फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tunnel Collapse In Uttarkashi Live: हरक्यूलिस विमान में फंसे मशीन के पार्ट्स, अब टनल की होगी वीडियो रिकॉर्डिंग

Wed, 15 Nov 2023 11:43 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

खास बातें

Uttarakhand Uttarkashi Tunnel Accident News Live Updates: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग में बीते रविवार तड़के हुए हादसे में तकरीबन 40 मजदूर फंसे हैं। मजदूरों को बचाने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है,  तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है कि आज बुधवार को मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। पल-पल के अपडेट पढ़ें यहां...
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:42 PM, 15-Nov-2023

ऑगर मशीन के हिस्सों की आखिरी खेप भी मौके पर पहुंची

उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मंगाई गई उच्च क्षमता की ऑगर मशीन के हिस्सों की आखिरी खेप भी प्रशासन के द्वारा सुरक्षित हवाई जहाज से उतार कर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर सिलक्यारा पहुंचाई गई। चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर ऑगर मशीन की अनलोडिंग व रेस्क्यू साइट तक परिवहन के लिए समन्वय की जिम्मेदारी एसडीएम डुंडा बृजेश कुमार तिवारी संभाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस चुनौतीपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम देकर मशीन के कल-पुर्जो की आखिरी खेप भी रेस्क्यू स्थल के लिए भेज दी गई है।

11:31 PM, 15-Nov-2023

टनल में फंसे मजदूर सुरक्षित

ऑगर मशीन हेतु प्लेटफार्म तैयार कर लिया गया है। ड्रिल के लिए 900 एमएम के पाइप को टनल के अंदर ले जाया जा रहा है। ऑगर मशीन के अधिकतर पार्ट्स पहुंच चुके हैं, शेष पार्ट्स चिन्यालिसौर से पहुंच रहे हैं। खाने की सामग्री जिनमें काजू, मूंगफली, भीगे हुए चने, भूने हुए चने, पॉप कॉर्न, दवाइयां जो की हर दो घंटे में दी जा रही है। सभी मजदूर सुरक्षित हैं। 

08:13 PM, 15-Nov-2023

कंपनी और सरकार के खिलाफ जनहित पीआईएल दायर करेंगे श्रीकांत

सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता श्रीकांत प्रसाद ने बुधवार को सिलक्यारा सुरंग में भूस्खलन हादसे का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में लगी कंपनी की लापरवाही के चलते यहां हादसा हुआ है। यहां संवदेनशील हिस्से का सही तरीके से उपचार किया गया होता तो घटना नहीं घटती। कहा कि कंपनी ने पैसा बचाने के लिए टनल में प्रति मीटर ब्लॉकिंग और कंकरीटिंग पर ध्यान दिया। टनल इंजीनियरिंग के सुरक्षा कारकों को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने हादसे के कारणों की पड़ताल कर निर्माण कार्य में लगी कंपनी के साथ राज्य सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर करने की बात कही। कहा कि वह जल्द कुछ दिनों के अंदर यह जनहित याचिका दायर कर देंगे।

विज्ञापन
08:11 PM, 15-Nov-2023

अंदर फंसे मजदूरों को दी जा रही विटामिन टेबलेट

पिछले चार दिन से सिलक्यारा टनल में भूस्खलन के बाद से फंसे 40 मजदूरों में से कुछ ने गत मंगलवार को सिरदर्द, जुकाम और बुखार की शिकायत की थी। जिस पर उन्हें आवश्यक दवाइयां पाइपलाइन के द्वारा भेजी गई थी। एक-एक घंटे के अंतराल पर खाने के लिए पॉपकॉर्न, काजू, बादाम व मुरमुरे के साथ विटामिन टेबलेट भी दी जा रही है। जिससे उनके अंदर कमजोरी न आए। इसके अलावा पाइपलाइन से मजदूरों से बात कर उनका लगातार हौसला बढ़ाया जा रहा है।

08:09 PM, 15-Nov-2023

टनल में अब कराई जा रही वीडियो रिकॉर्डिंग

सिलक्यारा टनल में भूस्खलन के बाद अब एनएचआईडीसीएल की ओर से अब वीडियो रिकॉडिंग करवाई जा रही है। जिसमें रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ सुरंग में पल-पल के हालत पर नजर रखी जा रही है। कंपनी से जुड़े एक कर्मी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस काम के लिए दो लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। टनल में एक वीडीयो कैमरो चौबीसों घंटे पल-पल के हालत और रेस्क्यू ऑपरेशन पर भी नजर रखेगा। वहीं फोटो भी ली जाएंगी।

विज्ञापन
06:02 PM, 15-Nov-2023

सुरंग में फंसे मजदूरों की कुशलता के लिए किया हवन-यज्ञ

आलवेदर रोड परियोजना के अंतर्गत यमुनोत्री राजमार्ग पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में तीन दिन से फंसे मजदूरों की कुशलता के लिए श्रीनगर व्यापार सभा समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों ने लक्ष्मीनारायण मंदिर में हवन-यज्ञ किया। इस दौरान हवन यज्ञ में शामिल लोगों ने कहा कि शनिवार की रात्रि को सिलक्यारा के समीप सुरंग में मलबा गिरने से 40 मजदूर सुरंग में फंस गए। जिन्हें सकुशल निकालने के लिए प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चलाए हुए है। लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष भाजपा दिनेश रुडेला, जितेंद्र रावत ने कहा कि इस समय सभी लोगों की संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ है। मौके पर भगवती प्रसाद पुरी ने हवन यज्ञ संपन्न करवाया। इस दौरान कुशलानाथ, मयंक बिष्ट, त्रिपुरारी चंद थपलियाल, सोनी प्रसाद भट्ट, मयंक बिष्ट, शैलेन्द्र गैरोला आदि मौजूद रहे। संवाद

04:48 PM, 15-Nov-2023

हरक्यूलिस विमान में फंसे मशीन के पार्ट्स

दिल्ली से नई मशीन के पार्ट्स की दूसरी खेप लेकर चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर उतरे हरक्यूलिस विमान में मशीन के पार्ट्स फंस गए हैं। जिन्हें दो घंटे से अधिक समय से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। यह विमान दो बजे हवाई अड्डे पर उतरा था।

 

03:53 PM, 15-Nov-2023

सिलक्यारा सुरंग पहुंची मशीनों की पहली खेप

उच्च क्षमता की ऑगर मशीन के हिस्सों की पहली खेप सिलक्यारा सुरंग पर पहुंच गई है। प्रशासन और पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी से टनल तक मशीन के हिस्सों को पहुंचाना शुरू कर दिया है। दिल्ली से हरक्यूलिस विमानों से एयरलिफ्ट कर मशीन को चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी में तीन खेपों में पहुंचाया जा रहा है। दूसरी खेप हवाई पट्टी पर उतारी जा रही है।


 

03:23 PM, 15-Nov-2023

यहां की चट्टान बहुत नाजुक:  खलखो

एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड) के निदेशक अंशू मनीष खलखो का कहना है कि यहां की चट्टान की प्रकृति बहुत नाजुक है। हमने दिल्ली से नवीनतम मशीन को एयरलिफ्ट किया है, और यह कभी भी उतर सकती है। एक घंटे के भीतर यहां के पास चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर  मशीन को उतारा जा सकता है। भारतीय वायु सेना हमारी मदद कर रही है।अगले 3-4 घंटों में हम मशीन स्थापित करने में सक्षम होंगे और बचाव कार्य फिर से शुरू होगा।

01:36 PM, 15-Nov-2023

एयरफोर्स के तीन विशेष विमान लाएंगे 25 टन भारी मशीन

सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए एयरफोर्स के तीन विशेष विमान 25 टन भारी मशीन लेकर आ रहे हैं, जो मलबे को भेद कर स्टील पाइप दूसरी तरफ पहुंचने में मददगार साबित होगी।
इस मशीन के जरिए प्रति घंटे 5 मी मलबा पार किया जा सकेगा। आज शाम से इस मशीन के जरिए काम शुरू करने की कोशिश की जाएगी। 

01:03 PM, 15-Nov-2023

हरक्यूलिस विमान से पहुंची मशीन

सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए हरक्यूलिस विमान से मशीन पहुंच गई है। रविवार को सुरंग में हुए भूस्खलन के मलबे में एक शॉटक्रिट मशीन व एक बूमर मशीन दबने की सूचना मिली थी। एक मशीन ऑपरेटर ने बताया कि यहां उस दौरान ट्रीटमेंट का काम चल रहा था। जब हल्का मलबा गिरा तो इन मशीनों में कार्यरत कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई।

12:14 PM, 15-Nov-2023

पुलिस और मजदूरों के बीच धक्कमुक्की

घटनास्थल पर पिछले एक घंटे से मजदूरों का विरोध प्रदर्शन जारी है। सुरंग में फंसे मजदूरों के परिजनों ने आक्रोश जताते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन में ढिलाई का आरोप लगाया। इस दौरान सुरंग के बाहर मजदूरों की पुलिस से तीखी झड़प और धक्का मुक्की हो गई। 

12:11 PM, 15-Nov-2023

दिल्ली से एयर लिफ्ट की गई मशीन

दिल्ली से मशीनें की एयर लिफ्ट की गई, जो चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर उतारी गई। ग्रीन कॉरिडोर बनाकर साइट तक मशीनें पहुंचाई जाएंगी।

11:25 AM, 15-Nov-2023

एक घंटे से मजदूरों को विरोध प्रदर्शन जारी

पिछले एक घंटे मजदूरों का विरोध प्रदर्शन जारी है। कंपनी से जुड़े कई अधिकारी मजदूरों को समझाने के लिए पहुंचे, लेकिन वार्ता विफल रही।

10:37 AM, 15-Nov-2023

सुरंग के बाहर आक्रोशित मजदूरों का प्रदर्शन

बैकअप में दूसरी मशीन नहीं रखने और रेस्क्यू काम में ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए सुरंग के बाहर आक्रोशित मजदूर प्रदर्शन कर रहे हैं। मजदूरों का कहना है कि बैकअप में दूसरी मशीन तैयार रखनी चाहिए थी। 

10:32 AM, 15-Nov-2023

केंद्रीय गृह मंत्रालय बराबर ले रहा अपडेट

सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. सिन्हा ने बताया, केंद्रीय गृह मंत्रालय भी लगातार संपर्क में है। जो भी प्रगति और कार्रवाई है, उससे केंद्र को भी अवगत कराया जा रहा है। गृह मंत्रालय के अधिकारी बराबर पूरे ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं।

10:02 AM, 15-Nov-2023

जिसने जहां सुनी हादसे की खबर, तुरंत दौड़ पड़ा

सुरंग हादसे की खबर दीपावली की सुबह संचार माध्यमों से पता चलते ही यहां काम कर रहे लोगों के परिजन चिंतित हो उठे। तुरंत फोन लगाए गए, जब उनको पता चला कि उनके अपने सुरंग के अंदर फंसे हैं तो विचलित हो गए। किसी अनहोनी की आशंका में भगवान का सुमिरन करते हुए उत्तरकाशी की ओर चल दिए। वह चाहे हिमाचल के मंडी निवासी योगेश हो या मिर्जापुर के अखिलेश के परिजन सभी यहां पहुंचकर घटनास्थल पर दिन-रात डटे हुए हैं। 

09:41 AM, 15-Nov-2023

राहत एवं बचाव कार्य जारी

गत रविवार सुबह साढ़े पांच बजे यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन 4.5 किमी लंबी टनल में भारी भूस्खलन हुआ था। जिससे सुरंग निर्माण में लगे 40 मजदूर फंसे हुए हैं। उन्हें बाहर निकालने के लिए विभिन्न एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। 

08:54 AM, 15-Nov-2023

दिल्ली से मंगवाई जा रही एडवांस मशीन
खराब हुई ऑगर मशीन के स्थान पर अब ड्रिलिंग के लिए ज्यादा एडवांस मंशीन दिल्ली से मंगवाई जा रही है। जो वायु सेना की मदद से पहुंचाई जाएगी। राहत एवं बचाब कार्य की कमान संभाल रहे कर्नल दीपक पाटिल ने बताया कि ड्रिलिंग के लिए अमेरिका में निर्मित नई ऑगर मशीन मंगवाई जा रही है। जो ज्यादा तेजी से काम करेगी। बताया कि अब इस पूरे राहत एवं बचाव कार्य में मिलिट्री ऑपरेशन की टीम भी सक्रिय हो गयी है।

08:41 AM, 15-Nov-2023

ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देंगे
डॉ. सिन्हा ने कहा, जिला प्रशासन की ओर सुरंग में फंसे हुए एक-एक व्यक्ति के घर वालों से फोन पर बात कर वस्तुस्थिति की जानकारी दी गई है। इसके अलावा उन्हें आश्वस्त किया गया कि सकुशल निकाल लिया जाएगा। कहा, इसमें किसी को शंका नहीं होनी चाहिए कि हम इस ऑपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम देंगे।

08:11 AM, 15-Nov-2023

केंद्रीय गृह मंत्रालय बराबर ले रहा अपडेट
सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. सिन्हा ने बताया, केंद्रीय गृह मंत्रालय भी लगातार संपर्क में है। जो भी प्रगति और कार्रवाई है, उससे केंद्र को भी अवगत कराया जा रहा है। गृह मंत्रालय के अधिकारी बराबर पूरे ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं।

07:48 AM, 15-Nov-2023

जिसने जहां सुनी हादसे की खबर, तुरंत दौड़ पड़ा
सुरंग हादसे की खबर दीपावली की सुबह संचार माध्यमों से पता चलते ही यहां काम कर रहे लोगों के परिजन चिंतित हो उठे। तुरंत फोन लगाए गए, जब उनको पता चला कि उनके अपने सुरंग के अंदर फंसे हैं तो विचलित हो गए। किसी अनहोनी की आशंका में भगवान का सुमिरन करते हुए उत्तरकाशी की ओर चल दिए। वह चाहे हिमाचल के मंडी निवासी योगेश हो या मिर्जापुर के अखिलेश के परिजन सभी यहां पहुंचकर घटनास्थल पर दिन-रात डटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi Tunnel Collapse: झारखंड व यूपी के सुरंग में फंसने वाले सबसे ज्यादा मजदूर, यहां देखें सूची

06:43 AM, 15-Nov-2023

मजदूरों की तबीयत बिगड़ी, दवाएं भेजीं गईं

सुरंग में फंसे मजदूरों की हालत अब बिगड़ने लगी है। उधर से कुछ लोगों में बुखार, बदन दर्द व घबराहट की बात बताए जाने पर अधिकारियों ने तुरंत दवाएं पाइप के जरिए भेजीं और एक पर्चे में उन्हें लेने की विधि पर लिखकर भेजी। इसके साथ उन्हें चना, बादाम इत्यादि भी पाइप से भेजा जा रहा है। हालांकि बाहर खड़े उनके साथियों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। वह हंगामा करने की बात करने लगे हैं।


 

06:42 AM, 15-Nov-2023
उत्तरकाशी टनल हादसा - फोटो : amar ujala

लगातार मलबा गिरने से नहीं मिली सफलता
गत रविवार सुबह साढ़े पांच बजे यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन 4.5 किमी लंबी सुरंग में भारी भूस्खलन होने से निर्माण में लगे 40 मजदूर फंसे हुए हैं। उन्हें बाहर निकालने के लिए विभिन्न एजेंसियां जुटी हुई हैं। सुरंग में पहले जेसीबी से मलबा हटाने का काम किया गया, लेकिन लगातार मलबा गिरने से सफलता नहीं मिली। तब ऑगर मशीन मंगवाने और आयरन पाइप डालकर रास्ता तैयार करने का निर्णय लिया गया। बचाव कार्य में लगे मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि बचाव अभियान जोरों पर चल रहा है। जल्द सफलता मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें...सुरंग में फंसे मजदूरों का दर्द: बोले- खाना कम हो पर ऑक्सीजन की कमी मत करना..कागज पर इच्छा लिख पाइपलाइन से भेजी

06:13 AM, 15-Nov-2023

Tunnel Collapse In Uttarkashi Live: हरक्यूलिस विमान में फंसे मशीन के पार्ट्स, अब टनल की होगी वीडियो रिकॉर्डिंग

उत्तरकाशी यमुनोत्री हाईवे के पास निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंसे 40 मजदूरों को बचाने के लिए जारी राहत एवं बचाव कार्य का आज चौथा दिन है। मंगलवार को रात करीब 12 बजे मशीन से ड्रिलिंग का काम शुरू हुआ। इसके साथ ही श्रमिकों को बचाने की उम्मीद भी बढ़ चलीं।



सुरंग के अंदर मलबे में पहला पाइप डालने के लिए ड्रिलिंग शुरु हुई, लेकिन ऑगर ड्रिलिंग मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद खराब मशीन को हटाकर नई ड्रिलिंग मशीन की स्थापना के लिए प्लेटफॉर्म लेवलिंग का काम शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें...सुरंग में हर सांस के लिए जंग:  40 जिंदगिंया बचाने के लिए युद्ध स्तर चल रहा कार्य...10 तस्वीरें और 10 बड़े अपडेट

72 घंटे से सुरंग में फंसे मजदूर
सुरंग में फंसे मजदूरों को आज 72 घंटे से अधिक का समय हो चुका है। मशीन में खराबी से रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित हुआ है। तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है कि आज बुधवार को मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। इसके पूर्व मंगलवार को सुबह से लेकर रात तक कई बार उम्मीदें बंधती और बिगड़ती रहीं। हरिद्वार से आयरन पाइप और देहरादून से ड्रिलिंग के लिए ऑगर मशीन पहुंचने के बाद दोपहर को प्लेटफार्म तैयार करने का काम शुरू हुआ। इस दौरान मलबा गिरने से कुछ समय तक कार्य बाधित रहा। रात करीब नौ बजे जब सुरंग में ड्रिलिंग शुरू हुई तो फिर मलबा गिरने लगा। जिससे उस स्थान को शॉटक्रिटिंग कर सीमेंट का छिड़काव किया गया। उसके सेट होने पर रात करीब 12 बजे फिर ड्रिलिंग शुरू हुई। इसके पूर्व पूजा भी की गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें