फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 4 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

उत्तराखंड देहरादून से जुड़ी आज - 04-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:21 PM, 04-Feb-2025

Uniform Civil Code: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाईपावर कमेटी गठित, दिक्कतों का सुझाएगी समाधान

हाईपावर कमेटी में प्रमुख सचिव न्याय, प्रमुख सचिव या सचिव गृह, सचिव वित्त, महानिरीक्षक, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, स्थानिक आयुक्त व यूसीसी के नोडल अधिकारी अजय मिश्रा सदस्य के रूप में शामिल होंगे, जबकि एक मुख्य सचिव से नामित विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। और पढ़ें

10:21 PM, 04-Feb-2025

National Games 2025: उत्तराखंड ने मारी छलांग...दो स्वर्ण सहित नौ पदक जीते, लिस्ट में 15वें स्थान पर पहुंचा

National Games 2025 Uttarakhand: ओपन कैनोइंग सिंगल महिला वर्ग और योगासन में राज्य को एक-एक स्वर्ण पदक मिला है। रीना सैन ने ओपन कैनोइंग सिंगल महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। जबकि योगासन टीम स्पर्धा में हर्षित, अजय, प्रियांशु, शशांक और रोहित को स्वर्ण पदक मिला है। और पढ़ें

10:10 PM, 04-Feb-2025

National Games 2025: उत्तराखंड का बैडमिंटन में पदकों का सिक्सर, चार रजत, दो कांस्य मिले, सीएम ने किया सम्मानित

परेड ग्राउंड के मल्टीपर्पज हॉल में बैडमिंटन के पुरुष एकल और महिला युगल के फाइनल मुकाबले खेले गए। एकल पुरुष में तमिलनाडु के सतीश कुमार के. ने उत्तराखंड के सूर्याक्ष रावत को 21-17, 21-17 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। और पढ़ें

विज्ञापन
09:29 PM, 04-Feb-2025

Uttarakhand Weather: मौसम का बदला पैटर्न...उत्तराखंड तक नहीं पहुंच रहीं हवाएं, लगातार बढ़ रहा तापमान

Uttarakhand Weather News: पश्चिमी विक्षोभ की ठंडी हवाएं ही बारिश और बर्फबारी का माहौल बनाती हैं। लेकिन, बीते कुछ समय से यह ठंडी हवाएं उत्तराखंड तक पहुंचने में नाकाम साबित हो रही हैं। और पढ़ें

09:21 PM, 04-Feb-2025

Uttarakhand Budget Session: गैरसैंण में या देहरादून में होगा बजट सत्र?, अब कैबिनेट लेगी निर्णय

कुछ दिन पूर्व स्पीकर ने कहा था कि देहरादून और भराड़ीसैंण विधानसभा की विधायी प्रक्रिया को पूरी तरह से पेपरलेस करने के प्रयास हो रहे हैं। देहरादून की विधानसभा पूरी तरह से तैयार है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:35 PM, 04-Feb-2025

National Games: बास्केटबॉल...मध्यप्रदेश ने केरल के जबड़े से छीन लिया गोल्ड, कांटे के मुकाबले में दर्ज की जीत

National Games 2025 Uttarakhand: तीन गुना तीन की यह खिताबी भिड़ंत सुबह साढ़े नौ बजे शुरु हुई। जिसमें केरल ने 10 सेकेंड में एक अंक से बढ़त बना ली। और पढ़ें

07:54 PM, 04-Feb-2025

Dehradun News: महाविद्यालय को तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान घोषित किया

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज में तंबाकू नियंत्रण के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। और पढ़ें

07:52 PM, 04-Feb-2025

Dehradun News: चलती स्कूटी का टायर फटा, दो घायल

कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर ग्राम जड़वाला के पास चलती स्कूटी का टायर फट जाने से उस पर सवार दो ग्रामीण घायल हो गए। और पढ़ें

07:35 PM, 04-Feb-2025

Dehradun News: मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण है कैंसर

सुभारती अस्पताल और आरपी ऑटोस्टाइल कंपनी की ओर से सेलाकुई में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। और पढ़ें

07:23 PM, 04-Feb-2025

Dehradun News: जंगल में आग लगने से भूमि की नमी हो रही कम

राजकीय इंटर कॉलेज खरोड़ा में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। और पढ़ें

07:18 PM, 04-Feb-2025

Dehradun News: निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया अपना हुनर

निपुण भारत मिशन के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए विकासखंड विकासनगर में निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। और पढ़ें

06:45 PM, 04-Feb-2025

Dehradun News: 70 बीघा अवैध निर्माण पर चला जेसीबी का पंजा

निकाय चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद मसूरी देहरादून प्राधिकरण ने अवैध प्लॉटिंग पर फिर से कार्रवाई शुरू कर दी है। और पढ़ें

06:38 PM, 04-Feb-2025

Dehradun News: कॉमन करैत सांप का किया रेस्क्यू

वन विभाग की टीम ने जहरीले प्रजाति के कॉमन करैत सांप का रेस्क्यू किया है। टीम ने सांप को पकड़कर उसे संरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया है। और पढ़ें

05:12 PM, 04-Feb-2025

National Games: उत्तराखंड ने जीता दूसरा गोल्ड, रीना सेन ने केनाय सलालम प्रतियोगिता में अपने नाम किया सोना

National Games 2025: सी-1 केनाय ओपन सलालम प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की पल्लवी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वहीं आंध्र प्रदेश की चेतना भगवती ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। और पढ़ें

03:36 PM, 04-Feb-2025

प्रेमनगर डकैतीकांड : 400 डॉलर असली, बीच में सब कागज, मोबाइल पर फोटो भेज किया सौदा

सालम ने अपने दोस्त प्रेमनगर के सिपाही इकरार को पूरी कहानी बताई। इस पर सभी तैयार हो गए। उन्होंने बाकी सभी को साथ लिया और ऋषिकेश से ही 400 डॉलर के चार नोट खरीदे। और पढ़ें

03:06 PM, 04-Feb-2025

Uttarakhand Weather: मौसम ने ली करवट, गंगोत्री धाम में बर्फबारी, यमुनोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ का जानें हाल

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदलते ही एक बार फिर ठंड में इजाफा भी हो गया है। गंगोत्री धाम में बर्फबारी का सिलसिला भी जारी है। और पढ़ें

02:56 PM, 04-Feb-2025

Dehradun: सेलाकुई में बजरंग दल का हंगामा, संरक्षित पशु के अवशेष सड़क पर रख राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम

संरक्षित पशु की हत्या से आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पहले तीखी नोकझोंक और फिर धक्का मुक्की हुई। और पढ़ें

02:33 PM, 04-Feb-2025

Uttarkashi: भटवाड़ी में रसोई गैस सिलिंडर फटने से हुआ जोरदार धमाका, महिला झुलसी, अस्पताल में भर्ती

उत्तरकाशी में गैस सिलिंडर फटने से हुए धमाके में एक महिला झुलस गई। और पढ़ें

02:31 PM, 04-Feb-2025

VIDEO : तहसील दिवस: फरियादी पहुंचे, अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं

तहसील दिवस: फरियादी पहुंचे, अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं और पढ़ें

02:24 PM, 04-Feb-2025

National Games 2025: बैडमिंटन में प्रदेश की झोली में तीन स्वर्ण पदक आने की उम्मीद, आज होगा फाइनल मुकाबला

क्वार्टर और सेमीफाइनल हारने के बाद उत्तराखंड के चार खिलाड़ियों ने प्रदेश की झोली में चार कांस्य पदक डाले। और पढ़ें

02:16 PM, 04-Feb-2025

VIDEO : छात्रों ने प्रस्तुत किए विज्ञान मॉडल, भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा कराया गया आयोजन

छात्रों ने प्रस्तुत किए विज्ञान मॉडल, भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा कराया गया आयोजन और पढ़ें

01:35 PM, 04-Feb-2025

Uttarakhand News: जंगल में आग लगने वाली है बताएगा मौसम विभाग, पहली बार किया जाएगा बुलेटिन जारी

पहली बार वन विभाग की जरूरत के हिसाब मौसम विभाग बुलेटिन जारी करेगा। आईएमडी और वन विभाग के बीच एमओयू होगा। और पढ़ें

01:27 PM, 04-Feb-2025

Uttarakhand: पहाड़ में हाथी चढ़ाने के लिए बसपा ने बनाए दो जोन, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

बहुजन समाज पार्टी ने पौड़ी और टिहरी जोन में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी हैं।

और पढ़ें

01:09 PM, 04-Feb-2025

Uttarakhand New: नरकोटा में पुल के लिए नया बनेगा डिजाइन, पिछले साल जुलाई में ढह गया था टावर फ्रेम

पिछले साल जुलाई में निर्माणाधीन नरकोटा पुल का टावर फ्रेम ढह गया था। और पढ़ें

01:04 PM, 04-Feb-2025

National Games 2025: खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने स्टेडियम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, साथ बैठकर किया भोजन

नेशनल गेम्स में 35 खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं। इसी बीच सीएम धामी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे। और पढ़ें

11:16 AM, 04-Feb-2025

Dehradun News: साड़ी के शौक में साइबर ठगों के जाल में फंस गई महिला, 83 हजार रुपये गंवा बैठी

महिला ने फ्लिपकार्ट पर 872 रुपये की एक साड़ी आर्डर की थी, जो 30 जनवरी को उनके घर पहुंचनी थी। साड़ी आर्डर करने के एक दिन बाद 26 जनवरी को ही उनके पास एक फोन आया। उसने पीड़िता को फोन पर आर्डर रद्द कर दोबारा बुक करने को कहा। बस यही पर महिला साइबर ठगों के जाल में फंस गई। और पढ़ें

10:45 AM, 04-Feb-2025

Uttarakhand: भतीजी की शादी में शामिल होने पैतृक गांव आ सकते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ, ऐसा रहेगा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपने पैतृक गांव आने की खबर मिलते ही तैयारियां तेज हो गई है।  गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय बिथ्याणी परिसर में वह एक जन सभा को भी संबोधित करेंगे। और पढ़ें

10:04 AM, 04-Feb-2025

Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में हल्की बारिश के आसार, येलो अलर्ट...जानें अगले हफ्ते से कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के दूसरे सप्ताह में बारिश की संभावना कम है। ऐसे में मौसम शुष्क रहने से मैदान से पहाड़ तक तापमान बढ़ने के आसार हैं। और पढ़ें

09:38 AM, 04-Feb-2025

Live-In Relationship: राजधानी देहरादून के दो जोड़ों ने मांगी संग रहने की अनुमति, UCC पोर्टल पर किया आवेदन

Live-In Relationship: दो युगलों ने यूसीसी पोर्टल पर लिव-इन का पंजीकरण कराने के लिए आवेदन किया है। पुलिस आवेदनों की जांच कर रही है।
  और पढ़ें

05:00 AM, 04-Feb-2025

Uttarakhand: जमीन के सर्किल रेट में बढ़ोतरी की तैयारी, नई दरों पर इसी महीने निर्णय ले सकती है सरकार

Uttarakhand News: पारंपरिक तौर पर वित्त विभाग प्रत्येक वर्ष जनवरी के आसपास सर्किल दरों का निर्धारण करता है, लेकिन शहरी निकायों के चुनाव होने की वजह से सर्किल दरों का फैसला नहीं हो पाया। और पढ़ें

02:15 AM, 04-Feb-2025

Dehradun News: पुराने पाठ्यक्रम से आए पेपर में छात्रों को मिलेंगे ज्यादा अंक

पुराने पाठ्यक्रम से आए पेपर में छात्रों को मिलेंगे ज्यादा अंक और पढ़ें

02:12 AM, 04-Feb-2025

प्रेमनगर डकैतीकांड : दो और आरोपी रुड़की से गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों सहित सात गए जेल

सस्ते डॉलर बेचने का लालच देकर कारोबारी से डकैती के आरोप में पुलिस ने दो और आरोपियों को रुड़की से गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस तीन सिपाहियों समेत सात लोगों को रविवार रात को गिरफ्तार कर चुकी है। और पढ़ें

02:11 AM, 04-Feb-2025

Dehradun News: नेशनल मास्टर्स गेम्स में उत्तराखंड बना चैंपियन

नेशनल मास्टर्स गेम्स में उत्तराखंड बना चैंपियन और पढ़ें

12:29 AM, 04-Feb-2025

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 4 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Uttarakhand National Games 2025: शिकायत पर गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी (जीटीसीसी) ने ताइक्वांडो के प्रतियोगिता के डीओसी टी प्रवीण कुमार को हटाकर एस दिनेश कुमार को नया निदेशक नियुक्त किया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें