फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 26 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

उत्तराखंड देहरादून से जुड़ी आज - 26-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:36 PM, 26-Jan-2025

Roorkee: पूर्व विधायक चैंपियन पर खानपुर MLA के कार्यालय में तोड़फोड़-फायरिंग का आरोप, दोनों पर केस दर्ज

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उमेश कुमार के बीच शनिवार को अपशब्द कहने को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले में देर रात उमेश कुमार अपने समर्थकों के साथ चैंपियन के कैंप कार्यालय और लंढौरा महल के बाहर पहुंचे थे और जमकर हंगामा हो गया था। और पढ़ें

08:37 PM, 26-Jan-2025

VIDEO : देखिए, पूर्व विधायक चैंपियन और खानपुर विधायक के विवाद का वायरल वीडियो

देखिए, पूर्व विधायक चैंपियन और खानपुर विधायक के विवाद का वायरल वीडियो और पढ़ें

08:21 PM, 26-Jan-2025

विवादों के 'चैंपियन': 'तमंचे पर डिस्को' तो कभी मगरमच्छ पर चलाई गोली, पहले भी सुर्खियों में रहे पूर्व विधायक

Uttarakhand News: 'तमंचे पर डिस्को' हो या मगरमच्छ पर गोली चलाना, कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन पहले भी विवादों से घिरे रहे हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
08:09 PM, 26-Jan-2025

VIDEO : पूर्व विधायक चैंपियन और विधायक उमेश शर्मा विवाद पर सामने आया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान, देखें वीडियो

पूर्व विधायक चैंपियन और विधायक उमेश शर्मा विवाद पर सामने आया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान, देखें वीडियो और पढ़ें

08:06 PM, 26-Jan-2025

Uttarakhand: चैंपियन और विधायक उमेश विवाद पर सामने आया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान, सीएम तक पहुंचा मामला

शनिवार को पूर्व विधायक कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच अपशब्द कहने को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले में देर रात उमेश कुमार अपने समर्थकों के साथ चैंपियन के कैंप कार्यालय और लंढौरा महल के बाहर पहुंचे थे और जमकर हंगामा हो गया था। और पढ़ें

विज्ञापन
07:26 PM, 26-Jan-2025

National Games: निशानेबाजी प्रतियोगिता...मनु भाकर के सामने पावनी, तो सरबजोत को निखिल देंगे टक्कर

राष्ट्रीय खेलों की निशानेबाजी की प्रतियोगिता देहरादून में आयोजित की जानी है। इसके लिए उत्तराखंड टीम का चयन किया जा चुका है। और पढ़ें

07:04 PM, 26-Jan-2025

Uttarakhand: ड्रोन दीदी बनेंगी वंचित वर्ग की 52 बालिकाएं, निशुल्क दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण

इन लड़कियों का चयन चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चंपावत समेत प्रदेश के सभी जनपदों से किया गया है। शिविर का उद्देश्य इन लड़कियों को स्किल से लैस करना है, जिससे वे अपने करियर को संवार सके। और पढ़ें

06:27 PM, 26-Jan-2025

National Games: ट्रायथलॉन प्रतियोगिता के साथ उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आगाज, 28 को पीएम करेंगे उद्धाटन

14 फरवरी तक होने वाले इस समारोह में देश के सभी राज्यों के करीब दस हजार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।  और पढ़ें

06:19 PM, 26-Jan-2025

VIDEO : गणतंत्र दिवस...कर्तव्य पथ पर दिखी उत्तराखंड की मनमोहक झांकी, आप भी देखिए

गणतंत्र दिवस...कर्तव्य पथ पर दिखी उत्तराखंड की मनमोहक झांकी, आप भी देखिए और पढ़ें

04:37 PM, 26-Jan-2025

National Games: मेजबानी कर इतिहास रचने को तैयार उत्तराखंड, 35 खेल स्पर्धाओं में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी

राज्य में राष्ट्रीय खेलों के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसके शुभारंभ समारोह को भव्य और यादगार बनाए जाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। युवा शंखनाद के साथ आयोजन की शुरुआत करेंगे। इसके शुभारंभ से राज्य में खेलों का रोमांच शुरू हो जाएगा।  और पढ़ें

04:10 PM, 26-Jan-2025

Uttarakhand Weather: दिनभर तेज धूप कर रही परेशान, राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन पर भी साफ रहेगा मौसम

बीते कुछ वर्षों से मौसम के बदले पैटर्न के चलते आसमान साफ होने से राहत मिल रही है। ऐसे में इस बार भी जनवरी के आखिरी दिनों तक मौसम साफ होने से ठंड से राहत मिलेगी। और पढ़ें

03:05 PM, 26-Jan-2025

Uttarakhand Nikay Chunav: कांग्रेस का फूला दम...पालिकाओं में थोड़ी मिली खुशी, निगमों में मिला पूरा गम

कांग्रेस दिग्गज भी सत्तारोधी रुझान व डबल इंजन सरकार की नाकामियों को लेकर निकाय चुनाव में जीत का दावा कर रही थी। लेकिन, नगर निगमों में मेयर पद पर कांग्रेस का प्रदर्शन उम्मीदों के विपरीत रहा। और पढ़ें

01:14 PM, 26-Jan-2025

Nikay Chunav: मंत्रियों-विधायकों के रिपोर्ट कार्ड पर लाल निशान लगा गए नतीजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भी झटका

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के गढ़ में स्थित सतपुली नगर पंचायत में भाजपा हार गई। पार्टी की हार ने महाराज को असहज किया है। और पढ़ें

12:55 PM, 26-Jan-2025

Republic Day 2025: कर्तव्य पथ पर दिखी उत्तराखंड की झांकी, पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने भी दी प्रस्तुति

झांकी के अगले भाग में उत्तराखंड की प्रसिद्ध ऐपण कला को बनाते हुए एक पारंपरिक वेशभूषा में महिला को दिखाया गया है। यह ऐपण आर्ट आज विश्वभर में प्रसिद्ध है। और पढ़ें

12:23 PM, 26-Jan-2025

Republic Day 2025: देहरादून परेड ग्राउंड में राज्यपाल ने ली परेड की सलामी, निकाली गई कईं झांकियां

राज्यपाल ने कहा कि हमने देश की आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक भारतवर्ष को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। हम इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। और पढ़ें

12:09 PM, 26-Jan-2025

Republic Day 2025: स्वामी रामदेव ने पतंजलि में फहराया झंडा, छात्र-छात्राएं और कर्मचारी भी हुए शामिल

बाबा रामदेव ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम अपने देश को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाएं और इसमें पतंजलि अपना योगदान करेगा । और पढ़ें

11:41 AM, 26-Jan-2025

VIDEO : देहरादून नगर निगम पर भाजपा के सौरभ थपलियाल का कब्जा, जीतते ही गिनाईं प्राथमिकताएं

देहरादून नगर निगम पर भाजपा के सौरभ थपलियाल का कब्जा, जीतते ही गिनाईं प्राथमिकताएं और पढ़ें

11:26 AM, 26-Jan-2025

Uttarakhand National Games: पीएम का दौरा, कार्यक्रम स्थल के दो किमी की परिधि में नो फ्लाई जोन, ये है रूट प्लान

कार्यक्रम स्थल में आने वाले लोग अपने साथ बोतल, बैग, ज्वलनशील वस्तुएं, खाद्य पदार्थ आदि नहीं ले जा सकेंगे। यही नहीं इस दौरान एयरपोर्ट तिराहे से लेकर थानो मार्ग पर कोई भी टैक्सी आदि नहीं आएंगी। और पढ़ें

10:59 AM, 26-Jan-2025

Nikay Chunav: उत्तराखंड के नगर निगमों में मेयर पद पर दौड़ा ट्रिपल इंजन, 11 में से 10 नगर निगमों में भगवा बुलंद

Uttarakhand Nikay Chunav 2025 Results: मतगणना शुरू होने पर प्रदेश के लोगों की निगाहें छोटी सरकार के नतीजों पर लगी थी। नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के ज्यादातर नतीजे घोषित होने के साथ ही सबकी निगाहें मेयर सीट पर लगी रही।  और पढ़ें

10:22 AM, 26-Jan-2025

Uttarakhand Nikay Chunav: पहले चाय की दुकान संभाली, अब राजनीति की कमान...अंजना रावत ऐसे बनीं पार्षद

साधारण परिवार में जन्मी अंजना के पिता यहां एक छोटी सी चाय की दुकान चलाते थे। वर्ष 2011 में उनका देहांत हो गया, जिसके बाद अंजना ने अपने पिता की चाय की दुकान चलाने का निर्णय लिया। अब वह पार्षद बनी हैं। और पढ़ें

09:48 AM, 26-Jan-2025

Republic Day 2025: सीएम धामी ने आवासीय परिसर में फहराया ध्वज, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। और पढ़ें

09:30 AM, 26-Jan-2025

VIDEO : गणतंत्र दिवस...देशभक्ति के रंग में रंगे जौलीग्रांट के स्कूली बच्चे, निकाली प्रभात फेरी

गणतंत्र दिवस...देशभक्ति के रंग में रंगे जौलीग्रांट के स्कूली बच्चे, निकाली प्रभात फेरी और पढ़ें

09:25 AM, 26-Jan-2025

VIDEO : उत्तराखंड के नगर निगमों में मेयर पद पर दौड़ा ट्रिपल इंजन, जानिए क्या बोले सीएम धामी

उत्तराखंड के नगर निगमों में मेयर पद पर दौड़ा ट्रिपल इंजन, जानिए क्या बोले सीएम धामी और पढ़ें

04:12 AM, 26-Jan-2025

Uniform Civil Code : इंतजार खत्म... उत्तराखंड में कल से लागू होगा UCC, सीएम करेंगे पोर्टल की लॉन्चिंग

Uniform Civil Code: यूसीसी को लागू करने से पहले यूसीसी पोर्टल की दो मॉक ड्रिल की गई, जो सफल रही। अब 27 जनवरी को उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला प्रदेश बन जाएगा। और पढ़ें

01:21 AM, 26-Jan-2025

Dehradun News: प्रयागराज कुंभ की व्यवस्थाएं देखने जाएंगे पुलिस के 20 अधिकारी

प्रयागराज महाकुंभ की व्यवस्थाओं को देखने के लिए उत्तराखंड पुलिस से भी 20 अधिकारियों को भेजा जा रहा है। और पढ़ें

01:21 AM, 26-Jan-2025

Dehradun News: मसूरी में रचा नया इतिहास, पहली बार कोई महिला बनीं अध्यक्ष

निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मीरा सकलानी ने जीत दर्ज कर एक नया इतिहास रच दिया है। मसूरी में पहली बार कोई महिला नगर पालिका अध्यक्ष चुनी गई हैं। और पढ़ें

01:17 AM, 26-Jan-2025

Dehradun News: किशोरी से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल कठोर कारावास

किशोरी से दुष्कर्म करने वाले युवक को स्पेशल फास्ट ट्रैक जज पंकज तोमर की कोर्ट ने 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। और पढ़ें

01:17 AM, 26-Jan-2025

गणतंत्र दिवस परेड : परेड ग्राउंड के चारों ओर रहेगा जीरो जोन

गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहेगा। इस दरम्यान कोई भी वाहन यहां से नहीं गुजर सकेगा। और पढ़ें

01:16 AM, 26-Jan-2025

Dehradun News: चमोली में डीजीसी का हत्यारा और राज्य का सबसे पहला इनामी 25 साल बाद एसटीएफ ने झारखंड से पकड़ा

वर्ष 1999 में चमोली में हुई शासकीय अधिवक्ता के हत्या के आरोपी ऋषिकेश के रहने वाले सुरेश शर्मा को एसटीएफ ने झारखंड से गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें

01:15 AM, 26-Jan-2025

Dehradun News: एसटीएफ को 20 साल लगे पहला टास्क पूरा करने में... नहीं मानी हार

उत्तराखंड एसटीएफ ने डीजीसी के हत्यारे सुरेश शर्मा को पकड़कर अपना पहला टास्क पूरा किया है। और पढ़ें

01:12 AM, 26-Jan-2025

Dehradun News: मतगणना के हुई हाथापाई, कई बार हुआ हंगामा

मतगणना के दौरान कई बार हंगामा हुआ। मतगणना एजेंट जरा-जरा सी बात पर आपस में भिड़ रहे थे, इस दौरान दो एजेंटों में तो हाथापाई तक हो गई। और पढ़ें

01:12 AM, 26-Jan-2025

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 26 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

शुक्रवार देर रात दून अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर नवजात का शव मिलने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें