फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi Tunnel Rescue Live: श्रमिकों के परिजनों संग मनाया ईगास, मुख्यमंत्री ने माला पहनाकर किया स्वागत

Wed, 29 Nov 2023 10:25 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, सिलक्यारा (उत्तरकाशी)।

खास बातें

 Uttarakashi Silkayara Tunner CM Dhami: उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों के सुरक्षित बाहर निकलने की दुआएं कबूल हुईं। ऑपरेशन सिलक्यारा के तहत जब आखिरी मजदूर ने टनल से बाहर आकर खुली हवा में सांस ली तो देश और दुनिया में बदलते उत्तराखंड का संदेश भी गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलक्यारा में 41 श्रमिकों की सकुशल वापसी पर मुख्यमंत्री धामी को फोन कर शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Rescue Live: सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित निकालने पर आज देहरादून में मनेगा 'इगास बग्वाल'
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:23 PM, 29-Nov-2023

सीएम धामी ने भैलो खेलकर मनाया ईगास

सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों ने सकुशल बाहर आकर जब खुली हवा में सांस ली, तब जाकर मुख्यमंत्री के आवास पर इगास (बूढ़ी दिवाली) का जश्न मना। ऑपरेशन सिलक्यारा के दौरान सभी मजदूरों के इगास वाले दिन टनल से बाहर आने की संभावना थी। लेकिन अचानक ऑपरेशन की राह में बाधा आ गई। तब मुख्यमंत्री ने एलान किया था कि उनकी असली इगास तब होगी जब सभी मजदूर सुरंग से सकुशल बाहर आ जाएंगे। सीएम धामी ने भैलो खेलकर ईगास मनाया।

08:25 PM, 29-Nov-2023

श्रमिकों के साथ सीएम धामी ने मनाया ईगास

सिलक्यारा टनल से श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के बाद आज देहरादून स्थित सीएम आवास में ईगास मनाया गया। इस अवसर पर श्रमिकों के परिजन भी मौजूद थे। सीएम ने इन सभी का माल्यार्पण कर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक दलों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।

06:32 PM, 29-Nov-2023

रैट माइनर्स को 50-50 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देगी सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में भर्ती सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू कर लाए गए श्रमिकों को एक-एक लाख रुपए सहायता राशि का चेक सौंपे। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने वाले रैट माइनिंग दल के सदस्यों को भी 50-50 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

विज्ञापन
06:08 PM, 29-Nov-2023

सिलक्यारा में पसरा रहा सन्नाटा

12 नवंबर की सुबह से सिलक्यारा सुरंग के बाहर मजदूरों को बचाने वालों की भीड़ बुधवार को पूरी तरह से सन्नाटे में बदल गई। यहां न तो अब मजदूरों के बाहर निकलने की वो बेताबी थी और न ही बचाव में जुटी टीम की भीड़। आसपास के क्षेत्रों में भी एक बार फिर ऑफ सीजन का सन्नाटा आ गया।

05:05 PM, 29-Nov-2023

एम्स में मजदूरों की चल रही जांच

सिल्कयारा सुरंग से बचाए गए सभी 41 श्रमिकों की ऋषिकेश एम्स में मेडिकल जांच चल रही है।
 

विज्ञापन
04:44 PM, 29-Nov-2023

मुख्यमंत्री आवास पर मनेगा ईगास

41 मजदूरो की सकुशल वापसी के बाद सीएम आवास पर आज ईगास(बूढ़ी दिपावली) मनाया जाएगा। बता दें कि 23 नवंरब को सीएम आवास में ईगास का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। 

03:31 PM, 29-Nov-2023

वीके सिंह का विपक्ष को जवाब

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि यह एक अलग प्रकार का ऑपरेशन रहा, वहां तक पहुंचने के लिए विभिन्न प्रकार के विकल्प का इस्तेमाल किया गया, कई बाधाएं आईं... इस पर अंदर प्रधानमंत्री की निरंतर नज़र रही। यह हमारे मंत्रालय का काम था, प्रधानमंत्री ने 2014 के बाद एक गारंटी दी है कि कोई भी कहीं फंस जाएगा तो हमें उसे बाहर निकालना है। सारी संस्थाओं के विकल्प तैयार थे। ऑपरेशन अगर एक दिन में भी सफल हो जाता तब भी विपक्ष सवाल करते और अब भी कर रहे हैं। 

02:35 PM, 29-Nov-2023

एम्स में भर्ती किए गए 41 मजदूर

एम्स प्रशासन के डॉक्टर नरेंद्र ने बताया कि सभी 41 मजदूरों को भर्ती कर लिया गया है। सभी स्वस्थ लग रहे हैं फिर भी सभी मरीजों की विभिन्न जांच की जाएगी, जिसमें ब्लड जांच रेडियोलॉजी जांच आदि शामिल है।
 

01:58 PM, 29-Nov-2023

एम्स ऋषिकेश पहुंचे श्रमिक

सिलक्यारा से सभी मजदूरों को चिनूक विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया। इसके बाद सभी को एम्स ऋषिकेश के लिए रवाना किया गया। यहां डॉकटरों की टीम चिनूक के समीप हेलीपैड पर पहुंची। टीम में निदेशक डॉक्टर मीनू से भी मौजूद है। श्रमिकों को आगे की चिकित्सा जांच के लिए ऋषिकेश लाया गया है।

01:22 PM, 29-Nov-2023

श्रमिक जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना

भारतीय वायु सेवा के चिनूक विमान से सभी श्रमिक जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं उनके परिजनों को एंबुलेंस से भेजा गया। 
 

12:22 PM, 29-Nov-2023

मजदूरों को दिए एक-एक लाख के चेक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचे, जहां सुरंग के निकाले गए 41 मजदूरों को रखा गया है। सीएम ने मजदूरों को एक-एक लाख के चेक दिए। इसके बाद सीएम धामी यहां से लौट गए। उन्होंने कहा कि अब एम्स ऋषिकेश में मजदूरों की सघन जांच होगी  इसके बाद उन्हें उनके घर भेजा जाएगा।
 

11:35 AM, 29-Nov-2023

चिनूक हेलिकॉप्टर से जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाए जाएंगे श्रमिक

सिलक्यारा टनल से रेस्क्यू किए गए 41 श्रमिकों को चिनूक हेलिकॉप्टर द्वारा जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचाए जाने की सूचना है। जिस कारण देहरादून एयरपोर्ट पर करीब 22 एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ को तैनात किया गया है। चिनूक हेलिकॉप्टर द्वारा पहले उत्तरकाशी से एम्स हेलीपैड पर सभी श्रमिकों को ले जाया जाएगा। यदि एम्स के हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर को लैंडिंग में कोई दिक्कत हुई तो चिनूक की लैंडिंग देहरादून एयरपोर्ट पर कराई जाएगी। जहां से एंबुलेंस द्वारा सभी 41 श्रमिकों को ऋषिकेश एम्स ले जाया जाएगा।

 

11:22 AM, 29-Nov-2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे उत्तरकाशी

मजदूरों का हालचाल जानने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी पहुंच गए हैं। यहां से वह सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ के लिए रवाना होंगे। जहां सभी 40 श्रमिकों को सहायता राशि की चेक वितरित किए जाएंगे। इसके बाद सभी श्रमिक मुख्यमंत्री के साथ ही हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।

11:06 AM, 29-Nov-2023

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा-घटना से सबक लेते हुए एक शोध होना चाहिए

उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित निकाले जाने पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि जिस क्षण ये खबर आई कि हमारे 41 श्रमिक सकुशल बाहर निकाल लिए गए हैं तो पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। हमारा देश चांद तक पहुंच गया है लेकिन हम हमसे 50 मीटर दूर तक 17 दिनों में नहीं पहुंच पाए। इस घटना से सबक लेते हुए एक शोध होना चाहिए। आखिर ये कंपनी कौन थी? इस कंपनी का मालिक कौन है? उसका इस बचाव अभियान में कहीं भी पता नहीं चला।
 

10:44 AM, 29-Nov-2023

41 श्रमिकों ने दिखाया हौसला: भास्कर खुल्बे

पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने कहा, इन 41 श्रमिकों ने जो हौसला दिखाया, उससे प्रेरणा मिलती है कि विपदा आती हैं लेकिन आदमी को हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। उनकी हिम्मत ने हमारा हौसला बढ़ाया और हम ये काम कर सके।
 

