मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निवेशकों का आह्वान किया कि उत्तराखंड में डबल इंजन का मजबूत इरादा है और निवेश की भरपूर संभावनाएं हैं। ऐसा वातावरण शायद कहीं और नहीं मिलेगा। उन्होंने गुजरात की तर्ज पर उत्तराखंड में एक कन्वेंशन सेंटर बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने आश्वस्त किया कि उत्तराखंड निवेशक सुरक्षित हाथों में हैं। उनकी सरकार निवेशक मित्र नीतियां लाई हैं, जो राज्य और आपके सपनों को साकार करने के लिए तैयार है। उन्होंने प्रधानमंत्री को राष्ट्र ऋषि की मिसाल देते हुए कहा कि वह भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए प्रयत्नशील हैं। वाइब्रेंट गुजरात से प्रेरणा लेकर सम्मेलन कर रहे हैं। हर दो वर्ष में इस तरह का सम्मेलन होगा।
देहरादून में आयोजित इन्वेस्टर समिट का आज पहला दिन है। निवेशक उत्तराखंड में निवेश करने के लिए उत्साहित नजर आए। रसना ग्रुप सम्मलेन के बाद बड़ा निवेश कर सकता है। वहीं उद्योगपति पिरुज खंबाटा ने कहा कि उत्तराखंड में निवेश के कई आयाम है। बताया कि गुलाब के फूलों में निवेश करनी की योजना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी द लैंड ऑफ गॉड उत्तराखंड लघु फिल्म का लुत्फ उठा रहे हैं। कुछ ही देर में वह शिखर सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे।
जोन-ए में मुख्य पंडाल बनाया गया है, जिसमें 5000 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। उद्योगपतियों के लिए सोफे लगाए गए हैं। उनसे करीब 50 मीटर की दूरी पर एक बड़ा स्टेज बनाया गया है, जिस पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निवेशक सम्मेलन का आगाज करेंगे। जोन-ए में एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां से सभी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को सम्मेलन का समापन करेंगे। उनके स्वागत की भी सरकार और संगठन की ओर से भव्य तैयारियां की गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन से हम उत्तराखंड का दशक बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उत्तराखंड को निवेश का नया डेस्टिनेशन बनाने के उद्देश्य से आयोजन किया जा रहा है।
सम्मेलन के लिए एक छोटा सा नगर भी बसाया गया है। सम्मेलन से एक दिन पहले तक एमओयू होते रहे। बृहस्पतिवार को 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू हुए।
अपर सचिव ग्राम्य विकास नितिका खंडेलवाल ने बताया, हाउस ऑफ हिमालयाज उत्तराखंड का ब्रांड नाम हो गया है। जैसे टाटा या अन्य कंपनियों का एक नाम चलता है और विभिन्न उत्पाद बाजार में आते हैं। उसी तरह यह ब्रांड नाम चलेगा। उन्होंने कहा, सभी उत्पादों की अपनी पहचान के साथ हाउस ऑफ हिमालयाज का टैग उनके साथ रहेगा।