त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025
-10 बजे तक मतदान 11.72%
-12 बजे तक मतदान 27 %
-2 बजे तक मतदान प्रतिशत 41.87%
गढ़वाल के छह जिलों में मतदान सुबह से शांतिपूर्ण चल रहा है। इस दौरान बूथों पर भीड़ उमड़ रही है। वहीं, बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कोटद्वार में खुशबू (24) व आंचल (26) ने पहली बार मतदान किया। मतदान करने के बाद वे दोनों खुश नजर आईं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, 10 बजे तक 11.72 प्रतिशत और 12 बजे तक 27 प्रतिशत मतदान हुआ है।
श्रीनगर में चुनाव को लेकर उत्साह दिखा। ख़िरसू ब्लॉक के बलोडी बूथ पर अभी तक 52 वोट पड़ चुके हैं। वहीं, ग्राम सरणा की 95 साल की बुजुर्ग महिला झांपा देवी ने भी वोट डाला।
जिला पोलिंग बूथ
अल्मोड़ा 649
बागेश्वर 461
चंपावत 182
चमोली 258
देहरादून 509
नैनीताल 312
पौड़ी 642
पिथौरागढ़ 378
रुद्रप्रयाग 459
उत्तरकाशी 272
यूएस नगर 922
टिहरी 779
अल्मोड़ा के ताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत, भैंसियाछाना, लमगड़ा और चौखुटिया। ऊधमसिंह नगर के खटीमा, सितारगंज, गदरपुर व बाजपुर। चंपावत के लोहाघाट एवं पाटी। पिथौरागढ़ के धारचूला, डीडीहाट, मुनस्यारी और कनालीछीना। नैनीताल के बेतालघाट, ओखलकांडा, रामगढ़ और धारी। बागेश्वर के बागेश्वर, गरुड़ और कपकोट। उत्तरकाशी के मोरी, पुरोला व नौगांव। चमोली के देवाल, थराली, ज्योतिर्मठ व नारायणबगड़। टिहरी गढ़वाल के जौनपुर, प्रतापनगर, जाखणीधार, थौलधार व भिलंगना। देहरादून के चकराता, कालसी व विकासनगर। पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू, पाबौ, थलीसैंण, नैनीडांडा, बीरोंखाल, रिखणीखाल, एकेश्वर व पोखड़ा और रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ, जखोली व अगस्त्यमुनि।