10:17 AM, 29-Nov-2023

श्रमिकों का एक वीडियो

चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बचाए गए एक कर्मचारी ने अपने साथी श्रमिकों का एक वीडियो साझा किया, जिन्हें 17 दिनों के लंबे समय के बाद सिल्क्यारा सुरंग से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
 

10:12 AM, 29-Nov-2023

यह बचाव अभियान चुनौतियों से भरा था: धामी

सफल सिल्कयारा सुरंग बचाव मिशन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहते हैं कि यह बचाव अभियान चुनौतियों से भरा था। हिमालय हमें दृढ़ और अचल बने रहने और आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित करता है। 
 

10:10 AM, 29-Nov-2023

हमें अच्छी खबर मिली है: अनिल बेदिया के पिता

सिल्क्यारा सुरंग से सभी 41 श्रमिकों में से बचाए गए झारखंड के मजदूर अनिल बेदिया के पिता कहते हैं कि हां, हमें अच्छी खबर मिली। मैंने उनसे बात की है और उन्होंने कहा कि वह ठीक हैं, लेकिन चेकअप से गुजर रहे हैं। हमारा सरकार से केवल यही अनुरोध था कि उन्हें सुरक्षित बचाया जाए। केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों ने मदद की है।
 
 

10:07 AM, 29-Nov-2023

सीएम धामी के आवास पर 'इगास बग्वाल' मनाया जाएगा

सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के सफल बचाव के उपलक्ष्य में आज शाम देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर 'इगास बग्वाल' मनाया जाएगा।
 

 

10:05 AM, 29-Nov-2023

मेरे पति को सुरक्षित बचा लिया गया है: भूमिका चौधरी

उत्तराखंड की सिल्कयारा सुरंग से बचाए गए अंकित कुमार की पत्नी भूमिका चौधरी कहती हैं कि जैसे ही हमें फोन आया कि मेरे पति को सुरक्षित बचा लिया गया है, हमने दिवाली मनाई। मेरे पिता मेरे पति को वापस लाने के लिए उत्तराखंड गए हैं।
 

10:00 AM, 29-Nov-2023

सब एकदम ठीक हैं और बहुत खुश हैं: प्रेम चंद अग्रवाल

उत्तराखंड के मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल सिल्क्यारा सुरंग से सुरक्षित निकाले गए 41 श्रमिकों से मिलने चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। 41 श्रमिकों से मिलने के बाद उत्तराखंड के मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा, सब एकदम ठीक हैं और बहुत खुश हैं। सभी ने खाना भी खाया है। 
 

09:39 AM, 29-Nov-2023

सभी हमें निकालने के प्रयास में लगे रहे: विश्वजीत कुमार वर्मा

उत्तरकाशी सुरंग से सफलतापूर्वक बचाए गए 41 श्रमिकों में से एक चिन्यालीसौड़ के विश्वजीत कुमार वर्मा ने कहा कि जब मलबा गिरा तो हमें पता चल गया कि हम फंस गए हैं। सभी हमें निकालने के प्रयास में लगे रहे। हर तरह की व्यवस्था की गई। ऑक्सीजन की, खाने-पीने की व्यवस्था की गई। पहले 10-15 घंटे हमें दिक्कत का सामना करना पड़ा, बाद में पाइप के द्वारा खाना उपलब्ध कराया गया। बाद में माइक लगाया गया था और परिवार से बात हो रही थी। अब मैं खुश हूं।
 

09:36 AM, 29-Nov-2023

मैं स्वस्थ हूं, कोई परेशानी नहीं है: सुबोध कुमार

उत्तरकाशी सुरंग से सफलतापूर्वक बचाए गए 41 श्रमिकों में से एक श्रमिक सुबोध कुमार वर्मा ने बताया कि हमें वहां (सुरंग) पर 24 घंटों तक खान-पान और हवा से संबंधित परेशानी हुई। इसके बाद पाइप के द्वारा खाने-पीने की चीजें भेजी गईं। मैं स्वस्थ हूं, कोई परेशानी नहीं है। केंद्र और राज्य सरकार की मेहनत थी जिस वजह से मैं निकल पाया। 

09:24 AM, 29-Nov-2023

हमने एक अद्भुत टीम के रूप में काम किया: अर्नोल्ड डिक्स

उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित बचाए जाने पर अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने कहा कि हम शांत थे और हम जानते थे कि वास्तव में हमें क्या करना है। हमने एक अद्भुत टीम के रूप में काम किया। भारत के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियर, सेना, सभी एजेंसियां इस सफल मिशन का हिस्सा बनना खुशी की बात है। 

 

09:21 AM, 29-Nov-2023

आदमी को हिम्मत नहीं हारनी चाहिए: भास्कर खुल्बे

PMO के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने कहा कि इन 41 श्रमिकों ने जो हौसला दिखाया, उससे प्रेरणा मिलती है कि विपदा आती हैं लेकिन आदमी को हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। उनकी हिम्मत ने हमारा हौसला बढ़ाया और हम ये काम कर सके।
 

09:20 AM, 29-Nov-2023

ईश्वर की कृपा से सभी श्रमिक जीवित निकल आए: हुड्डा

उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित बचाए जाने पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुडा ने कहा कि पूरा देश ये ही दुआ कर रहा था कि वे (श्रमिक) सही सलामत बाहर निकल आएं। इस बचाव अभियान में कई प्रयास हुए और ईश्वर की कृपा से सभी श्रमिक जीवित निकल आए हैं। मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देता हूं।
 

09:18 AM, 29-Nov-2023

'भारत माता की जय' के नारे लगाए

उत्तरकाशी में सफल बचाव अभियान के बाद उत्साहित बचाव दल ने कल सिल्कयारा सुरंग के अंदर 'भारत माता की जय' के नारे लगाए।

07:11 PM, 28-Nov-2023

प्रधानमंत्री मोदी ने टेलीफोन पर की श्रमिकों से बात

17 दिन बाद उत्तराखंड की सिल्कयारा सुरंग से सफलतापूर्वक बचाए गए श्रमिकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टेलीफोन पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि बाबा केदार की कृपा से आप सभी सुरक्षित बाहर आए हैं। कहा कि 16 दिन सुरंग में रहना बहुत हिम्मत की बात है, लेकिन आप लोगों ने हिम्मत बनाए रखी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर शुभकामनाएं दीं। और श्रमिकों के बारे में मुख्यमंत्री से जानकारी ली। 
 

 

07:01 PM, 28-Nov-2023

Uttarkashi Tunnel Rescue Live: श्रमिकों के परिजनों संग मनाया ईगास, मुख्यमंत्री ने माला पहनाकर किया स्वागत

17 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद 41 मजदूरों को सफलतापूर्वक बाहर निकालने वाला ऑपरेशन सिलक्यारा किसी सुरंग या खदान में फंसे मजदूरों को निकालने वाला देश का सबसे लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन बना गया है। आज सीएम पुष्कर सिंह धामी और जनरल वीके चिन्यालीसौड़ बेस अस्पताल पहुंचे। यहां  मजदूरों का हाल-चाल जाना। साथ ही 41 मजदूरों को एक-एक लाख रुपए राहत राशि के चैक वितरित किए।



16 दिनों सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन आसान नहीं था। इस ऑपरेशन का हर दिन नई उम्मीद लेकर आता और हर रात नई बाधाएं देकर जाती थी। बावजूद इसके रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल केंद्र व राज्य की एजेंसियों ने हिम्मत नहीं हारी। 

ये भी पढ़ें...Uttarkashi:  आस्था और विज्ञान से अंजाम तक पहुंचा मिशन सिलक्यारा, एजेंसियों के साथ ही विशेषज्ञों को मिली कामयाबी

सभी ने एक जुटकर होकर काम किया और रेस्क्यू ऑपरेशन में सफलता पाई। बीते 12 नवंबर को सिलक्यारा सुरंग में भूस्खलन की घटना के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन उतार-चढ़ाव भरा रहा। सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों को बचाने के लिए सबसे पहले 13 नवंबर को देशी ऑगर मशीन मंगवाई गई, लेकिन यह क्षमता के मुताबिक काम नहीं कर पाई। जिसके कारण इसे हटाना पड़ा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें