फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 7 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

उत्तराखंड देहरादून से जुड़ी आज - 07-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:00 PM, 07-Feb-2025

Uttarakhand: विशेषज्ञ डॉक्टरों के रिटायरमेंट की आयु सीमा पांच साल बढ़ाई, अब 65 वर्ष की आयु तक दे सकेंगे सेवाएं

Uttarakhand News: स्वास्थ्य सचिव डॉ.आर राजेश कुमार ने सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 65 साल करने के आदेश जारी किए। आयु सीमा बढ़ाने से प्रदेश के 550 विशेषज्ञ डाक्टरों को लाभ मिलेगा। और पढ़ें

09:29 PM, 07-Feb-2025

Dehradun News: भाऊवाला में 30 बीघा भूमि पर अवैध निर्माण किया ध्वस्त

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने तहसील क्षेत्र के भाऊवाला में 30 बीघा भूमि पर हुए अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। और पढ़ें

08:48 PM, 07-Feb-2025

Roorkee: जेल में बंद पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन को कोर्ट से नहीं मिली राहत, सीजेएम ने रिमांड की नामंजूर

26 जनवरी को खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने रुड़की में विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचकर हमला किया था। पूर्व विधायक चैंपियन और उनके समर्थकों ने कई राउंड फायरिंग की थी। और पढ़ें

विज्ञापन
08:33 PM, 07-Feb-2025

Dehradun News: राष्ट्रीय खेलों में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी को किया सम्मानित

बाढ़वाला स्थित रेनबो चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कॉलेज के छात्र राज तोमर ने राष्ट्रीय खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर क्षेत्र व विद्यालय का नाम रोशन किया है। और पढ़ें

08:02 PM, 07-Feb-2025

Dehradun Nagar Nigam: शहर की सरकार ने ली शपथ, मुख्यमंत्री धामी सहित विधायक भी रहे मौजूद

महापौर सौरभ थपलियाल को कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने शपथ दिलवाई। सभी निर्वाचित पार्षदों को सौरभ थपलियाल ने शपथ दिलावाई।  और पढ़ें

विज्ञापन
07:30 PM, 07-Feb-2025

Uttarakhand: श्रीनगर की पहली मेयर आरती भंडारी व 40 पार्षदों ने ली शपथ, पहली बोर्ड बैठक में की ये घोषणा

रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत संस्कृत विद्यालय के छात्रों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। इसके बाद मेयर आरती भंडारी ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। और पढ़ें

07:09 PM, 07-Feb-2025

PHOTOS: भतीजी की शादी में आशीर्वाद देने गांव पहुंचे योगी आदित्यनाथ, सीएम धामी और राज्यपाल भी हुए शामिल

CM Yogi Uttarakhand Visit: सीएम योगी आदित्यनाथ अपने गांव भतीजी की शादी में शामिल होने पहुंचे हैं। शादी में कई बड़े नेता भी पहुंचे हैं। और पढ़ें

06:42 PM, 07-Feb-2025

Dehradun News: ग्रामीणों को दिया वन अग्नि नियंत्रण का प्रशिक्षण

वन विभाग की ओर से वनों में लगने वाली आग की रोकथाम के लिए रुद्रपुर अनुभाग में वन अग्नि सुरक्षा गोष्ठी और मॉकड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। और पढ़ें

05:20 PM, 07-Feb-2025

National Games 2025: बॉक्सिंग में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने जीते तीन गोल्ड, 10वें नंबर पर पहुंचा प्रदेश

National Games 2025: उत्तराखंड यूपी, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल आदि राज्यों से आगे निकलकर नेशनल गेम्स की पदक तालिका में 10 वें नंबर पर आ गया है। और पढ़ें

04:37 PM, 07-Feb-2025

Dehradun: काबुल हाउस में 70% काम पूरा, अप्रैल तक मिलेंगी तीन नई पार्किंग, 546 वाहन खड़े हो सकेंगे

नगर निगम की ओर से तीन जगहों पर पार्किंग का काम चल रहा है। इन पार्किंग का निर्माण पूरा होने पर यहां 546 वाहन खड़े करने की सुविधा मिल जाएगी। और पढ़ें

03:58 PM, 07-Feb-2025

Rishikesh: नगर पंचायत स्वर्गाश्रम में शपथ ग्रहण के दौरान हंगामा, आपस में भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता

Rishikesh News: नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक कार्यालय परिसर में नव निर्वाचित अध्यक्ष बिंदिया अग्रवाल, सभासद रेणुका भंडारी, सुरूचि अवस्थी, जितेंद्र धाकड़ और मुरलीधर शर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद वहां झगड़ा शुरू हो गया। और पढ़ें

02:54 PM, 07-Feb-2025

Uttarakhand: फायर सीजन में पीसीसीएफ-एपीसीसीएफ रैंक के अफसर मोर्चा संभालेंगे, तैनात होगी 10 हजार की फौज

वनाग्नि की चुनौती से निपटने के लिए शासन और विभागीय स्तर पर कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। मुख्यालय में तैनात अफसरों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। साथ ही वनाग्नि से निपटने के लिए 10 हजार की फौज तैनात होगी।
  और पढ़ें

02:45 PM, 07-Feb-2025

Uttarakhand: उच्च शिक्षा में 55 नए असिस्टेंट प्रोफेसरों को मिली नियुक्ति,  कुछ समय बाद दुर्गम में होंगे तैनात

असिस्टेंट प्रोफसरों को कुछ समय बाद पद रिक्त होने पर पर्वतीय महाविद्यालयों में तैनात किया जाएगा। इनकी नियुक्ति से दूरस्थ क्षेत्रों के महाविद्यालयों में स्थायी शिक्षकों की कमी दूर होगी और छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। और पढ़ें

02:39 PM, 07-Feb-2025

VIDEO : यूसीसी वापस लेने की मांग, यूकेडी ने की प्रेसकांफ्रेंस

यूसीसी वापस लेने की मांग, यूकेडी ने की प्रेसकांफ्रेंस और पढ़ें

02:38 PM, 07-Feb-2025

VIDEO : 38 वें राष्ट्रीय खेल: नेटबॉल प्रतियोगिता में भिड़े उत्तराखंड और कर्नाटक के खिलाड़ी

38 वें राष्ट्रीय खेल: नेटबॉल प्रतियोगिता में भिड़े उत्तराखंड और कर्नाटक के खिलाड़ी और पढ़ें

02:32 PM, 07-Feb-2025

VIDEO : 38 वें राष्ट्रीय खेल: लॉन बाल में देखें खिलाड़ियों का प्रदर्शन

38 वें राष्ट्रीय खेल: लॉन बाल में देखें खिलाड़ियों का प्रदर्शन और पढ़ें

02:32 PM, 07-Feb-2025

VIDEO : मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष और सभासदों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष और सभासदों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह और पढ़ें

02:03 PM, 07-Feb-2025

Dehradun News: महिला से दुष्कर्म...बेटी के साथ भी करता था गंदी हरकतें...पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कुछ दिन बाद पता लगा कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। इसके बाद पीडि़ता ने विरोध किया तो आरोपी धमकी देने लगा। और पढ़ें

01:52 PM, 07-Feb-2025

Uttarakhand: यूपीसीएल ने अफसरों से मांगी सरकारी विभागों से वसूली की रिपोर्ट, दो दिन का दिया गया समय

प्रदेशभर में सरकारी कार्यालयों से बिजली बिल बकाया के लिए 17 नोडल अफसरों की टीम बनाई थी। इन सभी को अलग-अलग विभागों से बकाया वसूली की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। और पढ़ें

01:45 PM, 07-Feb-2025

Uttarakhand: राष्ट्रीय खेल की भ्रामक खबर के आरोप में पोर्टल पर मुकदमा, पदकों की कीमत का भी किया गया था उल्लेख

पांच फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोर्टल के संचालक ने राष्ट्रीय खेल के लोगो के साथ मुख्यमंत्री की फोटो लगाते हुए खेलों में फिक्सिंग और भ्रष्टाचार होने की भ्रामक खबर चलाई गई। और पढ़ें

01:42 PM, 07-Feb-2025

VIDEO : दून शहर की नई सरकार का शपथग्रहण आज, तैयार किया जा रहा मंच

दून शहर की नई सरकार का शपथग्रहण आज, तैयार किया जा रहा मंच और पढ़ें

01:41 PM, 07-Feb-2025

Uttarakhand: यूसीसी पंजीकरण का निवास प्रमाणपत्र से संबंध नहीं, बोलीं विशेषज्ञ समिति की सदस्य प्रो. डंगवाल

यूसीसी का सरोकार शादी, तलाक, लिव-इन, वसीयत जैसी सेवाओं से है। इसे स्थायी निवास या मूल निवास से जोड़ना किसी भी रूप में संभव नहीं है। इसके अलावा यूसीसी पंजीकरण से कोई अतिरिक्त लाभ नहीं मिलने हैं। और पढ़ें

12:39 PM, 07-Feb-2025

CM Yogi Uttarakhand Visit: बच्चे को दुलारा...इस बात पर हुए दुखी, बोले-राष्ट्र सुरक्षा की दृष्टि से नहीं उचित

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं। वह तीन दिवसीय दौरे पर हैं। और पढ़ें

11:34 AM, 07-Feb-2025

Uttarakhand: गोल्डन कार्ड में अंशदान की तुलना में कैशलेस इलाज पर दोगुना खर्च, क्लेम देनदारी 80 करोड़ पहुंची

प्रदेश सरकार ने योजना का बजट नहीं बढ़ाया तो कैशलेस इलाज में दिक्कत आएगी। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए 2020-21 में कैशलेस इलाज के लिए गोल्डन कार्ड की सुविधा शुरू की। और पढ़ें

11:10 AM, 07-Feb-2025

Uttarakhand News: चारधाम के प्रवेश द्वार में श्रद्धालुओं को मिलेगी सभी सुविधाएं, जानिए क्या है तैयारी

चारधाम के प्रवेश द्वार में श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं मिलेंगी। ट्रांजिट कैंप के तर्ज पर पर्यटन विभाग नगर निगम और प्रवर्तन के साथ प्रस्ताव तैयार कर रहा है।

और पढ़ें

10:08 AM, 07-Feb-2025

National Games: नए जन्मे लॉन बाल को उत्तराखंड में मिलेगा भरपूर लाड, सरकार की आंखों का तारा बना खेल, जानें वजह

लॉन बाल के लिए बनाए गए विशेष घास के ग्राउंड को खेलों के बाद भी मेंटेन रखा जाएगा। साथ ही खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए पूरे साल बेहतरीन कोच उपलब्ध कराने का आदेश जारी होगा।

और पढ़ें

10:08 AM, 07-Feb-2025

National Games 2025: उत्तराखंड ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक के इतिहास में पहली बार जीते पांच स्वर्ण पदक

राष्ट्रीय खेलों में अब तक के इतिहास में पहली बार उत्तराखंड ने पांच स्वर्ण पदक जीते हैं। अभी बॉक्सिंग और एथलेटिक्स सहित कई खेलों में पदकों की उम्मीद है। और पढ़ें

10:07 AM, 07-Feb-2025

National Games 2025: लॉन टेनिस...महिला एकल में महाराष्ट्र और गुजरात के बीच फाइनल मुकाबला आज

लॉन टेनिस महिला एकल में महाराष्ट्र और गुजरात के बीच आज फाइनल मुकाबला होगा।सेमीफाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र की महिला एकल ने तमिलनाडु को हराया था।

और पढ़ें

10:07 AM, 07-Feb-2025

National Games: देश के तीन निशानेबाजों ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, सटीक और अचूक निशाने से पदक पर कब्जा

दून में खेली गई शूटिंग स्पर्धाएं संपन्न हो गई है। अब निशानेबाज रुद्रपुर में निशाना लगाएंगे। और पढ़ें

05:00 AM, 07-Feb-2025

National Games: पिता के तप और बेटियों की तपस्या ने दिला दिया सोना, पद्मश्री दीपिका की कहानी देगी प्रेरणा

कर्ज उठाकर बेटी को धनुष दिलाने से लेकर उनके सपने साकार करने के लिए दिन-रात मजदूरी में पसीना बहाने की कहानी ने उनके तमगों की चमक को और भी आकर्षक बना दिया है। और पढ़ें

01:41 AM, 07-Feb-2025

Dehradun News: नगर निगम तैयार... आज शपथ लेगी शहर की सरकार

नगर निगम देहरादून में नवनियुक्त मेयर और पार्षदों को आज शपथ दिलवाई जाएगी। शपथ के दौरान मुख्यमंत्री धामी और विधायकों सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। और पढ़ें

12:14 AM, 07-Feb-2025

Dehradun News: ताइक्वांडो में छाए दून के खिलाड़ी

धनोल्टी में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पूमसे वर्ग सब जूनियर बालकों के कलर बेल्ट में दून के शौर्य भट्ट और रेगुलर वर्ग में तक्ष चमोला ने स्वर्ण पदक जीता और पढ़ें

12:11 AM, 07-Feb-2025

Uniform Civil Code: यूसीसी पोर्टल में होने जा रहा बदलाव, अब नोडल अफसर भी जान सकेंगे जिले की प्रगति

हर जिले में एडीएम या सीडीओ को यूसीसी का नोडल अफसर बनाया गया है। इन नोडल अफसरों के लिए पोर्टल में कहीं भी ऐसा अधिकार नहीं है कि वे सीधे पूरे जिले की प्रगति देख सकें। और पढ़ें

12:11 AM, 07-Feb-2025

Dehradun News: मानसिक रोग विभाग में संसाधनों की कमी से परेशानी

मानसिक रोग विभाग की ओपीडी में भी हर रोज 30 से भी अधिक मरीज पहुंचते हैं। चूंकि मानसिक रोग विभाग में अभी संसाधनों की कमी है, ऐसे में मरीजों को संपूर्ण उपचार मिलने में परेशानी हो रही है। और पढ़ें

12:10 AM, 07-Feb-2025

Dehradun News: श्वान और बिल्लियों को लगाए एंटी रेबीज के टीके

दौरान 220 श्वान पशुओं और 22 बिल्लियों को एंटी रेबीज के टीके लगाए गए। और पढ़ें

12:09 AM, 07-Feb-2025

Dehradun News: पोस्टल और ओएफडी-ए के बीच खिताबी मुकाबला आज

रीजनल स्पोर्ट्स बोर्ड की ओर से आयोजित सिविल सर्विसेज वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला आज (शुक्रवार) खेला जाएगा। और पढ़ें

12:08 AM, 07-Feb-2025

Dehradun News: वाग्मिता में तरनदीप ने स्वर्ण पदक जीत बढ़ाया मान

चंडीगढ़ में आयोजित हुई वाग्मिता प्रतियोगिता में दून की तरनदीप कौर ने प्रथम स्थान पर रहकर स्वर्ण पदक जीत प्रदेश का मान बढ़ाया है। और पढ़ें

12:05 AM, 07-Feb-2025

Dehradun News: पद्मश्री कल्याण सिंह रावत को दून विवि करेगा सम्मानित

द्मश्री कल्याण सिंह रावत को डॉक्टर नित्यानंद हिमालय अध्ययन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा और पढ़ें

12:05 AM, 07-Feb-2025

Dehradun News: दस हजार घूस लेते सहायक समाज कल्याण अधिकारी गिरफ्तार

विजिलेंस ने उत्तरकाशी में नियुक्त सहायक समाज कल्याण अधिकारी को 10 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

12:04 AM, 07-Feb-2025

Dehradun News: मंदिर में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

कब्जे से चोरी का सामान और नकदी बरामद की गई है। राजपुर एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि दस दिसंबर को चोरी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। और पढ़ें

12:04 AM, 07-Feb-2025

National Games: रिकर्व तीरंदाजी का शानदार समापन, जुएल सरकार और दीपिका ने गोल्ड पर साधा निशाना

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में सर्विसेज के इंद्र चंद इंद्र ने कड़े मुकाबले में रजत पदक जीता। और पढ़ें

12:00 AM, 07-Feb-2025

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 7 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

राष्ट्रीय खेलों की भ्रामक खबर चलाने के आरोप में मुकदमा और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें