पर मिल रही सब्सिडी खत्म कर दी जाएगी। इसे लेकर विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि ऐसा कुछ नहीं है।

योजना विभाग की सचिव निहारिका राय ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि यह महज एक अफवाह है और इस पर किसी को ध्यान देने की जरूरत नहीं है मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हिरासत में जाने के बाद भी जो सुविधाएं मिल रही हैं। वह पहले की तरह जारी रहेगी। किसी भी सुविधा को बंद नहीं किया जा रहा है।

11:08 AM, 26-Mar-2024

पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर प्रदर्शन

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली के पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन। दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को डिटेन किया गया है।
 


 

11:02 AM, 26-Mar-2024

आप नेता हरजोत सिंह बैंस हिरासत में

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप के पीएम आवास घेराव के विरोध के दौरान पुलिस ने पंजाब के मंत्री और आप नेता हरजोत सिंह बैंस को पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर से हिरासत में लिया। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस द्वारा पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर धारा 144 लागू की। साथ ही आप को प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं दी गई है।
 

09:55 AM, 26-Mar-2024

आप ने की डीपी कैंपेन की शुरुआत

आम आदमी पार्टी ने 'मोदी का सबसे बड़ा डर-केजरीवाल' डीपी कैंपेन की शुरुआत की है। कैंपेन के तहत आम आदमी पार्टी के सभी नेता-कार्यकर्ता अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी बदलेंगे। आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की चिंगारी को, उनकी प्रेरणा को घर घर तक पहुँचाएगा ये सोशल मीडिया कैंपेन हैं। आप नेता आतिशी की देशवासियों से अपील की है कि तानाशाही के विरुद्ध इस जंग में आवाज उठाने के लिए indiawithkejriwal.com से फोटो डाउनलोड कर उसे अपनी डीपी पर लगाएं।

09:53 AM, 26-Mar-2024

सीएम केजरीवाल ने दिए स्वास्थ मंत्रालय को निर्देश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय की कस्टडी से एक और निर्देश दिए हैं। स्वास्थ मंत्रालय को लेकर निर्देश दिए गए हैं। आज सुबह 10 बजे स्वास्थ मंत्री सौरभ भारद्वाज प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।

09:44 AM, 26-Mar-2024

दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद

सुरक्षा कारणों से लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 5 पर प्रवेश/निकास अगले आदेश तक बंद रहेगा।

09:44 AM, 26-Mar-2024

31 मार्च को रामलीला मैदान में विपक्ष की विशाल रैली

आम आदमी पार्टी ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार यानी आज पीएम आवास के घेराव की योजना बनाई है। वहीं, सभी विपक्षी दलों ने 31 मार्च को रामलीला मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन करने की भी घोषणा की है। 

09:43 AM, 26-Mar-2024

दिल्ली में आप का प्रदर्शन

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी समेत देशभर में आम आदमी पार्टी (आप) और अन्य राजनीतिक दलों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आम आदमी पार्टी ने इस बार होली न मनाने का एलान किया था और पार्टी ने जगह-जगह पुतले फूंकते हुए विरोध प्रदर्शन किए। अब आप ने पीएम आवास को घेरने की तैयारी की है। 

09:41 AM, 26-Mar-2024

AAP Protest Live Updates: केजरीवाल की याचिका पर HC में कल सुनवाई, गोपाल राय का खुलासा; हिरासत में कई नेता

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कथित शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार के विरोध में आम आदमी पार्टी मोर्चा खोल रखा है। गिरफ्तारी के खिलाफ आप ने पीएम आवास के घेराव का एलान किया था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें