फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi Tunnel Rescue: कामयाबी बस छह मीटर दूर...सुरंग के बाहर सुरक्षा कड़ी, जल्द मिल सकती है अच्छी खबर

Thu, 23 Nov 2023 07:33 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

खास बातें

Uttarkashi Silkyara Tunnel Collapse Rescue Updates in Hindi:  दिवाली के दिन उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में फंसे  41 श्रमिकों को अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। रेस्क्यू का आज 11वां दिन है। पल-पल के अपडेट पढ़ें यहां...
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:20 AM, 23-Nov-2023

सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को आज 264 घंटे बीत चुके

सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को आज 264 घंटे से ऊपर का समय बीत चुका है। 12 नवम्बर की सुबह 5:30 बजे हादसा हुआ था। जब अचानक ऊपर से मलबा गिरने की वजह से 41 मजदूर टनल में फंस गए थे। उम्मीद है अब कुछ ही देर में मजदूर सुबह का सूरज देख पाएंगे।

07:06 AM, 23-Nov-2023

मौके पर पहुंचे डीएम रुहेला

उत्तरकाशी के डीएम अभिषेक रुहेला बचाव कार्यों का मुआयना करने के लिए मौके पर पहुंच गये हैं। उम्मीद की जा रही है कि आज सभी मजदूर सकुशल बाहर निकल आएंगे। 

05:50 AM, 23-Nov-2023

अब केवल छह मीटर की ड्रिलिंग बची

जानकारी मिली है कि अब मात्र छह मीटरकी ड्रिलिंग बची है जिसके कुछ ही घंटो में पूरा होने की उम्मीद है। आठ बजे चिनूक हेलीकॉप्टर चिन्यालीसौड हवाई अड्डे पर लैन्ड करेगा। मजदूरों को एयरलिफ्ट करने की जरूरत पड़ने पर मदद करने के लिए तैयार रहेगा। सुरंग के बाहर एंबूलेंस भी मौजूद हैं और हर तरह की सेवा-सहायता का इंतजाम किया गया है। 

विज्ञापन
04:52 AM, 23-Nov-2023

मलबे में फंसे स्टील के टुकड़ों को काटकर हटाया

रेस्क्यू ऑपरेशन टीम के सदस्यों में से एक गिरीश सिंह रावत ने बताया कि 'रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग आखिरी चरण में है। उम्मीद है 1-2 घंटे में नतीजे आ जाएंगे। मजदूरों को बाहर निकालने के लिए पाइपलाइन डाली जा रही है। मलबे में फंसे स्टील के टुकड़ों को काटकर हटा दिया गया है। इससे मजदूरों के जल्द बाहर आने की उम्मीद बंधी है। 

12:37 AM, 23-Nov-2023

निराश नहीं हैं सुरंग में फंसे मजदूर, कही उत्साहजनक बात

कल दिन भर ड्रिलिंग के दौरान सुरंग के भीतर रहने वाले प्रोजेक्ट हेड हरपाल सिंह का कहना है कि उन्होंने मजदूरों से कई बार बात की है। मजदूरों से बिल्कुल सामान्य बात की जा सकती है। सभी मजदूरों ने एकजुट होकर कहा है कि इस टनल को वही बनाएंगे। इस घटनाक्रम के बावजूद मजदूर हतोत्साहित नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
12:04 AM, 23-Nov-2023

मशीन के आगे आई आयरन रॉड

अभी 12 मीटर ड्रिलिंग बची हुई है। मशीन के आगे एक आयरन राड आई है जिसे काटा जा रहा है। उसके कटते ही दोबारा ड्रिलिंग शुरू कर दी जाएगी। सुबह आठ बजे तक रेस्क्यू पूरा होने की उम्मीद है।
-हरपाल सिंह, प्रोजेक्ट हेड

बाधा जल्द दूर होने की उम्मीद
पाइप के अंदर एनडीआरएफ के जवानों ने जाकर देखा। उनका कहना है कि मशीन के आगे आई बाधा को दो घंटे में हटाया जा सकता है।

11:10 PM, 22-Nov-2023

करीब 48 मीटर तक हुई ड्रिलिंग

अभी ड्रिलिंग का काम जारी है। अब आठवां पाइप सुरंग में पूरा अंदर जाने के बाद 48 मीटर से ऊपर ड्रिल हो जाएगी। जिसके बाद करीब 10 से12 मीटर तक ड्रिल ही बेचगी। इसके बाद जल्द ही पूरा पाइप सुरंग में आर-पार हो सकेगा। 

10:14 PM, 22-Nov-2023

लोहे का पार्ट सामने आया, ड्रिलिंग रुकी

आखिरी चरण की ड्रिलिंग में लोहे का कोई पार्ट सामने आया है, जिससे ऑगर मशीन रुक गई है। अब गैस कटर से ऑब्जेक्ट को काटने के बाद दोबारा ड्रिल शुरू हो पाएगी। फिलहाल अभियान पूरा होने में थोड़ा समय और लगेगा। आठवां पाइप देर रात किसी भी समय मजदूरों तक पहुंच सकता है।

08:29 PM, 22-Nov-2023

सीएम धामी मातली में रुके

मजदूरों के स्वागत और उनका कुशलक्षेम पूछने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार शाम उत्तरकाशी पहुंच गए हैं। वे यहां मातली में ही रात्रि प्रवास करेंगे। फिर जिस समय भी मजदूर बाहर आएंगे सीएम उनके वहीं मिलेंगे।

08:25 PM, 22-Nov-2023

एनएचएआई करेगी देश की सभी निर्माणाधीन सुरंगों का सुरक्षा ऑडिट

सुरंग हादसे के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार तैयारी में जुटी है। पीटीआई के अनुसार, एनएचएआई की टीम अब देश भर में सभी 29 निर्माणाधीन सुरंगों का सुरक्षा ऑडिट करेगी। 

06:25 PM, 22-Nov-2023

ऑगर मशीन से सुरंग में ड्रिलिंग का काम जारी है। सीएम धामी ने ट्ववीट कर कहा 'सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी  है। मैं स्थलीय निरीक्षण के लिए उत्तरकाशी पहुँच रहा हूं।'

05:35 PM, 22-Nov-2023

चिन्यालीसौड़ ले जाए जाएंगे मजदूर

सभी मजदूरों को बाहर निकालकर सीधे चिन्यालीसौड़ ले जाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री धामी भी वहीं मजदूरों से मिलेंगे। एनडीआरएफ ने भी बचाव की ब्रीफिंग शुरू की कर दी है। 

05:31 PM, 22-Nov-2023

सिलक्यारा सुरंग में ड्रिलिंग का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। अभियान के नोडल अधिकारी नीरज खैरवाल ने बताया कि ऑगर मशीन से लगभग 44-45 मीटर ड्रिलिंग पूरी कर ली गई है। अब केवल करीब 20 मीटर की ही ड्रिलिंग शेष बची है। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उम्मीद है कि पाइप सुरंग से अगले दो घंटे में आर पार हो जाएगा। 

03:32 PM, 22-Nov-2023

पाइप से श्रमिकों को भेजा जा रहा भोजन

सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों के लिए खाना पैक किया जा रहा है। छह इंच की पाइपलाइन के जरिए मजदूरों तक खाना पहुंचाया जाएगा।

03:06 PM, 22-Nov-2023

मलबा गिरने से रोका बचाव अभियान

कुछ देर के रेस्क्यू ऑपरेशन को रोक दिया गया है। मंगलवार रात से लगातार ऑगर मशीन से ड्रिलिंग के बाद हल्का मलबा गिरने लगा था। जिसके बाद अब ड्रिलिंग को कुछ देर के लिए रोका गया है।अभी यहां नौवां पाइप डाला जा रहा था। इसके बाद एक और पाइप डाला जाना है।

02:49 PM, 22-Nov-2023

गुजरात से दो ड्रिलिंग मशीन लेकर पहुंची मालगाड़ी

सिलक्यारा में सुरंग की खुदाई के लिए गुजरात के वापी से ड्रिलिंग मशीन लेकर मालगाड़ी ऋशिकेश पहुंची। दो ड्रिलिंग मशीनों को ट्रकों के माध्यम से सिलक्यारा भेजा जा रहा है।

02:08 PM, 22-Nov-2023

प्राथमिक उपचार की तैयारियां भी तेज

बचाव अभियान को लेकर अगले करीब दस घंटे अहम हैं। टनल से जैसे-जैसे मजदूरों के बाहर आने की उम्मीद बढ़ रही है, वैसे ही उनके प्राथमिक उपचार की भी तैयारी तेज हो गई है। यहां अस्थायी अस्पताल बनाया गया है, जिसमें आठ बेड लगाए गए हैं। यहां से करीब चार किलोमीटर दूर हेलिपैड बना है, जहां से श्रमिकों को एयरलिफ्ट करके एम्स ले जाया जा सकता है। उत्तरकाशी जिला अस्पताल में भी 45 बेड अलग से रिजर्व कर दिए गए हैं।

12:25 PM, 22-Nov-2023

श्रमिकों से माइक्रोफोन से की बात

मजदूरों से बात करने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने ऑडियो कम्युनिकेशन शुरू किया है। भीतर माइक्रोफोन और स्पीकर भेज दिया गया है।

12:23 PM, 22-Nov-2023

श्रमिकों को भेजे जरूरी कपड़े व दवाई

सचिव डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि कुछ मजदूरों को पेट में खराबी व दर्द की शिकायत थी, जिसके लिए दवाई भेजी गई है। साथ ही मजदूरों को कुछ जरूरी कपड़े, ब्रश, पेस्ट भी भेजे गए हैं।

11:55 AM, 22-Nov-2023

श्रमिकों से दोबारा की गई बात- माइक्रो टनलिंग विशेषज्ञ क्रिस कूपर

माइक्रो टनलिंग विशेषज्ञ क्रिस कूपर ने कहा कि अभियान सफलता की ओर बढ़ रहा है। सुबह टेलिस्कोपिक कैमरा के माध्यम से उन्हें देखा गया और बात की गई। भोजन सामग्री भेजी गई है। जल्द ही अच्छी खबर मिलेगी।

11:28 AM, 22-Nov-2023

कांग्रेस अध्यक्ष पहुंचे सिलक्यारा

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी सिलक्यारा पहुंचे हैं। उन्होंने अधिकारियों से बचाव अभियान कीजानकारी ली। 

11:26 AM, 22-Nov-2023

15 घंटे में श्रमिकों से रूबरू होना चाहता हूं- भास्कर खुल्बे

भारत सरकार के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने कहा कि सुरंग में ड्रिलिंग का काम तेजी से चल रहा है। मैं अगले 15 घंटे में श्रमिकों से रूबरू होना चाहता हूं। उम्मीद है ऐसा हो जाएगा। वहीं सचिव नीरज खैरवाल,जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला व महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, एनएचएआईडीसीएलके एमडी महमूद अहमद, कमांडेंट एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा ने पीसी कर बताया कि जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा।

VIDEO : सिलक्यारा पहुंचे भारत सरकार के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे, बचाव अभियान को लेकर कही बड़ी बात

11:08 AM, 22-Nov-2023

रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने की उम्मीद

सिलक्यारा सुरंग में ऑगर मशीन से 39 मीटर तक ड्रिलिंग हो चुकी है। कुल 57 से 60 मीटर तक ड्रिलिंग होनी है। अधिकारियों का कहना है कि सब कुछ ठीक रहा तो आज रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने की उम्मीद है।

VIDEO : सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने में टीम चंद कदम दूर, देखिए ये स्पेशल रिपोर्ट

10:19 AM, 22-Nov-2023

वर्टिकल ड्रिलिंग के लिए सड़क निर्माण का काम तेज

बीआरओ कार्यकर्ता सरोज मांझी ने बताया कि कुल 37 श्रमिक सड़क निर्माण के लिए पहाड़ी पर जा रहे हैं। जहां तक लक्ष्य था वहां तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है और मशीनें भी पहुंच गई हैं। 

10:12 AM, 22-Nov-2023

पीएम मोदी ने सीएम धामी से फोन पर ली जानकारी

पीएम मोदी ने आज सुबह सीएम धामी को फोन कर सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों के लिए भोजन, दवाइयां, अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं उन्हें सकुशल बाहर निकालने हेतु चल रहे बचाव कार्यों की जानकारी ली।

09:00 AM, 22-Nov-2023

रात भर ड्रिलिंग का काम चला

सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को बचाने के लिए मंगलवार रात भर ड्रिलिंग का काम चला। ऑगर मशीन से 800 एमएम के छह पाइप डाले जा चुके हैं। 36 मीटर तक ड्रिलिंग की जा चुकी है। सातवें पाइप की वेल्डिंग का काम चल रहा है। ड्रिलिंग सकारात्मक दिशा में बढ़ रही है। अब सुरंग में करीब 20 से 22 मीटर की दूरी रह गई है। मजदूर करीब 56 मीटर अंदर हैं। ऐसे में रेस्क्यू आपरेशन के लिए आज का दिन अहम है।

08:59 AM, 22-Nov-2023

सूरज ढलते ही सर्द हवाएं बन रहीं चुनौती

बचाव ऑपरेशन में तमाम एजेंसी के साथ ही पुलिसकर्मी, आईटीबीपी जवान भी जुटे हुए हैं। इस क्षेत्र में दिन में तो तापमान तेज धूप के बीच सामान्य रहता है लेकिन शाम को सूरज ढलते ही सर्द हवाएं चुनौती बन रहीं हैं। जगह-जगह अलाव जलाए जा रहे हैं। भारी ठंड के बावजूद बचाव दल से जुड़ी किसी भी टीम का हौसला कम नहीं है। 

08:59 AM, 22-Nov-2023

भीतर की वीडियो पर आपत्ति, बढ़ी सख्ती

ऑपरेशन सिलक्यारा के दौरान मंगलवार को सुबह अचानक सोशल मीडिया में भीतर की गतिविधियों की कुछ वीडियो वायरल हो गई। इस पर प्रशासन ने सख्ती कर दी है। भीतर काम कर रहे मजदूरों के अलावा कर्मचारियों और अधिकारियों को भी भीतर की वीडियोग्राफी या फोटोग्राफी से रोक दिया गया है। 

08:58 AM, 22-Nov-2023

हर मशीन के इस्तेमाल से पहले पूजन

बचाव अभियान में इस्तेमाल के लिए आ रही हर मशीन को चलाने से पहले पूजा की जा रही है। मंगलवार को भी पूजा का यह नजारा देखने को मिला।

08:55 AM, 22-Nov-2023

Uttarkashi Tunnel Rescue: कामयाबी बस छह मीटर दूर...सुरंग के बाहर सुरक्षा कड़ी, जल्द मिल सकती है अच्छी खबर

उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान आज 11वें दिन भी जारी है। मंगलवार को सिलक्यारा सुरंग के भीतर फंसे मजदूरों की पहली तस्वीर सामने आई थी। इससे पहले टीम को सफलता मिली और छह इंच का दूसरा फूड पाइप मजदूरों तक पहुंचा दिया गया था। इसी पाइप से उन्हें खाने के लिए खिचड़ी और मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर भेजे गए थे। वहीं अगर सबकुछ ठीक रहा तो बृहस्पतिवार को मजदूर बाहर की दुनिया में सांस ले सकते हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें