पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर में हुए छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु जाटव ने अपने प्रतिद्वंदी एनएसयूआई प्रत्याशी रोहित नेगी को 140 वोट से हरा दिया। वहीं एबीवीपी के प्रत्याशी अनिरुद्ध शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। मंगलवार शाम हुई छात्र संघ चुनाव मतगणना में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु जाटव को 765, एनएसयूआई प्रत्याशी रोहित नेगी को 625 और एबीवीपी के प्रत्याशी अनिरुद्ध शर्मा को 564 वोट मिले। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की निहारिका, सचिव पद पर आर्यन के माधवेंद्र मिश्र, सहसचिव पद पर वंदेमारतम के राहुल गौतम, कोषाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की साक्षी रांगड़ और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर वंदेमातरम ग्रुप के विपिन तिवारी विजयी हुए हैं।
शहीद दुर्गा मल पीजी कॉलेज डोईवाला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को अध्यक्ष समेत पांच सीटों पर जीत मिली है। महासचिव पद पर आजाद ग्रुप ने कब्जा जमाया है। छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई को एक भी सीट नहीं मिली। महाविद्यालय प्रशासन ने नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कर दिया है।
देहरादून के डीबीएस का परिणाम जारी हो गया है। चंदन सिंह नेगी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।
पीजी कॉलेज जयहरीखाल में वोटिंग के लिए लंबी लाइन लगी है। छात्रों को परिचय पत्र चेक कराने के बाद ही एंट्री मिल रही है।
पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ऋषिकेश परिसर में हो रहे छात्र संघ चुनाव पर 10:00 बजे तक 10% मतदान हुआ है विश्वविद्यालय में कुल मतदाता 3150 है । जिसमें 1950 छात्रा मतदाता और 1200 छात्र मतदाता है।
वीर शहीद केसरी चंद महाविद्यालय डाकपत्थर में अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए नारेबाजी करते छात्र।
पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ऋषिकेश परिसर में हो रहे छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र मतदाताओं से मुख्य गेट पर इस तरह अपने पक्ष में वोट करने की अपील करते प्रत्याशी।
एसजीआरआर में छात्र संघ चुनाव को लेकर संगठनों में ही रही तीखी नोकझोक...फर्जी वोट डालने की आशंका लेकर आईडी चेक कर रहे संगठनों के कार्यकर्ता
चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष छात्रा, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए होगा। चुनाव में एबीवीपी और एनएसयूआई सहित विभिन्न छात्र संगठनों ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।