फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi Tunnel Rescue Live: अब 86 से 90 मीटर का सफर है बाकी, 30 नवंबर तक मिल सकती है अच्छी खबर

Sun, 26 Nov 2023 10:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, सिलक्यारा (उत्तरकाशी)

खास बातें

Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Operation News Today Live: दिवाली के दिन से उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में कैद 41 श्रमिक बाहर निकले की उम्मीद लगाए हैं। उन्हें बाहर निकालने की पूरी कोशिशें हो रही हैं लेकिन हर बार मशीन के आगे बाधा आ रही है। रेस्क्यू का आज 15वां दिन है। हैदराबाद से प्लाज्मा कटर लाया गया है। इसके साथ ही बीएसएनएल ने भी फंसे मजदूरों तक लैंडलाइन की सुविधा दे दी है।यहां पढ़ें हर पल का अपडेट...
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:56 AM, 26-Nov-2023

राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड के एमडी महमूद अहमद ने बताया कि वर्टिकल ड्रिलिंग का काम काफी तेजी से हो रहा है। हमने इसका आकलन किया है। हमें इसके लिए चार दिन का समय रखा है। 30 नवंबर तक इसकी ड्रिलिंग पूरी हो जाएगी। 

 

08:43 AM, 26-Nov-2023

अभी तक 24 मीटर ड्रिलिंग हो पाई

कुल 86 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग होनी है। अभी तक 24 मीटर ड्रिलिंग हो पाई है। इस हिसाब से सुरंग के अंदर फंसे मजदूर 62 मीटर दूरी पर हैं।

08:26 AM, 26-Nov-2023

सिलक्यारा में छाए बादल, बारिश के आसार

मौसम विभाग ने सोमवार को उत्तरकाशी जिले में गर्जन के साथ हल्की बारिश व ओलावृष्टि की संभावना जताई है। सिलक्यारा में भी रविवार को ही बादल छा गए। बारिश के आसार बन गए। माना जा रहा कि अगर ज्यादा बारिश हुई तो इससे ऑपरेशन सिलक्यारा में भी व्यवधान आ सकता है, क्योंकि टनल के भीतर का काम तो आसानी से चलता रहेगा, लेकिन टनल के ऊपरी हिस्से पर ड्रिल में परेशानी पेश आ सकती है।

 

विज्ञापन
08:15 AM, 26-Nov-2023

सिलक्यारा में की गई प्रेस ब्रीफिंग

सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में रविवार को देर शाम अस्थाई मीडिया सेंटर सिलक्यारा में प्रेस ब्रीफिंग की गई। सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि पाइप में फंसे ऑगर मशीन की ब्लेड एवं स\फ्ट को काटने का कार्य जारी है। उन्होंने बताया पाइप से अब 8.15 मीटर के ऑगर मशीन की ब्लेड एवं साफ्ट के हिस्से को निकाला जाना बाकी है। 

अपर सचिव (सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) एवं एम.डी (एनएचआईडीसीएल) महमूद अहमद ने बताया कि वर्टिकल ड्रिलिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक 19.2 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग कर ली गई है। आगे का कार्य भी पूरी तेज़ी एवं सावधानी से किया जा रहा है। 


07:43 AM, 26-Nov-2023

सिलक्यारा सुरंग के अंदर मैनुअल ड्रिलिंग के काम में भारतीय सेना की इंजीनियरिंग कोर मदद करेगी। आज सेना की इंजीनियरिंग रेजीमेंट मद्रास इंजीनियर ग्रुप (एमईजी) की एक टुकड़ी सिलक्यारा पहुंच गई है। जो कि यहां मैनुअल ड्रिलिंग का जिम्मा संभालेगी।

विज्ञापन
07:57 PM, 26-Nov-2023

मैन्युअल ड्रिलिंग के लिए भारतीय सेना की इंजीनियर रेजिमेंट को बुलाया गया

सिल्कयारा सुरंग में मैनुअल ड्रिलिंग के लिए भारतीय सेना के कोर ऑफ इंजीनियर्स के एक इंजीनियर समूह (मद्रास सैपर्स) की एक इकाई को बुलाया गया है। बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए इंजीनियर रेजिमेंट के 30 जवान मौके पर पहुंच गए हैं। मैनुअल ड्रिलिंग के लिए भारतीय सेना नागरिकों के साथ मिलकर सुरंग के अंदर रैट बोरिंग करेगी। एक अधिकारी ने बताया मैन्युअल ड्रिलिंग करने के लिए भारतीय सेना नागरिकों के साथ मिलकर हथौड़े और छेनी जैसे हथियारों से सुरंग के अंदर के मलबे को खोदेगी और फिर पाइप को पाइप के अंदर बने प्लेटफॉर्म से आगे बढ़ाया जाएगा। सुरंग के अंदर 41 लोग सुरक्षित और स्थिर हैं। प्लाज्मा कटर पहुंचा और पाइप लाइन में फंसी मशीन को काटना शुरू किया। 

07:20 PM, 26-Nov-2023

20 मीटर हो चुकी ड्रिलिंग

पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने कहा कि वर्टिकल ड्रिलिंग एक हो रही है। 20 मीटर ड्रिलिंग हो चुकी है। अभी 66 मीटर ड्रिलिंग और बाकी है।

07:19 PM, 26-Nov-2023

पहाड़ी पर पहुंचे वीके सिंह

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) सिल्कयारा सुरंग स्थल पर पहुंचे, जहां फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चल रहा है। अब तक 15 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग का काम पूरा हो चुका है।

07:16 PM, 26-Nov-2023

फंस गई थी बरमा मशीन

एनडीएमए के सदस्य, लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने कहा कि कल बरमा मशीन फंस गई थी, ब्लेड टूट गए थे, इसलिए मैन्युअल कटिंग करनी पड़ी और उसके लिए उपकरण बाहर से लाना पड़ा। एयरफोर्स और इंडिगो की चार्टर फ्लाइट के जरिए तीनों उपकरण वहां पहुंच गए हैं। पहले हमें चार से पांच मीटर प्रति घंटे की स्पीड मिल रही थी, लेकिन अब शायद ऐसा नहीं होगा। 
 

07:02 PM, 26-Nov-2023

चार ब्लास्ट कर 10 मीटर का कार्य किया गया पूरा

अपर सचिव (सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) एवं एम.डी (एनएचआईडीसीएल) महमूद अहमद ने बताया कि ड्रिफ्ट टनल बनाने के विकल्प पर भी कार्य शुरू किया गया है। ड्रिफ्ट टनल का डिजाइन तय कर फ्रेम के फेब्रिकेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है। THDC ने भी बड़कोट साइड से टनल का निर्माण शुरू कर दिया है, जिसमें अब तक चार ब्लास्ट कर 10 मीटर का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। ब्लास्टिंग में विशेष सावधानी बरती जा रही हैं। इस दौरान महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी भी मौजूद रहे।

06:48 PM, 26-Nov-2023

वर्टिकल ड्रिलिंग का कार्य शुरू

अपर सचिव (सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) एवं एम.डी (एनएचआईडीसीएल) महमूद अहमद ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन में कई प्लानिंग पर एक साथ कार्य चल रहा है। जिसके तहत वर्टिकल ड्रिलिंग का कार्य आज शुरू कर लिया गया है। अब तक 15 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग की गई है। RVNL द्वारा भी परपेंडिकुलर होरिजेंटल ड्रिलिंग का कार्य शुरू किया गया है। इसके लिए सभी मशीनें पहुंच चुकी हैं। परपेंडिकुलर होरिजेंटल ड्रिलिंग हेतु कंक्रीट बेड बनाए जाने का कार्य जारी है। 
 

06:27 PM, 26-Nov-2023

डॉक्टरों से कराया जा रहा संवाद

सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि पाइप में फंसे ऑगर बिट को निकाले जाने के बाद आगे की माइनिंग का कार्य मैन्युअल रूप से किया जाएगा। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया अंदर फंसे सभी श्रमिक सकुशल हैं। सभी श्रमिक हिम्मत बनाए हुए हैं। श्रमिकों से संवाद के लिए बीएसएनएल की मदद से अतिरिक्त कम्युनिकेशन सेटअप तैयार किया गया है। श्रमिकों को पर्याप्त मात्रा में भोजन, एवं अन्य आवश्यक सामग्री मौजूद है। फंसे श्रमिकों का निरंतर डॉक्टरो से संवाद करवाया जा रहा है। साथ ही मनोचिकित्सकों से भी निरंतर परामर्श करवाया जा रहा है। 

06:03 PM, 26-Nov-2023

अब बचा सिर्फ 13 मीटर का हिस्सा

सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि पाइप में फंसे ऑगर मशीन की ब्लेड एवं साफ्ट को काटने का कार्य जारी है। इसके लिए लेजर कटर एवं प्लाज्मा कटर को भी मंगाया गया हैस जो कि सिलक्यारा पहुंच चुका है। उन्होंने बताया अब 13 मीटर के हिस्से को निकाला जाना बाकी है। 

05:33 PM, 26-Nov-2023

15 मीटर हो चुकी है ड्रिलिंग

1.2 मीटर व्यास की ड्रिलिंग की जा रही है। अब तक 15 मीटर ड्रिलिंग की जा चुकी है। कुल 86 मीटर तक ड्रिलिंग होनी है। विशेषज्ञों के मुताबिक अगर सबकुछ ठीक रहा तो अगले दो दिन में ड्रिलिंग पूरी कर ली जाएगी।
 

03:28 AM, 26-Nov-2023

सिलक्यारा सुरंग में फंसे सभी मजदूर सुरक्षित, बाहर निकालने के प्रयास जारी- महेेंद्र भट्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट् ने कहा कि उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूर सुरक्षित हैं। उनको सुरंग से बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं और वहां फंसे सभी मजदूरों को जल्द सुरंग से बाहर निकाल दिया जाएगा।

02:47 AM, 26-Nov-2023

सिलक्यारा ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश

उत्तराखंड की सबसे लंबी सुरंग के घुप अंधेरे से जब भी कोई उम्मीद की किरण नजर आई तो वह ज्यादा देर तक खुशी के माहौल को रोशन नहीं रख पाई। 12 नवंबर की सुबह 5:30 बजे से लगातार ऑपरेशन सिलक्यारा को अंजाम तक पहुंचाने की नाकाम कोशिश रविवार तक जारी है। 41 मजदूरों को मलबे से बाहर निकालने की राह पहले दिन जितनी आसान लग रही थी,15वें दिन आने तक वहां डगर बेहद मुश्किल हो गई। 

02:14 AM, 26-Nov-2023

मजदूरों का दर्द देखकर केरल से सिलक्यारा पहुंच गए समीर

सुरंग में फंसे मजदूरों का दर्द केरल के समीर करिम्बा को सिलक्यारा खींच लाया। समीर मजदूरों को बाहर निकालने के लिए चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में हाथ बंटाना चाहते हैं। लेकिन तकनीकी जानकारी और बाध्यताओं के चलते ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि वह यहां तैनात आईटीबीपी व पुलिस के जवानों के लिए अलाव की व्यवस्था करने में सहायता कर रहे हैं।

01:11 AM, 26-Nov-2023

नाश्ते में मजदूरों के लिए भेजा गया दलिया और दूध

आज नाश्ते में सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों को दलिया और दूध दिया गया। जबकि दिन के खाने में आलू, सोयाबीन व बींस की सब्जी, रोटी, मूंग  की दाल व चावल भेजा गया है।

12:31 AM, 26-Nov-2023

वर्टिकल ड्रिलिंग शुरू

सरियों में फंसे ऑगर मशीन के ब्लेड को काटने का काम सुबह से लगातार जारी था। इस काम में हैदराबाद से प्लाज्मा कटर पहुंचने के बाद तेजी से काम हुआ। अब वर्टिकल ड्रिलिंग का काम शुरू कर दिया गया है।

12:23 AM, 26-Nov-2023

प्लाज्मा मशीन फायदेमंद: क्रिस कूपर

माइक्रो टनलिंग विशेषज्ञ क्रिस कूपर ने बताया कि प्लाज्मा मशीन से हम अभी भी बरमा काट रहे हैं। इसे काटने के लिए बरमा से लगभग 16 मीटर अधिक है। यह प्लाज्मा मशीन फायदेमंद है क्योंकि यह स्टील को तेजी से काट देगा।
 

11:59 PM, 25-Nov-2023

टनल विशेषज्ञ अर्नोल्ड ने बताया- अब क्या है योजना

अंतर्राष्ट्रीय टनल विशेषज्ञ, अर्नोल्ड डिक्स ने कहा कि बरमा मशीन विफल हो गई, और हमें पाइप से बरमा निकालने में कई तकनीकी कठिनाइयाँ हो रही हैं। इसे काटने की प्रक्रिया आज सुबह बहुत तेजी से चल रही है। प्लाज़्मा कटर आ गए हैं। बचाव कार्य में लगे लोग प्लाज़्मा कटर के साथ एक पाइप में अंदर जा रहे हैं और इसके टुकड़े-टुकड़े कर रहे हैं। एक बार, हमें बरमा मिल गया है। फिर हम अंदर जा सकते हैं। पाइप पर एक नज़र डाल देख सकते हैं कि वह किस स्थिति में है। और फिर हम आकलन कर सकते हैं कि आगे क्या होगा।
 

11:21 PM, 25-Nov-2023

बीआरओ के एक अधिकारी के वाहन की बस से भिड़ंत

सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे बीआरओ के एक अधिकारी के वाहन की बस से भिड़ंत हो गई। हादसे में अधिकारी सहित एक जवान घायल हो गए। घायल बीआरओ के कमांडर आरएस राव और जवान को प्राथमिक उपचार दिया गया।

10:40 PM, 25-Nov-2023

रेस्क्यू अभियान में मौसम बनेगा अब बड़ी चुनौती

उत्तरकाशी में जारी रेस्क्यू अभियान में अब बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ समेत कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। ऐसे में सिलक्यारा टनल में चल रहे राहत कार्यों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा।

10:14 PM, 25-Nov-2023

सीएम धामी बोले- तेजी से काम जारी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हैदराबाद से लाई गई प्लाज़्मा मशीन ने सुबह से काम करना शुरू कर दिया है। तेजी से कटाई चल रही है। 14 मीटर और कटना बाकी है। बरमा मशीन को काटकर बाहर लाना है। ऐसा लगता है कि यह जल्द ही पूरा हो जाएगा। कुछ ही घंटों में। उसके बाद मैनुअल ड्रिलिंग शुरू हो जाएगी।
 

09:37 PM, 25-Nov-2023

सुरंग में फंसे टनकपुर के श्रमिक ऐरी के परिवार से मिलने पहुंचे सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टनकपुर के श्रमिक पुष्कर सिंह ऐरी के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। एरी सिल्कयारा टनल में फंसे 41 मजदूरों में से एक हैं। उन्होंने परिवार के लोगों को आश्वासन दिलाया कि ऐरी सुरक्षित बाहर आएंगे।

 

09:11 PM, 25-Nov-2023

रेस्क्यू उपकरणों को लेकर देहरादून एयरपोर्ट पहुंची इंडिगो की विशेष फ्लाइट

सिलक्यारा ऑपरेशन के लिए रेस्क्यू उपकरणों को लेकर रात 12:00 बजे इंडिगो की विशेष फ्लाइट देहरादून एयरपोर्ट पहुंची। सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को निकालने की कोशिशों में अड़चनें आने के बाद नए सिरे से रेस्क्यू शुरू किया जा रहा है। जिसके लिए सिलक्यारा में रेस्क्यू उपकरण भिजवाने का कार्य तेज कर दिया गया है। इसके लिए देहरादून एयरपोर्ट पर एक बार फिर हलचले तेज हो गई हैं। इन उपकरणों को पहुंचाने के लिए सेना और दूसरे विमान फिर से आने लगे हैं।
 
 

10:16 AM, 26-Nov-2023

टूटने लगा परिजनों के सब्र का बांध

हकीकत में कब तक निकाला जाएगा, यह पता नहीं है। पिछले तीन दिन से सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान अंतिम चरण बताया जा रहा था, लेकिन अब यह खिंचता जा रहा है। इससे अब अंदर फंसे मजदूरों के परिजनों के सब्र का बांध भी टूटने लगा है। सुरंग में फंसे बिहार के बांका जिले के रहने वाले वीरेंद्र किसकू की भाभी सुनीता ने बताया कि वह पिछले तीन दिन से सुन रहे कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने वाला है, आज उन्हें निकाल लिया जाएगा, लेकिन रेस्क्यू पूरा ही नहीं हो रहा है। इससे सुरंग के अंदर फंसा उनका देवर भी निराश है। झारखंड के ग्राम केशोडीह निवासी विश्वजीत कुमार के भाई इंद्रजीत भी सुरंग के बाहर अपने भाई का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि हर दिन उम्मीद बंधती है कि आज अंदर फंसे सभी लोग बाहर आ जाएंगे, लेकिन फिर शाम होते-होते यह उम्मीद टूट जाती है।

10:08 AM, 26-Nov-2023

परिजनों के सब्र का बांध भी टूटा बोले-पता नहीं कब निकाल पाएंगे

सिलक्यारा सुरंग में 41 मजदूरों को फंसे 14 दिन हो गए हैं। अब परिजनों के सब्र का बांध भी टूटने लगा है। शनिवार को सुरंग के अंदर फंसे अपनों से बात कर निकले परिजनों ने कहा, वह हर दिन इसी उम्मीद में रहते हैं कि आज सभी को सुरंग से बाहर निकाल लिया जाएगा, लेकिन रोज उम्मीद टूट जाती है।

09:52 AM, 26-Nov-2023

बरमा भी कई मीटर तक अंदर फंसा

इस अड़चन से मशीन का बरमा भी कई मीटर तक अंदर फंस गया है। जिसके चलते ड्रिलिंग मशीन से मजदूरों को बाहर निकालने के लिए एस्केप पैसेज तैयार करने का कार्य बाधित हो गया। इस खबर को सुनकर जल्द रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने की आशा में उत्साहित केंद्र व राज्य के अफसरों के चेहरे उतरे गए। मीडियाकर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़े अधिकारियों से जानकारी मांगी तो किसी ने भी बात नहीं की। हालांकि, टनल एक्सपर्ट परीक्षित मेहरा ने बताया कि ऑगर मशीन के बरमे को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है, जिसे बाहर निकालने के बाद दोबारा से ड्रिलिंग चालू करने का प्रयास किया जाएगा।
 

09:38 AM, 26-Nov-2023

सुरंग के अंदर और बाहर सभी के चेहरे उतरे

सिलक्यारा सुरंग में मजदूरों को बाहर निकालने के लिए ऑगर मशीन से ड्रिलिंग का काम रुक गया है। जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़े अधिकारियों के चेहरे उतर गए हैं। इससे सुरंग के बाहर से लेकर भीतर तक निराशा का माहौल है। सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए पिछले 13 दिनों से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन शुक्रवार को अंतिम चरण में पहुंच गया था। यहां अमेरिकी ऑगर मशीन से 800 एमएम पाइप की ड्रिलिंग का काम किया जा रहा था। इस दौरान 1.5 मीटर ड्रिलिंग के बाद मशीन के सामने सरिया और पाइप की अड़चन सामने आ गई और ड्रिलिंग का काम रोकना पड़ा।

09:16 AM, 26-Nov-2023

हैदराबाद से प्लाज्मा कटर लाया गया

ऑगर मशीन के फंसे बरमे को काटने के लिए आज तड़के पांच बजे हैदराबाद से प्लाज्मा कटर पहुंच गया है। जिससे अभी तक 27 मीटर बरमे को काटकर निकाला जा चुका है। अभी 18 मीटर तक और काटकर निकाला  जाना है। सूत्रों के अनुसार इस काम में अभी एक से डेढ़ दिन का समय और लग सकता है।

09:09 AM, 26-Nov-2023

सुरंग के अंदर सुरक्षा छतरी लगाने की तैयारी

सुरंग के अंदर बचाव दल के लोग काम कर रहे हैं। अब सुरंग के अंदर सुरक्षा छतरी लगाने की तैयारी चल रही है। फंसे हुए श्रमिकों को अपने परिवार के सदस्यों से बात करने में सक्षम बनाने के लिए बीएसएनएल की ओर से एक लैंडलाइन सुविधा स्थापित की गई है। 

09:04 AM, 26-Nov-2023

बार-बार टूट जाती है उम्मीद

इससे सुरंग के अंदर फंसा उनका देवर भी निराश है। झारखंड के ग्राम केशोडीह निवासी विश्वजीत कुमार के भाई इंद्रजीत भी सुरंग के बाहर अपने भाई का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि हर दिन उम्मीद बंधती है कि आज अंदर फंसे सभी लोग बाहर आ जाएंगे, लेकिन फिर शाम होते-होते यह उम्मीद टूट जाती है।

08:58 AM, 26-Nov-2023

परिजनों के सब्र का बांध भी टूटने लगा

हकीकत में कब तक निकाला जाएगा, यह पता नहीं है। पिछले तीन दिन से सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान अंतिम चरण बताया जा रहा था, लेकिन अब यह खिंचता जा रहा है। इससे अब अंदर फंसे मजदूरों के परिजनों के सब्र का बांध भी टूटने लगा है। सुरंग में फंसे बिहार के बांका जिले के रहने वाले वीरेंद्र किसकू की भाभी सुनीता ने बताया कि वह पिछले तीन दिन से सुन रहे कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने वाला है, आज उन्हें निकाल लिया जाएगा, लेकिन रेस्क्यू पूरा ही नहीं हो रहा है।

08:36 AM, 26-Nov-2023

परिजनों के सब्र का बांध भी टूटा बोले-पता नहीं कब निकाल पाएंगे

सिलक्यारा सुरंग में 41 मजदूरों को फंसे 14 दिन हो गए हैं। अब परिजनों के सब्र का बांध भी टूटने लगा है। शनिवार को सुरंग के अंदर फंसे अपनों से बात कर निकले परिजनों ने कहा, वह हर दिन इसी उम्मीद में रहते हैं कि आज सभी को सुरंग से बाहर निकाल लिया जाएगा, लेकिन रोज उम्मीद टूट जाती है।
 

06:51 AM, 26-Nov-2023

वर्टिकल ड्रिलिंग पर असमंजस

सिलक्यारा में अंतरराष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स की देखरेख में चल रहे ऑपरेशन में विशेषज्ञ वर्टिकल ड्रिलिंग को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं है। आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ ने कहा कि वर्टिकल ड्रिलिंग भी एक विकल्प है, लेकिन संभव है कि वह अंतिम विकल्प हो।

06:18 AM, 26-Nov-2023

सुरक्षा छतरी की तैयारी

सुरंग के अंदर सुरक्षा छतरी की तैयारी चल रही है जहां बचाव दल के लोग काम कर रहे हैं।

12:16 AM, 26-Nov-2023

आज शुरू हो सकता है वर्टिकल ड्रिलिंग का काम

सरियों में फंसे ऑगर मशीन के ब्लेड को काटने का काम लगातार जारी है। इस काम में हैदराबाद से प्लाज्मा कटर पहुंचने के बाद तेजी आने की उम्मीद है। सुरंग के ऊपर मशीन का एक अन्य महत्वपूर्ण पार्ट जिससे ड्रिलिंग होती है, वह पहुंचाया जाना बाकी है। टीम का कहना है कि काम जारी है जल्द ही दूसरा पार्ट भी पहुंचा दिया जाएगा। वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब आज से वर्टिकल ड्रिलिंग का काम शुरू किया जा सकता है।

12:16 AM, 26-Nov-2023

सुरंग के मुहाने पर रिसने लगा पानी

सिलक्यारा की जिस सुरंग में 14 दिन से मजदूर फंसे हैं, उसके प्रवेश द्वार पर रिस रहे पानी ने सबकी चिंताएं बढ़ा दीं। शनिवार को पानी टपकने लगा। हालांकि, अधिकारी इसे सामान्य घटना मान रहे हैं।

12:15 AM, 26-Nov-2023

मुख्यमंत्री धामी बोले- दोबारा शुरू करेंगे खोदाई

सीएम धामी ने कहा, ये अभियान कठिन परिस्थितियों में चल रहा है। पाइप के भीतर 45 मीटर ब्लेड फंस गए थे, जिनका 20 मीटर हिस्सा काटकर निकाला जा चुका है। बाकी 25 मीटर को काटने के लिए हैदराबाद से प्लाज्मा कटर मंगाया गया है। कटर के शनिवार की सुबह तक सिलक्यारा पहुंचने का अनुमान है।

12:14 AM, 26-Nov-2023

इन चार योजनाओं पर होगा काम

योजना एक : ऑगर मशीन के फंसे हिस्से को काटकर निकाला जाएगा। इसके बाद मैन्युअली यानि मजदूर हाथों से खोदाई कर मलबा निकालेंगे।
योजना दो: इसमें निर्माणाधीन सुरंग के ऊपरी क्षेत्र में 82 मीटर दूरी पर खोदाई होगी। इसके लिए मशीन का प्लेटफॉर्म तैयार कर लिया गया है। मशीन के एक हिस्से को भी वहां पहुंचा दिया गया है।
योजना तीन : सुरंग के दूसरे छोर पाल गांव बड़कोट की तरफ से खोदाई का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। यह करीब पांच सौ मीटर हिस्सा है। इस अभियान में भी 12 से 13 दिन लगने का अनुमान है।
योजना चार: इसमें सुरंग के दोनों किनारों पर समानांतर (हॉरिजेंटल) ड्रिलिंग की जानी है। इसका सर्वे हो चुका है। रविवार को इस योजना पर भी काम शुरू किया जा सकता है।

12:07 AM, 26-Nov-2023

Uttarkashi Tunnel Rescue Live: अब 86 से 90 मीटर का सफर है बाकी, 30 नवंबर तक मिल सकती है अच्छी खबर

सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर चल रहा अभियान फिलहाल हल्का पड़ है। ड्रिल करने वाली अमेरिकन ऑगर मशीन अवरोध की जद में आने से टूट गई। उसका 45 मीटर हिस्सा 800 मिमी पाइप के भीतर फंस गया। बचाव दलों ने 20 मीटर हिस्सा तो गैस कटर से काटकर बाहर निकाल लिया, लेकिन 25 मीटर बचे हुए हिस्से को काटने के लिए अब हैदराबाद से प्लाज्मा कटर मंगाया गया है। अब अभियान में कई दिन का समय लग सकता है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें